Back
गाजियाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 70 निर्माण ढहाए!
PGPiyush Gaur
FollowJul 11, 2025 11:30:25
Ghaziabad, Uttar Pradesh
ये फीड दिल्ली एनसीआर के सर्वर में मिलेगा ।
अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा,गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, लोनी में अवैध कॉलोनी में बनाए जा रहे 70 से ज्यादा निर्माण ढहाए
गाजियाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ नजर आने लगी है। आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की टीम ने लोनी के जोन-8 क्षेत्र में 20 बीघे में फैली अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां चल रहे 70 से 80 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के मुताबिक, इस कॉलोनी में बिना किसी स्वीकृति के प्लॉटिंग और मकान निर्माण का काम किया जा रहा था। कुछ स्थानों पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई थी, तो कहीं नींव भरकर निर्माण शुरू होने वाला था। कार्रवाई से पहले GDA ने विधिवत नोटिस जारी किया, लेकिन कॉलोनाइजरों ने निर्माण कार्य जारी रखा।
आज GDA की टीम पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, और अवैध प्लॉटों पर चल रहे निर्माण कार्यों को तुरंत जमींदोज कर दिया गया।
GDA अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में मंजूरी नहीं दी जाएगी। यह कार्रवाई योगी सरकार की अवैध निर्माणों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है।
शॉट्स
8
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSubhasis Mandal
FollowJul 11, 2025 18:31:58Howrah, West Bengal:
শুভেন্দু অধিকারীর প্রেস কনফারেন্স বেশ কিছু ঘটনার প্রতিক্রিয়া
মদের গ্লাস নিয়ে বেলি ডান্সারের সঙ্গে জামাল কুদু।
বিতর্কে বেলঘড়িয়ার ভৈরব গাঙ্গুলি কলেজের টিএমসিপি নেতা রানা বিশ্বাস। ডান্সারের সঙ্গে মদের গ্লাস হাতে নাচ রানার।
গুলির পর এলোপাথাড়ি কোপ! ভাঙড়ে খুন সওকত ঘনিষ্ঠ তৃণমূল নেতা, রাতেই ঘটনাস্থলে সিপি। আইএসএফের বিরুদ্ধে অভিযোগ। পাল্টা তৃণমূলের গোষ্ঠীদ্বন্দ্বের অভিযোগ আইএসএফের। দুষ্কৃতীদের খোঁজে তল্লাশি।
কানওয়াড় যাত্রার পথে প্রকাশ্যে মাংস বিক্রি নয়! যোগী সরকারের পথে হাঁটল এবার দিল্লি সরকার।
আজ থেকে তেইশে জুলাই মাংস বিক্রিতে নিষেধাজ্ঞা রাজধানীতে। তুঙ্গে বিতর্ক।
আধার-ভোটার দিতে রেটচার্ট-বিতর্ক। এবার
নয়া বিতর্কে টিএমসিপি নেতা শুভরঞ্জন সিং।
রেলের অফিসার পরিচয় দিয়ে ভিজিটিং কার্ড!
ভুয়ো পরিচয়ে ভিজিটিং কার্ড বিলির অভিযোগ।
রেলমন্ত্রীকে চিঠি প্রাক্তন সাংসদ অর্জুন সিং।
এর পরিপ্রেক্ষিতে শুভেন্দু অধিকারীর প্রতিক্রিয়া
1107ZG_ULU_SUVENDU_R
7
Share
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowJul 11, 2025 18:31:45Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:
एंकर—खबर भदोही से है जहां शुक्रवार की देर शाम सुरियावां थाना क्षेत्र में 08 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकमल चौहान उर्फ करिया पुत्र रामजीत है। वह भदोही सीमा से सटे ग्राम कुशा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा के साथ एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुठभेड सुरियावां थाना इलाके के जनपद सीमा कुशा पुलिया के पास में शुक्रवार रात पौने 09 बजे हुई। पुलिस मुखबिर की सूचना पर वहां पहुंची थी। आरोपी को रोकने - टोकने का प्रयास किया गया। किंतु उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी सहित फील्ड यूनिट पहुंच गई एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वीओ 1—बता दें कि बीती रात करीब 01 बजे आरोपी सुरियावां इलाके की एक 08 साल की मासूम को घर से उठा ले गया। उसके बाद सुनसान इलाके में उसके साथ हैवानियत की। और लहूलुहान हालत में नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। परिजन रात से खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार तड़के घर से करीब 1 किलो मीटर दूर बच्ची अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ी मिली, और थोड़ी दूर पर आरोपी का शर्ट और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी दुर्गागंज से रेफर कर दिया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में काफी गंभीर घाव था। चेहरे पर खरोचने के निशान थे, और चेहरा सूजा हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अभी भी नाजुक है। उसे दो बोतल खून चढ़ाया गया है और उसे चार टांके लगे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी दी थी कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रकरण में धारा- 137(2), 65(2) बी.एन.एस. एवं 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, और मामले की छानबीन में जुटी थी। बच्ची कक्षा 02 की छात्रा है।
बाइट- अभिमन्यु मांगलिक, sp भदोही
4
Share
Report
KAKapil Agarwal
FollowJul 11, 2025 18:30:57Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग
फतेहाबाद रोड पर दिल्ली नंबर की कार ने मचाया तांडव
गोपाल दास पेठे वालों की दुकान के सामने बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर
नशे में धुत था कार चालक, गाड़ी की स्पीड से लोगों में मची अफरा-तफरी
टक्कर में कई वाहन क्षतिग्रस्त, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं
लोगों के विरोध करने पर कार चालक ने डिग्गी से निकाली तलवार
राहगीरों और दुकानदारों पर किया हमला, लोग जान बचाकर भागे
बीच रोड पर मची चीख-पुकारके बाद अफरा-तफरी का माहौल
मौके से गुजर रहे डीसीपी सिटी ने भीड़ को देखकर रोकी अपनी गाड़ी
डीसीपी सिटी के साथ चल रही स्कॉर्ट में मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचा
तांडव करने वाले युवक को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया
पूरे घटनाक्रम की वीडियो हुई सोशल मीडिया पर वायरल
दिल्ली नंबर की कार में सवार था नशेबाज कार चालक
थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड का है पूरा मामला
कपिल अग्रवाल
आगरा
0
Share
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJul 11, 2025 18:30:48Kolkata, West Bengal:
পশ্চিমবঙ্গ পুলিশ ওয়েলফেয়ার কমিটির উদ্যোগে পুলিশ পরিবারে যে সমস্ত ছেলেমেয়েরা রয়েছে তাদের উৎসাহ দান সভা অনুষ্ঠিত হলো রবীন্দ্র সদনে..
এদিন প্রধান অতিথি হিসেবে উপস্থিত ছিলেন সৌরভ গাঙ্গুলী..
তার পাশাপাশি উপস্থিত ছিলেন প্রাক্তন ফুটবলার বিদেশ বোস সহ মানস ভট্টাচার্য।।
তার পাশাপাশি রাজ্য পুলিশ কর্তা অজয় মুকুন্দ রানাদি । তার পাশাপাশি ছিলেন কলকাতা পুলিশ এবং ওয়েস্ট বেঙ্গল পুলিশের ওয়েলফেয়ার কনভেনার সান্তনু সিনহা বিশ্বাস।।
উপস্থিত ছিলেন ওয়েস্ট বেঙ্গল ওয়েলফেয়ার পুলিশের কনভেনার বিজিতাস্ব রাউথ....
মূলত পুলিশ পরিবারে যে সমস্ত উচ্চমাধ্যমিক এবং মাধ্যমিকের মেধা তালিকায় যে সমস্ত ছাত্র-ছাত্রীদের নাম রয়েছে তাদের সম্বর্ধনা দেওয়া হল। কলকাতা সহ বিভিন্ন জেলাগুলিতেও যে সমস্ত মেধাতালিকার নাম রয়েছে তাদের সকলকে সম্মান জানানো হলো।।।।
বাইট সৌরভ গাঙ্গুল
বিজিতাস্ব রাউথ....( ওয়েস্ট বেঙ্গল ওয়েলফেয়ার কনভেনার )
1
Share
Report
GSGovind Soni
FollowJul 11, 2025 18:30:27Rajgarh, Madhya Pradesh:
मध्यप्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्सय विभाग राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने बताया कि उज्जैन में 12 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मौजूदगी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मछुआ समुदाय को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
4
Share
Report
PSPritesh Sharda
FollowJul 11, 2025 18:30:16Neemuch, Madhya Pradesh:
ANCHOR : नीमच। नीमच के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंबेडकर रोड स्थित बंसल चौराहा के पास एक मल्टी में उस समय सनसनी फैल गई, जब 55 वर्षीय एक महिला का शव उसके ही घर में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका की पहचान लीलाबाई पति गिरधारीलाल गोयल निवासी कैंट क्षेत्र के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य दुकान पर थे। जानकारी मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महिला के गले और गर्दन के पीछे चोट के गंभीर निशान मिले हैं।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम लगभग 8 से 9 बजे के बीच महिला के पति गिरधारीलाल जब घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। भीतर प्रवेश करने पर लीलाबाई पलंग पर खून से सनी पड़ी मिलीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन मनीष गोयल ने बताया कि जब परिवार के सदस्य दुकान से लौटे तो उन्होंने चाची लीलाबाई को घर में खून से लथपथ पड़ा पाया। उनकी गर्दन के पीछे से खून निकल रहा था, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच प्रारंभ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। महिला की मौत हत्या है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। कैंट थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
बाइट: अंकित जायसवाल, एसपी नीमच
0
Share
Report
HNHarendra Nath Thakur
FollowJul 11, 2025 18:28:34Khandwa, Madhya Pradesh:
खंडवा - खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सावन के महीने में ओंकारश्वर में शुरु की अनूठी पहल, नर्मदा में पिछले 5 साल से बंद पड़े आरती को नर्मदा घाट पर किया शुभारंभ, ओंकारेश्वर की कोटि तीर्थ घाट पर हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर मां नर्मदा की हर शाम को होगी महा आरती वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद हर दिन शाम को माँ नर्मदा की की जाएगी आरती
1
Share
Report
भारत में भारी बारिश का अलर्ट: ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश
KKKamal Kishor Sharma
FollowJul 11, 2025 18:05:47Raipur, Chhattisgarh:
नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025: भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 2-5 दिनों तक कुछ इलाकों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन को बाढ़ के खतरे के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। नागरिकों से मौसम अपडेट्स पर नजर रखने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।
13
Share
Report
KAKapil Agarwal
FollowJul 11, 2025 18:03:45Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग
बदलते दौर में पुलिसिंग का तरीका भी बदल गया है
अब नए रिक्रूटों को आधुनिक तरीके से किया जाएगा ट्रेंड
आगरा में नए प्रशिक्षण केंद्र का पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने किया उद्घाटन
आधुनिक सुख सुबिधाओ से परिपूर्ण है नया प्रशिक्षण केंद्र
नए प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए है 10 कमरे
हर कमरे में 60 प्रशिक्षुओं के बैठने की है व्यवस्था
बदलते अपराध में साइबर फ्रोड और टेक्नोलॉजी से अपराध को कैसे करे काबू इसकी भी होगी ट्रेनिंग
बेस्ट टीचर नए रिक्रूटों को बेहतर पुलिसिंग और मित्र पुलिस की देंगे ट्रेनिंग
उद्घाटन के मौके पर डीसीपी सिटी,डीसीपी वेस्ट,डीसीपी ईस्ट सहित सभी एसीपी भी रहे मौजूद
बाइट दीपक कुमार/पुलिस कमिश्नर आगरा
कपिल अग्रवाल
आगरा
13
Share
Report
ADAjay Dubey
FollowJul 11, 2025 18:03:31Singrauli, Madhya Pradesh:
सिंगरौली ब्रेकिंग
सिंगरौली में नहीं थम रहे सड़क हादसे....आज फिर एक युवक की दर्दनाक मौत...
सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-39 पर झुरही तिराहे के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत...
हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा....देवसर के पास झुरही एनएच-39 मार्ग को शव के साथ किया चक्का जाम, बीते 3 घंटे से आवागमन ठप...
मृतक की पहचान अनिल यादव निवासी ग्राम हटवा, सिहावल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अनिल घर लौट रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी...
सूचना मिलते ही जियावन पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने में अब तक असफल...
बीते एक महीने में 3 से ज्यादा लोगो ने सिंगरौली जिले में ट्रक हादसों में गंवा चुके हैं जान..फिर भी नहीं थम रही ओवरलोडिंग ट्रैकों की तेज रफ्तार...
7
Share
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJul 11, 2025 18:03:236
Share
Report
PSPritesh Sharda
FollowJul 11, 2025 18:02:43Neemuch, Madhya Pradesh:
नीमच। जिले के जावद में मानसून की फुहारों के साथ ही प्रकृति के खूबसूरत रंग भी बिखरने लगे हैं। ऐसा ही एक मनमोहक दृश्य नगर के एक बगीचे में देखने को मिला, जहाँ एक मोर अपने पूरे वैभव के साथ पंख फैलाकर नृत्य करता हुआ नजर आया।बरसात के सुहाने मौसम में, काले बादलों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय पक्षी का यह नृत्य देखने वालों के लिए एक अद्भुत अनुभव था। मोर अपनी ही धुन में मग्न होकर झूम रहा था और उसके हरे-नीले पंखों की छटा देखते ही बन रही थी। इस अविस्मरणीय दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अक्सर बरसात का मौसम मोरों के लिए सबसे प्रिय होता है और इस दौरान उनका नृत्य प्रकृति का एक अनमोल उपहार माना जाता है।
3
Share
Report
BSBhanu Sharma
FollowJul 11, 2025 18:01:30Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
धौलपुर,
निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब करौली जिले के मासलपुर निवासी महेश वर्मा पुत्र नथी लाल वर्मा स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, महेश वर्मा पचगांव सेकेंडरी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार दोपहर जब वे स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी पुलिस लाइन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
3
Share
Report
MKManitosh Kumar
FollowJul 11, 2025 18:00:59Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- मुजफ्फरपुर में 24 घंटे में महामाया मंदिर चोरीकांड का खुलासा,चोरी की गई सामग्री भी बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार
Anchor - मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा स्थित महामाया मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है.पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई अधिकांश सामग्री भी बरामद कर ली है.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहंदी हसन चौक, ब्रह्मपुरा निवासी मो० इल्ताफ उर्फ अफताब (पिता–मो० खोबारी) और मो० सहनवाज (पिता–मो० मुन्ना बावर्ची) के रूप में की गई है.
मुजफ्फरपुर नगर SDPO-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि 9 जुलाई की रात कुछ अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर से पीतल के घंटा, पूजन सामग्री, जनरेटर सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली थी.इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 175/25 दर्ज की गई थी.इसके लिए विशेष टीम गठित की गई.ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष के साथ मिलकर टीम ने मानवीय व तकनीकी सूचनाओं के आधार पर तेजी से छानबीन की और नतीजतन 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई.इनके पास से दो पीतल का घंटा ,एक होंडा जनरेटर ,जिस ठेला पर चोरी का सामान ले जाया गया उसके साथ ही पीतल की बाल्टी, लोटा, छपड़ी, दिया, कटोरी, घंटी, टप सहित अन्य पूजन सामग्री बरामद कर लिया गया.
एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के अनुसार घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.
बाइट - विनीता सिन्हा, SDPO -2, नगर
*इनपुट - मणितोष कुमार*
1
Share
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJul 11, 2025 18:00:51Khunti, Jharkhand:
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार
क्षेत्र - खूँटी ।
स्लग - 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला घायल।
एंकर - खूँटी में बिचना के बनई नदी के पास धान रोपनी कर रही बिचना सरना टोली की लगभग 52 वर्षीय विधवा महिला किसान की जमीन के निकट झूलता 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला सुखमनी तिड़ू अपने खेत में अन्य ग्रामीणों के साथ धान रोपनी कार्य में जुटी थी। तभी झूलता 11 हजार हाईटेंशन तार से महिला के चेहरे पर करंट प्रवाहित हुआ। आनन फानन में पैलोल पुल में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। घटना की जानकारी होने पर खूंटी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने घायल महिला को अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा।
धान रोप रही महिला के करंट से घायल होने पर अन्य ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था और करंट की चपेट में आई महिला को कैसे बचाया जाए इसे लेकर सभी परेशान हो गया थे। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द झूलते 11 हजार तार को दुरुस्त किया जाए। लोगों ने बताया की पिछले वर्ष भी कई मवेशी बिजली तार की चपेट में आए थे लेकिन इस बार एक महिला के घायल होने से स्थानीय लोग बिजली विभाग से नाराज दिखे।
बाइट - संतोष सिंह, स्थानीय ।
बाइट - दिनेश महतो, स्थानीय।
बाइट - सबीना तिडू, परिजन ।
बाईट - हेमंत लाल रजवार, गार्ड ।
2
Share
Report