Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

हॉकी में खेलते समय युवा खिलाड़ी की दिल दहला देने वाली मौत!

RKRupesh Kumar
Jul 12, 2025 04:34:44
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - बैतूल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हॉकी खेलते समय एक युवा खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई। घटना बैतूल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम की है, जहां 30 साल का शुभम यादव प्रैक्टिस मैच के दौरान खेलते-खेलते अचानक पीछे की ओर गिर पड़ा और दोबारा कभी नहीं उठ सका। साथी खिलाड़ियों और कोच ने मौके पर ही उसे CPR देने की कोशिश की,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुभम यादव को कुछ महीने पहले भी हार्ट अटैक आया था और फिर उनका बायपास ऑपरेशन हुआ था। शुभम का एक वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। शुभम राज्य और राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में खेल चुका है। मगर हॉकी के जुनून ने उन्हें फिर से मैदान में वापस ला दिया। अपने खेल के लिए जीने वाला शुभम,उसी मैदान पर जिंदगी हार गया,एक और युवा दिल मैदान पर थम गया जिससे जिले के खिलाड़ियों में ग़म का माहौल है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top