Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়ে ছাত্রের ভবিষ্যৎ অন্ধকারে! কি ঘটছে?
RSRanajoy Singha
Jul 24, 2025 05:49:51
Malda, West Bengal
এক ছাত্রের ভবিষ্যতে অন্ধকারের ছায়া!সৌজন্য মালদার গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়। গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়ের পরীক্ষা নিয়মক ও এক অধ্যাপকের স্নায়ুযুদ্ধে থমকে গেছে এক ছাত্রের উজ্জ্বল ভবিষ্যত। বিশ্ববিদ্যালয়ের ফাইনাল সেমিস্টারের ফল প্রকাশের পরও পরীক্ষার রেজান্ট হাতে পায় নি ছাত্র। আটকে দেওয়া হয়েছে ছাত্রের রেজাল্ট। গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়ের এহেন কান্ড ঘিরে শুরু হয়েছে বিতর্ক। কেন এমন ঘটলো। যা ঘিরে তোলপার বিশ্ববিদ্যালয় ক্যাম্পাস। বিশ্ববিদ্যালয় সূত্রে জানা গেছে ছাত্রটির বাবা অচিন্ত কুমার ব্যামার্জী গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়ে অধ্যাপক। আবার তিনিই বিশ্ববিদ্যালয়ের পরীক্ষার সাথে যুক্ত। আর তাই জন্য ছেলে পরীক্ষার্থীকে বাড়তি বিশেষ সুযোগ পাইয়ে দেওয়ার অভিযোগ উঠে অচিন্তবাবুর বিরুদ্ধে। পরীক্ষা সংক্রান্ত নিয়ম ভঙ্গের অভিযোগ ঘিরে গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়ের পরীক্ষা নিয়মক বিশ্বরূপ সরকার ও অধ্যাপক অচিন্ত কুমার ব্যানার্জীর স্নায়ুযুদ্ধ শুরু হয়।পরীক্ষা নিয়মক বিশ্বরূপ সরকাের দাবী অধ্যাপকের কোন ছেলে যদি পরীক্ষার্থী হয়। তবে পরীক্ষার সাথে সেই অধ্যাপক যুক্ত থাকতে পারে না। এক্ষেত্রে এমনটাই ঘটেছে। তাই বিশ্ববিদ্যালয়ের নিয়ম অনুযায়ী অধ্যাপক ছেলের ফাইনাল সেমিস্টারের ফল প্রকাশ না করে আটকে দেওয়া হয়েছে।এরপরই অধ্যাপক বাবা ক্ষিপ্ত হয়ে পরীক্ষা নিয়ামকের ঘরে ঢুকে তাকে প্রাণ নাশের হুমকি দিয়েছেন বলে অভিযোগ পরীক্ষা নিয়ামকের। আর যা ঘিরে সরগরম বিশ্ববিদ্যালয় ক্যাম্পাস। আর অন্ধকারে ছাত্রের ভবিষ্যত। গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয় সূত্রে জানা গেছে কয়েক মাস আগে স্নাতকোত্তের ফাইনাল পরীক্ষা অনুষ্ঠিত হয়। সেই পরীক্ষায় সংশ্লিষ্ট বিদ্যালয়ের অধ্যাপক অচিন্ত্য ব্যানার্জীর ছেলে অম্লান ব্যানার্জি পরীক্ষার্থী ছিলেন। অথচ এই পরীক্ষার বিভিন্ন দায়িত্বে ছিলেন বিশ্ববিদ্যালয়ের ওই অধ্যাপক। ছেলে পরীক্ষার্থী রয়েছে জেনেও তিনি এই পরীক্ষা সংক্রান্ত বিষয় থেকে সরে আসেননি বলে অভিযোগ। অথচ বিশ্ববিদ্যালয় নিয়ম অনুযায়ী নিকট কোন আত্মীয় পরীক্ষা দিলেও কর্তৃপক্ষকে বিষয়টি জানিয়ে পরীক্ষা ব্যবস্থা থেকে অব্যাহতি নিতে হয়। কিন্তু সেই ক্ষেত্রে ওই অধ্যাপক এমনটা করেনি বলে অভিযোগ। গত মঙ্গলবার ফলাফল প্রকাশিত হয়। অনিয়মের অভিযোগ উঠায় বাকিদের ফলাফল প্রকাশ করা হলেও অম্লান ব্যানার্জির ফলাফল প্রকাশ করা হয়নি। তবে যদিও এই বিষয়ে গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয় অধ্যাপক অচিন্ত্য ব্যানার্জীর দাবি করেন তিনি কোন পরীক্ষার সংক্রান্ত নিয়ম ভঙ্গ করেননি। আগেই বিশ্ববিদ্যালয় কে মেইল করে বিষয়টি জানিয়েছিলেন তিনি। আর হুমকি দেওয়ার যে অভিযোগ উঠছে তা ভিত্তিহীন। বাইট - ১) অচিন্ত্যকুমার ব্যানার্জি, অধ্যাপক গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়। ২) বিশ্বরূপ সরকার পরীক্ষা নিয়ামক গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়। ৩)বিশ্বজিৎ দাস, ভারপ্রাপ্ত রেজিস্ট্রার, গৌড়বঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়। ৪)প্রসূন রায়, জেলা তৃণমূল ছাত্র পরিষদের সভাপতি। ৫) অজয় গাঙ্গুলী বিজেপির দক্ষিণ মালদার সভাপতি।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPramod Kumar Gour
Jul 25, 2025 15:00:36
Kushinagar, Uttar Pradesh:
NEWS -- SCRIPT SLUG -- 1.28 करोड़ का गाजा बरामद DATE -- 25-07-2025 REPORT -- Pramod Kumar Gour/ KUSHINAGAR एंकर -- नेपाल देश से जुड़े होने के कारण यूपी व बिहार के रास्ते बड़े पैमाने पर गाजा तस्करी के गोरखधंधे को आसानी से अंजाम दिया जाता है...... गाजा तस्कर बिहार के रास्ते यूपी सहित अन्य राज्यों में इस मादक पदार्थ की तस्करी करते है..... इसको देखते हुए कुशीनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज अन्तर्राज्यीय गाजा तस्करी गैंग का खुलासा हुआ है..... पुलिस टीम ने जान पर खेल कर हाइवे के रास्ते कंटेनर ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही 1.13 करोड़ रुपये का गाजा बरामद की है..... वाहन सहित 1.28 करोड़ रुपये की बरामदगी के साथ 2 अन्तर्राज्यीय गाजा तस्कर भी गिरफ्तार किये गए है......। वी.ओ. -- कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पडरौना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है...... मुखवीर से मिले सुचना के आधार पर चौकन्ना हुई पडरौना कोतवाली के बांसी पुलिस चौकी एक बड़ी सफलता हाथ लगी..... दरअसल सुचना मिलते ही बांसी पुलिस चौकी की टीम काफी सघनता से वाहन चेकिंग करना शुरू कर दी..... जिस दौरान एक कंटेनर ट्रक संख्या HR 38 V 2465 को रोक कर तलासी ली गई...... इस दौरान गाजा होने का अंदेशा हुआ तो टीम ने ड्राइवर सहित 2 गाजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए कंटेनर ट्रक से 50 बण्डल में 5 कुंटल 65 किलोग्राम अवैध गाजा बरामद कर लिया...... अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद गाजा की कीमत 1 करोड़ 13 लाख रुपये बताया जा रहा है...... पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार किये गए गाजा तस्कर बिहार प्रान्त के निवासी निकले...... गिरफ्तार गाजा तस्करों की पहचान बिहार राज्य के बेतिया पश्चिमी चम्पारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के निवासी साबिर अंसारी पुत्र ढोडा अंसारी व विपिन कुमार पुत्र विश्वनाथ राम के रूप में हुई...... पुलिस ने गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों गाजा तस्करों को जेल भेज दिया.....। बाईट -- संतोष कुमार मिश्रा , पुलिस अधीक्षक - कुशीनगर ।
0
Report
SKSandeep Kumar
Jul 25, 2025 15:00:29
Hamirpur, Himachal Pradesh:
हमीरपुर-जुवारिओ का जुआ खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हार जीत की बाजी लगाकर जुवा खेलने में मशगूल दिखे जुवारी, जुए के फड़ में जुआरी लगा रहे हजारों का दाव, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जाँच में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र के जुगियाना इलाके का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Jul 25, 2025 15:00:18
Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh भाजपा नेता पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने लगाया अपहरण, मारपीट और जान माल का खतरा, पुलिस से लगाई न्याय तथा कार्यवाही की गुहार। Anchor :- आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी के पास से 2 दिन पूर्व अपरहण के मामले में पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्यवाही तथा न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया कि बीते 23 जुलाई की शाम को बिना नंबर फॉर्च्यूनर कार द्वारा 4 से 5 लोग फिल्मी अंदाज में अपहरण कर ले गए और उसे मारापीटा तथा नशीला पदार्थ खिला दिया। आज जब वह सामान्य हुवे तो उसकी शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे। पीड़ित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने यह आरोप भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर पर लगाया है। V.O. 1 :- भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर अक्सर विवादों में रहे, चाहे वह ज़मीन को लेकर विवाद और अब उनकी अध्यापिका पत्नी के कारण हुए विवाद को लेकर प्रधानाध्यापक के अपहरण और मारपीट का आरोप लगा है। बताया गया कि भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर की पत्नी अनुप्रिया यादव जो प्राथमिक विद्यालय सोहिला, शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर में अध्यापिका है। उस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर श्याम बिहारी पाठक ने बताया कि बीते 4 जुलाई को अध्यापिका अनुप्रिया का फोन आया कि स्कूल में लेट में पहुंचेंगी, स्कूल पहुंचने के बाद 12 बजे एमडीएम और स्कूल का कार्य करने के बाद चली गई। थोड़ी देर बाद उनके पति पंकज मोहन सोनकर ने फोन कर अपनी पत्नी के बारे में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी पाठक का आरोप है कि उस दिन शाम को फोन पर पंकज मोहन सोनकर ने अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकाया था। इस मामले को लेकर जब 8 जुलाई को भाजपा नेता पंकज मोहन स्कूल में कई लोगों के साथ पहुंचे, और उन्होंने मारपीट की। जब प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत थाने पर की तो वहां सुलह समझौता करा दिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बीते 2 दिन पूर्व 23 जुलाई की शाम लगभग 7:30 बजे जब वह ब्रम्हस्थान पुलिस चौकी के बगल में खड़े थे कि उस रंजिश को लेकर अचानक सफेद रंग की बिना नम्बर की फार्च्यूनर गाड़ी से पंकज मोहन सोनकर अपने 4 अन्य साथियों के साथ आये और मुझे पिस्टल लगाकर जबरदस्ती खींचकर फार्च्यूनर गाड़ी में बैठा लिया। वहीं मौजूद लोग तथा पुलिस चौकी के दरोगा ने रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की नीयत से उनके उपर फार्च्यूनर चढ़ाने का प्रयास किया, किसी तरह लोग बाल-बाल बचे। मुझे निजामाबाद बाजार में आईस्क्रीम फैक्ट्री के सामने वाले मकान में लगभग 3 घण्टा बन्द कर मारापीटा तथा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिये और मेरा मोबाईल अपने पास रख लिया है। रात्रि में उसे शहर में बन्द फार्च्यूनर गाड़ी से घुमाते हुए मिशन हास्पिटल के सामने स्थित मन्दिर में एक कमरे में लगभग डेढ़-दो घण्टे तक रखने के उपरान्त मुझे रात्रि 12 बजे नशीला पदार्थ खिलाकर मोहल्ला आराजी बाग में लाकर फेंक दिया। आज मुझे सही ढंग से होश आया तो मैं पुलिस कार्यालय में पहुंचकर शिकायत करने आया हूँ। Bite :- 1. श्यामबिहारी पाठक, पीड़ित प्रधानाचार्य, प्राथमिक विद्यालय सोहिला, शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर V.O. 2 :- वहीं भाजपा नेता पंकज मोहन सोनकर पर आरोप की सफाई देते हुए कहा कि उस अध्यापक की बहुत शिकायतें हैं वह महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी और अश्लील हरकत करते हैं, इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। Bite :- 2. पंकज मोहन सोनकर, भाजपा नेता
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Jul 25, 2025 15:00:12
Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDRASHEKHAR SOLANKI/Ratlam रतलाम में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार रात चोरों ने एक ही थाना क्षेत्र – स्टेशन रोड अंतर्गत तीन सूने मकानों को निशाना बनाया और लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना समता कॉलोनी में हुई, जहाँ कांग्रेस नेता किसान सिंघाड़ की बहन के घर चोर घुसे। बहन गांव गई हुई थीं और घर सूना था। चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा, फिर अलमारी का लॉक तोड़कर गहने लेकर फरार हो गए। दूसरी वारदात भी समता कॉलोनी में ही हुई, जहां आरपीएफ पुलिसकर्मी के घर चोरों ने सेंध लगाई। परिवार कई दिनों से घर से बाहर था। सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को लॉक कर दिया है और अब परिवार के लौटने पर जांच आगे बढ़ेगी। तीसरी चोरी सालाखेड़ी क्षेत्र में हुई, जहां परिवार एक मौत के कारण दूसरे घर पर था। इसी दौरान चोरों ने इस सूने मकान को भी निशाना बना डाला। फिलहाल तीनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। बाइट = ज्योति सिंघाड़ (मकान मालिक रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
Report
Jul 25, 2025 14:57:48
Mallawan, Uttar Pradesh:
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर निवासी संजय कुमार 40 पुत्र लालता राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को वह तेजीपुर काम करने गया। शाम करीब 6 बजे वह काम करके वह वापस बाइक से घर आ रहा था। तेजीपुर गांव से निकलते ही सड़क किनारे खड़ा चिलवल का पेड़ उसके ऊपर पलट गया। जिससे वह बाइक समेत पेड़ के नीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसको पेड़ के नीचे बाहर से बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है ।
4
Report
Jul 25, 2025 14:56:52
Unnao, Uttar Pradesh:
उन्नाव के ब्लाक सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र के पीपरखेड़ा स्थित गीता कान्वेंट स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी के एल वर्मा द्वारा जांच की गई जिस पर विद्यालय बिना मान्यता के चला पाया गया खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालय बंद करवा दिया गया है तथा नोटिस जारी की जा रही है
0
Report
SKShrawan Kumar Soni
Jul 25, 2025 14:48:12
Barwadih, Jharkhand:
पलामू पुलिस की टीम ने आज नशे के कारोबार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर पिपराटांड थाना पुलिस टीम ने 3.14 क्विंटल अफीम डोडा और 32.90 लाख रुपए कैश के साथ 8 इंटरस्टेट अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी रिष्मा रमेशन ने पूरा मामला फिल्मी है। दरअसल बुधवार को पलामू एसपी को पंजाब से एक महिला ने कॉल करके बताया कि उनका भाई घूमने पलामू आया था और उसका अपहरण हो गया है, फिरौती के रूप में परिवार ने 7.5 लाख रुपए भी दे दिया हुआ। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिपराटांड के घनघोर जंगलों में कार्रवाई करते हुए पंजाब के रहने वाले 4 इंटरस्टेट अफीम तस्कर हरमीत सिंह, सतबीर सिंह, पारस चौहान और ओमप्रकाश तिवारी को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं अपहरण करने वाले अफीम कारोबारी पिपराटांड निवासी डब्लू यादव, उसके 2 बेटे पिंटू कुमार, रिंकू कुमार और चौकीदार के बेटे नीरज पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि सभी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार डब्लू यादव के घर से 32.90 लाख रुपए कैश, 2 बोलेरो गाड़ी और अफीम डोडा जब्त किया है, वहीं पंजाब से आए इंटरस्टेट तस्करों के 2 होंडा सिटी कार को भी जब्त किया है। आपसी ने बताया कि पूरे मामले में पिपराटांड थाना के कई पुलिसकर्मियों के भी संलिप्त होने की बात सामने आई है, पूरे मामले में जांच रिपोर्ट के बात बड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट - रिष्मा रमेशन, एसपी, पलामू
1
Report
NJNarendra Jaiswal
Jul 25, 2025 14:48:03
Kaimur, Bihar:
मुकुल जायसवाल स्लग - शराब तस्करी में बेतिया का पुलिस कर्मी हुआ गिरफ्तार सरकारी पिस्टल गोली और पुलिस स्टीकर लगा वाहन जप्त वियो - बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आई है। भभुआ पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भभुआ थाना क्षेत्र के सुवरा नदी के पास से पुलिस स्टीकर लगे स्कॉर्पियो से 478 पिस अंग्रेजी शराब और 06 पिस बियर जब्त किया है जिसकी कुल मात्रा 89 लीटर है । अंग्रेजी शराब के साथ बेगूसराय पुलिस में कार्यरत एक सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लीया है। और गाड़ी का चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि शराब की तस्करी "पुलिस लिखी स्कॉर्पियो" से की जा रही थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार सिपाही के पास से सर्विस पिस्टल और 6 गोली बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में खगड़िया का रहने वाला विद्याचरण और दूसरे आरोपी का नाम गौतम कुमार, पुत्र जयराम है, जो नाथकोठी थाना क्षेत्र के महेश्वरा गांव, बेगूसराय का रहने वाला है। विद्या चरण बेगूसराय में पुलिस बल में कार्यरत है। SDPO भभुआ उमेश कुमार ने बताया कि सुवरा नदी के पास भभुआ पुलिस के द्वारा चेकिंग किया जा रहा था इसी क्रम में स्कॉर्पियो गाड़ी आई उसको रोका गया तो उसका स्कॉर्पियो का चालक भागने लगा पुलिस बल के द्वारा उसका पीछा किया गया लेकिन चालक भागने में सफल रहा वही स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्ति दोनों व्यक्ति को हिरासत में लिया गया हिरासत में लेने के बाद जब स्कॉर्पियो को चेक किया गया तो पांच बोरा शराब था जिसकी कुल मात्रा 3478 पीस ऑफिसर चॉइस का टेट्रा पैक कुल 89 लीटर छ पीस बीयर था पकड़े गए व्यक्ति का नाम विद्या चरण पिता का नाम सुनील कुमार सिंह खगड़िया के रहने वाले हैं और बेगूसराय जिला बाल में पुलिस बल में वह तैनात है दूसरा जो गौतम कुमार है पिताजी का नाम जय जय राम बेगूसराय का रहने वाला है स्कॉर्पियो गाड़ी है उसे पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ है उनके पास से एक सरकारी पिस्टल बरामद हुआ 6 गोली बरामद हुआ है जांच की जा रही है दोनों पकड़े गए व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है । बाइट - उमेश कुमार - डीएसपी भभुआ
4
Report
NCNITIN CHAWRE
Jul 25, 2025 14:47:56
Katni, Madhya Pradesh:
कटनी वन्यजीव तस्करी मामला: 15 आरोपी दोषी करार, तीन साल की सजा और भारी जुर्माना एंकर - वर्ष 2016 में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में ढीमरखेड़ा की न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।सैलारपुर निवासी इंदल सिंह गौड़ के पास से करीब 3 किलो पेंगोलीन (सालू) के स्केल बरामद किए गए थे। जांच में खुलासा हुआ कि स्केल्स दुर्लभ वन्यजीव पेंगोलीन का शिकार कर उबालकर अलग किए गए थे। Vo 01- कटनी वन विभाग के डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि वन विभाग की जांच और इंदल सिंह की निशानदेही पर कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा थे, जिन्हें मध्य प्रदेश के कटनी, टीकमगढ़, पन्ना और उत्तर प्रदेश के झांसी जिलों से पकड़ा गया था। इस मामले की सुनवाई ढीमरखेड़ा स्थित प्रथम श्रेणी न्यायालय में हुई, जहां विशेष लोक अभियोजक मंजुला श्रीवास्तव और एडीपीओ विनोद पटेल ने सशक्त पैरवी की। न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने सभी 15 आरोपियों को दोषी मानते हुए तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास और कुल 3 लाख 80 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।यह फैसला वन्यजीव अपराधों पर कठोर कार्रवाई का संकेत देता है और ऐसे अपराधियों के लिए स्पष्ट चेतावनी भी। बाइट - गौरव शर्मा डीएफओ कटनी
3
Report
PSPrashant Shukla
Jul 25, 2025 14:47:42
Seoni, Madhya Pradesh:
*सिवनी (एमपी)* महिला ने जेवर से भरा डिब्बा किया पार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना,जांच में जुटी पुलिस सिवनी के घँसौर में एक सराफा दुकान में चार अज्ञात महिलाएं जेवर से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गईं। घटना की रिपोर्ट घंसौर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी महिलाएं इतने शातिर तरीके से घटना को अंजाम दे गई कि दुकानदार को कुछ देर तक पता ही नहीं चला था। संभावना जताई गई है कि रेकी कर महिलाओं ने ठगी की है। ज्ञात हो कि इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं अन्य क्षेत्रों में हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार संतोष जैन की सराफा दुकान में चार महिलाएं आई। दो महिलाओं ने संतोष को बातों में उलझाकर रखा और उनमें से एक महिला ने आलमारी में रखे सोने के जेवर से भरे डिब्बे को पार कर दिया। बाद में वे बिना खरीदी किए चले गई। जब संतोष की नजर आलमारी पर पड़ी तो वहां पर सोने से भरा डिब्बा नहीं था। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें एक महिला चोरी करते नजर आ रही है। दुकानदार के अनुसार करीब तीन लाख रुपए के जेवर चोरी हुए हैं। नोट 11 सेकंड वाले वीडियो में लाल साड़ी पहनी महिला अलमारी से डब्बा निकलते स्पष्ट दिखाई दे रही है
3
Report
RVRajat Vohra
Jul 25, 2025 14:47:30
Jammu, :
BYTES & VOX POP FOR DNA ON SIR STORY 1) RANBIR PATHANIA (MLA BJP) 2) SHEIKH BASHIR (SENIOR JKNC LEADER) VOX POP OF LOCALS INGESTED THROUGH TVU29
1
Report
KHKHALID HUSSAIN
Jul 25, 2025 14:47:21
Chaka, :
( TVU 9 ) chief spokesman PDP Iqbal Tarmboo said “ just sometime ago we election happened in jk was those elections wrong so what is this SIR for we say it’s pre poll rigging , if it happens in jk we will not surprised but we say its a pre poll rigging
1
Report
DPDharmendra Pathak
Jul 25, 2025 14:45:28
Chatra, Jharkhand:
गुदड़ी का लाल ने कर दिया कमाल,पिता दर्जी, मां सहिया दीदी,बेटा बना अधिकारी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिता का करवा रहा था इलाज उसे समय मिला जानकारी* चतरा/गुदड़ी का लाल ने कर दिया कमाल. यह शब्द चतरा में चरितार्थ हुआ है. जब बेटा अपने पिता का अस्पताल में सेवा कर रहा था और उस वक्त उसे जानकारी मिली कि जेपीएससी क्वालीफाई कर गया है.चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कसारी गांव के रहने वाले मोहम्मद खुर्शीद अंसारी ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (JPSC) परीक्षा में 78वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा की नहीं, बल्कि संघर्ष, लगन और विश्वास की जीत है. उसके पिता मोहम्मद हनीफ पेशे से दर्जी (टेलर) हैं, लेकिन बीते तीन वर्षों से अस्वस्थ होने के कारण घर पर ही रह रहे हैं.मां हामिदा खातून गांव में सहिया दीदी के रूप में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी रही हैं. Byte....मोहम्मद खुर्शीद अंसारी , सलफ छात्र पिता का इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां मोहम्मद खुर्शीद अटेंडेंट के तौर पर उनके साथ थे. 3 साल से हो घर पर ही है ऐसे में घर की आर्थिक स्थिति में बहुत ही देनी हो गई थी. मां का भी बेहद आमदनी है. किसी तरह घर का दाना पानी चल रहा था. Byte... मोहम्मद हनीफ,पिता Byte.. हामिदा खातून,मां आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे मोहम्मद खुर्शीद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की. हजारीबाग के सेंट कोलंबस कॉलेज से 12वीं और स्नातक की पढ़ाई की. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी.हजारीबाग में एक छोटे से किराए के लॉज में रहकर उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपनी मंजिल पा ली. मोहम्मद खुर्शीद,ने कहा कि "मैंने सिर्फ एक सपना देखा और उसे साकार करने के लिए कभी हालात का बहाना नहीं बनाया".
2
Report
TSTripurari Sharan
Jul 25, 2025 14:45:19
Chintamanpur, Bihar:
त्रिपुरारी शरण एंकर - शिवहर जिले में तरियानी प्रखंड के मोतनाजे में बागमती नदी में स्नान करने के दौरान दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई घटना को लेकर इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया ।मौके पर SDRF की टीम पहुंच कर लापता बच्चों का तलाश कर रही है ।लेकिन अब तक SDRF की टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है ।
2
Report
PGPiyush Gaur
Jul 25, 2025 14:35:21
Ghaziabad, Uttar Pradesh:
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग नगर निगम कार्यालय के बेसमेंट में बने मीटिंग हॉल के कंट्रोल यूनिट / इलेक्ट्रिक पैनल में लगी, जो देखते ही देखते इलेक्ट्रिक डक्ट के सहारे पहली मंजिल तक फैल गई। घटना की सूचना शाम 5:20 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एफएसओ (फायर स्टेशन ऑफिसर) के नेतृत्व में तीन फायर टैंकर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मोटर फायर इंजन के माध्यम से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। इस दौरान बेसमेंट में फंसे हुए लोगों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। इस अग्निकांड में मीटिंग हॉल में रखी करीब 10 से 12 कुर्सियां, एक एयर कंडीशनर और फॉल सीलिंग जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट ने पूरे परिसर की जांच की और आग को पूर्ण रूप से बुझाने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर फायर स्टेशन कोतवाली पर वापसी की। नगर निगम कार्यालय जैसी महत्वपूर्ण जगह पर आग लगना सुरक्षा मानकों और विद्युत प्रणाली की जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा सतर्कता और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया, जिससे निगम कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। shots बाइट राहुल पाल मुख्य अग्निशमन अधिकारी
6
Report
Advertisement
Back to top