335702
जर्जर स्कूल भवन
2 Bgm, Rajasthan:राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन के कक्षा कक्ष जर्जर हो चुके हैं। हालांकि इस भवन में 10 साल में कक्षाएं नहीं लगती है। लेकिन फिर भी भवन जर्जर हो चुका है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ ने इस पर भवन असुरक्षित होने व भवन से दूर रहने का बोर्ड लगा दिया है। शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी गई है।0
0
Report
335702
बिजली बिलों में ऑडिट राशि का विरोध, वामपंथी संगठन ने उपतहसील कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
5 Gb-B, Rajasthan:जैतसर (श्रीगंगानगर) बिजली बिलों में ऑडिट राशि का विरोध करते हुए वामपंथी संगठनों ने उप तहसील कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वामपंथी संगठन के सदस्य नारेबाजी करते हुए उप तहसील कार्यालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय जैतसर द्वारा जुलाई व अगस्त माह के बिलों में ऑडिट राशि लगाने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इसी के चलते वामपंथी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों ने उपतहसील में नारेबाजी की।0
0
Report
335702
आस्था का सैलाब
2 Bgm, Rajasthan:ग्रामीणों द्वारा रामासा पीर के जयकारे के बाद दूसरे दिन भी पैदल यात्री संघ रामदेवरा के लिए हुए रवाना रामासा पीर की जय, आयो बुलावों चल रामदेवरा चाला, घणी घणी खम्मा जैसे गीतों पर थिरकते हुए भक्त रामदेवरा के लिए सोमवार को पैदल रवाना हुए। इस दौरान पैदल यात्रियों के लिए सेवादारों द्वारा जगह जगह खाद्य व पेय पदार्थों की स्टाल लगाई गई। बाबा के भक्त राजकुमार चौहान ने बताया कि सोमवार को डाली बाई पैदल यात्री संघ द्वारा रामदेवरा के लिए पैदल रवानगी ली गई। इस दौरान पैदल यात्रियों को क0
0
Report
Advertisement
335702
हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की।
2 Bgm, Rajasthan:जैतसर व आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। दुर्गा मंदिर, झूलेलाल मंदिर, करणी माता मंदिर, रामदेव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, शिव मंदिर, श्रीकृष्ण गौशाला समिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।0
0
Report
335702
गांव 7 जीबी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Sarupsar, Rajasthan:राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 7 जीबी में 79 वा स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया,विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। साथ ही बोर्ड परीक्षा 2025 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करता कंचन को सम्मानित किया गया। विद्यालय में गांव के भामाशाह श्री इकबाल सिंह जी नंदा,श्री हरदीप सिंह जी थिंद,श्री कुलविंदर सिंह जोशन,सरपंच श्रीमती राजेश्वरी, श्री सुच्चा सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्री अमर सिंह जी थिंद फौजी ने विद्यालय को जमीन हेतु 1.5 लाख का चेक भेंट किया।0
0
Report
