Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
2019 के बाद जम्मू-कश्मीर की आय घटने पर PDP ने सरकार पर निशाना साधा
FWFAROOQ WANI
Feb 08, 2026 08:16:51
Srinagar,
Press conference PDP regarding announcements after budget with reactions. PDP spokesperson Iqbal Trambo said that Jammu and Kashmir is irreparable in many respects. The result of these policies is that today the per capita income of the people of Jammu and Kashmir has become much lower than the national average. You may recall that before 2019, the indicators of the Economic Survey of Jammu and Kashmir were among the top ten states of the country, but today the situation is that the per capita income of the people here has become less than fifty percent of the national average. All this is the result of the policies that were implemented after 2019, and along with this, the lack of a democratic government here was also a major reason. I remember clearly that our current Chief Minister himself had publicly said that all the orders issued regarding Jammu and Kashmir in these seven years would be revisited after coming to power, because at that time he also realized that wrong policies had brought Jammu and Kashmir to the brink of destruction.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
STSumit Tharan
Feb 08, 2026 09:46:40
Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग डीघल के पंकाज़ के साथ पुलिस मुठभेड़ का मामला मामले की एसआईटी जांच के बाद हुई डीघल गांव में खापों की पंचायत अहलावत,दहिया,गठवाल सहित कई खापों के प्रतिनिधि रहे मौजूद एसआईटी जांच की निष्पक्षता के लिए जताया सीएम नायब सैनी का आभार एसआईटी इंचार्ज सोनीपत की कमीश्नर ममता सिंह का भी जताया विशेष तौर पर आभार कहा: निष्पक्ष जांच के लिए सोनीपत पुलिस कमीश्नर विशेष तौर पर बंधाई की पात्र पंचायत में लिया गया सीएम नायब सैनी का आभार जताने का फैसला सीएम नायब सैनी को गांव में बुलाकर भेंट की जाएगी सम्मानजनक पगड़ी मामले की जांच के बाद मुठभेड़ से जुडे़ दोनों मामले हो चुके है डिस्पोज अदालत में दर्ज हो चुकी है मामलों से जुड़ी अनट्रेस फाइल बाइट अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत झज्जर सुमित कुमार
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 08, 2026 09:46:18
Delhi, Delhi:ऑनलाइन गेमों के चक्कर में हो रहे सुसाइड को लेकर सुभाष नगर चौक पर लोगों का प्रोटेस्ट. हाथों में बैनर लेकर लोगों ने किया जबरदस्त प्रोटेस्ट. सरकार से ऑनलाइन गेमों को बंद करने की मांग. राजेश शर्मा कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम के चक्कर में तीन बहनों द्वारा सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया और इस घटना के बाद अलग-अलग संगठन सड़क पर उतरकर ऑनलाइन गेम्स को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. सुभाष नगर चौक पर नेशनल अकाली दल की अगुवाई में काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर ऑनलाइन गेम्स की रोक की मांग सरकार से की और उन्होंने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे परमजीत सिंह पम्मा का कहना है कि सरकार कोई ठोस कानून लाए जिसकी वजह से छोटे-छोटे बच्चों इन ऑनलाइन गेम के चक्कर में अपनी जान गवाएं. वहीं बच्चों के साथ आए पैरंट्स ने भी सरकार से मांग की कि कम से कम 16 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए तो ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगा दी जाए ताकि यह बच्चे बेमौत ना मारे. लोगों में गेम्स को लेकर काफी आक्रोश भी दिखाई दिया.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 08, 2026 09:45:57
Faridabad, Haryana:सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम बाद परिजनों के हवाले किया गया पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना घायलो की स्थिति सामान्य, पुलिस महानिदेशक ने मुलाकात कर हाल-चाल जाना मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्य विशेष अनुसंधान टीम गठित फरीदाबाद: जैसा की विदित है कि 7 फरवरी को एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना सूरजकुंड मेला परिसर में घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था। घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अभियोग के अनुसंधान के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT व उप निरीक्षक संजय थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है, टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व एक अन्य आरोपी नितेश वासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका बारे जांच की जा रही है। 7 फरवरी को घठित इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंगला व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से सिविल अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने घटनाक्रम में घायल व्यक्तियों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इसका हमें बहुत दुख है और निरीक्षक जगदीश प्रसाद पर गर्व भी है। पुलिस विभाग इस घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करता है। हम शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता करेंगे। पुलिस विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद व सुप्रीम अस्पताल में दाखिल घायलों का भी हाल-चाल जाना। पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस घटनाक्रम में 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश SPO थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर F 4176 कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आईआईटी 3rd एयर दिल्ली, अमीषा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी पहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ (डिस्चार्ज ), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 (डिस्चार्ज), बलबीर वास सुल्तानपुर,(डिस्चार्ज ), अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज ), पूजा वासी बहादुरपुर फरीदाबाद (डिस्चार्ज ) के नाम शामिल है 5 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 08, 2026 09:45:33
Jaspur, Uttarakhand:आरक्षित वन क्षेत्र के नजदीक गड़ी नेगी बड़ी नहर के पास से दो तस्करों को प्रतिबंधित खैर की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है; एक आदमी मौके से भाग निकला। विभाग ने उनके कब्जे से खैर के 20 नग बरामद किये। वन विभाग ने दोनों आरोपी सोनू सिंह और हरमेश सिंह निवासी तुमड़िया डैम के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रात विभाग की टीम गश्त कर रही थी आरक्षित वन क्षेत्र के पास बड़ी नहर पर दो लोगों को पकड़ा जिनके पास से प्रतिबंधित खैर की लकड़ी के 20 नग बरामद हुए। इनके साथ का एक आरोपी मौके से फरार हो गया। धर पकड़ के लिए टीम दविश दे रही है; पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 08, 2026 09:45:15
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- महराजगंज ट्रक और मोटरसाकिल की आमने सामने टक्कर में पिता पुत्र की मृत्यु स्टोरी फीड स्लग-0802ZUP_MGHJ_ACCIDENT_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- महाराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा घुघली मुख्य मार्ग के बौरहवा बाबा स्थान के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिससे पूरे इलाकों को झकझोर के रख दिया । दरअसल तेज रफ्तार ट्रक की बाइक से आमने सामने टक्कर होने से बाइक पर सवार पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच में जुट गई है । जानकारी के मुताबिक सिसवा नगर के अमरपुरवा निवासी 55 वर्षीय राजू रौनियार की बेटी की शादी 24 फरवरी को थी जिसको लेकर आज सुबह अपने 30 वर्षीय बेटे हरिश्चंद्र रौनियार के साथ कार्ड बांटने के लिए निकले थे इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनो की दर्दनाक मौत हो गई । इस हादसे ने एक ही पल में परिवार की खुशियां माताम में बदल दी घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई ।
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 09:44:18
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर मेरठ के कोने-कोने में 'विराट हिंदू महासम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें हजारों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। *​माधवपुरम: कलश यात्रा और 200 कुंडीय महायज्ञ* ​माधवपुरम स्थित मंगलम भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक राकेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर क्षेत्र में भ्रमण किया। आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के लिए आयोजन स्थल पर 200 से अधिक हवन कुंड बनाए गए थे, जिनमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। हापुड़ के महामृत्युंजय योगपीठ संस्थान के पीठाधीश्वर आचार्य संजीव कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संघ की शताब्दी यात्रा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए धर्मप्रेमियों का मार्गदर्शन किया। *​जिमखाना मैदान में उमड़ा जनसमूह* ​शहर के ऐतिहासिक जिमखाना मैदान में भी विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यहाँ भी सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ के 'पंच परिवर्तन' (सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य) के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। जगह-जगह भगवा ध्वजों और तोरण द्वारों से मेरठ को सजाया गया, जिससे पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यह आयोजन संघ के उस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत मेरठ प्रांत के हजारों गांवों और बस्तियों तक अपनी पहुंच बनानी है।
1
comment0
Report
Feb 08, 2026 09:42:42
Padrauna, Uttar Pradesh:

कुशीनगर। जिस सफर की शुरुआत हंसी-मजाक से हुई थी, उसका अंत लाशों पर हुआ। भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत ने हाटा नगर को गहरे शोक में डुबो दिया। हुआ यह कि हाईवे पर एक पल की चूक ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। तेज रफ्तार कार के ट्रेलर से टकराते ही ऐसा मंजर बना, जिसे देखने वालों की रूह कांप उठी।
बतादे कि सुबह करीब 3 बजे, हाटा नगर पालिका के रॉयल मैरेज हॉल के समीप हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार छह लोगों में से तीन युवकों नीतीश, अमन और हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक हाटा नगर पालिका क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य तीन लोगों को तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुँची, परिवारों में कोहराम मच गया। मातम, चीख-पुकार और आंसुओं से माहौल गमगीन हो उठा। पूरे हाटा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बतायी जा रही है। साथ ही हाईवे पर खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 08, 2026 09:36:05
Prayagraj, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित, अजीत पवार के बेटे जय पवार और परिजनों ने अस्थि कलश को संगम में किया विसर्जित. तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत् वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद अस्थियों को विसर्जित कराया, 28 जनवरी को महाराष्ट्र में विमान दुर्घटना में अजीत पवार का निधन हुआ था. एंकर -- removed. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजीत पवार की अस्थियों को संगम में विधि विधान से विसर्जित किया गया। रविवार दोपहर में अजीत पवार के परिजन फ्लाइट से बारामती से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए सभी संगम तट पर पहुंचे। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत् वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया, पूजन के बाद अजीत पवार की अस्थि कलश को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती में बेटे जय पवार ने नम आंखों से संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान अजीत पवार के परिवार और भाजपा के साथ ही एनसीपी के बड़े नेता भी मौजूद रहे और सभी भावुक दिखाई दे रहे थे। संगम तट अस्थि कलश के विसर्जन के बाद एनसीपी के नेता धनंजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक भावुक पल हैं। मैं अस्थि कलश यात्रा को लेकर हरिद्वार से तेलंगाना तक गया। अजीत दादा ने समाज के लिए पूरा जीवन दिया और अब उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन दुर्घटना में अजीत पवार का निधन हुआ था।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 08, 2026 09:35:51
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन: हिंदुत्व का छत्र सुरक्षित रहा तभी बचेगा हमारा अस्तित्व" – स्वामी ऋतेश्वर महाराज का बड़ा बयान मथुरा/ धर्मनगरी वृंदावन में आयोजित 'हिंदू सम्मेलन' के दौरान सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी ऋतेश्वर महाराज ने समाज, राष्ट्र और हिंदू संस्कृति को लेकर एक प्रखर संबोधन दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए महाराज जी ने वर्तमान पीढ़ी की दिशा और हिंदू एकता की अनिवार्यता पर तीखे और स्पष्ट विचार साझा किए। युवाओं से संस्कृति की ओर लौटने का आह्वान बॉलीवुड और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण युवाओं के भटकने के सवाल पर महाराज जी ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति के शोर से निकलकर अपनी जड़ों की ओर लौटने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया, "मैंने आज राष्ट्र के युवाओं का आह्वान किया है कि वे संस्कार और संस्कृति की ओर वापस लौटें। बिना संस्कारों के कोई भी समाज अधिक समय तक अपनी गरिमा बचाए नहीं रख सकता।" हिंदुत्व की तुलना 'छत्र' से की महाराज जी ने हिंदुत्व को एक सुरक्षा कवच या 'छत्र' के समान बताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू समाज चाहे कितनी भी धन-संपत्ति या प्रतिष्ठा अर्जित कर ले, लेकिन यदि हिंदुत्व का छत्र (छत) उसके सिर से हट गया, तो उसकी संचित की गई हर वस्तु और सफलता ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सुरक्षा केवल हमारी एकता में ही निहित है। वर्ग-भेद मिटाने और राष्ट्र रक्षा की अपील सम्मेलन के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए स्वामी ऋतेश्वर महाराज ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और वर्ग-भेद को समाप्त करने पर बल दिया। उन्होंने प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों से भी अपील की कि वे समाज की त्रुटियों को दूर करें ताकि वर्ग-भेद की खाई और गहरी न हो। बांग्लादेश और देश की राजधानी दिल्ली में हिंदुओं पर होने वाले हमलों का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक खबर नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। उन्होंने आह्वान किया कि देश के 140 करोड़ सनातनियों को अब जागना होगा और एकजुट होकर राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा। स्वामी जी के इस बयान के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय भक्तों के बीच नई ऊर्जा देखी जा रही है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को जातिगत बंधनों से ऊपर उठाकर एक मंच पर लाना रहा。 बाइट--ऋतेश्वर महाराज
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 08, 2026 09:35:09
Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य हाल के दिनों में एससी/एसटी थाना से जुड़े एक मामले को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और एकतरफा आरोपों के बीच पुलिस का पक्ष स्पष्ट रूप से सामने रखना था। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची जिला अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि इस मामले में अधिवक्ता पक्ष द्वारा पहले ही अपना पक्ष रखा जा चुका है, ऐसे में यह आवश्यक हो गया था कि पुलिस भी तथ्यों के आधार पर अपनी बात जनता के सामने रखे, ताकि सच्चाई स्पष्ट हो सके। उन्होंने बताया कि यह मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें एक आवेदिका द्वारा गाली-गलौज और लज्जा भंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। लेकिन पुलिस जांच में कई तथ्य विरोधाभासी पाए गए। जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए, उनकी उम्र और पहचान को लेकर दिए गए बयान जांच में गलत साबित हुए। साथ ही यह भी सामने आया कि आवेदिका ने आरोपित व्यक्तियों से कभी मुलाकात ही नहीं की थी। राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि जिस जमीन पर खेती करने का दावा किया गया था, वहां जांच के दौरान निर्माण कार्य चलता पाया गया। जमीन के स्वामित्व को लेकर भी दस्तावेजों में असंगति सामने आई, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है。 उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ अधिवक्ताओं द्वारा थाना परिसर में दबाव बनाने, नारेबाजी करने और घेराव जैसे कदम उठाए गए, जो कानून व्यवस्था के लिहाज से उचित नहीं हैं। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि पुलिस कानून और संविधान के तहत काम करती है और कानून से ऊपर कोई नहीं है। एसोसिएशन ने बार एसोसिएशन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से अपील की कि वे ऐसे तत्वों पर नियंत्रण रखें, जो समाज में भ्रम और तनाव पैदा कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि सभी पक्षों को सुनने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए और सच्चाई के आधार पर ही किसी को दोषी ठहराया जाना चाहिए। बाइट: राहुल कुमार मुरमू (रांची जिला अध्यक्ष झारखंड पुलिस एसोसिएशन)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top