Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

10 साल बाद जिंदा हुई ननकी देवी की रहस्यमयी कहानी!

CHANDAN RAI
Jul 07, 2025 16:35:29
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल में सालिमपुर थाना अंतर्गत एक मृत महिला 10 साल बाद अचानक जिंदा हो उठी। 2015 में सालिमपुर थाना में ननकी देवी के परिजनों ने उसकी हत्या का केस दर्ज कराया था। ननकी देवी के परिजनों ने उसके ससुराल वालों को फंसाने के लिए यह नाटक रचा था। ननकी देवी की शादी काला दियारा में हुई थी। पुलिस कई वर्षों तक इस मामले की जांच में जुटी रही, लेकिन ननकी देवी के हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। थक हारकर पुलिस ने इस मामले में महिला को मृत मानकर केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन रविवार की शाम को सालिमपुर थाना को अचानक ननकी देवी के जिंदा होने की खबर मिली। एक बार फिर पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने एक बार फिर इस मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान काफी चौंकाने वाली जानकारी मिली। ननकी देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए अपने मृत होने का नाटक रचा था। जब ननकी देवी के परिजनों पर पुलिस ने दबाव डाला, तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई। वह लोगों की नजरों से छिपकर दूसरी शादी कर पटना में रह रही थी। उसके दूसरे पति की भी मौत हो चुकी है। अब पुलिस इस मामले में ननकी देवी द्वारा दूसरी शादी करने के लिए पूरा नाटक रच ससुराल वालों को फंसाने के एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस को शक है कि महिला अपने ससुराल के लोगों से पैसा ऐंठने के लिए भी नाटक रच सकती है। पुलिस ने ननकी देवी के परिजन को हिरासत में ले लिया है। बाइट अभिषेक कुमार सिंह, एसडीपीओ 2, बाढ़ ननकी देवी के परिजन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top