Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313002

सूरजपोल में किरायेदार हत्या: मकान मालिक पर चाकू हमला, समाज में आक्रोश

AJAvinash Jagnawat
Sept 13, 2025 09:50:11
Udaipur, Rajasthan
AVINASH उदयपुर के सूरजपोल इलाके में कल मकान मालिक द्वारा किराए दार की हत्या करने का मामला गरमाने लगा है। हत्या के विरोध में मृतक के परिजन और राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में जमा हो गए। जहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाज के प्रतिनिधियों ने हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और 51 लाख का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने साफ कहा की उनकी मांगों को पूरा होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस की तरफ से समझाइस का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाज के लोग अपनी मांग पर पड़े हुए हैं। आपको बता दे की कल देर शाम मकान मालिक दिनेश कुमार बंसल लाइट और पानी के बील की राशि को लेकर हो रहे विवाद के चलते किराएदार नरपत सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी भी हमले में घायल हो गई। सीने में चाकू के घाव लगने से नरपत सिंह की मौत हो गई। उसी को लेकर राजपूत समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों ने साफ कहा कि अगर उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। भाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाईट- 1,2 सामाजिक प्रतिनिधि बाईट- रतन सिंह, थानाधिकारी, सूरजपोल थाना,उदयपुर नॉट- वीडियो बाईट वॉट्सऐप पर भेजे गए है।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
Sept 13, 2025 12:02:49
Raigarh, Chhattisgarh:*रायगढ़ ब्रेकिंग* रायगढ़ पुलिस ने खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला में हुए चोहरा हत्याकांड का किया खुलासा पड़ोसी निकला आरोपी, आरोपी का नाम लकेश्वर पटेल पूर्व में भी हत्या के आरोप में उत्तरप्रदेश में जेल जा चुका है आरोपी 6 साल जेल में था आरोपी पुरानी रंजिश चल रही थी, मृतक केघर का बाड़ी हिस्सा खरीदना चाह रहा था आरोपी रात्रि करीबन 9 से 10 बजे घर मे घुस कर किया हत्या , पहले से घर में रखे टंगिया से की हत्या पहले महिला को मारा , फिर दोनों बच्चों और फिर बुधराम को उतारा मौत के घाट मृतक राज मिस्त्री का करता था काम आरोपी ने पहले घर मे गड्डा खोदने का प्रयाश भी किया फिर जब नही हुआ तो बड़ी में खोद के ढक दिए पुलिस की 50 लोगों की टीम कर रही थी मामले की जांच
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Sept 13, 2025 12:02:05
Shahdol, Madhya Pradesh:एंकर – स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही और झोला छाप डॉक्टरों की करतूत ने फिर एक मासूम जान ले ली। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास चंदासी मेडिकल स्टोर में झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से आदिवासी युवक ओम प्रकाश कोल की दर्दनाक मौत हो गई। पैर में हुए मामूली घाव का इलाज कराने गए युवक की हालत झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी और जब परिजन आनन-फानन में उसे शासकीय अस्पताल ब्यौहारी लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि झोला छाप डॉक्टर की गैर-जिम्मेदाराना हरकत ने उनकी संतान की जिंदगी छीन ली। मामले की लिखित शिकायत ब्यौहारी थाने में की गई, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल – आखिर कब तक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और झोला छाप डॉक्टरों की मनमानी की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव और डॉक्टरों की अनुपलब्धता से लोग मजबूर होकर झोला छाप डॉक्टरों के पास इलाज कराने को विवश हैं। यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए झोला छाप डॉक्टरों पर सख्त शिकंजा कसे और स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाए, ताकि लोगों की जानें बच सकें। बाइट 01– मृतक के परिजन
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 13, 2025 12:01:58
Katni, Madhya Pradesh:एंकर - कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र 26 और 27 अगस्त की दरमियानी रात हाउसिंग बोर्ड स्थित आर्म्स डीलर नाज़िम ख़ान के निवास पर हुई आगजनी की वारदात का एक अहम वीडियो सामने आया है। यह वीडियो नेपाल बॉर्डर स्थित एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिस वीडियो दिखाई दे रहे चार शख्स को इस आगजनी की वारदात देने वाले बताए जा रहे है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।एडिशनल एसपी ने बताया कि आगजनी मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। ओर वह वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स जैसे दिखाई दे रहे है। Vo 01- पुलिस के मुताबिक शुभम त्रिपाठी, सौरभ द्विवेदी, ऋतिक चौहान और ऋषिकेश भगत उर्फ दद्दा को आरोपी बनाया गया है। इन चारों पर नाज़िम ख़ान और उनके परिवार को ज़िंदा जलाने की साजिश रचने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब होटल से जुड़े और तकनीकी सबूतों को खंगाल रही है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। आर्म्स डीलर नाज़िम ख़ान कभी संजय पाठक के बेहद करीबी माने जाते थे, हालांकि वर्तमान में दोनों के बीच दूरी है। पुलिस को संदेह है कि इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा मास्टरमाइंड हो सकता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस साज़िश से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है। बाइट - संतोष डेहरिया एडिशन एसपी कटनी
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Sept 13, 2025 12:01:38
Damoh, Madhya Pradesh:पति पत्नी के बीच हुई सुलह, नेशनल लोक अदालत बनी सुलह की वजह... एंकर/ एमपी में आज हुई नेशनल लोक अदालत में बड़े पैमाने पर मामलों में राजीनामा हुए तो एक खूबसूरत तस्वीर दमोह से सामने आई है, इन लोक अदालत ने साल भर से ज्यादा समय से अलग अलग रहे दंपति को फिर एक किया और कोर्ट परिसर में बने माहौल ने सबकी आंखे नम कर दी। दरअसल जिला कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में राखी और देवेंद्र के नाम से प्रकरण चल रहा था, इस मामले में 2022 के हुई शादी के बाद दोनों के गलतफहमियों को चलते विवाद था। राखी का आरोप था कि उसकी शादी जबरन देवेंद्र के साथ कराई गई जबकि देवेंद्र गलतफहमी का शिकार होकर राखी द्वारा घंटों किसी से फोन पर बात करने को लेकर शंकित था। इस मामले में कुटुंब न्यायालय ने लगातार दोनों की काउंसलिंग कराई और आज नेशनल लोक अदालत में दोनों के बीच राजीनामा हो गया। कोर्ट परिसर में न्यायाधीश और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राखी और देवेंद्र ने एक दूसरे का फिर हांथ थामा और एक नई शुरुवात की। इस अवसर पर कोर्ट एक कुछ पल बेहद भावुक हो गए। वहीं कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा कि इस परिवार को टूटने से बचाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही थी और कोशिश सफल हुई है। बड़े पैमाने पर हुए राजीनामों में राखी और देवेंद्र का समझौता इस लोक अदालत की अच्छी उपलब्धि माना जा रहा है। बाइट/ मोहम्मद अजहर ( प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दमोह) बाइट/ मनीष नगाइच ( लीगल हेड कुटुंब न्यायालय दमोह)
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Sept 13, 2025 12:01:15
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 1309ZRJ_PRTP_GIRFTAR_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : हथुनिया थाना पुलिस ने 1 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ की हथुनिया थाना पुलिस ने 1 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसके कब्जे से चार ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है साथ ही तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को भी जप्त किया गया है। हथुनिया थाना अधिकारी घीसूलाल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसपी बी आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है इसी के तहत प्रतापगढ़ मंदसौर रोड पर थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मंदसौर की ओर से एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसने पुलिस नाकाबंदी देखकर बाइक को वापस मोड़ कर जाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गदोला निवासी खाजू अजमेरी बताया, मामला संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर खाजू अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को भी जप्त कर लिया। पुलिस अब इस तस्कर से पूछताछ में जुटी है।
0
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Sept 13, 2025 12:01:06
Dwarka, Gujarat:द्वारका में 316 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन खोली गई..... द्वारका जिला प्रशासन द्वारा मेगा डिमोलिशन अभियान चलाकर 316 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली जगह को खोला गया..... जो लगभग 1.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक की सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए.... दो चरणों में चली इस कार्रवाई में 700 से अधिक अवैध निर्माण, जिनमें धार्मिक स्थल, आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों को हटाया गया है..... कार्रवाई में बेट द्वारका, ओखा, और समुद्र तटीय द्वीपों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में हाथ धरे गए थे..... ये कब्जे समुद्री सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और द्वारका कॉरिडोर जैसे विकास कार्यों के लिए बाधक थे..... मेगा डिमोलिशन कार्रवाई से विकास के लिए कीमती जमीन उपलब्ध हुई है और शहरी व्यवस्था में सुधार हुआ है....
0
comment0
Report
KBKETAN BAGDA
Sept 13, 2025 12:00:53
Amreli, Gujarat:સ્લગ - આધુનિક ખેતી(ડ્રાઇવર લેસ ટ્રેકટર) લોકેશન - અમરેલી રિપોર્ટર - કેતન બગડા ફોર્મેટ - પેકેજ એપૃલ - હમીમભાઈ તારીખ -13/9/25 એંકર........ ભારત દેશ ખેતીપ્રધાન દેશ છે ને ખેતી થકી ખેડૂતો સમૃદ્ધિના દ્વારે આજની આધુનિક પદ્ધતિથી ખેતી કરે તો વધુ ખેડૂતો માટે ફાયદો સાબિત થાય ત્યારે ગુજરાતના ગ્રામીણ ગામડાઓમાં આધુનિક જર્મન પદ્ધતિથી ટ્રેકટરના દ્રાઈવર લેશ જી.પી.એસ.સિસ્ટમ દ્વારા ખેતીમાં ખેડ, વાવણી સાથે સીધી લીટીમાં ખેતી કરવાની નવતર પદ્ધતિ અમરેલી જિલ્લાના ખેડૂતે લગાવીને જી.પી.એસ.સિસ્ટમ સાથેની જર્મન ટેકનોલોજી સાથેની ખેતી અપનાવી છે ત્યારે શું છે આ સીધી લીટીમાં ખેતી માટેનું જી.પી આર.સિસ્ટમ સાથેની ખેતી... જોઈએ આ રિપોર્ટમાં....... વીઓ - 1 આ છે અમરેલી જિલ્લાના બાબરા તાલુકાના ગલકોટડી ગામ....... ગળકોટડી ગામના રાહુલ આહીર નામના ખેડૂતે આધુનિક ટેકનોલોજીના ઉપકરણનો ઉપયોગ કરી અને હવે ખેતી કરવની નવતર પહેલ કરી છે ખેડુત હવે વધુ ઉત્પાદન મેળવવા સતત આગળ વધી રહ્યા છે ત્યારે બાબરા તાલુકાના ગળકોટડી ગામના ખેડૂતે આધુનિક ટેકનોલોજી સિસ્ટમ ટ્રેક્ટર માં લગાવી છે રાહુલ આહીરે ધોરણ 10 સુધી અભ્યાસ કર્યો છે અને 40 વીઘા જમીન હોવાથી ટ્રેક્ટર સહિતના સાધનો ખેતીવાડી માટે રાખે છે જ્યારે ખેડૂત ખેતી કરવા માટે મુખ્ય સાધન ટ્રેક્ટર રાખતા હોય છે અને ટ્રેક્ટર થકી ખેડ અને વાવણી કાર્યકર્તા હોય છે પરંતુ આ ટ્રેક્ટરમાં ચલાવનાર ડ્રાઇવર અથવા ખેડૂત ખૂબ કાળજીપૂર્વક વાવેતર સમયે ટ્રેક્ટર ચલાવવું પડતું હોય છે જેમાં સમય શક્તિનો ખૂબ જ ઉપયોગ થાય છે ત્યારે ટ્રેકટરના ડ્રાઇવરને એક સાથે ટ્રેક્ટરનો સ્ટેરીંગ અને હાઇડ્રોલિક બંનેનો ઉપયોગ કરવો પડતો હોય છે જેથી ચાસ જમીનના એક પાળે થી બીજા પાળે જતા ત્રાસો થતો હોય છે. જેથી વાવેતર કર્યા બાદ જ્યારે આંતર ખેડ કરવામાં આવે અથવા કાપણી સમયે ખેડૂતોને વાવેતર કરવામાં આવેલા મુખ્ય પાકના અનેક છોડ આંતર ખેડમાં કપાઈ જતા હોય છે જેથી ખેડૂતને પાંચથી આઠ ટકા સુધી પાક ઉત્પાદનમાં ઘટાડો થતો હોય છે પરંતુ પોતાના દ્વારા જીપીએસ સિસ્ટમથી આ ટ્રેક્ટરને સર્ચ કરવામાં આવ્યું છે જે ટ્રેક્ટર હવે સહેલાઈથી ચાન્સ સીધો અને 50% ડ્રાઈવર લેશ ટ્રેકટર કામ કરી શકે છે જેથી ખેડૂતને સમય શક્તિ અને આર્થિક રીતે ભારણમાં ખૂબ જ ઘટાડો થયો છે ને ટ્રેકટરમાં ડ્રાઈવર લેશ કામ કરવામાં સા જી.પી.એસ.સિસ્ટમ ખેડૂતો માટે ફાયદાકારક સાબિત થયું હોવાનુ ખેડૂત રાહુલ આહિર જણાવી રહ્યા છે. બાઈટ - 1 - રાહુલ આહિર (ખેડૂત ગલકોટડી) વીઓ - 2 જ્યારે કાપણી અથવા વાવણીની સિઝન હોય ત્યારે સારા ડ્રાઇવર મળતા નથી અને જો ડ્રાઇવર સારા મળે છે તો ₹500 થી 1000 રૂપિયા પ્રતિ દિવસનું ભથ્થું ચૂકવવું પડે છે જે હવે જીપીએસ સિસ્ટમ લગાવવાથી ચૂકવવું નહીં પડે અને કોઈપણ સામાન્ય રીતે ટ્રેક્ટર ચાલક આ ટ્રેક્ટરને ચલાવી શકશે આ ટ્રેક્ટરમાં બે જીપીએસ સિસ્ટમ સેટ કરવામાં આવી છે તો સાથે જ સ્ટેરીંગ જીપીએસ સિસ્ટમને આધારે ઓટોમેટીક ફીટ કરવામાં આવ્યું છે જેની પાછળ ચાર લાખનો ખર્ચ કરવામાં આવ્યો છે અને હવે આગામી સમયમાં જે 12 કલાકમાં થતું કામ હવે 8 થી 10 કલાકમાં થશે જેથી ખેતી ખર્ચમાં ઘટાડો થશે અને પાક ઉત્પાદનમાં પાંચથી આઠ ટકા સુધીનો વધારો થશે ત્યારે જર્મન ટેકનોલોજી થી આધુનિક ખેતી માટે જી.પી.એસ.સિસ્ટમ ફીટ કરવામાં આવી છે. બાઈટ - 2 - ભરતભાઇ - ખેડૂત - ગળકોટડી ગામ બાઈટ - 3 - જીજ્ઞેશભાઈ - ખેડૂત - બાબરા વોકથ્રુ......કેતન બગડા ફાઇનલ વિઓ....... ગાંધીનગર સ્થિત મોબા મોબાઈલ ઓટોમેશન કંપનીમાં ફરજ બજાવતા એન્જિનિયર આકાશ પ્રજાપતિએ જણાવ્યું હતું કે આ કંપની ઓટોમેટીક સિસ્ટમ ટ્રેક્ટરમાં ફીટ કરે છે જેથી ખેડૂતોને કામમાં ખૂબ જ ઘટાડો થાય છે અને શારીરિક અને માનસિક થાક લાગતો હતો જે આ સિસ્ટમ લગાવ્યા બાદ ખેડૂતોને આરામ મળે છે ખેડૂતોએ ખેતીમાં આધુનિક ટેકનોલોજી અપનાવી રહ્યા છે અને સારું એવું ઉત્પાદન મેળવી રહ્યા છે. ટેકનોલોજીની સાથે ખેડૂતો ખેતી કરતા થયા છે હાલ ખેડૂતો ટ્રેક્ટરની અંદર જીપીએસ સિસ્ટમ લગાવી રહ્યા છે આ જીપીએસ સિસ્ટમનું શું છે મહત્વ એ ખૂબ જ મહત્વનું છે હાલના સમયમાં મોટાભાગના ખેડૂતો વાવેતર સમયે વાવણી તેમજ ખેડ સમયે ખેડ અને આંતર ખેરમાં ખેડૂતો પોતાની જાતે સ્ટેરીંગ પર કાબુ રાખી અને સીધી લીટીમાં વાવેતર અથવા ખેડ થાય તે મુજબ કામ કરી રહ્યા હતા પરંતુ આ કાર્યકર્તા સમયે દરેક ખેડૂતને એકચાસ દબાવી અને ત્યારબાદ અન્ય બે ચાસમાં ખેડાણ કે વાવેતર થતું હતું. જેથી ખેડૂતોને લાંબો સમય આ કામગીરી કરવી પડતી હતી અને જેમાં સમય શક્તિ અને ડીઝલનો ખૂબ જ ઉપયોગ થતો હતો પરંતુ હવે આ જીપીએસ સિસ્ટમ લગાવવાથી ખેડૂતોને સમય શક્તિ અને ડીઝલમાં ખૂબ જ ઘટાડો થયો છે આ સિસ્ટમ એ જીપીએસ આધારિત સિસ્ટમ છે જેથી એક મોનિટરની અંદર 30 ની જાળીએ વાવેતર કરવાનું પસંદ કરવામાં આવે એટલે 30 ની જાળીએ જ વાવેતર થાય છે અને ટ્રેક્ટર ઉપર ખાસ ઇન્સ્ટ્રુમેન્ટ ઓટોમેટિક લગાવવામાં આવે છે જેથી ખેડૂતને આ સિસ્ટમ ખૂબ જ ફાયદાકારક છે ખેડૂતને સીધી લાઈનમાં વાવેતર કરવા માટે આ ઓટોમેટીક સિસ્ટમ કામ કરે છે સિસ્ટમ ટ્રેક્ટર નું સ્ટેરીંગ પર કાબુ અને સંચાલન કરે છે ટ્રેક્ટર ચલાવનાર વ્યક્તિને ફક્ત શેઢાપાડા ઉપર ટ્રેક્ટર અને રિટર્ન કરવા માટે કામ કરવું પડે છે બાકી સંપૂર્ણ ઓટોમેટીક સિસ્ટમ આધારિત આ જીપીએસ કામ કરે છે જેથી સીધી લાઈનમાં વાવેતર થાય છે આંતર ખેરમાં કોઈ પણ પ્રકારનો પાક કટીંગ થતો નથી જેથી ખેડૂતોને માટે આ સિસ્ટમ ખૂબ જ ફાયદાકારક છે અને આગામી સમયમાં ખેડૂતો વધુમાં વધુ સિસ્ટમનો ઉપયોગ કરશે તો સમય શક્તિ અને આર્થિક ભારણમાં ખૂબ જ ઘટાડો થશે ને જર્મન પદ્ધતિથી ખેતી ગલકોટડી ગામના ખેડૂત સાર્થક સાબિત કરી રહ્યા છે. રિપોર્ટર - કેતન બગડા અમરેલી
0
comment0
Report
Sept 13, 2025 12:00:45
0
comment0
Report
CPCHETAN PATEL
Sept 13, 2025 12:00:44
Surat, Gujarat:NOTE : TAKE FEED FROM ZEE 24 KALAK VSAT सूरत नेपाल की परिस्थिति का असर सूरत के कपड़ा उद्योग पर दिखाई दे रहा है। सूरत के कपड़ा व्यापारियों का लगभग 100 करोड़ रुपये का भुगतान अटक गया है। हर साल नेपाल के साथ करीब 200 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। इस बार दिवाली से पहले पेमेंट फंस जाने से व्यापारियों की हालत खराब हो गई है। सूट, साड़ी और गारमेंट्स के फैब्रिक्स नेपाल भेजे जाते हैं। भुगतान का चक्र 3 से 4 महीने का होता है। व्यापारी फोस्टा ऑफिस में आकर शिकायत कर रहे हैं। इस समय व्यापारी भगवान के भरोसे बैठे हैं। वे भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि नेपाल की स्थिति जल्द सुधरे। वन टू वन.. कैलाश हकीम.. फोस्टा अध्यक्ष
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Sept 13, 2025 12:00:36
Banswara Rural, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर- 14 सितंबर यानि कल बांसवाड़ा के नवीन न्यायालय परिसर का उद्घाटन समारोह होने जा रहा है, ऐसे में बार एसोसिएशन ने इसे स्थगित करने की मांग की है। इसके लिए बार एसोसिएशन ने कार्य का बहिष्कार किया,इसकी अध्यक्षता बार के अध्यक्ष गौरव उपाध्याय,सचिव हीरेन पटेल सहित तमाम पदाधिकारी ने की। ऐसे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया के लोकार्पण समारोह को स्थगित कर दिया जाए। कारण नवीन परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का अभाव है। इसके बावजूद यदि लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाता है तो बार एसोसिएशन के सदस्य इसमें शामिल नहीं होंगे। पूरे मामले को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्य का बहिष्कार करने के बाद शनिवार दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सदबुद्धि हवन किया। लोकार्पण समारोह को स्थगित करने को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए सदबुद्धि हवन किया। वीओ - विरोध प्रदर्शन बाइट - कृष्णकांत उपाध्याय - वरिष्ठ वकील
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Sept 13, 2025 12:00:22
Jaipur, Rajasthan: दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज नागौर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खरनाल पहुंचीं,,,,,उपमुख्यमंत्री ने श्रीवीर तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की,,,,, इस दौरान खीवसर विधायक रेवंतराम डांगा और मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू भी मौजूद रहे,,,,,मंदिर परिसर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया,,,,,दिया कुमारी का खरनाल में जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया,,,,,,दर्शन के बाद दिया कुमारी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं व विकास योजनाओं पर भी चर्चा की,,,,,
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 13, 2025 12:00:12
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में आबकारी विभाग ने नकली शराब के विरुद्ध लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाही का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने किया। शिवसिंहजी का खेड़ा निवासी महेन्द्र गिरी के मकान और खेतों पर दबिश दी गई, जहां मारुति अर्टिगा कार से कुल 90,000 नकली शराब लेबल बरामद किए गए। इसके अलावा दो गत्ता कार्टून में 36 पव्वे आरएमएल काउंटी क्लब व्हिस्की भी मिली। अनुमान है कि जप्त सामग्री से लगभग 55 लाख रुपये मूल्य की नकली शराब बनाई जा सकती थी। अभियुक्त महेन्द्र गिरी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी और विभाग की टीम शामिल रही, और नकली शराब गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
Sept 13, 2025 11:58:22
Amethi, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी ने दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर रामघाट का किया निरीक्षण शनिवार को जिले के जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस कप्तान अर्पणा रजत कौशिक ने थाना संग्रामपुर क्षेत्र के मालती नदी रामघाट ठेंगहा का निरीक्षण किया । एसडीएम अमेठी आशीष सिंह को विसर्जन के दृष्टिगत घाट पर पर्याप्त गोताखोर,की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ब्लॉक संग्रामपुर को साफ -सफाई की व्यवस्था सौंपी गई।वहीं बिजली प्रकाश और‌ पेयजल की व्यवस्था राजस्व विभाग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मूर्ति विसर्जन को लेकर अन्य सहायक उपकरण की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया जिसमें क्रेन आदि। जिला अधिकारी ने सुरक्षित और शान्ति व्यवस्था में मूर्ति विसर्जन का सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया
2
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Sept 13, 2025 11:54:58
Jehanabad, Bihar:MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 13-09-2025 SLUG - CROWD_IN_THE_TRAIN A.INTRO - जहानाबाद में 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा समाप्त होते ही रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में परीक्षार्थी न केवल प्लेटफॉर्म पर बल्कि पटरियों पर उतरकर भी जान जोखिम में डालते नजर आए। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जिससे अन्य यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, आज BPSC परीक्षा के आयोजन के चलते बिहार के विभिन्न जिलों और दूरदराज़ के इलाकों से हजारों अभ्यर्थी जहानाबाद पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होते ही सभी अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गए। जैसे ही ट्रेनें स्टेशन पर पहुँचीं, भीड़ बेकाबू हो गई और चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई।कुछ परीक्षार्थी ट्रेन में जगह पाने की होड़ में ट्रैक पर उतरकर चढ़ते देखे गए,तो कुछ अभ्यर्थी ट्रेन के गेट पर लटकर सफर करते नजर आए जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक था। हालात को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट मोड में तैनात किया गया है। वही परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने बताया कि मैं काफी दूर से परीक्षा देने आया था। अब घर लौटने की जल्दी है, लेकिन स्टेशन पर इतनी भीड़ है कि ट्रेन में चढ़ना मुश्किल हो रहा है। किसी तरह जगह बनाकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एक अन्य परीक्षार्थी ने बीपीएससी के मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बार बहुत सारे अभ्यर्थियों को नॉर्थ से साउथ और साउथ से नॉर्थ कर दिया है जिससे अभ्यर्थियों की अधिक परेशानी हो गयी ऊपर से ट्रेन में भीड़ भी अधिक है। भीड़ के कारण वह अगली ट्रेन का इंतज़ार कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इधर जीआरपी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के कारण भीड़ अधिक है, लेकिन हम पूरी सतर्कता के साथ स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं ताकि किसी को कोई समस्या न हो। Byte - मनीष कुमार,अभ्यर्थी अभिषेक कुमार,अभ्यर्थी सिल्की स्वराज,महिला अभ्यर्थी मुकेश कुमार,पुलिस अधिकारी, जीआरपी, जहानाबाद
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top