Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
ईरान से जुड़ी घटनाओं के बाद श्रीनगर के डाउनटाउन में सुरक्षा सख्ती, बाजार बंद
SBShowket Beigh
Mar 06, 2026 09:02:55
Srinagar,
Srinagar, Friday: Authorities imposed restrictions in several parts of Downtown Srinagar and Shia-dominated areas on Friday to maintain law and order following tensions over recent developments related to Iran. Security forces including Jammu and Kashmir Police and paramilitary personnel were deployed in large numbers across sensitive localities such as Nowhatta, Zadibal, Rainawari, Alamgari Bazar and parts of Lal Chowk. Barricades and concertina wires were placed on key roads to restrict movement and prevent large gatherings. Officials said the restrictions were imposed as a precautionary measure in view of possible protests after Friday prayers (Namaz). Authorities also increased surveillance in other sensitive areas of the city. Reports said most shops remained closed in parts of downtown Srinagar, while public transport was thin on roads. Security forces were seen monitoring the situation and checking vehicles at several checkpoints. Meanwhile, community leaders and local representatives appealed to the public to maintain peace and avoid violence, urging people to express their views in a peaceful manner. So far, the situation in the city has remained largely under control, with security forces continuing to keep a close watch on developments.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Mar 06, 2026 14:35:24
Damoh, Madhya Pradesh:नाबालिग की हत्या कर मांस खाने और खून पीने वाला आरोपी गया जेल, पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट कर कुछ दिन पहले ही बाहर आया था साइको किलर.. एंकर/ एमपी के दमोह में कल हुए नाबालिक के वीभत्स हत्याकांड का आरोपी आज कोर्ट के आदेश से जेल की सलाखों के पीछे चला गया गया है दमोह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में।पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। कल भाई दूज के दिन जिले के अर्थखेड़ा का रहने वाला 16 साल का नाबालिग भरत विश्वकर्मा अपनी बहिन के यहां समन्ना में तिलक लगवाने गया था कि रास्ते में गुड्डा पटेल नाम के साइको ने उस पर रॉड से हमला किया जिससे वो बाइक से गिर गया और उसके बाद साइको ने उस पर हथौड़े से वार किए और मौत की नींद सुला दिया , इतना ही नहीं इस हैवान ने नाबालिग का मांस खाया और खून पिया था। दिल दहला देने वाली इस घटना के वीडियो भी सामने आए थे। पागлपन की हरकत करने वाले आरोपी गुड्डा को गांव वालों की मदद से पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। आज इस आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जिला न्यायालय में सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया और शाम के वक्त उसे जिला जेल भेजा गया है। आरोपी के बारे में बताया गया है कि इस हत्या से पहले वो अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका है और 14 साल की सजा पूरी करने के बाद कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह) बाइट/ सतीश कपास्या ( लोक अभियोजक जिला न्यायालय दमोह)
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 14:35:21
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। उत्तर प्रदेश के बरेली से यूजीसी के विरोध में अपना त्यागपत्र देने वाले अलंकार अग्निहोत्री आज शामली पहुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार को धर्म विरोधी और सनातन विरोधी सरकार बताया है। वही अलंकार अग्निहोत्री ने बीजेपी पार्टी को जवाब देने के लिए अपनी एक नई पार्टी भी बनाई है। जिसको राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा नाम दिया गया है। अब यह पार्टी हर राज्य के हर जनपद में चुनाव मैदान में उतरेगी और सनातन धर्म के पक्ष में काम करेगी। पूरे देश में यूजीसी को लेकर जहां सरकार ने आपसी धर्म में मतभेद पैदा कर दिया। वहीं सनातन धर्म को लेकर यूजीसी के विरोध में बरेली के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी मैदान में उतर आए थे। जिन्होंने अपनी नौकरी की परवाह न करते हुए यूजीसी के विरोध में त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद सरकार ने उनका आरोप पत्र देते हुए शामली जनपद से संबध किया था। इसके बाद उन्होंने शामली में पिछले माह आकर अपना आरोप पत्र प्राप्त भी किया था। वही आज जनपद शामली में एक बार फिर अलंकार अग्निहोत्री जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना आरोप पत्र दाखिल किया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत भी की। अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मौजूदा सरकार सनातन धर्म विरोधी सरकार है। हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ना चाहती है। हमने यूजीसी का विरोध किया है क्योंकि यूजीसी जाती धर्म को लेकर आपसी सौहार्द बिगड़ने का कानून है। हम सनातन धर्म के लोग हैं और किसी भी सूरत में यूजीसी को लागू नहीं होने देंगे। जहां पर भी केंद्र सरकार है। वहां पर जनतंत्र फेल हो चुका है। देश की एससी एसटी यूजीसी आदि की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। जितने भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं वह सब एक बंधवा मजदूर की तरह हैं। पिछली बार जब देश में लोकसभा चुनाव हुआ था तब देश की 23 करोड़ 60 लाख जनता ने केन्द्र सरकार में विदेशी जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। हमारे साथ तो 40 करोड़ लोग खड़े हैं। जो इनकी जवाब देने का काम करेंगे। केंद्र में विदेशी जनता पार्टी और गैर सनातनी सरकार है। यह केवल देश में हिंदू मुस्लिम विवाद पैदा करने में रुचि लेती है। इसीलिए यह देश में यूजीसी लेकर आए हैं। एससी एसटी एक्ट में इस सरकार ने धारा 18a लाकर सर्वोच्च न्यायालय के तीन निर्देशों का उल्लंघन किया है। यह केंद्र सरकार सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के खिलाफ एवं गैर सनातन धर्म के लोगों के साथ खड़ी हुई है। इसके विरोध में हमने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का गठन किया है जो जहां-जहां पर चुनाव होंगे वहां- वहां पर चुनाव मैदान में उतरेगी। अब इस सरकार में ब्राह्मण और स्वर्ण के साथ अत्याचार हो रहा है अभी कुछ दिन पहले ब्राह्मण की चोटी काट दी गई थी कोई भी जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया था। यह सरकार गूंगी और बाहरी है। इस समय डबल इंजन की सरकार है लेकिन अभी यह लोग यह भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि आगे इंजन कौन रहेगा।
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Mar 06, 2026 14:34:40
Shivpuri, Madhya Pradesh:मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली शिवपुरी। शहर के राजपुरा रोड स्थित राधा-कृष्ण भगवान मंदिर पर यादव समाज द्वारा परंपरागत लट्ठमार होली का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में यादव समाज की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ लट्ठमार होली खेली। कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक समाजजन मौजूद रहे। महिलाओं ने लाठियों के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली, जबकि पुरुषों ने ढाल के साथ इस उत्सव में भाग लिया। रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरे मंदिर परिसर में होली का उत्साह देखने को मिला। बताया गया है कि यादव समाज द्वारा यह आयोजन पिछले करीब 100 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वृंदावन की लट्ठमार होली की तर्ज पर आयोजित किया जाता है, इसी कारण शिवपुरी में इस आयोजन को “मिनी वृंदावन” के नाम से जाना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस परंपरागत उत्सव को देखने और इसमें भाग लेने के लिए पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र होली के रंग में सराबोर नजर आया।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 06, 2026 14:34:27
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग पुलिस ने अफीम के खेत में छापे मार कार्रवाई की है दरअसल दुर्ग जिले के समोदा गांव में शिवनाथ नदी के किनारे लगभग 5 एकड़ में खेती की जा रही थी जिसमें भुट्टे पपीते और केले की खेती के बीच में ही अफीम की भी खेती की जा रही थी बताया जा रहा है कि लगभग तीन से चार एकड़ में अफीम की खेती पिछले 4 सालों से हो रही थी तो वही दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अफीम के खेत पर छापे मार कार्रवाई की आपको बता दे कि अफीम के इस खेत में अफीम की खड़ी फसल लहलहा रही थी जिसे देखने के बाद दुर्ग पुलिस भी हतপ্রभ हो गई इतना ही नहीं मौके परएफएसएनएल की टीम भी पहुंची और अफीम के खेत पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 06, 2026 14:33:57
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के महिदपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कूकलखेड़ा में संपत्ति विवाद के चलते एक युवक पर उसके ही परिवार ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित गोवर्धन परमार व उसके साले गोविंद बामनिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 23 फरवरी की रात जब वह पानी की मोटर चलाने गए थे, तब उसके पिता, भाई और काका सहित 15-20 लोगों ने तलवार और लाठियों से उस पर हमला किया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जब बीच बचाव करने आए नागूसिंह ठाकुर आए तो उनके साथ भी लाठी डंडे से मारपीट की जिसने उनको भी गंभीर चोट आए लेकिन फिर भी महिदपुर थाना पुलिस ने इस मामले में बेहद मामूली धाराएं लगाई हैं जिसके कारण आरोपियों को आसानी से जमानत मिल गई है और अब वे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है कि मामले में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएं और आरोपियों की जमानत निरस्त कर मुझे और मेरे के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 06, 2026 14:33:42
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 06, 2026 14:33:35
Indore, Madhya Pradesh:त्योहारों को मद्देनजर नजर रखते हुए इंदौर में अमानक खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई। इंदौर में लगातार प्रशासन का एक्शन देखने को मिल रहा है जिसके चलते कहीं कार्रवाई या सामने आ रही है वहीं एक बार फिर अमानक खाद्य सामग्री बेचने वालों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार देखने को मिला जहां इंदौर की होटल मशाल सहित 23 अलग-अलग संस्थानों पर प्रशासन ने लाखों का जुर्माना लगाया क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार घी पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री अमानक मिली थी। इसके साथ अपकिन एग्रो पर सबसे अधिक जुर्माना लगाया गया। अपर कलेक्टर पवार नवजीवन विजय की कोर्ट ने विधिवत सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया। हम आपको बतादे की पहले भी अलग-अलग संस्थानों पर करीब लाखों का जुर्माना लगा चुके हैं।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 06, 2026 14:32:31
Muzaffarpur, Bihar:नीतीश जाएंगे राज्यसभा, मुजफ्फरपुर से गहरा नाता,पुराने दोस्त भोला जी कीचाय दुकान रहा था राजनीतिक जीवन का अड्डा... सीएम बनकर भी आए थे अपने दोस्त की चाय दूकान पर चाय पीने सीएम के बयान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहें है, दो दशक तक मुख्यमंत्री रहें सीएम नीतीश अब सीएम का पद छोड़ देंगे. सीएम के इस फैसले से बिहार की ज्यादातर जनता, समर्थक नाराज है, लेकिन उनके पुराने मित्र भोला जी ने कहा अब केंद्र में जाकर बिहार की विकास की गति को और बढ़ाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुजफ्फरपुर से गहरा नाता है, मुजफ्फरपुर के धर्मशाला चौक पर उनके पुराने मित्र भोला जी की एक छोटी सी चाय दुकान नीतीश का राजनीतिक जीवन का अड्डा था और यहीं से अपने संगठन के मजबूती से लेकर मीटिंग करने तक की योजना बनाते थे. बेहद पुराने और छोटे इस चाय की दुकान पर कई दिग्गज नेताओं का आना जाना था. सीएम नीतीश भी संघर्ष के दिनों मे यहाँ अक्सर आते थे और 1974 के आंदोलन के साथी भोला जी के साथ उनकी चाय दुकान पर राजनीतिक बैठके करते थे.मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नीतीश कुमार कई बार इस चाय की दुकान पर अपने मित्र से मिलने पहुंचे और चाय पी. मुख्यमंत्री के पुराने साथी और चाय दुकानदार भोला जी ने बताया कि सीएम नीतीश उनके काफी पुराने साथी हैं,उनके चाय दुकान पर अक्सर उनका आना जाना था और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कई बार वह यहां पहुंचे थे.मुख्यमंत्री के सीएम पद छोड़ने पर भोला जी ने बताया कि यह उन्होंने काफी सोच समझकर फैसला लिया है तो बेहतर ही है. उन्होंने पूरे बिहार को बदल दिया है कई बड़ी योजनाएं लाकर बिहार की कायाकल्प कर दी हैं. अब केंद्र में जाएंगे और वहां से भी बिहार के विकास लिए काम करेंगे. इसके साथ ही निशांत कुमार को लेकर भी उन्होंने कहा कि वह एक सज्जन और सुशील स्वभाव के युवा हैं और उनके पिता की सारी संस्कार उनमें भरी हुई है इसलिए वह भी राजनीतिक जीवन में आकर बिहार के विकास की बात सोचेंगे और पिता की तरह बिहार की तरक्की में अपना योगदान देंगे. मुजफ्फरपुर के धर्मशाला चौक पर स्थित सीएम नीतीश के साथी भोला जी से बात की संवाददाता मणितोष कुमार ने
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 14:32:03
Patiyali, Uttar Pradesh:कासगंज- महिला की पीट पीटकर हत्या, परिवार के ही नीरज नाम के सदस्य और उसके परिजनों पर महिला की हत्या करने का आरोप, महिला को घसीट कर अपने घर ले जाकर हत्या करने का आरोप, चश्मदीद 10 वर्षीय मृतक महिला के बेटे हार्दिक ने बताया कि मेरी माँ के साथ पड़ोस के नीरज और उसके साथी ने की मारपीट, उसके बाद घसीटते हुए अपने घर ले जाकर मां को पीट पीट कर मार दिया, नाबालिक बेटे ने अपने दोस्त के यहां जाकर पुलिस को फोन किया, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, मुख्य आरोपी नीरज मौके से हुआ फरार, पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के भबुपुरा गांव का मामला।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 06, 2026 14:31:21
CHANDI, Harnaut, Bihar:3 साल पूर्व बिहार शरीफ के निजी क्लिनिक में लड़का को बदलकर लड़की देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बच्ची और माँ का डीएनए सेम्पल लिया गया. इस दौरान नालंदा के एसपी, सिविल सर्जन और बिहार थाना इंस्पेक्टर मौजूद थे. पटना हाई कोर्ट के अधिबक्तता राजीव कुमार सकशेना ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से हाई कोर्ट में बच्चा बदलकर बच्ची देने के मामले में याचिका दाखिल किया गया था. इस मामले में न्यायालय द्वारा डीएनए जांच का निर्देश दिया गया उसके बाद आज डीएनए सेम्पल लिया गया है. 3 साल पूर्व राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अविनाश कुमार की पत्नी सिन्की कुमारी का प्रसव गिरियक अस्पताल में हुआ था जहाँ लड़का का जन्म हुआ था. लड़का का तबियत खराब होने के बाद निजी क्लिनिक में लड़का को बदली कर दिए जाने के आरोप में बिहार थाना में मामला दर्ज कराया था और लड़की को लेने से इंकार कर दिया था जिसके बाद डीएम के आदेश पर लड़की को चाईल्ड वेलफेयर सोसाइटी के हवाले किया गया था आज बच्ची और सिन्की कुमारी का डीएनए जांच कराया गया गया है जिसका रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा बच्ची सिन्की कुमारी का है या किसी और का।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top