Back
रतनगढ़ में हाथ ठेलों की चोरी से व्यापारी हुए परेशान!
NPNavratan Prajapat
Jul 30, 2025 11:04:37
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- रतनगढ़
लोकेशन--रतनगढ़
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
मोबाइल-9414776072
रतनगढ़ में हाथ ठेलों में चोरी,
व्यापारियों में आक्रोश
रतनगढ़ में मुख्य बस स्टैंड को लिंक रोड से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन हाथ ठेलों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने हाथ ठेलों में रखे सामान, बर्तन और गल्ले पर हाथ साफ किया है। हालांकि, एक हाथ ठेले का ताला तोड़ने में वे नाकाम रहे। इन हाथ ठेलों पर चाय, ब्रेड-पकौड़ा, गन्ने का जूस और अन्य खाद्य पदार्थों का व्यापार होता है।इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैंड के पास पुलिस का गश्त पॉइंट है और रात्रि में होमगार्ड के जवान तथा पुलिस भी गश्त करती है, इसके बावजूद चोरी की घटना होना चिंताजनक है। इस घटना ने व्यापारियों में दहशत बनी हुई है। इससे पहले भी यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आगे की जांच जारी है।
बाइट । नीरू हरितवाल, पीड़ित व्यापारी
बाइट _ शांति लुहार,पीड़ित व्यापारी।
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
मो. 9414776072
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAMAN KAPOOR
FollowJul 31, 2025 08:16:27Ambala, Haryana:
एंकर : सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ किया जा रहे ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव रखने पर विपक्ष ने मोदी सरकार पर सेना के भगवाकरण का आरोप लगाया तो हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष को खरी खरी सुनाई और कहा कि क्या अब हम अपनी सेना द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन का नाम पाकिस्तान की मिसाइल के नाम पर रखें, विज ने कहा कि विपक्ष को पता होना चाहिए कि हमारी सेना के हर यूनिट में मंदिर और गुरुद्वारे होते हैं और सेना हमला करने से पहले बजरंगबली की जय का उद्घोष करती है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हारे हुए भाजपा विधायकों के हल्के में भाजपा नेता जाकर उनकी हर का आकलन करेंगे, पार्टी द्वारा जिन नेताओं को आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई है उनमें हरियाणा के सबसे वरिष्ठ पार्टी नेता अनिल बीच का नाम नदारद है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भेजना कहा कि मेरे पर पूरे हरियाणा की जिम्मेवारी है मैं जल्द ही पूरे हरियाणा का दौरा करूंगा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से मिलेगा और साथ-साथ उन सरकारी अधिकारियों से भी मिलेगा जो सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू नहीं कर रहे।
वीओ : सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ किए जा रहे ऑपरेशन में कभी ऑपरेशन सिंदूर और कभी ऑपरेशन महादेव के नाम पर विपक्ष ने आपत्ति जताते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया है की सेना का भगवाकरण किया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहां की कि विपक्ष हमारे सभी मान्यताओं के खिलाफ है विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे सभी सैनिक यूनिट में मंदिर या गुरुद्वारे बनाए जाते हैं। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि जब हमारे सिपाही दुश्मनों पर टूटते हैं तो बजरंगबली की जय बोलते हुए अटैक करते हैं। विज ने विपक्ष को खरी खरी सुनाते हुए कहा कि विपक्ष को शर्म आनी चाहिए की क्या हम अपने देश के ऑपरेशनों का नाम पाकिस्तान की मिसाइल के नाम पर रखें । विज ने कहा कि विपक्ष तो अब प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक विरोध करते-करते देश का विरोध करने लग गया है।
बाइट 01 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री
वीओ : बीते दिनों विधायक दिल की बैठक में यह फैसला लिया गया था की जहाँ जहाँ भाजपा के विधायक विधानसभा चुनाव हार गए हैं वहां पर भाजपा के नेता जाएंगे और उनकी हार का आकलन करेंगे। जिन विधायकों को इसका कार्यभार सोपा गया उसमें सात बार के विधायक रहे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री का नाम गायब है इस पर जब अनिल विज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं सात बार का विधायक हूं और पार्टी का सबसे वरिष्ठ नेता हूँ, मुझे पूरा हरियाणा देखना है और जल्दी में पूरे हरियाणा का दौरा करने लगा हूं जिसमें मैं पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से मिलेगा और उनका हाल-चाल जानूगा, विज ने सख्त लहजे में यह भी कहा कि मैं उन अधिकारियों का भी हाल-चाल जानूगा जो सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे।
बाइट 02 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री
0
Report
GLGautam Lenin
FollowJul 31, 2025 08:16:13Lohardaga, Jharkhand:
लोहरदगा- लोहरदगा के ग्यारह 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत टेक्निशियन और कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई। जिसके बाद पुनः सेवा लोहरदगा जिला में बहाल हो गई है। इस संबंध में बताया गया की ससमय मानदेय नहीं देने की वजह से यह हड़ताल पूरे राज्य में की गई थी। साथ ही मिलने वाले मानदेय में कटौती करने की भी शिकायत लगातार मिल रही थी। चूंकि इस सेवा में एजेंसी निजी तौर पर टेक्निशियन और ड्राइवर बहाल करते हैं इस वज़ह से कोई भी अपनी नौकरी खेने के डर से आगे बढ़कर अपनी बातें नहीं रख पाता है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने बताया की सरकार स्तर पर वार्ता करने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। अब जरूरतमंद लोगों को रांची आने जाने में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बाइट - राजू कच्छप, सिविल सर्जन
लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowJul 31, 2025 08:16:00Damoh, Madhya Pradesh:
कुत्तों ने मार डाला काला हिरण..
एंकर/ दमोह में रिहायशी इलाके से लगे एक खेत मे कुत्तों ने काले हिरण को मार डाला और वन विभाग ने इस ब्लेक बक को खेत से रेस्क्यू किया है। मामला दमोह।छतरपुर स्टेट हाइवे पर नरसिंहगढ़ का है यहां के पेट्रोल पम्प के पास लोगो ने कुत्तों को एक हिरण को दबोचे हुए देखा तो लोगो ने कुत्तों को भगाया और हिरण एक खेत मे चला गया, स्थानीय लोगो ने पुलिस और फारेस्ट टीम को सूचना दी जिसके बाद फारेस्ट टीम मौके पर पहुंची , तो देखा एक काला हिरण गम्भीर हलात में खेत मे था और जब टीम नजदीक पहुंची तो काला हिरण दम तोड़ चुका था। वन अमले ने हिरण को कब्जे में लिया है और उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बाईट- जुबेर आलम ( स्थानीय निवासी नरसिंहगढ़ दमोह)
बाईट- किशोर कोरी डिप्टी रेंजर वन मंडल पथरिया दमोह)
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowJul 31, 2025 08:15:51Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल, बाइट
राजगढ़-माचाड़ी सड़क मार्ग स्थित छाहरीन धाम स्थित हनुमान मंदिर पर भरने वाले मेले की तैयारी को लेकर पंडित रामावतार शर्मा की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया. पंडित रामावतार शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को कस्बे के छाहरीन धाम पर भरने वाले हनुमान जी के मेले की तैयारी को लेकर मंदिर से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने बताया कि हनुमान महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम रहेगा. जिसमें 24 अगस्त को सुबह 7:00 बजे मोटा गणेश जी से भव्य ध्वज व कलश यात्रा निकाली जाएगी. जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए छाहरीन धाम हनुमान जी के मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी. उसके बाद रामचरितमानस का पाठ शुरू होगा.
25 अगस्त को सुबह हवन यज्ञ व दोपहर में प्रसाद का वितरण किया जाएगा. वही शाम आठ बजे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जावेगा. 26 अगस्त को सैनी धर्मशाला से तीन बजे आकर्षक झांकियां बैंड बाजा के साथ निकाली जाएगी. शाम सात बजे महा आरती की जाएगी. वही सुबह से ही मेला भरना शुरू होगा.
बाइट__पंडित रामावतार शर्मा
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowJul 31, 2025 08:15:44Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
बड़ी खबर
*भाजपा विधायक उषा ठाकुर की पीएम मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग यासीन मछली का प्राइवेट पार्ट काटा जाए*
ड्रग्स तस्कर यासीन मछली को लेकर भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा
जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनके हौंसले बुलंद रहेंगे
बेटियों को भ्रमित करके उनका शोषण करने वाले यासीन मछली जैसे लोगों के हाथ पैर और प्राइवेट पार्ट काटा जाए
मैं पीएम मोदी और मुख्यमंत्री से मांग करती हूं ऐसे आरोपियों के हाथ पैर और प्राइवेट पार्ट काटे जाएं
कल शरीक मछली की विराट साम्राज्य को ढाया गया
इनके ऊपर जिनके भी हाथ है उन पर भी कार्रवाई होगी पुलिस जांच में जुटी है।
*प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बारी होने पर कहा सत्य की जीत है*
किसी भी निर्दोष व्यक्ति को षड्यंत्र करके फसाया नहीं जा सकता
बहुत बहुत बधाई
बाइट भाजपा विधायक उषा ठाकुर
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJul 31, 2025 08:15:33Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर में आज शहर जिला कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया की मूर्ति को पुनः स्थापित को लेकर जिला कलक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया। आज सुखाड़िया की 109 वी जयंती है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह सुखाड़िया सर्कल स्थित प्रतिमा स्थल पहुचे। जहा उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर सीधे कलक्टरी पहुँचे। आक्रोशित कांग्रेस के कार्यकताओं ने कलक्टर कार्यालय के बाहर सुखाड़िया की फ़ोटो के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द से जल्द नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि पूर्व सीएम सुखाड़िया की मूर्ति गिरे तीन माह से अधिक समय बीत गया लेकिन अभी तक कोई काम नही हुआ। ऐसे में कांग्रेस के साथ आमजन में भी आक्रोश है। राठौड़ ने साफ कहा है कि समय रहते जल्द से जल्द नई मूर्ति पुनः स्थापित नही की गई तो पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन करेंगे।
बाईट- फतह सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस
0
Report
KSKuldeep Singh
FollowJul 31, 2025 08:11:05Gobindpura, Punjab:
ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਸਟੇਡੀਅਮ, ਬਨੂੜ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਦਾ 86ਵਾਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਵਸ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬੁੱਤ 'ਤੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਹਾਰ ਭੇਟ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜੀਵਨ 'ਤੇ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। 13 ਅਪ੍ਰੈਲ 1919 ਨੂੰ, ਜਲ੍ਹਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ ਕਤਲੇਆਮ ਨੂੰ ਵੇਖਦਿਆਂ, ਸ਼ਹੀਦ ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੱਤ ਸਮੁੰਦਰ ਪਾਰ ਬਹਾਦਰੀ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਇੱਜ਼ਤ, ਬਹਾਦਰੀ ਅਤੇ ਖੂਨ ਦਾ ਬਦਲਾ ਲਿਆ। ਸਾਡਾ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਫਰਜ਼ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਉਸ ਮਹਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰੀਏ ਜਿਸਨੇ ਸਾਡੇ ਲਈ ਆਪ ਨੂੰ ਕੁਰਬਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJul 31, 2025 08:06:16Puri, Odisha:
ASI VIRAL TEMPLE PHOTO () ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତର ଚକଡା ଚିତ୍ର ସୋସିଆଲ୍ ମିଡିଆରେ ପ୍ରକାଶନ ଘଟଣାରେ ଶୃଙ୍ଖଳା ଗତ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ ପାଇଁ ଭାରତୀୟ ପ୍ରତ୍ନତତ୍ତ୍ବ ସର୍ବେକ୍ଷଣ ସଂସ୍ଥା (ASI) କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷଙ୍କୁ ପତ୍ର ଲେଖିଛନ୍ତି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ। ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିରର ପବିତ୍ରତା ତଥା ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକତା ବଜାୟ ରଖିବା ପ୍ରତ୍ୟେକ ଭକ୍ତ ଏବଂ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ତଥା ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କ ପାଇଁ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ l ତେଣୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସମ୍ପର୍କିତ ଚିତ୍ର ପ୍ରକାଶନ ସମୟରେ ଅଧିକ ସତର୍କ ହେବାକୁ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ASI କୁ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଛନ୍ତି l ଗତକାଲି ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତର ବେଢାର ଚିତ୍ର ASI ପକ୍ଷରୁ ସୋସିଆଲ ମିଡିଆରେ ପ୍ରକାଶନ କରାଯାଇଥିବା ନଜର କୁ ଆସିଥିଲା l ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଏନେଇ ASI ମହାନିର୍ଦେଶକଙ୍କ ଦୃଷ୍ଟିକୁ ଆଣିଥିଲେ ଏବଂ ASI ପକ୍ଷରୁ ସମ୍ପୃକ୍ତ ଚିତ୍ର ଡିଲିଟ ମଧ୍ଯ କରାଯାଇଥିଲା l ଏହା ଭିତରେ କିନ୍ତୁ ଚିତ୍ର ଗୁଡିକ ସେୟାର୍ ହେବା ସହ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ପ୍ରେମୀଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ପ୍ରକାଶ ପାଇଥିବା ନିଜ ଚିଠିରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଜଣାଇଛନ୍ତି l ASI ମହାନିର୍ଦେଶକ ଙ୍କୁ ଲେଖିଥିବା ପତ୍ରରେ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ କହିଛନ୍ତି ଯେ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ରତ୍ନଭଣ୍ଡାର ମରାମତି କ୍ଷେତ୍ରରେ ASI ଉଲ୍ଲେଖନୀୟ କାର୍ଯ୍ୟ କରିଛନ୍ତି l ତେବେ ଏନେଇ ସୂଚନା ଦେବାକୁ ଯାଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତର ବେଢା ସହ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଚିତ୍ର ସୋସିଆଲ୍ ମିଡିଆ ରେ ପ୍ରକାଶନ କରିବା ଭକ୍ତଙ୍କ ଧର୍ମୀୟ ଭାବନାକୁ ପ୍ରଭାବିତ କରିଛି l ତେଣୁ ଏ ବିଷୟରେ ଯଥେଷ୍ଟ ସତର୍କ ହେବା ସହ ଏହି ଘଟଣାରେ ଆବଶ୍ୟକ ପଦକ୍ଷେପ ନେବାକୁ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଲେଖିଛନ୍ତି l
3
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJul 31, 2025 08:06:04Puri, Odisha:
Property_offender
() ଗତକାଲି ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲା ଗୋପ ଥାନାରୁ ଦୁଇଜଣ ଅପରାଧୀ ଚମ୍ପଟ ମାରିବା ଘଟଣା। ପୁରୀ ଏସପି ପିନାକ ମିଶ୍ରଙ୍କ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା। ସମ୍ପତ୍ତିଗତ ମାମଲାରେ ଗୋପ ପୁଲିସ ଦୁଇଜଣଙ୍କୁ ଥାନାକୁ ଆଣି ଅଟକ ରଖିଥିଲେ। ମାତ୍ର ସେମାନେ ପୁଲିସର ଅଜାଣତରେ ଥାନାରୁ କୁଆଡେ ପଳାଇଯାଇଛନ୍ତି। ଏନେଇ ଘଟଣାର ଛାନବିନ ଚାଲିଛି। କିଭଳି ଓ କେଉଁ ପରିସ୍ଥିତିରେ ସେମାନେ ଥାନାରୁ ପଳାଇଲେ ତାହା ଉପରେ ତଦନ୍ତ କରାଯାଉଛି। ଅତିରିକ୍ତ ଏସପି ଆଜି ଗୋପ ଥାନାକୁ ଯାଇ ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛନ୍ତି। ତଦନ୍ତ ରିପୋର୍ଟ ଆସିବା ପରେ ଯିଏ ଅବହେଳା କରିଥିବେ ତାହା ଉପରେ କଡ଼ା କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରାଯିବ ବୋଲି ଏସପି କହିଛନ୍ତି।,,
ବାଇଟ୍- ପିନାକ ମିଶ୍ର ଏସପି ପୁରୀ
4
Report
LCLAXMI CHAND NAGAR
FollowJul 31, 2025 08:05:54Baran, Rajasthan:
एंकर_इंट्रो। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में कार्यरत डॉक्टर मधु मीणा के आगे चिकित्सा विभाग के अधिकारी बेबस नजर आ रहे हैं, डॉक्टर मधु मीणा की आए दिन मरीजों से दुर्व्यवहार व अभद्रता की शिकायतें सामने आ रही है। उसके बावजूद भी उन पर कोई कारवाई नहीं हो रही है। डॉक्टर मधु मीणा ने बीते दिनों महिला मरीज को दिखाने आए एक वकील के साथ भी अभद्रता की थी, अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर मधु मीणा महिला मरीज को दिखाने आए वकील से बदतमीजी करती नजर आ रही है। वीडियो में वो यह भी कहती नजर आ रही है कि आप अन्य डॉक्टर को बुला लो मगर मरीज के परिजन यह कह रहे हैं कि जब आप अस्पताल में हो तो आप ही देख लो। मगर उसके बावजूद भी उन्होंने मरीज को नहीं देखा। इस मामले जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर नरेंद्र मेघवाल व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी मीणा का कहना है कि उन्हें कई बार समझा दिया मगर हमारी सुनती ही नहीं।
\\B
\\B
\\BBite - Dr. C P Meena Dean medical collage Baran\\B
4
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJul 31, 2025 08:05:46Shimla, Himachal Pradesh:
एंकर—- हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानों को मंडियों में सेब के कम दाम मिल रहे हैं. ऐसा सेब के पौधों पर लगी बीमारी और मंडियों में एक साथ पहुंच रहे ज़्यादा सेब की वजह से हो रहा है. हिमाचल संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने कहा कि यह बागवानों की साल भर की मेहनत है और बागवानों को फ़िलहाल उम्मीद के मुताबिक दाम नहीं मिल रहे हैं. हालांकि आने वाले दिनों में बाज़ार के रफ़्तार पकड़ने की उम्मीद है. उन्होंने बागवानों से अपील की है कि वे वक़्त से पहले से भी मंडियों में लेकर न आएं. इस बार पहले ही फसल कम है. ऐसे में अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है.
VO—- संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने कहा कि कई बागवानों ने पहले ही अपने सेब तोड़कर मंडियों में लाना शुरू कर दिए हैं. कम ऊंचाई वाले सेब के साथ ज़्यादा ऊंचाई पर लगने वाला सेब भी बाज़ार पहुंचना शुरू हो गया है. सेब के जल्दी तुड़ान की वजह से स्वाद में भी कमी आयी है. यही वजह है कि सेब के दाम सही नहीं मिल रहे.
Elements
Apple Orchards (2C)
Harish Chauhan Byte (live U)
1
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJul 31, 2025 08:05:23Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। सासाराम के नगर निगम इलाके के न्यू एरिया जैसे शहरी क्षेत्र में भी कई घरों के लोग आज भी चचरी पुल के माध्यम से आते जाते हैं। शहरी क्षेत्र में लोगों की यह दुर्दशा कई सवाल खड़े करती है। हम आपको तस्वीर दिखा रहे हैं, न्यू एरिया मोहल्ले की जहां आसपास के कई घरों में आने-जाने के लिए लोग अपने स्तर से चचरी का पुल बनाकर रखा है और इसी पुल के माध्यम से लोग अपने-अपने घरों तक आते जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष 70 से 80 हजार रुपए इस चचरी पुल को मरम्मत करने में खर्च आता है। आसपास के जो लोग इसका उपयोग करते हैं, वे लोग अपने-अपने खर्चे से इसकी मरम्मत कराते रहते हैं। चुकी यह इलाका निचला है। जिस कारण जलजमाव रहता है। पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या सालों भर बनी रहती है। ऐसे में लोग चचरी पुल के माध्यम से आने जाने को विवश है। बड़ी बात यह है कि इस पर आने-जाने में खतरा भी कम नहीं है। लोगों का कहना है कि जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, सभी वादे तो करते हैं लेकिन आज तक इसे कोई पूरा नहीं कर सका है। इस बांस के चचरी के सहारे ही उन लोगों की जीवन गुजर रही है। बड़ा सवाल लिया है कि शहरी क्षेत्र की यह स्थिति है।
बाइट -- साधु जी (स्थानीय)
1
Report
SPSatya Prakash
FollowJul 31, 2025 08:05:13Raipur, Chhattisgarh:
डीएमएफ की राशि के खर्चे को लेकर कैबिनेट बैठक में बुधवार को हुआ फैसला. इस मामले को लेकर दीपक बैज का सवाल. कहा-
किसको उवकृत करने डीएमएफ में नया नियम लाया गया है? डीएमएफ के नियमों में बदलाव कर गड़बड़ी की कोशिश, कुछ अपने लोगों को उपकृत करने की कोशिश, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने उसी डीएमएफ को लेकर उठाया था सवाल
रेत खदानों के टेंडर को लेकर लिए किए गए कैबिनेट के फैसले पर बैज ने कहा-
डेढ़ साल तक रेत खदानों को लूटा गया, नदियों का सीना चीरा गया. अब ऑनलाइन टेंडर कर रेत खदानों को ऑनलाइन लूटने का साजिश कर रही सरकार
नन गिरफ्तारी मामले में बैज ने कहा-
केरल में भाजपा का अलग एजेंडा और छत्तीसगढ़ में अलग एजेंडा. केरल भाजपा अध्यक्ष का बयान अलग है, यहां के नेताओं का अलग. क्या ननों पर हुई एफआईआर रद्द करेगी सरकार?
आमरिकी टैरिफ और विजय शर्मा के बयान पर बैज ने कहा-
25 प्रतिशत टैरिफ बहुत बड़ा नुकसान भारत के लिए. विजय शर्मा कहीं न कही ट्रंप के टैरिफ का समर्थन कर रहे. उन्हें तो ये बताना चाहिए कि टैरिफ सही है या गलत, विश्व गुरु अपने आप को कहते हैं और अमेरिका के सामने नतमस्तक करते दिख रहे हैं
मालेगांव ब्लास्ट मामले में आए फैसले पर बैज ने कहा-
एनआईए ने जांच बड़ी लापरवाही की, तभी सही ढंग से सुबूतों को नहीं रख पाई, एनआईए को ऊपरी अदालत में जाना चाहिए
विजय शर्मा का धर्मांतरण और संयम बरतने को लेकर दिए बयान पर बैज ने कहा-
विजय शर्मा का बयान गैर जिम्मेदाराना. छत्तीसगढ़ में क्या कानून का राज नहीं क्या? संयम बरतने का मतलब यही है कि उत्पतियों को खुलेआम गुंडागर्दी के लिए शह दिया जा रहा है. क्या बजरंग दल को कार्रवाई का अधिकार है?
घुसपैठियों को रोकने नई कवायद और विजय शर्मा के दिये बयान के मामले पर बैज ने कहा-
डबल इंजन की सरकार में घुसपैठ केंद्र का मामला है, क्या गृहमंत्री विजय शर्मा केंद्र पर सवाल खड़ा कर रहे हैं? घुसपैठिए छत्तीसगढ़ तक आ कैसे गए?
टेरर फंडिंग रोकने ईडी की भी भूमिका, बैठक और विजय शर्मा के बयान पर बैज ने कहा-
अब नक्सल टेरर फंडिंग पर ईडी कार्रवाई की बात सामने आ रही है. ईडी को जंगलों में जाकर छापा मारना चाहिए, विपक्षी नेताओं को डराने का नया रास्ता खोज लिया गया है
बाईट- दीपक बैज, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस......
2
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJul 31, 2025 08:05:04Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मोहल्लेवालों की शिकायत पर एक कमरे में युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। कमरे में मौजूद युवक की पहचान अर्श अली के रूप में हुई, जो एक हिंदू युवती के साथ पाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों और पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी, जहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने युवती को अपनी बहन बताया, लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर परिजनों को सूचना दी। गंभीरता को देखते हुए अर्श अली को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.....
2
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowJul 31, 2025 08:04:55Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर
मेडिकल कॉलेज गर्ल्स की सेफ्टी पर खड़े हुए सवाल
एसएन मेडिकल गर्ल्स हॉस्टल न का है वाक्या
दीवार फांद कर रात को डेढ़ बजे घुसा युवक
दूसरी मंजिल तक पहुंचा युवक
छात्रा के चिल्लाने पर भागा युवक
हॉस्टल के गेट खुले, गार्ड सोई, कैमरे नहीं होने से घुसा युवक
प्रिंसिपल बोले चोरी के लिए घुसने की आशंका
1
Report