242127
दहेज हत्या मामले में वांछित सास गिरफ्तार, कलान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Gangora, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर के कलान थाना क्षेत्र के भर्रामई गांव में हुए दहेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विवाहिता नीलम की मौत के मामले में वांछित चल रही उसकी सास भानवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नीलम को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से तंग आकर नीलम ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सास को उदियावारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
242127
कलान:22 मई को होने वाले महर्षि कश्यप पार्क के उद्घाटन को लेकर कलान चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता से बातची
Dharampur Sathhra, Uttar Pradesh:22 मई को होने वाले महर्षि कश्यप पार्क के उद्घाटन को लेकर कलान चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता से बातचीत हुई।उन्होंने कहा कि यह पार्क कलान की जनता के लिए एक बेहतरीन सौगात साबित होगा, जो क्षेत्र के सौंदर्यकरण और नागरिकों के स्वास्थ्य/मनोरंजन में मददगार बनेगा।चेयरमैन ने स्थानीय नागरिकों से इस उद्घाटन समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।0
0
Report
242127
कम्पिल पुलिस की सतर्कता और मानवीय चेहरे की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई
Gangora, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद/कायमगंज: जनपद के थाना कम्पिल पुलिस की सतर्कता और मानवीय चेहरे की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मूक-बधिर और मंदबुद्धि बालक को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाकर उनकी खुशियाँ लौटा दी हैं। जानकारी के अनुसार, शाहजहाँपुर जनपद के जलालाबाद (मोहल्ला बारहपत्थर) का रहने वाला एक मूक-बधिर बालक गुरुवार सुबह थाना कलान के ग्राम धर्मपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। भटकते हुए यह बच्चा थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम किन्नर नगला पहुँच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना कम्पिल के उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे और बच्चे को संरक्षण में लिया। उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह बच्चे को लेकर पुलिस चौकी कटरा सादतगंज पहुँचे। बच्चे की शारीरिक स्थिति और तबीयत ठीक न होने पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ। बच्चे की पहचान और परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उपनिरीक्षक की सूझबूझ और सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के कारण जल्द ही बच्चे के परिजनों से संपर्क हो गया। थाना कम्पिल पुलिस के अथक प्रयासों के बाद बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बिछड़े हुए बच्चे को वापस पाकर परिजनों की आँखें भर आईं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।0
0
Report
Advertisement
242127
क्रेन से ट्रक उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश; कलान पुलिस ने शातिर अभिषेक चौधरी को दबोचा, चोरी की बैटर
Gangora, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर की कलान पुलिस को ट्रक चोरी के मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने महीनों से वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला 9 नवंबर 2025 का है, जब प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका ट्रक क्रेन की मदद से चोरी कर लिया गया है। हालांकि, चोरी हुआ ट्रक पहले ही अलीगढ़ से बरामद कर मालिक को सौंपा जा चुका था, लेकिन असली गुनहगार पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।बागपत निवासी इस शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।0
0
Report
242127
ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर
Suratpur Kathingra, Uttar Pradesh:अपने पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर https://dainik.bhaskar.com/ThxX9uccdMb0
0
Report
