Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

खूँटी में बारिश से पर्यटक स्थल बंद, जानें क्या है खतरा!

BRAJESH KUMAR
Jun 28, 2025 07:35:29
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार क्षेत्र - खूँटी स्लग - बारिश की वजह से नदियों में उफान के कारण पर्यटक स्थल तत्काल बंद। एंकर - खूँटी में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान मारने लगी है जिसके कारण जिला प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार खतरे का अंदेशा को देखते हुए पर्यटक स्थलों में लोगों का विचरण करना तत्काल बंद कर दिया गया है। वही पांच भाग सहित अन्य पर्यटक स्थलों में बैरिकेडिंग लगा दिया गया है ताकि कोई भी पर्यटक खतरा क्षेत्र में विचरण करने अंदर ना आ सकें। जिसके कारण से जिले के विभिन्न पर्यटक स्थल सुना पड़ा हुआ है। वही नदियों के उफान भयावह आवाज के साथ अपने रूद्र रूप का परिचय दे रहा है। पंचघाघ पर्यटन स्थल के पर्यटन मित्र देवेंद्र सिंह ने बताया कि तत्काल अभी पर्यटन स्थल में पर्यटकों का आवागमन बंद कर दिया गया है। वही दिन रात यहां पर सुरक्षा देना पड़ रहा है समुचित व्यवस्था के अभाव में भी हम लोग यहां पर पर्यटन केंद्र में सेवा दे रहे हैं। बाईट ‌- देवेन्द्र सिंह, पर्यटन मित्र , पंचघाघ।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement