icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
342011
RKRakesh Kumar Bhardwaj3 Sept 2025, 07:30 am

वसुंधरा राजे की जोधपुर यात्रा: भाजपा नेताओं से मुलाकात का खुलासा!

Jodhpur, Rajasthan:FEED BY TVU 79 नोट कुछ जो कैमरे में नहीं थे वह उसके साथ अटैच किए हैं जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पिछले दो दिन से जोधपुर प्रवास पर है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे सोमवार देर रात को जोधपुर पहुंची और मंगलवार को सुबह मोहनगढ जैसलमेर के दौरे पर रही और कर्नल सोना राम के निधन शोक संवेदना जताने के बाद पोकरण में बाबा रामसा पीर के दरबार में दर्शन के लिए पहुंची थी। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा नेताओं एवं आमजन से मुलाकात की। आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री राजे से अजित भवन में मुलाकात के लिए भाजपा के कई नेता भी पहुंचे। राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ,पूर्व जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बडला,पूर्व राजसिको चैयरमेन मेघराज लोहिया,घनश्याम वैष्णव सहित नेताओं ने मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री अजित भवन से सीधे सुबह सबसे पहले लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर पहुंची। जहा पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत से मुलाकात की। राजे ने डॉ भागवत से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। सूत्रों की माने तो इस दौरान डॉ भागवत से कुछ मामलो पर चर्चा हुई । इन दिनो डॉ भागवन 05 से 07 सितम्बर को होने वाली बैठक के लिए जोधपुर प्रवास पर है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने भी आज उनसे मुलाकात करने के बाद अहम मामलो पर चर्चा की है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे उसके बाद सूरसागर स्थित बडा रामद्वारा पहुंची। जहा रामस्नेही संत रामप्रसाद जी के जन्म दिन की बधाई देने के साथ ही उन से धार्मिक चर्चा भी की। पूर्व मुख्यमंत्री राजे वहा से सीधे राइका बाग स्थित जुगलजोडी मंदिर पहुंची । जहा सेनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज से मुलाकात की और वहा पर उनसे आर्शीवाद प्राप्त करने के साथ ही अनुष्ठान में भी शामिल हुई। सेनाचार्य से आर्शीवाद लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राजे सीधे अजीत भवन पहुंची। जहा उन्होने सब इंस्पेक्टर भर्ती में सफल अभ्यर्थीयों से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने राजे को बताया कि उन लोगो ने कडी मेहनत व लगन के साथ परीक्षा पास की है और चयनित हुए है लेकिन अब भर्ती रद्द होने से उनके सामने बडी विकट समस्या हो रही है उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री राजे से इस मामले में सहयोग बनाए रखने की प्रार्थना की। सूत्रों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने उनको आश्वस्त भी किया है कि जो वास्तव में नकल माफिया या नकल प्रकरण से भर्ती हुए है उनको हटाना चाहिए जो भी इसमे दोषी है उनके खिलाफ कारवाई हो लेकिन जो ईमानदार है भगवान उनकी मदद करेंगा। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने अजित भवन में ही विश्राम करेंगी। उसके बाद आगे के कार्यक्रम तय होंगे वैसे आज जोधपुर से अजमेर जाने का भी कार्यक्रम है लेकिन अभी तक तय नही है कि कब तक अजमेर के लिए रवाना होंगे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीमपुर खीरी: प्रेम प्रसंग मामले में युवक की मौत, मौत के कारण स्पष्ट होंगे

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के शारदा नगर थाना में उस समय अफरा तफरी मच गई जब प्रेम प्रसंग के मामले में शिकायत पर लाया गया युवक अचानक बेसुध हो गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के मुंह से झाग निकलने के बाद सामने आ रही है ऐसे में आशंका यह जताई जा रही है कि युवक ने कोई नशीला पदार्थ खा लिया है। कुल मिलाकर आशंकाओं के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा लेकिन घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है पोस्टमार्टम हाउस से लेकर थाने तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
0
0
Report

झांसी: प्रेमी-प्रेमिका को परिवार ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया, वीडियो वायरल

Nagpur, Maharashtra:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर में घर से भागे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने रेलवे स्टेशन के सामने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और प्रेमिका के भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की जमकर मारपीट की, इस दौरान प्रेमी जोड़े को देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाना पर ले गई। वी/ओ.1-मामला झांसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के सामने का है। जहां मध्य प्रदेश के कनेरा से भागे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने स्टेशन पर पकड़ लिया। दोनों घर से भागकर कहीं दूर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, मगर उससे पहले ही युवती के परिजन पहुंच गए और दोनों को पकड़कर ले जाने लगे, और इसी बीच विवाद बढ़ गया। युवती के भाई ने युवक को पीटना शुरू कर दिया जिसका विरोध करते हुए युवती ने अपने ही भाई को चप्पलों से पीटा। युवती ने कहा वह बालिग है और कहीं भी आ जा सकती है, इस दौरान देखने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
0
0
Report

रीवा के गोविंदगढ़ में चाकू लहराते युवक से पर्यटक डरे, सुरक्षा पर सवाल

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक प्रसिद्ध वाटरफॉल से सामने आए वायरल वीडियो ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद पर्यटक, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, उसके व्यवहार से असहज और भयभीत नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक युवक काफी देर तक चाकू लहराकर लोगों को डराता और धमकाता रहा, जबकि लोग उससे दूरी बनाकर वहां से हटते दिखाई दिए। हैरानी की बात यह है कि पर्यटक स्थल पर इस तरह की घटना होने के बावजूद समय रहते उसे रोकने की कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई। रीवा के पर्यटन स्थलों पर पहले भी कई आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर रीवा के पर्यटन स्थल कब पूरी तरह सुरक्षित हो पाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

बदायूं के रियोनाई में सुहागरात के घंटों बाद दूल्हे की मौत, वजह पर सवाल

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं के रियोनाई गाँव में सुहागरात के दौरान दूल्हे बबलू की मौत हो गई। दुल्हन नीतू से शादी के कुछ घंटे बाद ही घर में शहनाइयां गूंजी थीं, पर रातों-रात मातम छा गया। परिजनों का दावा है कि जहरीले साँप के काटने से मौत हुई, जबकि इलाज में देरी ने स्थिति और भयावह बना दी। खबर की खास रिपोर्ट। उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के रियोनाई गाँव में खुशियाँ रात में मातम में बदलीं। दुल्हा बबलू कमरे में गया और बैठ गया, तब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और गाँव के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत नहीं सुधरी। इसके बाद उसे सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ वह मृत घोषित हो गया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इमरजेंसी में सर्पदंश की कोई रिकॉर्ड नहीं था। पिता कुंवरपाल ने बताया कि अगर शुरुआती तौर पर पता चल गया होता कि साँप ने काटा है, तो बेटा तुरंत बड़े अस्पताल ले जाते। पोस्टमार्टम के बजाय परिवार ने शव की अंत्येष्टि कर दी। दुल्हन नीतू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा; कई रस्में पूरी नहीं हो सकीं और नया जीवन शुरू होने से पहले ही जीवन उजड़ गया। बदायूं के रियोनाई गाँव की यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है: असली वजह क्या थी? क्या सच में साँप ने काटा था या इलाज में देरी ही मौत की वजह बनी? यह दर्दनाक घटना गांव को गमगीन कर गई है और नई-नवेली दुल्हन के सपने पलभर में टूट गए हैं।
0
0
Report

हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस।

FKFirasat KhanFollow5m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम मे कासगंज–ऐशबाग उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग और रेलवे अधिकारी मौजूद थे। स्टेशन को तिरंगे और फूलों से सजाया गया था।कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने ट्रेन की सुविधाओं और रूट की जानकारी दी।जितिन प्रसाद ने कहा कि यह नई ट्रेन कासगंज से ऐशबाग तक के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। इससे पीलीभीत, बरेली और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लखनऊ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेल कनेक्टिविटी को मजबूत कर ग्रामीण और छोटे शहरों के विकास पर लगातार काम कर रही है।हरी झंडी दिखाते ही स्टेशन पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन के बाद यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित होगी और बाद में इसे नियमित समय-सारणी में शामिल किया जाएगा।
0
0
Report

प्रेमनगर थाने में परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से तीन पारिवारिक विवादों का निस्तारण

Adil AhmadAdil AhmadFollow8m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रेमनगर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र के तहत रविवार को पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। केंद्र में पुलिस अधिकारियों के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।परामर्श केंद्र में कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से दो मामलों का आपसी सहमति एवं काउंसलिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया, जबकि एक प्रकरण में दोनों पक्षों के बीच सहमति न बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।पहले मामले में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का समाधान कराया गया। संयोगवश महिला का जन्मदिन होने पर पुलिस एवं परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और दोनों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। दूसरे मामले में भी पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद को काउंसलिंग के माध्यम से समाप्त कराया गया। दोनों पक्षों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित आश्वासन दिया।तीसरे मामले में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तिथि निर्धारित की गई।परिवार परामर्श केंद्र में प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय, महिला पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं शिक्षाविद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। केंद्र का आयोजन प्रत्येक रविवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर मंथन,सिरौली में 'द जर्नलिस्ट एसोसिएशन' की अहम बैठक संपन्न

Bablu SagarBablu SagarFollow9m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:संवाददाता बबलू सागर आंवला। सिरौली/बरेली। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के निर्देशानुसार थाना सिरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोना में रविवार को 'द जर्नलिस्ट एसोसिएशन' (पत्रकार संगठन) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की जहां संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर गंभीर रणनीति तैयार की गई। ग्रामीण क्षेत्र में कवरेज के दौरान आने वाली समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से अवधेश यादव (प्रदेश महासचिव)राजेश यादव (मंडल महासचिव)अशोक आर्या (मंडल सचिव)सुधीर शर्मा (जिला संयोजक)शहंशाह (जिला अध्यक्ष)भूपेंद्र कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष)अंशुल कुमार (तहसील उपाध्यक्ष) निरंजन मौर्या (तहसील उपाध्यक्ष) नेत्र पल वर्मा (ब्लॉक उपाध्यक्ष)बबलू सागर (जिला संगठन मंत्री)परशुराम वर्मा (जिला सचिव)अनिकेत (तहसील सचिव)रवि साहू (ब्लॉक अध्यक्ष) शामिल रहे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वक्ताओं ने ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश महासचिव अवधेश यादव और जिला अध्यक्ष शहंशाह ने कहा कि संगठन हर मोड़ पर पत्रकारों के मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भी क्षेत्र में संगठन का दायरा बढ़ाने और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों और अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।
0
0
Report

PHYSIO PHARMA CLINIC झाँसी में 3 दिवसीय 27 से 29 तक विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन

Adil AhmadAdil AhmadFollow10m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:PHYSIO PHARMA CLINIC की ओर से झाँसी में 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27, 28 एवं 29 जुलाई को प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।शिविर का आयोजन अंदर ओरछा गेट, झाँसी स्थित क्लिनिक परिसर में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करेंगे।शिविर में डॉ. अमान खान (फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ), डॉ. नवल खुराना (यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट), डॉ. अब्दुल अजीज (जनरल फिजिशियन) तथा पंकज कुमार (वेलनेस कोच) सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। इस विशेष शिविर का पंजीकरण शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है, जो तीनों दिनों के लिए मान्य रहेगा। आयोजकों ने झाँसी एवं आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। संपर्क: 8127958010
0
0
Report

पंचकूला सर्व समाज मिलन से जाति-भेद टूटे, अभिमन्यु चेतावनी

Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मीडिया से की बातचीत पूरे प्रदेश में सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर लगभग 10 जिलों में सर्व समाज के ताने बाने को जोड़ने के लिए भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम किए है सभी समाज आपस में विश्वास बहाली करके एक- दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को मजबूत करने का काम करें और संकल्प लें-- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा भारत के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सैनानियों के सपने को साकार करने के लिए देश को शिखर पर लेकर जाने के लिए एक होकर काम करें इसको लेकर स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ है पंचकूला सर छोटूराम जाट भवन में बड़ी भागीदारी हुई है मैं पंचकूला के सभी प्रबुद्ध नागरिकों का हार्दिक की गहराई से आभार जाता हूं कैप्टन अभिमन्यु ने कहा किसी भी राजनीतिक दल में जब जातिवाद का भाव मन में आए तब देश की शहादत को अपने मन में याद करें भारत वर्ष की गुलामी के वक्त को याद करें जो भी जाति-पाति की बात भारत में करता है वह भारत माता का शहादत का दोषी है-- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा समय-समय पर हर पीढ़ी को कालखंड की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अपने अनुभव युवा पीढ़ी करती है कुछ सचेत और सावधान होकर अपने सामाजिक ताने बाने को जो बचा लेती है वह पीढ़ी समाज और देश में अपना एक अच्छा योगदान देती है जो पीढ़ी सोती रहेगी वह देश और समाज का आगे नहीं बढ़ा सकती कैप्टन अभिमन्यु ने कहा जाति का सारा व्यक्ति तब लेता है जब वह अंदर से कमजोर होता है अपनी क्षमता पर और अपने योग्यता पर भरोसा नहीं करता है कैप्टन अभिमन्यु ने कहा वे अपना कर्तव्य मानकर समाज के लिए काम कर रहे हैं कैप्टन अभिमन्यु ने कहा लगभग 11 जिलों में स्नेह मिलन कार्यक्रम हो चुके हैं और जीवन भर इस काम को करेंगे और समाज में जीवन भर चेतना के लिए काम करेंगे हर चोट का असर होता है कोई दरवाजा जब तक नहीं खुले तब तक खटखटाना चाहिए इसलिए सभी को समाज के लिए छोटा-छोटा प्रयास करने की जरूरत है-- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हमारे बीच हो सकती है लेकिन लोग जो अपने-अपने तरीके से अपने-अपने मंच से समाज के लिए काम करें समाज के काम के लिए सभी को अपने-अपने मंच से काम करना चाहिए -- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कोई भी वर्ग हो समाज के साथ मिलकर जो व्यवहार करते हैं वही अच्छा नेतृत्व कहलाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के समय तमाम विषयों पर है विचार किया और फैसला किया था कैप्टन ने कहा जेन-जी का जो विश्वास है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिखा है और हर वर्ग के लिए नेतृत्व को काम करना चाहिए मैस में खाप पंचायत की तरफ से गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर हुए कार्यक्रम पर बोले कैप्टन अभिमन्यु ये सराहनीय कार्य है हरियाणवी गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर खाप पंचायतो ने किया है सामाजिक व्यवहार के लिए समाज और शासन प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके -- कैप्टन अभिमन्यु स्नेह मिलन समारोह में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता , पूर्व डीजीपी एमएस मलिक , बीएस गिल ,गुर्जर समाज से बलविंदर चौधरी , भाग सिंह दमदमा , दीपक शर्मा ,परमजीत कौर , ITBP चण्डीगढ़ में जिम्मेदारी संभाल रहे विजय देशवाल , पूर्व डीजी ITBP ईश्वर दुहन समेत सर्व समाज के गणमान्य लोगों मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

इटावा में बेबी रानी मौर्य का स्वागत, शिक्षा के साथ धारा 370 पर बीजेपी तर्क

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और इटावा की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य का पार्टी के पदाधिकारी ने किया स्वागत। बेबी रानी मौर्य इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवा और बेटियों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे हैं, भाजपा पार्टी देशहित राष्ट्रहित की पार्टी है और देशहित के लिए काम करती है। भाजपा सरकार आने के बाद धारा 370 हटा दी गई लेकिन असुद्दीन ओवेशी जैसे लोग नहीं चाहते थे कि धारा 370 हटे। कांग्रेस सरकार 50 से 50 वर्षों तक रही कश्मीर में तिरंगा क्यों नहीं फहरा पाई, हिंदू से ज्यादा सरकार की सुविधाएं मुस्लिम लोग ले रहे हैं। वही मौलाना जर्जिस के सवाल पर कहा कि अगर मौलाना प्रूफ कर दे भगवान कृष्ण श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे भगवान द्वापर युग में हुए थे अगर प्रूफ दिखाए तब उनकी बात को हम माने।
0
0
Report

फलावदा बाजार में पुलिस-व्यापारी विवाद: थानेदार के अभद्र व्यवहार का आरोप

Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ के फलावदा कस्बे में साप्तहिक पैंठ बाजार के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि भीड़भाड़ और अतिक्रमण हटाने के दौरान थाना प्रभारी पूनम जादौन ने कुछ दुकानदारों और ठेला विक्रेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे मौके पर माहौल गरमा गया। 'थाना प्रभारी मैडम के व्यवहार से नाराज़ व्यापारी, व्यापारियों से तू तड़ाक बोली मुझे फांसी चढ़ावा दो' मौके पर नाराज़गी बढ़ी और व्यापारी बड़ी संख्या में फलावदा थाने पहुंचे और विरोध जताते हुए थाना प्रभारी से जवाब मांगा। इस दौरान थाने में काफी देर तक हंगामे और तीखी नोकझोंक का माहौल बना रहा। व्यापारियों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराए जाने की मांग की। मामाले की सूचना मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे, उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद मामला शांत हो गया और व्यापारी वापस लौट गए। हालांकि, इस घटना को लेकर व्यापारियों में अभी भी नाराजगी बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

गाज़ीपुर: बाइक मैकेनिक की बेरहमी से हत्या, गर्दन में चाकू, प्रेम प्रसंग शक

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर घर में सो रहे बाइक मैकेनिक की बेरहमी से हत्या, गर्दन में फंसा मिला चाकू, गाजीपुर में सनसनी प्रेम प्रसंग बना कत्ल की वजह? नामजद आरोपों के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं जमानियां के सब्बलपुर कलां गांव में कमरे से खून से लथपथ मिला युवक का शव मृतक की गर्दन में चाकू फंसा मिलने से पूरे इलाके में मची सनसनी मृतक की पहचान विजय उर्फ भोला बिंद के रूप में, भैदपुर में चलाता था बाइक रिपेयरिंग की दुकान परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका, नामजद आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग वारदात से पहले घर की तस्वीरें खींचने आए संदिग्ध लोगों पर भी उठे सवाल सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सीओ जमानियां अंकित तिवारी बोले—तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कई टीमें जांच में जुटीं पुलिस का दावा—हत्या का जल्द होगा खुलासा, आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे गाजीपुर के सब्बलपुर कलां गांव में घर के कमरे में सो रहे 24 वर्षीय बाइक मैकेनिक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन में चाकू फंसा हुआ मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल गाजीपुर के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कलां गांव में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। घर के कमरे में अकेले सो रहे बाइक मैकेनिक विजय उर्फ भोला बिंद की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन के बाईं ओर चाकू फंसा हुआ था। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक विजय उर्फ भोला बिंद भैदपुर में बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था। करीब चार वर्ष पहले नाना की मौत के बाद वह अपनी मौसी के घर रह रहा था और रोज काम खत्म कर वहीं लौटता था। शनिवार रात भी वह कमरे में अकेले सोया था, लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले कुछ लोग घर के बाहर आए थे और मोबाइल से मकान की तस्वीरें खींचकर चले गए थे। मृतक की मां का कहना है कि पड़ोसी गांव की एक युवती से विजय का प्रेम प्रसंग था और इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। उन्होंने नामजद आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने मामले की हर पहलू से जांच की जानी चाहिए। इस दौरान सीओ जमानिया अंकित तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। बाइट- अंकित तिवारी,सीओ जमानियां, गाजीपुर
0
0
Report

फलोदी के सांवरीज गांव में हिरण शिकार: शिकारी गिरफ्तार

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के सांवरीज गांव में हिरण शिकार का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से शिकारी को दस्तयाब करने का प्रयास किया। इस दौरान शिकारी पक्ष की ओर से महिला पुरुषों टीम पर पत्थर बाजी तथा लाठियां से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं सरकारी वाहनों को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कुछ वन कर्मियों को चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद फॉरेस्ट टीम व पुलिस द्वारा एक शिकारी को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। क्षत्रिय वन अधिकारी मुरलीधर छंगाणी ने बताया कि फिलहाल मृत हिरण के शव को कब्जे में लेकर उसे रेस्क्यू सेंटर लाया गया है,जहां वन्य जीव प्रेमियों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कर दफनाने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस व फॉरेस्ट टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ राज कार्य बाधा का मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं。
0
0
Report

पंचकूला में सर्व समाज मिलकर भाईचारे के स्नेह मिलन का सफल आयोजन

Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मीडिया से बातचीत की। पूरे प्रदेश में सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर लगभग 10 जिलों में सर्व समाज के ताने-बाने को जोडने के लिए भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम किए गए हैं। सभी समाज आपस में विश्वास बहाली करके एक- दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को मजबूत करने का संकल्प लें—कैप्टन अभिमन्यु। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारत के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सैनानियों के सपने को साकार करने के लिए देश को शिखर पर लेकर जाने के लिए एक होकर काम करें, इसको लेकर स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ है। पंचकूला सर छोटूराम जाट भवन में बड़ी भागीदारी है; मैं पंचकूला के सभी प्रबुद्ध नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में जब जातिवाद का भाव मन में आए, तब देश की शहादत को याद करें और भारत वर्ष की गुलामी के वक्त को याद करें। जो भी जाति-पाति की बात भारत में करता है वह भारत माता के शहादत का दोषी है—कैप्टन अभिमन्यु। कैप्टन ने कहा कि समय-समय पर हर पीढ़ी को कालखंड की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अपनी युवा पीढ़ी के लिए सचेत रहने की जरूरत है। कुछ सचेत और सावधान होकर अपनी सामाजिक ताने-बाने को बचाए रखने वाली पीढ़ी समाज और देश के लिए अच्छे योगदान दे सकती है; जो पीढ़ी सोती रहेगी वह देश और समाज का भविष्य नहीं बन पाएगी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा जाति सब व्यक्ति तब लेता है जब वह अंदर से कमजोर होता है, अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा नहीं करता। कैप्टन ने कहा वे अपना कर्तव्य मानकर समाज के लिए काम कर रहे हैं। लगभग 11 जिलों में स्नेह मिलन कार्यक्रम हो चुके हैं और जीवन भर इस काम को करते रहेंगे ताकि समाज में जागरूकता के लिए निरंतर काम हो। हर चोट का असर होता है, कोई दरवाजा तब तक न खुले जब तक खटखटाना चाहिए; इसलिए सभी को समाज के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने की जरूरत है—कैप्टन अभिमन्यु। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हमारे बीच हो सकती है, लेकिन लोग अपने-अपने मंच से समाज के लिए काम करें। समाज के काम के लिए सभी को अपने-अपने मंच से काम करना चाहिए—कैप्टन अभिमन्यु। कोई भी वर्ग हो, समाज के साथ मिलकर जो व्यवहार करते हैं वही अच्छा नेतृत्व कहलाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के समय तमाम विषयों पर विचार किया और फैसला किया था; जेन-जी का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर दिखा है और हर वर्ग के नेतृत्व को काम करना चाहिए। महम में खाप पंचायत की तरफ से गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर कार्यक्रम पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, यह सराहनीय कार्य है; हरियाणा के गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर खाप पंचायतों ने अच्छा कदम उठाया है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल इनमें नहीं होना चाहिए; समाज नुकसान हो रहा है। खाप पंचायतों ने अच्छी भूमिका निभाई है। सामाजिक व्यवहार के लिए समाज और शासन- प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके—कैप्टन अभिमन्यु। स्नेह मिलन समारोह में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, बीएस गिल, गुर्जर समाज से बलविंदर चौधरी, भाग सिंह दमदमा, दीपक शर्मा, परमजीत कौर, ITBP चंडीगढ़ में जिम्मेदारी संभाल रहे विजय देशवाल, पूर्व डीजी ITBP ईश्वर दुहन समेत सर्व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top