Back
तेजस्वी यादव बाढ़ में जनसभा: लालटेन की सरकार फिर से?
CRCHANDAN RAI
Sept 17, 2025 12:37:48
Barh, Bihar
विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन बाढ़ अनुमंडल पहुंचे। उन्हें सुबह 10 बजे ही बख्तियारपुर के राधो हाट पहुंचना था। हजारों समर्थक सुबह से उनके इंतजार में खड़े थे। कई बार समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए लोक गायकों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान डांसर्स ने भी मंच पर ठुमके लगाए। तेजस्वी चार घंटे बाद करीब दो बजे यहां पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि यादवों के गढ़ से बीजेपी का उम्मीदवार नहीं जीतना चाहिए। यहां फिर से लालटेन की सरकार बनेगी।
इस दौरान बख्तियारपुर में राजद समर्थकों ने भाजपा की चार प्रचार गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। हालांकि इस दौरान भाजपा का कोई कार्यकर्ता घायल नहीं हुआ। ड्राइवर को हल्की चोट आई है, जिसका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
तेजस्वी ने रोड शो करते हुए बख्तियारपुर में राधो हाट, अथमलगोला में गंजपर और मोकामा के मेकरा में तीन जगहों पर जनसभा को संबोधित किया। विधायक अनिरुद्ध यादव भी हजारों समर्थक के साथ उनकी अगवानी के लिए खड़े थे। तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले राजद का झंडा लेने को लेकर कार्यकर्ताओं में कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। बख्तियारपुर के विधायक अनिरुद्ध यादव ने मंच पर सोने का मुकुट पहना कर तेजस्वी यादव का स्वागत किया। तेजस्वी की एक झलक देखने के लिए उनके समर्थक कई बार आपस में ही उलझ गए। वहीं बाढ़ में विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी करणवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने भी हजारों समर्थकों के साथ तेजस्वी यादव का स्वागत किया। तेजस्वी यादव गहन वोटर पुनरीक्षण और बिहार की हकमारी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर लगातार हमलावर हैं। वे चुनाव आयोग की साख पर भी लगातार सवाल उठा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 17, 2025 14:20:550
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 17, 2025 14:20:400
Report
MMMohd Mubashshir
FollowSept 17, 2025 14:19:240
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 17, 2025 14:17:37Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में लव ट्रायंगल, छिड़ा 'दंगल' !
देखिए
ग्राउंड रिपोर्टर
रात 9:26 बजे
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 17, 2025 14:17:04Bulandshahr, Uttar Pradesh:OPEN PTC- मुजफ्फरनगर में बाइक स्टंट करने से टोकने पर एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी
CLOSE PTC- वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है...
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 17, 2025 14:16:53Noida, Uttar Pradesh:हरदोई के थाने में 'रिश्वतखोरी' का खेल ?
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 17, 2025 14:16:420
Report
VAVijay Ahuja
FollowSept 17, 2025 14:16:090
Report

0
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowSept 17, 2025 14:15:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowSept 17, 2025 14:15:340
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 17, 2025 14:15:250
Report