Back
शहीद दीपक यादव की प्रतिमा का अनावरण: देशभक्ति का जज्बा गूंजा!
RSRAKESH SINGH
Aug 15, 2025 11:02:40
Chapra, Bihar
RAKESH/CHHAPRA
ANCHOR: शहीद दीपक यादव की प्रतिमा का अनावरण — स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा देशभक्ति का जज्बा,
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देश ने एक बार फिर अपने वीर जवानों को नमन किया। इसी कड़ी में, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए जवान दीपक यादव की प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव लौवा के टेढ़ी घाट में किया गया।,10 अगस्त 2024 को आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए दीपक यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण, सेना के जवान, और परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक सत्येंद्र राय ने हिस्सा लिया और प्रतिमा का अनावरण किया।"
विधायक सत्येंद्र राय ने कहा कि
"मैंने वादा किया था कि दीपक यादव जी की प्रतिमा स्वतंत्रता दिवस पर लगाई जाएगी। आज हम सब मिलकर उस वादे को निभा रहे हैं। देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के सम्मान में ये क्षेत्र हमेशा एकजुट रहेगा।विधायक सत्येंद्र राय ने इस मौके पर युवाओं के लिए सेना भर्ती की तैयारी हेतु जल्द ही एक जिम और लाइब्रेरी खोलने की भी घोषणा की।"
Byte - सत्येंद्र यादव विधायक
11
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowAug 15, 2025 13:01:02Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :-- - बागपत में साइबर सेल टीम ओर थाना साइबर क्राइम पुलिस के हाथ आज एक बड़ी सफलता लगी है जहां मेजर ओर कर्नल बनकर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी मेट्रिमोनियल जीवनसाथी आदि साईंटों पर सैन्य अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं से ठगी करता था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद कर जेल भेज दिया है |
दरअसल आपको बता दें कि थाना साइबर क्राइम पुलिस बागपत ओर साइबर सेल की टीम से ठगी का शिकार हुई एक महिला ने शिकायत की थी जिसके बाद से ही साइबर सेल ओर थाना साइबर क्राइम ने संयुक्त रूप से काईवाई करते हुए बुलंदशहर जनपद के गांव जीनामई के रहने वाले कुलदीप उर्फ़ नवीन सिंह को गिरफ्तार किया है जो मेजर ओर कर्नल ओर लेफ्टिनेंट बनकर सैन्य अफसर की फर्जी आई बनाकर मेट्रिमोनियल जीवनसाथी जैसी अन्य साईंटों पर महिलाओं को फंसाकार ठगी किया करता था था | जिसके कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल, 3 सिमकार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पेनकार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 2 डेबिट कार्ड, 1 क्रेडिट कार्ड, 1 आईडी कार्ड ( मिनिस्ट्री ओर होम अफेयर्स ) व 1610 रूपये बरामद किए हैं | फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |
वहीं पकड़े गए कुलदीप उर्फ़ नवीन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सिविल इंजिनियरिंग करने के बाद नोएडा में प्राइवेट नौकरी कर रहा था लेकिन नौकरी छूट जाने के बाद आर्थिक तंगी होने के चलते ठगी करने का रास्ता अपनाया ओर जीवनसाथी डॉट com, शादी डॉट कॉम ओर संगम जैसी मेट्रिमोनियल साईंटों पर फर्जी पहचान नवीन सिंह के नाम से बनाई ओर खुद को आर्मी में मेजर, कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर लड़कियो को ठगने लगा था ओर अबतक करीब 20 लड़कियो को शादी का धोखा देकर ठगी का शिकार बनाया है |
बाईट :-- - अंजू सिंह ( सीओ, साइबर क्राइम बागपत )
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowAug 15, 2025 13:00:54Unnao, Uttar Pradesh:
स्लग: दानिश अली का बड़ा बयान
एंकर - उन्नाव से खबर है, उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निराला प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक समाज कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने शिरकत की । जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया । वहीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला । मंत्री दानिश अंसारी ने ये प्रतिक्रिया उस समय दी जब समाजवादी पार्टी ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से सीएम योगी की तारीफ करने पर निकाल दिया ।
उन्नाव में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने समाजवादी पार्टी पिछड़ा विरोधी करार दिया । मंत्री दानिश अंसारी ने कहा की PDA का नारा समाजवादी पार्टी देता है उसका सही मायनों में देखा जाए तो फुल फॉर्म है पिछड़ों के साथ पाखंड, दलितों के साथ धोखा और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार तो पाखंड, धोखा और अत्याचार करने वाली समाजवादी पार्टी हमेशा समाज को भ्रमित करने का काम करती है । मंत्री दानिश अंसारी ने कहा की मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है, वह किसी दल का नहीं होता । उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के अच्छे कार्य की प्रशंसा अगर कोई विधायक करता है तो यह बात समाजवादी पार्टी को परेशान करती है इससे साफ जाहिर होता है की समाजवादी पार्टी किस तरह कुंठा से ग्रसित है ।
बाइट - दानिश अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ।
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowAug 15, 2025 13:00:40Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
जबलपुर मध्य प्रदेश तमोरिया ग्राम में खेत में आए मगरमच्छ ग्रामीणों मेंदहशत
एंकर।जबलपुर के तमोरिया में खेत में मगरमच्छ के आने से ग्रामीण परेशान हैं ग्रामीणों का कहना है कि एक मगरमच्छ और उसका बच्चा खेत में देखा गया है। जिसके बाद ना तो वह ढंग से सो पा रहे हैं और ना ही खेतों में जा पा रहे हैं। मामले की सूचना वन विभाग को भी दी जा चुकी है लेकिन वन विभाग की टीम खेत में पानी ज्यादा होने की बात कर रही है जिसके चलते मगरमच्छ और उसके बच्चे का अब तक रेस्क्यू नहीं हो सका है वहीं खेत के पास ही लोगों के मकान बने हैं जिससे लोगों को डर है कि रात में कहीं मगरमच्छ उन्हें और उनके बच्चों को नुकसान न पहुंचा दे यही नहीं बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच जाते हैं जिससे खतरा बढ़ जाता है कि कहीं गुस्से में मगरमच्छ को ग्रामीण नुकसान में पहुंचा दें वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ देखे जाने की बात सामने आई है वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन फिलहाल रेस्क्यू नहीं किया गया है वहीं ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाए हैं जिसमें मगरमच्छ दिखाई दे रहा है
ग्राउंड रिपोर्ट कुलदीप बबेले जी मीडिया जबलपुर
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 15, 2025 13:00:23Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर।सिविल लाइन थाने के सामने शुक्रवार को मारपीट के एक मामले को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामूली विवाद में पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। घायल युवक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिसे लेकर परिजनों का आरोप था कि पड़ोसियों ने जानबूझकर हमला किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा और रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली......
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowAug 15, 2025 13:00:09Raisen, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग न्यूज़
रायसेन-आवारा सांड ने साइड से जा रही महिलाओं को उड़ाया।
साइड से चल रहीं तीनो महिलाओं को आयीं गंभीर रूप से चोटें।
तीनो महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी।
साँड के द्वारा महिलाओं को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल।
वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है की आवारा सांड दौड़ता हुआ आया और महिलाओं को मारता चला गया।
रायसेन नगर में खुले आम घूम रहे है आवारा मवेशी।
इन मवेशियों के कारण हो रहे है आए दिन हादसे।
इन हादसों में आवारा मवेशी और आम जन सभी को आती है चोटें।
इन हादसों का जिम्मेदार कोन है ये भी बड़ा स्वाल है?
आवारा सांड द्वारा राहगीरों को पटकने की ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार सांड मार चुके है राहगीरों को।
0
Report
Raphiya Bad Kalan, Uttar Pradesh:
शाहजहांपुर के कलान थाना पुलिस ने आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
धर्मपुर निवासी शीशराम ने 14 अगस्त को थाना कलान में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को सथरा धर्मपुर स्थित शिव मंदिर से कोई घंटा चोरी कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 305(d) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह को दाउदपुर गुंदौरा मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार किया। सौरभ कलान कस्बे का रहने वाला है और राजीव सिंह का पुत्र है।
3
Report

Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜନସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ ବିଭାଗ କର୍ମଚାରୀ ସଂଘ ପକ୍ଷରୁ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ୭୯ତମ ସ୍ବାଧୀନତା ଦିବସ ସମାରୋହରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ
3
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowAug 15, 2025 12:45:44Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा - फ्लैश
भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्योत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
11:25 मिनट पर हेलीपैड दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
11:35 मिनट पर मुख्यमंत्री पहुंचेंगे श्री कृष्ण जन्मभूमि के गेट नंबर 2 पर,
11:35 से 12:05 तक जन्मभूमि में करेंगे दर्शन, पूजा और बृजवासियों को देंगे जन्माष्टमी की शुभकामनाएं और उनका उद्घोष का रहेगा कार्यक्रम,
12 : 20 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे पांचजन्य प्रेक्षागृह डैंपियर नगर,
12:20 मिनट पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, साधु संतों का सम्मान और गिर्राज पर्वत पर बनी डॉक्युमेंट्री का करेंगे प्रस्तुतीकरण,
1:05 मिनट पर डिंपियन नगर से अतिथि गृह पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री,
2:00 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा से होंगे रवाना,
1
Report
ADArvind Dubey
FollowAug 15, 2025 12:45:39Obra, Uttar Pradesh:
Anchor: सोनभद्र जनपद के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के मारकुंडी घाटी में एक अनियंत्रित टैंकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हुआ है, जबकि सड़क पर डीज़ल फैल जाने से कई बाइक सवार भी फिसलकर ज़ख़्मी हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए घाटी में जाम की स्थिति भी बन गई।
VO: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में जहां वाराणसी की ओर से रेणुकूट जा रहा डीज़ल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।
सड़क पर डीज़ल फैलने से कई बाइक सवार भी फिसलकर मामूली रूप से घायल हुए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, वहीं डीज़ल और पलटे टैंकर के कारण घाटी में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और रास्ता साफ कराकर आवागमन शुरू कराया।
4
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowAug 15, 2025 12:45:23Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन ::बागपत
ये इनपुट पंकजजी के बुलेटिन के लिये है
एंकर :-- - बागपत के थाना दोघट क्षेत्र के दाहा इलाके में उधार में सामान न देने पर पहलवान और दुकानदार के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, कपिल नाम का पहलवान खरीदारी करने दुकान पर पहुंचा और उधार में सामान देने की मांग की. दुकानदार वंश ने उधार देने से साफ मना कर दिया. यह जवाब पहलवान को पसंद नहीं आया. पहले दोनों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही|
इसके बाद अचानक पहलवान ने गुस्से में दुकानदार को जोरदार थप्पड़ मारा. इसके तुरंत बाद उसने कुश्ती का दांव धोबी पछाड़ लगा दिया. दुकानदार हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़ा. यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया|
वहीं मामला मीडिया में आने के बाद एसपी सूरज कुमार राय ने मामले का संज्ञान लिया ओर एसपी के आदेशों पर पुलिस ने आरोपी पहलवान का 151 में चालान कर दिया है |
बाईट :-- - वंश (पीड़ित युवक )
1
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowAug 15, 2025 12:45:08Khordha, Odisha:
କଟକ:- ବାରବାଟି ଷ୍ଟାଡିୟମ ରେ ସ୍ଵାଧୀନତା ଦିବସ ପାଳନ ଅବସରରେ ଉପ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଦ୍ଵାରା ପତାକା ଉତୋଳନ ଓ ଅଭିବାଦନ ଗ୍ରହଣ
3
Report
Karuwa Para, Uttar Pradesh:
इटियाथोक। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत सभी निजी व सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।पूरे क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा स्थित कृषक बालिका इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एमके कॉन्वेंट स्कूल में ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बच्चों ने देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपने कार्यक्रम के माध्यम से याद किया।
1
Report
Sarupsar, Rajasthan:
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 7 जीबी में 79 वा स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया,विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। साथ ही बोर्ड परीक्षा 2025 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करता कंचन को सम्मानित किया गया। विद्यालय में गांव के भामाशाह श्री इकबाल सिंह जी नंदा,श्री हरदीप सिंह जी थिंद,श्री कुलविंदर सिंह जोशन,सरपंच श्रीमती राजेश्वरी, श्री सुच्चा सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्री अमर सिंह जी थिंद फौजी ने विद्यालय को जमीन हेतु 1.5 लाख का चेक भेंट किया।
3
Report
PCPartha Chowdhury
FollowAug 15, 2025 12:33:20Bardhaman, West Bengal:
শিক্ষিত বেকারের শিক্ষিত আলুভাজা! হ্যাঁ, এমনই শিরোনামে চমক দিয়ে স্টল খুলেছেন এক যুবক । আলুভাজার স্টল। স্প্রিং রোল ভেজে বিক্রি করেন রূপায়ণ বিশ্বাস। বাড়ি নদীয়া জেলার রাণাঘাটে।
তিনি জানাচ্ছেন, তিনি বাংলায় এম এ পাশ। বাংলায় এম এ করার পর আরো কিছু ডিগ্রি অর্জন করেছেন। এছাড়াও টেট পরীক্ষায় পাশ করেছিলেন। কিন্তু চাকরি পাবার স্বপ্নটা অধরাই থেকে গেল। আশ্চর্য হয়ে দেখেছিলেন, তার চেয়ে কম র্যাংকের লোকেরা চাকরি পেয়ে গেছেন। তিনি এরপর মোবাইলের দোকান খুলেছিলেন। তাও চুরি হয়ে যায়।
বছর দুয়েক গোটা বাংলার মেলায় মেলায় ঘুরে বেড়ান তিনি। এখন আছেন বর্ধমানে।
জানালেন, বাড়িতে আছে বাবা,মা, স্ত্রী ও তিন বছরের ছেলে।
এই অদ্ভুত নামের কারণ ও জানালেন, শিক্ষিত তো তিনি বটেই। আর শিক দিয়ে গেঁথে নেওয়া হয় আলু। থেঁতলে আলুভাজা হয়। তাই শিক্ষিত বেকারের শিক্ষিত আলুভাজা নাম দিয়েছেন তিনি। জানালেন, মোটামুটি আয় ভাল। তবে সব মেলায় সমান সাড়া মেলে না।
অন্যদিকে রূপায়ণের এই কাজকে কুর্ণিশ জানিয়েছেন প্রবীণ নাগরিক কিশোর মাকর। তিনি জানান, তার এই কাজ কর্তাদের গালে একটা বড় থাপ্পড়। কারো ভরসায় না থেকে নিজের পায়ে দাড়াচ্ছেন এই যুবক।
বাইট : ১) রূপায়ণ বিশ্বাস ( উদ্যোগী) ২) কিশোর মাকর ( নাগরিক)
৩) বাগবুল ইসলাম ( তৃণমূল কংগ্রেসের জেলা সাধারণ সম্পাদক) ৪) খোকন সেন ( বিজেপি নেতা)
চন্দন ঘোষের সঙ্গে পার্থ চৌধুরী।
150825ZG_BWN_POTATO
6
Report
PCPartha Chowdhury
FollowAug 15, 2025 12:33:10Bardhaman, West Bengal:
মুখ্যমন্ত্রীর নির্দেশে সকালে নলার বাস দুর্ঘটনার নিহতদের দেহ রাজ্য সরকারের তরফে তাদের বাড়ি বিহারের মোতিহারি জেলায় পৌঁছে দেবে। এছাড়াও আহতদের দ্রুত চিকিৎসার সব ব্যবস্থা করা হবে। বর্ধমান মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে চিকিৎসার খোঁজ নিতে এসে জানালেন রাজ্যের মন্ত্রী স্বপন দেবনাথ। তিনি জানান, জেলাশাসক, পুলিশ সুপার,সভাধিপতি সবাই তদারক করছেন৷ হাসপাতালের সুপার সারাদিন রয়েছেন।
বাইট :১) স্বপন দেবনাথ ( মন্ত্রী) ২) সায়ক দাস ( পুলিশ সুপার)
150825ZG_BWN_SWAPAN
6
Report