Back
Surajkund झूला हादसा: गिरफ्तार आरोपी, शहीद निरीक्षक के परिवार को मदद का आश्वासन
JPJai Prakash
Feb 08, 2026 09:45:57
Faridabad, Haryana
सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम बाद परिजनों के हवाले किया गया पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना घायलो की स्थिति सामान्य, पुलिस महानिदेशक ने मुलाकात कर हाल-चाल जाना मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्य विशेष अनुसंधान टीम गठित फरीदाबाद: जैसा की विदित है कि 7 फरवरी को एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना सूरजकुंड मेला परिसर में घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था। घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अभियोग के अनुसंधान के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT व उप निरीक्षक संजय थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है, टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व एक अन्य आरोपी नितेश वासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका बारे जांच की जा रही है। 7 फरवरी को घठित इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंगला व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से सिविल अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने घटनाक्रम में घायल व्यक्तियों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इसका हमें बहुत दुख है और निरीक्षक जगदीश प्रसाद पर गर्व भी है। पुलिस विभाग इस घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करता है। हम शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता करेंगे। पुलिस विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद व सुप्रीम अस्पताल में दाखिल घायलों का भी हाल-चाल जाना। पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस घटनाक्रम में 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश SPO थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर F 4176 कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आईआईटी 3rd एयर दिल्ली, अमीषा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी पहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ (डिस्चार्ज ), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 (डिस्चार्ज), बलबीर वास सुल्तानपुर,(डिस्चार्ज ), अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज ), पूजा वासी बहादुरपुर फरीदाबाद (डिस्चार्ज ) के नाम शामिल है 5 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowFeb 08, 2026 11:22:220
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 08, 2026 11:22:030
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 08, 2026 11:21:250
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 08, 2026 11:21:150
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 08, 2026 11:20:570
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 08, 2026 11:20:440
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 08, 2026 11:20:220
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 08, 2026 11:20:050
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 08, 2026 11:19:480
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 08, 2026 11:19:370
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 08, 2026 11:18:130
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 08, 2026 11:18:010
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 08, 2026 11:17:460
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 08, 2026 11:17:280
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 08, 2026 11:17:180
Report