Back
दिल्ली की सड़कों पर जलभराव: मायापुरी मैट्रो स्टेशन बना तालाब!
RKRajesh Kumar Sharma
Aug 15, 2025 07:04:22
New Delhi, Delhi
दिल्ली के मायापुरी मैट्रो स्टेशन के पास की मुख्य सड़क बनी तालब
मैट्रो की पार्किंग में भरा लबालब पानी
पानी से होकर गुजर रही है गाड़ियां
लोगो को आने जाने में हो रही है परेशानियां
राजेश शर्मा
राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बरसात हो रही है।पश्चिमी जिला के इलाकों में भी बरसात हो रही है और जिसके चलते पश्चिमी जिला के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।वही सबसे ज्यादा जलभराव मायापुरी मैट्रो स्टेशन के साथ मुख्य सड़कों पर देखने को मिला है।धौला कुआं से आने वाले रोड मायापुरी फ्लाई ओवर के नीचे और सागरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर सड़के जलमग्न हो गई है और सड़के तालाब बन चुकी है हालांकि पानी निकालने के लिए दो पंप भी लगाए गए है।लेकिन पानी मुख्य सड़कों पर भरा पड़ा है कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।इसी मुख्य सड़क से पानी के अंदर से होकर एसडीएम दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की गाड़ी भी गुजरी है।सरकार जलभराव को लेकर लाख दावे करे लेकिन सभी दावे खोखले साबित हो रहे है।मायापुरी मैट्रो स्टेशन की पार्किंग में भी पानी लबालब भर गया है और मुख्य सड़क तालब बन चुकी है।राजधानी दिल्ली में जब भी बरसात होती है तो दिल्ली में जगह जगह जलभराव देखने को मिलता है और जलभरा के चलते दिल्ली के लोगो की समस्या भी बढ़ जाती है।
मौके से वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली
11
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSharad Tak
FollowAug 15, 2025 09:01:02Sirohi, Rajasthan:
एंकर: आबूरोड स्थित सन होटल एंड रिसोर्ट में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि भगवान अग्रवाल, प्रहलाद चौधरी, रमन बंसल और सतीश सेठी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। मुख्य अतिथि सुरेश जी कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश ने ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे कर लिए हैं, जो हमारी सुरक्षा और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने इस अभियान को आगे भी पूरे जोश और समर्पण के साथ जारी रखने का विश्वास जताया।
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 15, 2025 09:00:41Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का उत्साह हर धर्म और समाज में देखा गया। हमेशा की तरह इस बार भी झंडा फहराकर लोगों को जश्ने आजादी की मुबारकबाद पेश की गई। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के आदेश पर इस बार मस्जिदों में भी झंडा फहराया गया। इसके पहले मदरसों और दरगाहों में ध्वजारोहण किया जाता रहा मगर इस बार मस्जिद को भी जोड़ा गया इसलिए दरगाह मस्जिद मदरसों में देश की आन बान शान का प्रतीक झंडा लहराया गया। बिलासपुर जिले की तमाम मस्जिदों दरगाहों और मदरसों में भी खुशी और जुनून के साथ झंडा फहराकर एक दूसरे को जश्ने आजादी की मुबारकबाद पेश की गई।शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की अलग-अलग मस्जिद और मदरसों में नजारा देखने लायक था।
Ambience.....
0
Report
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, परिजनों ने लगाई हत्या की आशंका
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता सचिन सिंह उर्फ बुच्ची का शव लहनपुर गांव के पास घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित तालाब में मिला। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने सचिन की हत्या की है।
परिजनों के अनुसार, सचिन को अंतिम बार 13 अगस्त की रात लगभग 8 बजे गांव के ही दो युवकों के साथ देखा गया था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।
0
Report
Pandaul, Bihar:
JHANDOTOLAN,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR
राष्ट्र आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।मधुबनी में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस केंद्र में किया गया ।
इस अवसर पर जिला की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।मौके पर DM आनंद शर्मा और SP योगेंद्र कुमार सहित जिला के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहें
पुलिस जवानों ने परेड किया और सलामी दी, मंत्री ने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया ।
वहीं समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने सरकार द्वारा की जा रही जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बतायी।
0
Report
Banda, Uttar Pradesh:
सौरभ कुमार, संभागीय परिवाहन अधिकारी, चित्रकूट धाम, संभाग, बाँदा की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
0
Report
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज: पुलिस विभाग में अपनी मेहनत,ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई से विशेष पहचान बनाने वाले पीआरवी-112 पर तैनात सिपाही विजय बहादुर यादव को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने विजय बहादुर यादव के कर्तव्यनिष्ठ,समय पर घटनास्थल पर पहुंचने,जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों में साहसिक भूमिका निभाने की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार पुलिसकर्मी विभाग की छवि को और मजबूत करते हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सिपाही विजय यादव ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है,और आगे भी वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे
0
Report
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज: पुलिस विभाग में अपनी मेहनत,ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई से विशेष पहचान बनाने वाले पीआरवी-112 पर तैनात सिपाही विजय बहादुर यादव को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने विजय बहादुर यादव के कर्तव्यनिष्ठ,समय पर घटनास्थल पर पहुंचने,जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों में साहसिक भूमिका निभाने की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार पुलिसकर्मी विभाग की छवि को और मजबूत करते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सिपाही विजय यादव ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है,और आगे भी वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
0
Report
Banda, Uttar Pradesh:
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बाँदा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowAug 15, 2025 08:49:31Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ସାଂସଦ ଅପରାଜିତା ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ ଓ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବିଧାୟକ ପ୍ରଶାନ୍ତ ଜଗଦ୍ଦେବଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତରେ ରାଜସୁନାଖଳା ଠାରୁ ବୋଲଗଡ଼ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ତ୍ରିରଙ୍ଗା ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଅନୁଷ୍ଠିତ ।
4
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 15, 2025 08:49:24Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले में आदिवासियों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भैंसदेही थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव का है,जहां एक आदिवासी ड्राइवर को उसके मालिक ने गेहूं चोरी के आरोप में बेरहमी से पीट दिया। यह पूरी घटना पास ही स्थित एक किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बगदरा गांव निवासी आदिवासी युवक अजय बारस्कर आरोपी अंकित राठौर के पास ड्राइवरी का काम करता था। अंकित ने अजय पर गेहूं चोरी का आरोप लगाया और उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं,आरोपी ने थाने में अजय के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपी अंकित राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
बाइट- अजय बारस्कर,पीड़ित आदिवासी युवक
3
Report
RGRupesh Gupta
FollowAug 15, 2025 08:48:52Raipur, Chhattisgarh:
एंकर
स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.. जनसंपर्क विभाग ने छत्तीसगढ़ के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया..... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया..... छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों का देश की आजादी में योगदान बताया.....वहीं साय सरकार की योजनाओं की भी प्रदर्शनी लगाई......धरातल पर संचालित योजनाओं को लेकर योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई..... इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्षा में भाग लिया, और छत्तीसगढ़ से जुड़े सवालों का जवाब दिया...... वहीं टाऊन हॉल में लगी प्रदर्शनी 21 अगस्त तक संचालित होगी......सुबह 10.30 बजे से 5 बजे तक टाउनहॉल में प्रदर्शनी लगी रहेगी..........
बाइट विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
1
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowAug 15, 2025 08:48:48Puri, Odisha:
Two dead body rescue from hotel
() ପୁରୀ ଚକ୍ରତୀର୍ଥ ରୋଡ ହୋଟେଲରୁ ମୃତଦେହ ମିଳିବା ଘଟଣା।ପୁରୀ ଏସପି ରଖିଲେ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ।ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ସୋର୍ସ ଅନୁଯାୟୀ ସେହି ହୋଟେଲ ର ଗୋଟିଏ ରୁମରୁ ମିଳୁନଥିଲା ରେଷ୍ପନ୍ସ ।ହୋଟେଲ ସୂତ୍ରରୁ ପୋଲିସ ଖବର ପାଇବା ପରେ କାନୁନୀ ପ୍ରକ୍ରିୟା ଅନୁଯାୟୀ ଏକ୍ଜିକ୍ୟୁଟିଭ୍ ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟ ଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତିରେ ଡୋର ଭଙ୍ଗା ହୋଇଥିଲା ।ଜଣେ ପୁରୁଷ ଓ ଜଣେ ମହିଳାଙ୍କ ମୃତଦେହ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଥିଲା ।ଯୁବକ ଜଣକ 30 ରୁ 35 ବର୍ଷ ବୟସର ଏବଂ ମହିଳା ଜଣକ 25 ରୁ 30 ବର୍ଷର ବୋଲି ଜଣା ପଡୁଛି ।ଝୁଲନ୍ତା ଅବସ୍ଥାରେ ଉଭୟଙ୍କ ମୃତଦେହ ଜବତ କରାଯାଇଥିଲା।Forensic ଟିମ ପହଞ୍ଚି ଅଧିକ Evidence ସଂଗ୍ରହ କରୁଛି ।ପ୍ରାଥମିକ ତଦନ୍ତ ତୁ ଦୁହେଁ ୱେଷ୍ଟ ବେଙ୍ଗଲ ବର୍ଦ୍ଧମାନ ର ବୋଲି ଜଣା ପଡ଼ୁଛି ।ତାଙ୍କ ଅଞ୍ଚଳର Nearest police station କୁ ଜଣାଇ ଦିଆଯାଇଛି ।ହୋଟେଲ ଗେଷ୍ଟ ରେଜିଷ୍ଟର ରୁ ଉଭୟ 9 ତାରିଖରୁ ହୋଟେଲ ରେ ରହିଥିଲେ ବୋଲି ଜଣା ପଡିଛି ।Scientific team ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ତଦନ୍ତ କରୁଥିବା ବେଳେ ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ତଦନ୍ତ ରୁ ସୁଇସାଇଡ ବୋଲି ଜଣା ପଡିଛି । inquest ପ୍ରକ୍ରିୟା ପରେ Post mortom ହେବ ।ଉଭୟଙ୍କ ପରିବାର କୁ ଜଣାଇ ଦିଆଯାଇଛି ବୋଲି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଛନ୍ତି ପୁରୀ ଏସପି ।
ବାଇଟ୍- ପିନାକ ମିଶ୍ର,ଏସପି ପୁରୀ
1
Report
DSdevendra sharma2
FollowAug 15, 2025 08:48:41Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
राजसमंद जिला कारागृह में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। जेल उपाधीक्षक हेमंत सालवी द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात समस्त जेल स्टाफ के साथ जेल के अंदर ही तिरंगा रैली निकाली गई,,,,,
राजसमंद।
राजसमंद जिला कारागृह पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। बता दें कि जेल उपाधीक्षक हेमंत सालवी द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात समस्त जेल स्टाफ के साथ जेल में ही तिरंगा रैली निकाली गई। बाहर ही नहीं जेल के भीतर भी बंदियों ने भी देश की आजादी का जश्न देश भक्ति गानों पर नाचते हुए देश भक्ति नारे लगाते हुए जेल के भीतर तिरंगा रैली निकाली और यह प्रकट किया कि हम भी देश सेवा के लिए कभी पीछे नहीं रहेंगे। जेल प्रशासन द्वारा एक खुशनुमा,देशभक्ति माहौल बनाए से बंदियों में भी एक सुयोग्य नागरिक बनकर देश सेवा का जज्बा आंतरिक मन में उभरता है।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
4
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowAug 15, 2025 08:48:33Delhi, Delhi:
दिल्ली में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है रुक-रुक कर दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ था अब ऐसे में अगले दो दिन और मौसम सुहाना बना रहेगा वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पहुंचे लोग मौसम का आनंद लेते हुए नजर आए। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस लोग पूरे जश्न के साथ मना रहे हैं तो वहीं मौसम भी सुहावना बना हुआ है।
2
Report
MJManoj Joshi
FollowAug 15, 2025 08:48:29DMC, Chandigarh:
स्वतंत्रता दिवस के पवन राष्ट्रीय पर पर मार्वीला गरैंड सेक्टर -82 मे RWA एड-हॉक की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस अवसर पर विंग कमांडर मनोहर शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे
Buys…दीपक गर्ग डायरेक्टर मार्वीला गरैंड ,नीलम नदवानी RWA एड-हॉक के सदस्य,सुखराज सोनी ने अपने बिचार रहे।
0
Report