Back
यमुनानगर में बारिश के बाद जल स्तर सामान्य, दिल्ली को कोई खतरा नहीं!
Yamuna Nagar, Haryana
एंकर -- यमुनानगर में चार दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद अब हाथनीकुण्ड बैराज पर जल स्तर सामान्य स्थिति में है। वीरवार सुबह तक बैराज पर कुल 42,101 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया। इसमें से 26,581 क्यूसिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है, जबकि वेस्ट जमुना कैनाल (WJC) में 13,510 क्यूसिक और ईस्ट जमुना कैनाल (EJC) में 2,010 क्यूसिक पानी छोड़ा ।
हाथनीकुड़ के अनुसार, यमुना नदी में छोड़ा गया यह पानी सामान्य से भी कम स्तर का है और इसे खतरे की श्रेणी में नहीं रखा जाता। अनुमान है कि यह पानी अगले 32 से 40 घंटे में दिल्ली तक पहुंचेगा, लेकिन इससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ या जलभराव की कोई संभावना नहीं है। हरियाणा सिंचाई विभाग और केंद्रीय जल आयोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर नहीं होंगे।
YAMUNA... 26581
WJC.. 13510
EJC... 2010
कुल मिलाकर, फिलहाल दिल्ली या आस-पास के इलाकों को यमुना में बढ़ते जल स्तर से किसी तरह का खतरा नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement