Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

गोड्डा विद्यालय की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए, मंत्री ने किया वीडियो कॉल!

Santosh Bhagat
Jul 04, 2025 10:32:01
Godda, Jharkhand
गोड्डा के कस्तूरबा विद्यालय की बीमार छात्राओं से झारखंड के श्रम मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय यादव ने वीडियो कॉल से  बात  कर उन्हें ढाढस बंधाया। सूचना मिलने के बाद मंत्री पुत्र रजनीश यादव अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छात्राओं ने  प्रबंधन पर  गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने कहा कि उनसे स्कूल के काम के साथ रोटियां तक बनवाई जाती हैं।शिकायत करने पर हड़काया जाता है।मंत्री श्री यादव ने  कार्रवाई का भरोसा दिया है। बताते चलें कि आज उन्हें नाश्ते में चूड़ा सब्जी मिला था।उसे खाते ही छात्राएं उल्टी करने लगी।कई बेहोश भी हो गईं थीं। सदर अस्पताल गोड्डा में छात्राओं के परिजन भी पहुंच चुके थे। वार्डन ने सभी आरोपों को हंस कर खारिज कर दिया। इलाजरत छात्रा नेहा कुमारी ने खाने में छिपकली मिलने की बात कही है।वहीं वार्डन पूजा भारती ने इसे मिर्च का डंठल बता दिया है। बाइट_ छात्रा  बाइट_ वार्डन पूजा भारती  बाइट_ रजनीश यादव  बाइट_ मिथिला टुडू_  जिला शिक्षा अधिकारी 
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement