Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Champaran845401

तुषार गांधी का मोतिहारी में अपमान, मुखिया ने किया बाहर!

PKPankaj Kumar
Jul 13, 2025 12:34:18
Motihari, Bihar
बापू की कर्मभूमि मोतिहारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान हुआ है। तुषार गांधी का अपमान करते हुए उन्हें सभा से वापस भेज दिया गया। हालांकि इस दौरान कई स्थानिए लोग तुषार गांधी को अपमानित करने वाले मुखिया को समझाते हुए भी दिखाई दिए पर मुखिया ने सभा स्थल वाले पंचायत भवन से तुषार गांधी को अपमानित करते हुए निकाल दिया हालांकि इस दौरान तुरकौलिया उत्तरी के मुखिया विनय कुमार साह और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी में नोक झोंक भी हुआ। दरअसल तुषार गाँधी ने 12 तारीख से भितिरवा आश्रम से अपना पदयात्रा शुरू किया है। पदयात्रा के क्रम में तुषार गांधी तुरकौलिया पहुँचे थे जहाँ पर ऐतिहासिक नीम का पेड़ देखने के बाद मुखिया के बुलावे पर उनके पंचायत भवन में आम लोगो के बीच अपना विचार रख रहे थे। तुषार गांधी के साथ चल रहे एक व्यक्ति ने जैसे ही नीतीश सरकार बदलने की बात कही वैसे ही मुखिया जी भड़क उठे और सीधा तुषार गांधी को ही अपमानित करने लगे। कई स्थानिए लोगो ने मुखिया विनय साह को समझाने का प्रयास किया पर मुखिया किसी की भी नही सुने और अंत मे तुषार गांधी वहाँ से वापस चले गए।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top