Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821102

दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर लगे गंभीर आरोप!

NJNarendra Jaiswal
Jul 11, 2025 13:07:01
Kaimur, Bihar
मुकुल जायसवाल स्लग - संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप। वी ओ - कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मृत महिला की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव के भोला राजभर की 19 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी बताई गई है। ढाई महीना पूर्व दोनों की हुई थी शादी। मृत महिला की सास चंदा देवी ने बताया मैं गाय और बकरी चराने के लिए खेतों में गई हुई थी। मेरा बेटा गुजरात में कमाता है वही था। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह घर के पंख से फंदा लगाकर लटक गई है। घर पहुंचे तो देखें मेरी बहू की डेड बॉडी चारपाई पर लिटाया हुआ था। की मौत हो गई थी क्यों फांसी लगाई है यह मुझे पता नहीं चल पाया है । चैनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया चैनपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा में एक महिला की मौत फांसी लगाकर हुई है। पुलिस जब घर पर पहुंची थी तो शव को खाट पर लेटाया गया था। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है। महिला के पिता द्वारा चैनपुर थाने में महिला के ससुराल वालों के ऊपर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है । बाइट - चंदा देवी - मृत महिला की सास
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top