Back
चंदौली के शनि मंदिर के पास किशोर पर चाकू हमला, हालत गंभीर
SJSantosh Jaiswal
Sept 26, 2025 15:32:12
Chandauli, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग: चंदौली...
- दुकान पर बैठे किशोर को मंदिर पर बुलाकर मारा गया चाकू घायल
- अचानक हुई इस घटना से मची अफरा तफरी
- लहूलुहान छात्र को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
- हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने घायल किशोर को वाराणसी ट्रामा सेंटर किया रेफर
- घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर
- मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों के तलाश में जुटी
- हमलावरों ने फोन कर घायल राज पटेल को बुलाया था मंदिर के पास
- बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर पेट में मारा चाकू
- शेखर बंधु विद्यालय के 11वीं क्लास का छात्र बताया जा रहा घायल किशोर
- अलीनगर थाना क्षेत्र के साहूपुरी- चाँदीतारा गांव की घटना.
Byte : कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ, पीडीडीयू नगर, चंदौली...
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चांदीतारा गांव स्थित किराने की दुकान पर बैठे एक किशोर को शुक्रवार की दोपहर कुछ युवकों ने फोन करके शनि मंदिर पर बुला लिया। किशोर के पहुंचते ही वहां मौजूद युवकों ने उससे धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक ने किशोर के पेट में चाकू मारकर भाग गया। चाकू लगते ही किशोर लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. अलीनगर थाना क्षेत्र के चांदीतारा गांव निवासी सेठराम पटेल की बाजार में किराने की दुकान है। सेठराम की पुत्री की रिंग सेरेमनी होने वाली है। ऐसे में शुक्रवार को उन्होंने अपने 17 वर्षीय पुत्र राज पटेल को दुकान पर बैठाकर पत्नी और पुत्री के साथ बनारस सामान खरीदने गए थे। दोपहर लगभग एक बजे राज के मोबाइल पर कुछ युवकों ने फोन करके उसे पास के शनि मंदिर पर बुलाया। इस दौरान राज पटेल का युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू निकालकर राज के पेट में मारकर भाग गया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। राज को खून से लथपथ देखकर लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राज कक्षा 11 का छात्र है। घटना के पीछे लोग छात्रों के बीच का पुराना विवाद बता रहे हैं। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोर को चाकू मारने का मामला सामने आया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 26, 2025 17:01:560
Report
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 26, 2025 17:01:380
Report
MGManoj Goswami
FollowSept 26, 2025 17:01:280
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 26, 2025 17:01:140
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 26, 2025 17:01:040
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 26, 2025 16:47:154
Report
2
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 26, 2025 16:47:086
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 26, 2025 16:47:020
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 26, 2025 16:46:400
Report
RSRahul shukla
FollowSept 26, 2025 16:46:310
Report