Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaya804404

सौतेली मां और पिता ने बेटी की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

JPJAY PRAKASH KUMAR
Jul 13, 2025 04:35:29
Gaya, Bihar
सौतेली मां और पिता ने मिलकर अपनी बेटी को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार गया जिले के इमामगंज में युवती की गला घोटकर हत्या कर दिए जाने का मामला का पुलिस ने किया खुलासा। युवती के दुपट्टे से ही उसकी हत्या की वारदात को दिया गया था अंजाम। युवती की हत्या की घटना में सौतेली मां के अलावे उसके सगे पिता भी था शामिल। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। सौतेली मां और सगे पिता ने मिलकर बेटी को मार डाला गया जिले में सगे पिता और सौतेली मां ने मिलकर अपनी बेटी को मार डाला। गला घोटकर वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल यह घटना इमामगंज थाना अंतर्गत रानीगंज-इमामगंज मुख मार्ग स्थित कब्रिस्तान के निकट हुए हैं। जानकारी के अनुसार इमामगंज थाना के तेतरिया गांव के रहने वाले मनोज यादव ने दूसरी शादी किया था। दूसरी शादी के बाद मनोज यादव इमामगंज के रानीगंज रोड में किराए के मकान में दूसरी पत्नी और एक बेटी के साथ रह रहा था। वहीं, बेटी का अपनी सौतेली मां से अनबन चल रहा था। दूसरी बीवी के कहने पर सगा पिता साजिश में हो गया शामिल इस अनबन के बीच सौतेली मां को काफी गुस्सा आ रहा था। सौतेली बेटी को लगातार प्रताड़ित करने के बाद भी उसका उसका मन नहीं भरा, तो उसने लड़की के सगे बाप के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद पूरी योजना के तहत सौतेली मां और सगे पिता ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। वही, इस तरह की घटना की जानकारी इमामगंज थाना की पुलिस को लगी, तो तुरंत मौके पर इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार दल बल पहुंचे। वहीं, सूचना के बाद इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर आए और फिर कार्रवाई शुरू की गई। इस तरह की घटना की जानकारी गया एसएसपी आनंद कुमार को दी गई। गया एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद विशेष टीम ने पूछताछ शुरू की। थोड़ी सी सख्ती बरती तो खुल गया पूरा मामला पुलिस की टीम ने थोड़ी सी सख्ती बरती तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस के अनुसार युवती की सौतेली मां ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति मनोज यादव के साथ मिलकर सौतेली बेटी की हत्या की है। घटना का कारण सौतेली बेटी के साथ अनबन होना था। लगातार अनबन के बीच उसने अपने पति मनोज यादव के साथ मिलकर साजिश रची और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार सगे पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में मनोज यादव लड़की के सगे पिता और मनोज यादव की दूसरी पत्नी शामिल है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। युवती की हत्या के मामले में सौतेली मां और सगे पिता को किया गया है गिरफ्तार: एसडीपीओ इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में सौतेली मां और उसके सगे पिता को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात्रि को यह घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस की टीम ने पूछताछ शुरू की, तो पूरा मामला सामने आ गया। मृतक की सौतेली मां ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है और बताया कि उसकी अपनी सौतेली बेटी के साथ अनबन चल रहा था। इसके बाद उसने अपने पति लड़की के सगे पिता मनोज यादव के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल खुलासे के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बाइट:- अमित कुमार, एसडीपीओ इमामगंज गया
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top