Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhabua457661

स्कूल में बच्चों से ईंटें उठवाने का वीडियो वायरल, शिक्षा पर सवाल!

Umesh Chouhan
Jul 06, 2025 07:02:11
Jhabua, Madhya Pradesh
झाबुआ शहर के डीआरपी लाइन परिसर में स्थित माधोपुरा शासकीय माध्यमिक स्कूल के बच्चों से ईंटें उठवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो शनिवार का ही बताया जा रहा है। पास में पुलिस द्वारा कराए गए निर्माण की बची हुई ईंटों को स्कूली छात्रों से उठवाकर मैदान में रखवाया और हैंड पंप के आसपास जमवाया गया। स्कूल प्रशासन मैदान में पौधों के लिए क्यारियां बनवा रहा है। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर जिम्मेदारों को भेजा ...जयस ने आरोप लगाया कि इस स्कूल में अक्सर आदिवासी बच्चों से मजदूरों की तरह काम कराया जाता है। परिजन बच्चों को यहां पढ़ने के लिए भेजते हैं, परंतु पढ़ाई की बजाय यहां काम करना होता है। चार वीडियो सामने आए हे.. एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र ईंटें उठाकर मैदान में डाल रहे हैं। अभी ईंटों को मैदान में रखा गया। बाद में इनसे क्यारियां बनाई जाएंगी। अगर वीडियो सामने नहीं आता तो संभवतः क्यारी भी ये छात्र ही बनाते। दूसरे वीडियो में बच्चे हैंडपंप के आसपास टूटी ईंटें जमाते दिख रहे हैं। जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर ने कहा, माधोपुरा स्कूल की प्राचार्य द्वारा अक्सर आदिवासी बच्चों से दिनभर काम कराया जाता है। बच्चों के साथ उचित व्यवहार भी नहीं होता। सरकारी स्कूलों में काम और मरम्मत के लिए लाखों रुपए आते हैं। इससे मजदूर रख सकते हैं, लेकिन यहां मजदूरों का काम आदिवासी बच्चे कर रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य को हटाने और कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर जयस ने आंदोलन की बात कही है। बाइट...विजय डामोर जयस अध्यक्ष झाबुआ
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement