Back
यूपी डॉन बदन सिंह बद्दो: उम्रकैद के बाद भी फरार, इनाम 5 लाख जारी
PGPARAS GOYAL
Jan 04, 2026 06:39:54
यूं तो यूपी के कई माफिया और गैंगस्टर सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन एक नाम ऐसा भी है, जिसे लोग यूपी का सबसे बड़ा डॉन कहते हैं और वो नाम है बदन सिंह बद्दो। उम्र कैद की सजा मिली है, पर अभी कहां है किसी को नहीं पता। सरकार ने 5 लाख का इनाम भी रखा है। रहन-सहन और शक्ल-ओ- सूरत से बद्दो किसी हॉलीवुड एक्टर सा लगता है。
ट्रांसपोर्ट बिजनेस, शराब तस्करी और केबल नेटवर्क कारोबार में धाक जमाने के बाद जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले मेरठ के मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के खिलाफ 4 राज्यों में 47 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं。
1988 में बद्दो पर पहला केस दर्ज हुआ। उसने एक जमीन विवाद में मेरठ के कोतवाली बाजार में राजकुमार नाम के शख्स की हत्या कर दी। इसी साल उसे एक राइफल और 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद 1994 में बद्दो ने प्रकाश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी。
बद्दो की तूती बोलने लगी। अपराध की दुनिया में काफी बड़ा नाम गया। रसूख को देख तमाम नेता और अधिकारी भी उसके दोस्त बन गए, जो उसे सपोर्ट कर और बड़ा अपराधी बनाते गए। उसने अपने वर्चस्व के लिए रंगदारी वसूली, जमीनों पर कब्जे किए, जिसने बद्दो की बात नहीं मानी या जो उसके रास्ते में रोड़ा बना उसे खुद गोली मारी या शूटर्स को सुपारी दे दी。
1995...पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर रविंद्र भूरा ने उसको अपने गैंग में शामिल कर लिया। इससे बद्दो की दहशत और बढ़ गई। वह पश्चिमी यूपी में चोरी होने वाली गाड़ियों को कटवाने का भी काम शुरू कर दिया。
1996...बदन सिंह ने मेरठ के टीपीनगर में वकील रविंद्र सिंह की हत्या कर दी। रविंद्र सिंह ने बद्दो को एक बार थप्पड़ मार दी تھی। इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए बद्दो ने रविंद्र को खुद गोली मारी। बद्दो पर कई केस दर्ज थे। लेकिन खाकी और खादी से रिश्ता होने के चलते उसे किसी भी केस में सजा नहीं मिली。
31 अक्टूबर 2017 को नोएडा कोर्ट ने रविंद्र सिंह केस में बदन सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। ये एकमात्र ऐसा मुकदमा है, जिसमें आज तक बदन सिंह को सजा हुई है।
साल 2000 आते-आते बदन सिंह कई नेताओं का फाइनेंसर बन गया। अधिकारी भी उसके काले धंधों पर हाथ डालने से बचने लगे। बल्कि सफेदपोशों के सहारे बद्दो कई टॉप अफसरों का भी खास बन गया। ऐसे में बद्दो लग्जरी लाइफ जीने लगा। अक्टूबर 2006 में बद्दो के क्रिमिनल गुरु रविंद्र भूरा की मेरठ कचहरी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई。
तब बद्दो ने पश्चिमी यूपी के दूसरे बड़े गैंगस्टर सुशील मूंछ का सहारा लिया और उसके गैंग को जॉइन कर लिया। बद्दो ने मूंछ के कहने पर दिल्ली से उत्तराखंड तक जमीनों पर कब्जे शुरू कर दिए। लोगों से रंगदारी मांगी और हत्या तक कराईं। ऐसे में पश्चिमी यूपी के बड़े गैंगस्टर संजीव जीवा, भूपेंद्र बाफर, ऊधम सिंह बद्दो के बड़े दुश्मन बन गए。
2011...बद्दो ने मेरठ में जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर का मर्डर किया। केबल कारोबार हथियाने के लिए 2012 में पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े केबल नेटवर्क कारोबारी रोमी शिव के मैनेजर पवित्र मैत्रेय की हत्या कराई。
बद्दो ने विवादित जमीनों के चक्कर में पड़कर बेहिसाब पैसा कमाया। वो विवादित जमीनों को खरीद लेता था और फिर कब्जा करने वाले लोगों पर यूपी-पंजाब में पुलिसवालों से मिलकर FIR करा देता था। दिल्ली के साउथ जैसे पॉश इलाके में बद्दो ने इसी तरह करोड़ों रुपए की कई कोठियां खाली कराईं। जिसके बाद एक ऐसे ही केस में मेरठ STF ने बद्दो को साल-2012 में गिरफ्तार किया。
STF उसे लेकर मेरठ के लालकुर्ती थाने में पहुंची। वहां थानेदार से लेकर पुलिस के कई अफसर मौजूद थे। बद्दो को देखते ही थानेदार के मुंह से एकाएक निकला- 'अरे बद्दो तुम यहां कैसे?'। बद्दो देखा और मुस्कुराकर चुप बैठ गया। अगले दिन जब बद्दो को कचहरी में पेश किया गया तो मेरठ के टॉप कारोबारी उसके साथ चलते दिखाई दिए。
इस केस में बद्दो को कुछ वक्त बाद ही जमानत मिल गई। इसके बाद बद्दो ने मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दखलअंदाजी की। उन दिनों बद्दो एक टॉप बिजनेसमैन की तरह मेरठ कलक्ट्रेट में घूमता था। उसके हाथ में मोतियों की माला थी。
अब जानते हैं बदन सिंह बद्दो की क्राइम हिस्ट्री
बदन सिंह बद्दो के खिलाफ पहला केस 1988 में मेरठ में दर्ज हुआ था। जमीन के विवाद में बद्दो ने मेरठ के कोतवाली बाजार में राजकुमार नामक शख्स की हत्या कर दी थी। पहली बार बद्दो इसी हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पुलिस को एक राइफल और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
10 अगस्त 1996 को बदन सिंह ने मेरठ के टीपीनगर में वकील रविंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के पीछे का कारण बताया जाता है कि वारदात के एक दिन पहले ही बदन सिंह ने रविंद्र के पारिवारिक मित्र की पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी थी थी। इससे नाराज रविंद्र ने बदन सिंह को थप्पड़ मार दिया। बेइज्जती का बदला लेने के लिए बदन सिंह ने रविंद्र को मार डाला।
31 अक्टूबर 2017 को नोएडा कोर्ट ने इस केस में बदन सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई। ये एकमात्र ऐसा मुकदमा है, जिसमें आज तक बदन सिंह को सजा हुई है。
मेरठ में 12 अप्रैल 2012 को डेन गैलेक्सी कम्युनिकेशन के मैनेजर पवित्र मैत्रेय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पश्चिमी यूपी के बड़े केबिल कारोबारी रोमी शिव का पवित्र मैत्रेय खास आदमी माना जाता था。
गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो, सुशील मूंछ, भूपेंद्र बाफर एक तरफ और दूसरी तरफ से रोमी शिव के बीच एक करार हुआ था। वो था केबिल कारोबार पर 50-50 फीसदी हिस्सेदारी का। लेकिन बात बिगड़ गई। जिसके बाद तीनों गैंगस्टरों ने रोमी शिव के करीबी पवित्र मैत्रेय का मर्डर करा दिया। ये केस आज तक कोर्ट में चल रहा है।
लखनऊ की एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में 7 जून 2023 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोलियों से भूनकर हत्या हुई। वारदात को अंजाम दिया जौनपुर जिले के विजय यादव उर्फ आनंद यादव ने। विजय पकड़ा गया और जेल गया। जब लखनऊ पुलिस ने जीवा हत्याकांड में चार्जशीट कोर्ट में पेश की तो वो और भी चौंकाने वाली थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि संजीव जीवा को मारने की बदन सिंह बद्दो ने 50 लाख रुपए की सुपारी नेपाल से विजय यादव को दी थी。
मेरठ के मुकुट महल से बदन सिंह बद्दो फरार हो गया था। इसके फरारी के बाद कई लोगों पर कार्रवाई की गई। लेकिन मोस्ट वांटेड हाथ नहीं लगा। ऐसा माना जा रहा है कि बद्दो मलेशिया में छिपा हुआ है। इधर, मेरठ पुलिस ने मुकुट महल को सील भी कर दिया। जांच के लिए होटल मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। होटल को सील करने के लिए अग्नीशमन विभाग और प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर सील कर दिया था। हालाकि कोर्ट ने होटल को राहत देते हुए, सील पर रोक लगाकर फिर से रिपोर्ट बनाने को कहा है。
लखनऊ के संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में वांटेड यूपी के पांच लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के मेरठ में बैरीपुरा स्थित मकान पर लखनऊ पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इससे पहले मेरठ पुलिस उसके मकान व सामान को कुर्क कर बुलडोजर चला चुकी है। सोमवार को लखनऊ के वजीरगंज थाने से इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह, वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर जितेंद्र दीक्षित, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार कोर्ट का नोटिस लेकर टीपी नगर थाने पहुंचे。
आमद कराते हुए टीपी नगर पुलिस के साथ बैरीपुरा स्थित बद्दो के मकान पर पहुंचे। मुनादी कराते हुए मकान की दीवार पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। इसके पहले ब्रहमपुरी पुलिस, बदन सिंह के मकान को कुर्क करते हुए बुलडोजर चला चुकी है। सामान को जब्त कर रखा है。
7 जून 2023 को संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ एससी-एसटी कोर्ट में पेशी थी। वह पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट रूम में पहुंचा तभी वकील की ड्रेस में आए शूटर ने जीवा पर रिवाल्वर की छह की छह गोलियां दाग दी। जीवा की मौके पर मौत हो गई। वहां मौजूद एक बच्ची व दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। मौके से जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव पकड़ा गया था। केस की विवेचना एसआईटी के पर्यवेक्षण की गई। विवेचना में सामने आया कि पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने जीवा की हत्या के लिए पचास लाख की सुपारी दी थी。
उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड भगोड़े डॉन बदन सिंह बद्दो के आलीशान बंगले को मेरठ विकास प्राधिकरण जमींदोज कर चुका है। बद्दो हत्या, जबरन वसूली और हथियारों की अवैध आपूर्ति के 30 से अधिक मामलों में वांछित है। बता दें कि बदन सिंह बद्दो ने सार्वजनिक पार्क के लिए मिली जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर फैक्ट्री और मकान का निर्माण करा लिया था। पुलिस ने माफिया द्वारा जब्त की गई 67,500 वर्ग फुट जमीन को मुक्त कराया था。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PDPradyut Das
FollowJan 05, 2026 05:18:390
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 05, 2026 05:17:550
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 05, 2026 05:16:240
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 05, 2026 05:16:120
Report
JAJhulan Agrawal
FollowJan 05, 2026 05:15:440
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 05:06:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 05:05:350
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowJan 05, 2026 05:04:520
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 05, 2026 05:03:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 05:03:200
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 05:02:430
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 05:02:320
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 05, 2026 05:02:170
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 05, 2026 05:02:030
Report