Back
बोकारो में वाहन चोरी खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, शराब बिहार ले जाते पकड़े गए
MMMRITYUNJAI MISHRA
Sept 27, 2025 11:46:39
Bokaro Steel City, Jharkhand
Bokaro,,
Mrityunjai Mishra -----
बोकारो में वाहन चोरी का खुलासा। चोरी के साथ पकड़ा गया दो वाहन चोर। चीरा चास थाना क्षेत्र का मामला। बोकारो एसपी ने एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। अपराधियों के पकड़े जाने के बाद हुआ खुलासा कि आरोपियों के द्वारा चोरी के वाहन से अवैध शराब बिहार में खपाने का काम करता था।
बताते चले कि 26 सितंबर को बिट्टू कुमार के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि OLX के माध्यम से गाडी खरीद बिक्री के लिए दो व्यक्तियों द्वारा उन्हें बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र के तलगडिया मोड़ मिलने के लिए बुलाया गया था। जहाँ उक्त दोनो व्यक्ति द्वारा जालसाजी पूर्वक मौके का फायदा उठा कर इनका मारूती स्वीफ्ट वाहन सं0-JH02U 9899 को चोरी कर भाग गया।
पुलिस को घटना के सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास के नेतृत्व में गठित टीम का गठन किया गया साथ ही आवश्यक कार्रवाई एवं छापामारी के क्रम में घटना में चोरी की गई मारूती स्वीफ्ट कार वाहन सं०- JH02U 9899 एवं कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नितीश कुमार को पीरटाड गिरीडीह एवं परवेश माँझी को घटना कारित करने में प्रयुक्त स्कॉपियो वाहन सं0- BR-21P 4161 के साथ डुमरी गिरिडीह से बरामद किया गया। जिसके बाद दोनो गाड़ी एवं नितीश कुमार तथा परवेश माँझी को चिरा चास थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान पता चाल कि इन दोनो का पूरा नाम 21 वर्षीय नितीश कुमार और 26 वर्षीय प्रवेश माँझी जो बिहार के जमुई का रहनेवाला है। दोनो के पास से बरामद दोनो उपरोक्त गाड़ी एवं दो मोबाईल को जप्त किया गया एवं उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा निवासी पीड़ित बिट्टू कुमार आवेदन के आधार पर चिरा चास थाना मामला दर्ज किया गया था। पुछताछ के क्रम में दोनो अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि उक्त गाडी चोरी करने का इनका मुख्य उद्देश्य चोरी की गई वाहन से बिहार के पडोसी राज्यों से अवैध रूप से शराब परिवहन कर लाना एवं उसे ले जाकर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में खरीद बिक्री करना था।
गिरफ्तार अभियुक्त 21 वर्षीय नितीश कुमार बिहार के जमुई बिहार का रहनेवाला है वही दूसरा आरोपी 26 वर्षीय प्रवेश माँझी उम्र करीब 26 वर्ष पिता बिहार के जमुई जिला के चन्द्रदीप थाना का रहनेवाला है।
बोकारो एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के पास से चोरी किया गया दो वाहन बरामद किया गया जिसमें मारूती स्विफ्ट और स्कॉपियो वाहन बरामद किया गया है।
साथ ही दो एनड्रोईड मोबाईल बरामद किया गया है।
बाइट -- हरविंदर सिंह, बोकारो एसपी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDURGESH BISEN
FollowSept 27, 2025 15:46:290
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 27, 2025 15:46:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 27, 2025 15:46:100
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 15:46:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 27, 2025 15:45:310
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 27, 2025 15:45:180
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 27, 2025 15:45:070
Report
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:35:183
Report
JPJai Pal
FollowSept 27, 2025 15:35:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:34:080
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 27, 2025 15:33:550
Report
SVShweta Verma
FollowSept 27, 2025 15:33:350
Report

0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowSept 27, 2025 15:33:060
Report