icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
243302
Bablu SagarBablu SagarFollow1h ago

बिशारतगंज आंवला-अलीगंज मार्ग पर खाई में मिली लापता कंपनी MR की लाश, परिजनों में कोहराम

Ismailpur, Uttar Pradesh:बिशारतगंज/बरेली। (संवाददाता बबलू सागर ✍️) थाना क्षेत्रांतर्गत आंवला-अलीगंज मार्ग पर मानपुर चौराहे के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे गहरी खाई में 27 वर्षीय युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल समेत बरामद हुआ है। युवक बीते बुधवार की शाम से लापता था। खाई में लाश मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा बरामद किए गए शव की शिनाख्त कौशल (उम्र करीब 27 वर्ष) पुत्र विनोद, निवासी पुवायां, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कौशल शिवालिक क्रॉप साइंस लिमिटेड* कंपनी में एम.आर. के पद पर कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार शाम करीब 5:30 बजे कौशल कंपनी के काम से खेतों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को अपनी बाइक (संख्या: UP 27 AJ 8211) पर लादकर आंवला से अलीगंज के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक अलीगंज नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा, तो परिजनों को चिंता हुई। घरवालों ने रातभर उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को तलाश के दौरान मानपुर चौराहे से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे एक खाई में कौशल की बाइक और उसका शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिशारतगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव और मोटरसाइकिल को खाई से बाहर निकाला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थाना बिशारतगंज प्रभारी नरेश कश्यप ने बताया आंवला-अलीगंज मार्ग से शाहजहांपुर पुवायां के रहने वाले कौशल नाम के युवक का शव बरामद किया गया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
0
0
Report
Pinewz
243302
Bablu SagarBablu SagarFollow7 May 2026, 11:22 am

आंवला में पीड़ित रंजीत सागर की मदद को आगे आए समाजसेवी डॉ. जीराज यादव,दी आर्थिक सहायता

Ismailpur, Uttar Pradesh:आंवला/बरेली। (संवाददाता बबलू सागर) "किए जा तू जग में भलाई के काम, तेरे दुख दूर करेंगे राम" इसी सेवा भाव को चरितार्थ करते हुए आंवला विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने अग्नि पीड़ित एक अत्यंत निर्धन परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। मामला ग्राम पंचायत कमठेना का है। जहां दो दिन पूर्व रंजीत सागर के घर में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े, चारपाई और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय थी रंजीत के पिता का स्वर्गवास हो चुका है माँ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और परिवार में दो छोटे भाइयों की जिम्मेदारी भी रंजीत के कंधों पर है। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी रामदीन सागर और बूथ अध्यक्ष शाहिद खान ने क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी डॉ. जीराज यादव को मामले से अवगत कराया और पीड़ित परिवार की बदहाली की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डॉ. जीराज यादव तत्काल कमठेना गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित रंजीत सागर व उनके परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। परिवार की व्यथा सुनकर डॉ. यादव भावुक हो उठे और उन्होंने तत्काल समाजवादी पार्टी तथा अपने अस्पताल की ओर से आर्थिक धनराशि प्रदान कर परिवार की मदद की समाजसेवी डॉ जीराज यादव ने बताया संकट की इस घड़ी में हम रंजीत और उनके परिवार के साथ खड़े हैं एक बेसहारा परिवार का सबकुछ जल जाना अत्यंत दुखद है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को ऐसे समय में आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए।" डॉ. जीराज यादव के इस नेक कार्य की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस दौरान स्थानीय समाजवादी कार्यकर्ता और ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
243302
Bablu SagarBablu SagarFollow7 May 2026, 10:46 am

सपा प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति की दावेदारी से आंवला में बढ़ी सियासी तपिश, भाजपा को घेरा

Ismailpur, Uttar Pradesh:आंवला/बरेली। (संवाददाता बबलू सागर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आंवला विधानसभा सीट से अपनी सशक्त दावेदारी पेश करते हुए क्षेत्र की राजनीतिक में हलचल तेज कर दी है। रामनगर रोड स्थित पैलेस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने न केवल अपनी चुनावी दावेदारी की घोषणा की, बल्कि संगठन की आंतरिक चुनौतियों और क्षेत्र की समस्याओं पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। डॉ. प्रजापति ने संगठन के भीतर चल रही आपसी खींचतान को हार का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा, "वर्ष 1993 के बाद से आंवला में सपा लगातार गुटबाजी के कारण 3500 से 5000 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव हारती रही है। डॉ राकेश प्रजापति ने कहा मेरा लक्ष्य इस गुटबाजी को जड़ से खत्म कर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है।" हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय प्रमुख पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठे जिसे उन्होंने भविष्य में समन्वय के जरिए सुलझाने का भरोसा दिया। डॉ. प्रजापति ने आंवला क्षेत्र के विकास में कमी, रोजगार के अवसरों का अभाव और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं की बदहाल स्थिति को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न केवल आम जनता, बल्कि उनके अपने कार्यकर्ता भी त्रस्त हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। समाज के वंचित, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा केवल समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। अपनी दावेदारी को मजबूती देते हुए डॉ. प्रजापति ने बताया कि उन्होंने विधानसभा की 42 ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया है। उन्होंने दावा किया कि नगर के हर मोहल्ले में प्रजापति समाज और अन्य वर्गों की अच्छी संख्या है, जो इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रेस वार्ता में उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव सहित विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की और कहा कि देश में समाजवादी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने अंत में कहा, "यदि पार्टी मुझे मौका देती है, तो मैं विकास को प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूँगा।" इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
Advertisement
Back to top