पटना में नेपाल सीमा पर तेज चौकसी, बिना जाँच प्रवेश नहीं
SKSunny Kumar
Sept 11, 2025 03:18:26
Patna, Bihar
PATNA
Reporter SUNNY
नेपाल में हाल ही में हुए 'Zen Z' द्वारा आंदोलन और जेल तोड़कर भागने की घटनाओं के मद्देनजर, बिहार सरकार ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है...
बिहार के मुख्य सचिव श् प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नेपाल की सीमा से सटे सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SPs) और जिलाधिकारियों (DMs) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से भाग लिया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नेपाल की हालिया घटनाओं से उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करना था। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सीमा पार से बिहार में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। किसी भी व्यक्ति को गहन जाँच के बिना सीमा में प्रवेश न करने देने का सख्त आदेश दिया गया है।
मुख्य सचिव ने राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों और महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं जैसे पुल, रेलवे स्टेशन, पावर प्लांट आदि पर भी कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Wt, visual...
9
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद में गुरुवार को पूर्णिया स्पेशल ट्रेन के लगेज कोच में अचानक आग लग गई. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी. दमकल विभाग और रेलवे कर्मियों ने तुरंत स्थिति को काबू में किया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. करीब 9 बजे, पूर्णिया स्पेशल ट्रेन के लगेज कोच से धुआं और आग की लपटें दिखाई दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोच से अचानक चिंगारियां उठने लगीं, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और रेलवे कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी
काशीराम
जयपुर।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जयपुर।
स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से पहुंचे खातीपुरा रेलवे स्टेशन।
स्टेशन पर सांसद मंजू शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने किया स्वागत।
सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी रहे मौजूद।
रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को भी देखा वैष्णव ने।
स्टेशन से हुए लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम के लिए रवाना।
ब्रेकिंग :- चन्दौली...
- आरक्षित वन भूमि पर अवैध खेत जुताई की सुचना पर वन विभाग ने की कार्यवाही
- क्षेत्रीय वन अधिकारी अश्विनी चौबे के नेतृत्व की गयी कार्यवाही
- टैक्टर से जंगल की जमीन जोताई करते समय वन विभाग की टीम ने की घेराबंदी
- वन कर्मियों से घिरता देख टैक्टर चालक टैक्टर छोड़ के फरार
- मौके से टैक्टर पकड़कर वन अधिनियम के तहत की कार्यवाही
- पिछले कई सालो से जंगल की जमीन जोतकर अतिक्रमणकारी पैदा करते थे अनाज
- डिप्टी रेन्जर आनन्द दुबे,राम अशीष सहित तमाम वन कर्मी मौजूद रहै
- वन विभाग के कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों मे मचा हड़कंप
- चकिया रेन्ज के मुसाखाड़ भभौरा बीट 15 ब में वन विभाग की टीम को मिली सफलता.
रायपुर
बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट को लेकर मूख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन कर रहे हैं...
रायपुर,दिल्ली,बैंगलोर,मुंबई और विदेश में भी आयोजन हुआ..
सियोल में भी इसका आयोजन किया आज जगदलपुर में होने जा रहा...
बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस है...
एसटी,एससी वर्ग, महिला और अग्नि वीर से कोई उद्यमी बनना चाहते है तो सब्सिडी का प्रावधान है..
नए उद्योग नीति में उनके लिए विशेष प्रावधान की व्यवस्था है
हमारे छोटे-छोटे राइस मिल और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा..
स्थानीय लोगों को इससे लाभ होगा...
उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा पर वोट खरीदेने के आरोप पर कहा-
अटल बिहारी वाजपेई एक वोट के लिए सरकार गिरा दिए थे...
भारतीय जनता पार्टी उसूलों वाली पार्टी है ...
बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
त्रिपुरारी शरण
एंकर - बिहार में महिलाओं को रोजगार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि से महिलाओं में खासा उत्साह है सीतामढ़ी में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं 10 हजार रुपए की सहायता राशि लेने के लिए अपना अपना फॉर्म अपलाई कर रही इसको लेकर प्रत्येक पंचायत में शिविर लगा कर प्रक्रिया पूरी की जा रही है नीतीश सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दी जाने वाली राशि की घोषणा के बाद महिलाएं उत्साहित है। इस बाबत जी मीडिया की टीम से महिलाओं ने नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत तो किया है लेकिन शिक्षा व्यवस्था को ले कर नाराजगी जताई है और कहा कि नीतीश सरकार आर्थिक मदद तो दे रही है लेकिन गरीब परिवार के बच्चों के भविष्य के लिए निजी स्कूल की तरह सरकारी स्कूल की भी व्यवस्था सुदृढ़ कराई जाए ताकि बच्चों का भविष्य उज्वल हो सके ।
बाइट महिलाएं
रोहट ( पाली )
इन्फॉर्मर - बालाराम हरावास
98299 10478
जिला रिपोर्टर - संदीप राठौड़
9509822229
@Palisandeep_
@BalaramHarawas
मौत से लड़कर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण,
बीमार महिला को अस्पताल ले जाते समय ट्रैक्टर नदी में फंसा,
गनीमत रही कि ट्रैक्टर पलटा नहीं - नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा,
सड़क बहने से दर्जनभर गांवों का संपर्क कलाली से टूटा,
आधा दर्जन गांवों के बच्चे शिक्षा से वंचित,
मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी हुआ मुश्किल, किसान खेतों में फंसे ,
ग्रामीण मजबूरी में गहरी खाई पैदल पार कर रहे हैं,
जिम्मेदार विभाग और अधिकारी हालात से बेखबर,
कलाली से भाकरीवाला, चामुंडा नगर, जंभेश्वर नगर, अरटिया, झीतड़ा, मंडली दर्जियान, दूदिया, ढ़ाबर, बागडिया गांवों का संपर्क टूटा ।
নুরপুরে তলিয়ে যাওয়ার যেটি বাঁধ ভাঙন ঘুরে দেখলেন সেচ মন্ত্রী মানুষ ভূঁইয়া
110925ZG_DH_NURPUR
দক্ষিণ 24 পরগনা ডায়মন্ড হারবার বিধানসভার ডায়মন্ড হারবার ২ নম্বর ব্লকের নুরপুরে জেটিঘাটের প্রায় ১০০ মিটার বেশি রাস্তা ধস নিয়ে নদী গর্ভে তলিয়ে যায়। এমনকি যেটিঘাটের সম্পূর্ণ অংশটি হুগলি নদীতে ডুবে যায় বেশ কিছু দোকান ভেঙ্গে যায় আপৎকালীন কাজ শুরু হয়েছে জোর কদমে ভাঙ্গন দেখতে রাজ্যের শেষ মন্ত্রী মানুষ ভূঁইয়া পরিদর্শন করেন। ডায়মন হারবার লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় নির্দেশ মত বাদের আপৎকালীন কাজ শুরু করেছে প্রশাসন। তবে আপাতত ফেরি সার্ভিস বন্ধ থাকছে দক্ষিণ ২৪ পরগনা নুরপুর এলাকা থেকে হাওড়া গাদিয়াড়াতে যেতে লঞ্চ অন্যদিকে মেদিনীপুরে তিন জেলার সংযোগস্থল বহু মানুষ যাতায়াত করে কলেজে ছাত্রছাত্রী থেকে স্কুলের ছাত্রী ছাত্রীরা ও পড়াশোনার জন্য এক জেলা থেকে অন্য জেলায় যাতায়াত করে। ফেরি সার্ভিস বন্ধ হয়ে যাওয়ার কারণে অনেকটাই সমস্যা পড়তে হচ্ছে। প্রশাসনের পক্ষ থেকে জানা যায় অস্থায়ী কোন জেঠির মাধ্যমে পেরী সার্ভিস চালানো যায় তা দেখা হচ্ছে।
Slug : 1109ZRJ_PRTP_MEET_KGR_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : प्रतापगढ़ में मिशन हंड्रेड अभियान से बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार की तैयारी
एंकर/इंट्रो : जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया के निर्देश पर प्रतापगढ़ में बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 के गुणात्मक एवं मात्रात्मक उन्नयन के लिए मिशन हंड्रेड अभियान शुरू किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कम स्टाफ, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति व नए पैटर्न की कमी को मुख्य कारण बताया गया। समाधान के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, यूनिट टेस्ट, प्रश्न पत्र अभ्यास, प्रश्न बैंक व मॉडल पेपर की तैयारी पर जोर दिया गया। प्रत्येक ब्लॉक में परीक्षा परिणाम उन्नयन अधिकारी नियुक्त कर प्रभावी कार्य योजना क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
LOCATION:- GHATSHILA
REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH
एंकर वीओ:-
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिन-प्रतिदिन राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। दिवंगत विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट पर अब सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
इसी बीच झामुमो के घोषित प्रत्याशी और स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चन्द्र सोरेन ने शनिवार को घाटशिला कॉलेज स्थित आदिवासी बॉयज हॉस्टल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवा मतदाताओं से मुलाकात कर उनके मिजाज को टटोला और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस उपचुनाव में युवा वोटरों की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है, क्योंकि उनकी संख्या काफी अधिक है और परिणाम पर गहरा असर डालने की क्षमता रखते हैं।
झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि युवाओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी और वे अपने पिता की अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बाइट:-
01. सोमेश चंद्र सोरेन,दिवंगत मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के पुत्र।
रिपोर्ट:-
रणधीर कुमार सिंह,संवाददाता।
9939232111
9534338111
ब्रेकिंग पटना
प्रकाश सिन्हा
पटना में अपराधियों का तांडव जारी।
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पास रोड नंबर 17 में बुधवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने 45 वर्षीय राजद नेता आला राय को गोलियों से भूना।
इलाज के दौरान पीएमसीएच में हुई मौत
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस किया बरामद।
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल।
अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी पुलिस।
ब्रेकिग न्यूज छतरपुर। जिला अस्पताल से विचाराधीन कैदी वार्ड से 302 के आरोपी रविन्द्र परिहार ( पुलिस पर भी गोलिया चलाई थी) पुलिस बालो को कमरे में बंद कर राइफल ले कर भाग गया तैनात सिपाही शराब के नशे में धुत थे.जानकारी मिलते ही रात ढाई बजे पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी अस्पताल पहुच गए थे और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की ।,बीते साल जिस पर हमला आरोपी ने किया था उसके परिवार ने दहशत का माहौल ,पुलिस टीम लगातार देरी गांव मे तैनात,एसपी ने किया दस हजार का इनाम घोषित।
बाईट-गुड्डी सिंह चंदेल -परिजन फरियादी
टॉप : ऋषिकेश
रिपोर्टर : अमित कंडियाल
सलग : कमर्शियल वाहन स्वामियों का फूटा गुस्सा, अनियंत्रित चालानों और निजी गाड़ियों से परिवहन पर जताई कड़ी आपत्ति
एंकर : प्राकृतिक आपदाओं और मंद पड़े यात्रा सीजन के बीच अब कमर्शियल वाहन स्वामी प्रशासनिक नीतियों से नाराज़ हो उठे हैं। व्यापार पहले से ही भारी वर्षा और आपदा के कारण प्रभावित है, ऊपर से चालान की अनियंत्रित प्रक्रिया और निजी गाड़ियों से यात्रियों के अवैध परिवहन ने वाहन स्वामियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
वी.ओ : वाहन स्वामियों ने कहा कि यदि कोई चालक सड़क पर नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे मौके पर ही रोका जाए और चालान किया जाए। यदि चालक जुर्माना भरने से इनकार करता है तो कार्रवाई सीधे उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर होनी चाहिए, न कि निर्दोष वाहन स्वामी पर। संघ ने यह भी मांग रखी कि सेटेलाइट कैमरे से किए गए चालानों की सूचना रीयल टाइम वाहन स्वामी को भेजी जाए। ऐसा होने से वाहन स्वामी समय रहते अपने चालक से राशि वसूल कर सकेगा और अनावश्यक बोझ से बच सकेगा। व्यापारियों ने कहा कि इस वर्ष भारी वर्षा के चलते यात्रा सीजन लगभग ठप रहा है। पहले से ही नुकसान झेल रहे व्यापारियों पर चालानों का बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। वाहन स्वामियों ने सरकार द्वारा ऑनलाइन कंपनियों (जैसे रैपिड) को दी गई अनुमति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि ये कंपनियां प्राइवेट टू-व्हीलर वाहनों को रजिस्टर कर यात्रियों का परिवहन कर रही हैं, जिससे सरकार को टैक्स का नुकसान और स्थानीय व्यापारियों को सीधा आर्थिक आघात हो रहा है। संघ ने आरोप लगाया कि मुनि की रेती, जानकी झूला और लक्ष्मण झूला क्षेत्रों में प्राइवेट स्कूटियों से यात्रियों का आना-जाना लगातार जारी है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी समस्याओं पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे मजबूर होकर अपने लाइसेंस प्रशासन को वापस कर देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
बाइट : अंकित गुप्ता ( पीड़ित व्यवसाई )
बाइट : रश्मि पंत ( एआरटीओ प्रवर्तन, ऋषिकेश )
अयोध्या (उत्तर प्रदेश): सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने नेपाल की स्थिति पर कहा, "नेपाल में जो आकस्मिक घटना हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण है और दुखद है जिसमें वहां का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नेपाल हमारा पड़ोसी देश है और हमारे अच्छे संबंध रहे हैं...जो वहां चल रहा है वो देश हित में नहीं है और साथ ही साथ उसका संदेश अच्छा नहीं है। हमारे जनपद अयोध्या के 8-10 लोग वहां पर गए थे जो कि फंसे हुए हैं। जैसे हमें जानकारी मिली हमने पीएम को पत्र लिखा और गृह मंत्री से मैं आज बात करूंगा। मुझे उम्मीद है कि लोगों को निश्चित तौर से राहत मिलेगी। मैं उनके परिवारजनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं और निश्चित तौर से 2-3 दिन में आपके जो परिवार के लोग वहां पर फंसे हैं हम उन्हें लाने में सहायक होंगे।"
एंकर - नारायणपुर जिले की जर्जर और बदहाल सड़कों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार छह दिनों से यात्री बस सेवा पूरी तरह ठप है, जिसके कारण नारायणपुर जिला मुख्यालय का संपर्क अन्य जिलों और राजधानी रायपुर से टूट गया है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से परेशान होकर बस संचालकों ने सभी प्रमुख मार्गों पर बस संचालन बंद कर दिया है। इससे जिले के हजारों लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुँच पा रहे हैं और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
यात्री बस स्टैंड से लौट रहे मायूस
नारायणपुर बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य तक जाने की उम्मीद में आते हैं। लेकिन बसें न चलने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन मजदूरों और मिस्त्रियों को हो रही है जो दूसरे जिलों से काम करने नारायणपुर आए थे और अब अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। इससे मजदूर वर्ग में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
सभी प्रमुख मार्ग बंद
जानकारी के अनुसार, पिछले छह दिनों से नारायणपुर-कोंडागांव, नारायणपुर-ओरछा, नारायणपुर-सोनपुर और नारायणपुर-कुतुल मार्ग पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं। अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि बस संचालकों ने नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग पर भी सेवाएं रोक दी हैं। इस वजह से जिले का संपर्क न केवल नजदीकी जिलों से, बल्कि राजधानी रायपुर से भी कट चुका है।
लोगों में भारी आक्रोश
बस संचालकों का साफ संदेश
बस संचालकों का कहना है कि जब तक सड़कें दुरुस्त नहीं होतीं, तब तक बस संचालन शुरू करना संभव नहीं है। उनका कहना है कि खराब सड़कों पर बस चलाना यात्रियों और चालकों दोनों की जान के लिए खतरा है। कई जगहों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं।
आम जनता की अपील
जिले के लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए और बस सेवा बहाल की जाए। लोगों का कहना है कि अगर स्थिति इसी तरह बनी रही तो न केवल दैनिक जीवन प्रभावित होगा बल्कि छात्रों, मरीजों और कामकाजी वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
नारायणपुर जिले में सड़क की जर्जर स्थिति कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन इस बार हालात इतने बिगड़ गए हैं कि आम जनता का संपर्क बाहरी दुनिया से लगभग कट गया है। छह दिनों से बस सेवाएं ठप रहने के कारण लोगों की नाराजगी चरम पर है। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन कब जागता है और लोगों को इस मुश्किल से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाता है।
बाइट 01 यात्री
बाइट 02 यात्री
बाइट 03 स्थानीय निवासी
बाइट 04 ड्राइवर बस
बाइट 05 बस संचालक