Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
श्रीनगर नगर निगम के कर्मचारियों का धरना 3वें दिन जारी; वेतन भुगतान की मांग
SBShowket Beigh
Feb 09, 2026 10:45:47
Srinagar,
Day 3: Massive Protest by SMC Employees at Srinagar Headquarters Srinagar: For the third consecutive day, thousands of employees of the Srinagar Municipal Corporation (SMC) staged a massive protest at the SMC headquarters in Karan Nagar, demanding the immediate release of their pending salaries. The protesting employees said that despite submitting repeated representations to the concerned offices, no concrete assurance has been given so far. They stated that the prolonged delay has pushed many families into severe financial distress, especially those who depend solely on these wages for their livelihood. The workers alleged that the non-payment of salaries reflects official apathy towards ad hoc and temporary staff, who form a significant portion of the municipal workforce. These employees are actively involved in sanitation, maintenance, and other essential civic services across the city. They warned that continued neglect of their genuine demands could adversely affect employee morale and hamper the efficient delivery of essential municipal services in Srinagar. Appealing to higher authorities within the Srinagar Municipal Corporation, the employees urged immediate intervention to ensure the release of their pending salaries, asserting that timely payment is crucial for their survival and dignity.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 09, 2026 12:30:33
Jasrana, Uttar Pradesh:नगर पंचायत के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या भाई ने नौकरी बहाल न करने का लगाया आरोप फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव मोहल्ला जाटवान में एक नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है मोहल्ला जाटवान निवासी 32 वर्षीय अनूप पुत्र भूरे सिंह नगर पंचायत जसराना में कर्मचारी के पद पर कार्यरत था वह एक मामले में जेल में गया था जिसके कारण उसे सस्पेंड कर दिया गया था इसके बाद वह जेल से रिहा हो गया इसके बाद वह काम पर आने लगा भाई राहुल का आरोप है अनूप को अधिकारियों ने बहाल नहीं किया और ना ही उनको वेतन दिया जाता था जिसके चलते वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा रविवार की रात उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे परिवार में कोहराम मच गया सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है
0
comment0
Report
MSManish Singh
Feb 09, 2026 12:30:13
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर में आईटीबीपी जवान ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में बुलेट लगी है। वारदात के बाद पड़ोसियों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गोलीबारी में पास में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। घटनास्थल से एक खोखा मिला है।मृतक की पहचान बभनौली गांव के वार्ड-7 निवासी अंबिका तिवारी के पुत्र गणेश तिवारी (50) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद सदर SDPO-1 राज कुमार साह, मुफस्सिल पुलिस, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है।मृतक के परिजन ने बताया कि पापा मवेशियों को चारा देने के लिए घर के बाहर मशीन पर चारा काट रहे थे। पास में मेरी मां खड़ी थी। इस बीच उनके चचेरे चाचा ITBP जवान बसंत तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी (33) अवैध हथियार लेकर वहां पहुंचे। पापा को गोली मार दी। जब भी छुट्टी पर आते हैं तो कभी छत पर, कभी घर के बाहर फायरिंग करके धमकाते थे।हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ कहने से इन्कार किया है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 12:28:58
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। नेशनल हाईवे पर सतुइया पट्टी गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर में लगे पेड़ों में पानी दे रहे टोल प्लाजा कर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान परमानंद गंगवार (50 वर्ष) पुत्र रोशन लाल गंगवार, निवासी गांव खिरका जगतपुर के रूप में हुई है। वह नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत थे। सोमवार को वह टैंकर के माध्यम से डिवाइडर में लगे पौधों को पानी दे रहे थे, तभी मीरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमानंद गंगवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने कुछ देर के लिए हाईवे जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया और जाम नहीं लगने दिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 12:26:51
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। उत्तर प्रदेश में बीती 26 जनवरी को यूजीसी के नए नियमों और कथित धार्मिक अपमान और sc,st एक्ट के विरोध में इस्तीफा देकर चर्चाओं में आने वाले निलंबित पीसीएस अधिकारी अपना आरोप पत्र प्राप्त करने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।जहा उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गुजराती सरदार पटेल थे जिन्होंने देश में 562 रियासतों को लेकिन ये दो नए गुजराती देश को तोड़ने आए है।केंद्र सरकार डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी लागू कर देश को खत्म करना चाहती।लेकिन सरकार की इन गलत नीतियों के खिलाफ उनकी ये जंग लगातार जारी रहेगी। आपको बता दे कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी एक्ट,कथित धार्मिक अपमान और एससी एस टी एक्ट के विरोध में जिला मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को अपना आरोप पत्र प्राप्त करने हेतु शामली कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।जिसका जवाब देने के लिए उन्होंने जिला अधिकारी से करीब एक माह का वक्त मांगा है।इस दौरान जब अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बीती 26 जनवरी को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।जिसके बाद शासन ने उन्हें अवैधानिक तरीके से निलंबित कर दिया था।जिसके बाद शामली के जिला अधिकारी द्वारा उन्हें एक नोटिस निर्गत किया गया जिसमें जांच अधिकारी बरेली कमिश्नर को बनाया गया।उसी आरोप पत्र को प्राप्त करने के लिए निलंबित पीसीएस शामली पहुंचे थे।जिसका जवाब देने के लिए एक माह का समय मांगा गया है।इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज इन दिनों पूरी तरह क्षत विक्षत हो चुका है।केंद्र सरकार की डिवाइड एक रूल वाली पॉलिसी एससी एसटी एक्ट ने पहले जनरल ,ओबीसी और एससी एसटी को विभाजित किया और अब जनरल, ओबीसी को विखंडित करने के लिए यूजीसी एक्ट लेकर आए है।एक तरीके से ये सरकार देश को खत्म करना चाहती है।इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक गुजराती सरदार वल्लभभाई पटेल हुए जिन्होंने देश में 562 रियासतों को जोड़ने का काम किया और ये नए गुजराती देश को तोड़ना चाहते हैं।ये सिर्फ क्षदम रूप से बोलते है कि हिंदू सम्मेलन करवा रहे है और बोलते है कि तो बांटोगे तो कटोगे।लेकिन ये बाट बाट कर आपको काटेंगे।जिस तरीके से इनका ये यूजीसी 2026 और एससी एसटी एक्ट लागू कराया है इससे यह स्पष्ट होता है कि ये देश के नहीं बल्कि बाहरी व्यक्ति है।उन्होंने सीएम योगी को लेकर कहा कि प्रदेश के सीएम हमारे प्रदेश के है लेकिन जो बाहरी व्यक्ति हमारे प्रदेश को प्रभावित करना चाहते है ऐसे लोगों के साथ हम नहीं है।खासतौर से वो लोग जो बोलते है बटोगे तो कटोगे लेकिन उसके विपरीत काम करते है।सनातन को मानने वाले करीब 85 प्रतिशत जनरल और ओबीसी वर्ग को दरकिनार करते हुए इसी सरकार ने सन् 2018 में सुभाष काशीनाथ महाजन वर्सेज महाराष्ट्रा का केश आया था।जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बोला था कि एससी एसटी एक्ट असंवैधानिक है।जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने तीन बिंदुओं को लेकर दिशा निर्देश दिए थे।लेकिन इस निकम्मी सरकार ने सनातन को मानने वाले 85 प्रतिशत लोगों जनरल ओबीसी के खिलाफ संसद में विधेयक लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को निष्प्रभावी कर दिया।यह सिर्फ नाम की सनातनी सरकार है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Feb 09, 2026 12:21:17
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी पुलिस ने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की पिलानी शाखा में हुए बड़े गबन मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ब्रांच मैनेजर संदीप सैनी और सहायक ब्रांच मैनेजर नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया की आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर नकली सोना गिरवी रखकर करीब 30 लाख रुपये का लोन पास कर दिया। यह फर्जीवाड़ा शाखा के ऑडिट के दौरान सामने आया, जिसमें 30,08,281 रुपये की गड़बड़ी पाई गई। कंपनी के एरिया मैनेजर लोकेश शर्मा ने 9 दिसंबर 2025 को पिलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अंडर स्टोन और नकली गहनों को असली बताकर लोन स्वीकृत किया। पुलिस ने शाखा के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें करीब 10 बैंक खाते ऐसे मिले, जिनमें इस फर्जी लोन की राशि ट्रांसफर की गई थी। मामले में अपराध प्रमाणित होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Feb 09, 2026 12:20:53
Chaka, :लद्दाख से लेकर कश्मीर तक लोगों ने पाकिस्तान में शिया आबादी पर हुए आत्मघाती बम हमले की निंदा की और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और पाकिस्तान में रहने वाले शिया समुदाय के लिए न्याय और सुरक्षा की मांग की। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में खदीजा तुल ​​कुबरा मस्जिद में हुए आत्मघाती बम हमले के बाद पिछले कुछ दिनों में कश्मीर घाटी के कई जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें कम से कम 31 लोग मारे गए और 150 से ज़्यादा घायल हो गए। शुक्रवार की नमाज़ के बाद हुए इस हमले से घाटी में शिया समुदाय में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। श्रीनगर और उत्तरी कश्मीर के कई जिलों, जिनमें बारामूला और बांदीपोरा शामिल हैं, में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और पाकिस्तान और उसके प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। पुरुषों और महिलाओं ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया, पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की लक्षित हत्याओं की निंदा की और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सरकार पर अपनी शिया आबादी की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और समुदाय के खिलाफ लगातार हिंसा में उसकी मिलीभगत का आरोप लगाया। ऑल जम्मू एंड कश्मीर शिया एसोसिएशन ने भी हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और जवाबदेही तय करने को कहा। एक प्रदर्शनकारी अब्बास अली ने कहा, “हम सब इस घटना की निंदा करते हैं। यह इंसानों का काम नहीं था, बल्कि जानवरों का था, ऐसी क्रूरता इंसानियत से परे है। नागरिकों पर हमला किया गया, और हम यहां पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हैं। पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं लगातार होती रहती हैं, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है। पाकिस्तान सरकार को ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं।” एक शिया विद्वान ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है, और दुर्भाग्य से, यह अपनी तरह की पहली घटना नहीं है। पाकिस्तानी सरकार इन घटनाओं पर मूक दर्शक बनी हुई है। बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी, वे होती रहती हैं। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान ठोस कार्रवाई करे।” मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले से भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों की खबरें आईं, जहां प्रदर्शनकारियों ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मस्जिदों के अंदर नमाज़ के दौरान उपासकों को मारे जाते देखना बहुत दर्दनाक है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में, प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए, कुछ ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर पकड़े हुए थे, जबकि हमले की निंदा करते हुए और शिया समुदाय के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए नारे लगाए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने इस जानलेवा धमाके की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक घिनौना और कायरतापूर्ण काम बताया, जिसमें बेगुनाह लोगों की जान चली गई। नेशनल कॉन्प्रस एंशेस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा, “सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि लोग अब मस्जिद के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। यह दिखाता है कि हम भगवान से और अपने नैतिक मूल्यों से कितने दूर चले गए हैं। यह एक बहुत ही परेशान करने वाला रास्ता है जिस पर हम चल रहे हैं। ऐसे धमाके कई इस्लामिक देशों में हो रहे हैं, और जब समाज आस्था और इंसानियत से दूर हो जाता है, तो यह उसका दुखद नतीजा होता है।” बीजेपी के सीनियर नेता अशोक कौल ने भी पाकिस्तान की एक मस्जिद पर हुए हालिया आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे बेगुनाह नमाजियों के खिलाफ कायरता और क्रूरता का काम बताया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक जगहों और आम नागरिकों को निशाना बनाना एक घिनौना अपराध है और यह पाकिस्तान में आतंकवाद के बढ़ते खतरे को दिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पाकिस्तानी सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं। बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने कहा, "जब कोई दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, तो एक दिन वह खुद उसमें गिरता है। पाकिस्तान लंबे समय से हमारे खिलाफ और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, और अब यह उन पर भी भारी पड़ रहा है। हमें ऐसे हमलों की निंदा करनी चाहिए - ये बहुत दुखद हैं। हमने इस घटना की निंदा की है और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए हैं." लद्दाख क्षेत्र के कारगिल जिले में भी विरोध प्रदर्शन हुए, जहां शिया आबादी ज़्यादा है। सैकड़ों लोग एक बड़ी शांतिपूर्ण रैली में शामिल हुए, और देश में शिया मुसलमानों पर बार-बार हो रहे हमलों को लेकर पाकिस्तान और उसकी सरकार के खिलाफ गुस्सा ज़ाहिर किया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन ज़्यादातर शांतिपूर्ण रहे।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 09, 2026 12:20:00
Jaipur, Rajasthan:जयपुर PCC मुख्यालय में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की बैठक PCC मुख्यालय में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान की अध्यक्षता में हुई बैठक में खेल प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद हैं और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी और पूर्व जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान अमीन पठान ने 17 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को नौकरी नहीं दे रही है। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए न तो पर्याप्त नौकरियां हैं और न ही जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अमीन पठान ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ विधानसभा का घेराव करेगा。
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Feb 09, 2026 12:19:03
Forest Block, :कश्मीर की एक सीमावर्ती घाटी गुरेज में 8 फीट जमी बर्फ पर एक अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट आजकल सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। गुरेज स्नो क्रिकेट प्रीमियर लीग इस समय क Kashmir के सीमावर्ती इलाके गुरेज में चल रही है और यह सच में सोशल मीडिया पर एक बड़ी सनसनी बन गई है। भारतीय सेना द्वारा आयोजित यह अनोखा टूर्नामेंट गुरेज घाटी के वाम्पोरा कैंपिंग ग्राउंड में शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट बहुत ज़्यादा ठंड में खेला जाता है, अक्सर कई फीट बर्फ के नीचे और तापमान -10 से -20°C तक गिर जाता है। गुरेज और तुलाइल के अलग-अलग दूरदराज के गांवों की कुल 32 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक होने हैं, और फाइनल 16 फरवरी 2026 को होगा। इन टीमों को गुरेज में तैनात भारतीय सेना की स्थानीय यूनिट सपोर्ट कर रही है, जो चाहती है कि लोग इन कड़ाके की सर्दियों में भी एक्टिव और व्यस्त रहें, जब इस इलाके में ज़िंदगी ठहर सी जाती है और बाकी कश्मीर से कट जाती है। इलाके के लोग भारतीय सेना की इस पहल के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह स्नो क्रिकेट आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। स्थानीय आयोजक और खिलाड़ी का बयान: एजाज अहमद। इस इवेंट ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान खींचा है और इसे अक्सर वायरल सनसनी बताया जाता है। आयोजक नए-नए तरीके अपनाते हैं, जैसे कि दबी हुई जगहों को बर्फ से भरना, उन्हें पानी डालकर जमाना, और फिर खेलने लायक सतह बनाने के लिए बर्फ के ऊपर एक चटाई बिछाना। टूर्नामेंट के विजुअल्स की पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों ने भी तारीफ की है। यह टूर्नामेंट एक ऐसे क्षेत्र के लिए सामुदायिक भावना का प्रतीक है जो साल के लगभग छह महीने भौगोलिक रूप से अलग-थलग और बर्फ से ढका रहता है और क्रिकेट के प्रति प्यार को भी दिखाता है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Feb 09, 2026 12:17:59
Jaipur, Rajasthan:शहर का अमन चैन बिगाड़ने की नाकाम कोशिश श्याम नगर इलाके में गाय के बछड़े का सिर काट कर चौराहे पर लटकाने की पुलिस कंट्रोल रूम में दी झूठी सूचना दरअसल, एक व्यक्ति ने बछड़े की मौत के बाद दूध के लालच में की गंभीर चूक गाय दूध दे इसलिए मरे हुए बछड़े के सिर को लाया हिंगोनिया गोशाला से और खाल में भूसा भर कर बाड़े मे गाय के सामने लटकाया शरारती तत्वों ने दे दी चौराहे पर बछड़े का सिर लटकाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर प्रशासन आया हरकत में झूठी अफवाह फैलाने और शहर का माहौल खराब करने वाले कुछ लड़कों को किया डिटेन वहीं, गाय मालिक के खिलाफ भी शुरू की कार्रवाई बाईट - दलबीर सिंह, थानाधिकारी श्याम नगर
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Feb 09, 2026 12:17:31
Faridabad, Haryana:आयोध्या को दहलाने की साज़िश रचने वाला फ़रीदाबाद जेल में बंद अब्दुल रहमान की बीती रात हत्या के मामले में पहले से जेल में बंद अरुण चौधरी से पुलिस और एजेंसियां पूछताछ कर रही है फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन टीम भी फ़रीदाबाद ने कहा जेल में पहुंचकर छानबीन कर रही है इनवेस्टिगेशन टीम के अधिकारियों ने हत्या वाली जगह से सैंपल इकट्ठा किया है इसके अलावा फ़रीदाबाद जिला प्रशासन सी आयी के अफसर भी जेल में मौजूद हैं मौजूद हैं फरीदाबाद की जिला जेल में बंदी अब्दुल रहमान का मर्डर कर दिया गया था। रहमान के साथ उसी सेल में बंद अरुण चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है अब्दुल रहमान को फरीदाबाद पुलिस ने 2 मार्च को फरीदाबाद के पाली गांव में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 बम बरामद किए थे।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 09, 2026 12:16:40
Barnala, Punjab:A/L---- बरनाला पुलिस ने बरनाला जिले में ऑपरेशन प्रहार का दूसरा फेज़ शुरू किया पुलिस ने 27 टीमें बनाकर पूरे जिले में 75 जगहों पर रेड की पुलिस ने करीब 75 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से 35 के खिलाफ पुलिस वेरिफिकेशन के बाद केस दर्ज किए गए हैं SSP बरनाला ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर एक्टिविटी या क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल लोगों के ठिकानों पर रेड की है इन मामलों में पुलिस को 35 लोगों के खिलाफ क्रिमिनल एक्टिविटी के सबूत मिले हैं, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पंजाब पुलिस समाज को क्राइम फ्री बनाने के लिए यह ऑपरेशन चला रही है जो लोग क्राइम और गैंगस्टर एक्टिविटी छोड़कर मेनस्ट्रीम में आना चाहते हैं, पुलिस उनका साथ देगी, जबकि क्राइम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Feb 09, 2026 12:15:42
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील नितिन सोनी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन संयुक्त परिवारों के टूटने, शहरीकरण और बदलती जीवन शैली ने वर्तमान में उन्हें असहाय और उपेक्षित बना दिया है। इसके साथ ही अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को कहा है कि वह प्रदेश में संचालित वृद्धाश्रमों का दौरा कर अदालत में 15 फरवरी को रिपोर्ट पेश करे। अदालत ने कहा कि प्राधिकरण देखे की क्या इन वृद्धाश्रमों की इमारत राज्य सरकार ने बनाई है और इनमें रहने वाले क्या वरिष्ठ नागरिक हैं। इसके साथ ही इनमें पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं और क्या सरकार इन्हें कोई वित्तीय सहायता दे रही है। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश लोक उत्थान संस्थान की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए。 बॉडी- अदालत ने अपने आदेश में कहा कि वृद्धाश्रम केवल कागजों में नहीं हो सकते। यहां रहने वाले बुजुर्गों को पूर्ण सम्मान, बेहतर चिकित्सा और सुरक्षा के साथ मानवीय गरिमा के साथ जीने का हक मिलना चाहिए। अदालत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल सिर्फ परिवार की नैतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संवैधानिक जिम्मेदारी है। अदालत ने कहा कि देश में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ रही है। देश में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा पुरुषों के मुकाबले अधिक है। वहीं तीस फीसदी बुजुργ महिलाएं और 28 फीसदी बुजुर्ग पुरुष गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इस आबादी का बड़ा हिस्सा गांवों में रहता है, लेकिन वहां तुलनात्मक रूप से सुविधाएं सीमित हैं। अदालत ने यह भी कहा कि साल 2022 में देष में 10.5 फीसदी सीनियर सिटीजन थे, जो 2050 में बढ़कर करीब 20.8 फीसदी हो जाएंगे। इसके अलावा साल 2046 तक देश की बुजुर्ग आबादी 14 साल तक के बच्चों की संख्या से अधिक हो जाएगी। ऐसे में बूढी आबादी को सामाजिक संबल की जरूरत है。 सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता कपिल प्रकाश माथुर ने अदालत को बताया गया कि जयपुर में 4 वृद्धाश्रम सहित प्रदेश में कुल 31 वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसका विरोध करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता नितिन सोनी ने कहा कि राज्य सरकार कई पुनर्वास केन्द्रों को वृद्धाश्रम बता रही है, जबकि वास्तव में इतने वृद्धाश्रम संचालित नहीं हो रहे हैं। इस पर अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। जनहित याचिका में वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनहित याचिका दायर की गई है। पूर्व में अदालत ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसका निस्तारण कर दिया था, लेकिन बाद में पालना नहीं होने पर अदालत ने मामले में पेश अवमानना याचिका को पुनः जनहित याचिका के तौर पर सुनना तय किया था。 BYTE- नितिन सोनी याचिकाकर्ता के वकील महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 09, 2026 12:15:24
Sikar, Rajasthan:सीकर फतेहपुर गलत तरीके से रजिस्ट्री करने का आरोप फतेहपुर में गोचर भूमि की गलत तरीके से रजिस्ट्री करने का आरोप लगाते हुए लोगो ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय एव तहसील कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फतेहपुर तहसील कार्यालय पर लोगों कि ओर प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान एसडीएम ऑफिस तक तहसीलदार के पीछे भीड़ ने नारेबाजी जकमर नारेबाजी की।फतेहपुर के कसेरा बीहड़ की रजिस्ट्री से जुड़े मामला मे गलत तरीके से रजिस्ट्री करने का लोगो ने आरोप लगाया है। लोगो इस दौरान फतेहपुर तहसीलदार हितेश चौधरी पर आरोप लगाए है। इस दौरान गो सेवको एव लोगो ने मामले मे दो दिन बाद फतेहपुर के बाजार बंद की चेतावनी भी दी है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 09, 2026 12:11:19
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : नगर निगम चुनाव में न केवल गिरिडीह बल्कि झारखंङ के कई जिलों में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की कड़ी नजर है और बहुत जल्द ऐसे बागी नेताओं के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिरिडीह में कही. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आज गिरिडीह पहुंचे. जहां उन्होंने पचंबा के बोडो स्थित डा. शैलेंद्र चौधरी के आवास में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश दिये. बता दें कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने डा. शैलेंद्र चौधरी को पार्टी का समर्थित उम्मीदवार बनाकर चुनाव में उतारा है. लेकिन इसके बावजूद पार्टी के कुछ नेता पार्टी से बगावत कर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में पार्टी के अंदर चल रही बगावत को दूर करने और ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे हर एक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी की कड़ी नजर है और बहुत जल्द ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एक सवाल के जवाब में आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर एक कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि वे भी चुनाव लड़ें. कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस वंसवाद की राजनीति करती है, उन्होंने झारखंड सरकार भी हमला बोलते हुए कहा कि यहां की सरकार के सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार दलाल और माफियाओं से घिरी हुई सरकार. कहा कि इस नगर निगम चुनाव में राज्य की जनता सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी. मौके पर जमुआ विधायक डा. मंजू कुमारी, पूर्व विधायक राज पालिवार, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, मेयर पद के प्रत्याशी डा. शैलेंद्र चौधरी समेत कई मौजूद थे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top