Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
काश्मीर में Hazratbal डर्गाह और Jamia मस्जिदों में रमजान के आखिरी शुक्रवार की जुमातुलVida
SBShowket Beigh
Mar 13, 2026 09:19:41
Srinagar,
Thousands of devotees gathered at Hazratbal Dargah and major Jamia Masjids across Kashmir on Friday to offer Jumatul Vida prayers, the last Friday of the holy month of Ramadan. The day witnessed deep spiritual devotion, emotional supplications, and special prayers for peace across the world A massive congregation of worshippers assembled at the revered Dargah Hazratbal on the banks of Dal Lake to observe Jumatul Vida, the last Friday of Ramadan. Men, women, and elderly devotees from different districts of Kashmir reached the shrine early in the morning to participate in the special congregational prayers. Religious scholars and Imams delivered sermons highlighting the importance of Ramadan, unity, compassion, and prayers for peace and stability. Special duas (supplications) were offered for the well-being of the country and for peace in conflict-affected regions. During the prayers, worshippers also made special supplications for peace in the Middle East, particularly amid the ongoing Iran-Israel war, asking Allah to protect innocent lives and restore stability in the region. Apart from Hazratbal, large gatherings were also reported at Jamia Masjid Srinagar, historic mosques in downtown areas, and other Jamia Masjids across the Valley, where thousands of faithful offered Friday prayers with great devotion. Many devotees said Jumatul Vida holds special significance in Islam, as it comes in the final days of Ramadan when prayers and charity are considered especially blessed. People prayed for prosperity, harmony, and safety for Jammu & Kashmir and the entire country. Authorities had made security and traffic arrangements around major shrines and mosques to ensure smooth movement of devotees. The atmosphere around Hazratbal and other mosques remained spiritual and peaceful, with worshippers expressing
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 10:18:03
Chahaniya, Uttar Pradesh:चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज निवासी खुशबू किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह मोहरगंज क्षेत्र में किन्नरों के एक बड़े समूह की अध्यक्ष बताई जा रही है।कुछ दिन पहले खुशबू किन्नर के घर पर एक विस्फोट की घटना हुई थी। इस मामले में सराय गांव के दो युवकों सहित लगभग एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नरों ने चहनिया चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और तीन दिन के भीतर आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए, हालांकि बाद में उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसी दौरान, आरोपियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है और पुलिस दबाव में कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई।एडीजी के निर्देश पर जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच की, जिसमें यह सामने आया कि विस्फोट की घटना के बाद खुशबू किन्नर और उसके कुछ सहयोगी आरोपित बनाए गए ।सोसल मीडिया में फैली ख़बर के अनुसार।जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने खुशबू किन्नर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद बलुआ थाना और मोहरगंज चौकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस ने खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके कुछ सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।खुशबू की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति रोकने के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर निगरानी रखी जा रही है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 13, 2026 10:17:41
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में जिला जेल से फरार हुए दो शातिर अपराधियों की तलाश में पुलिस अब तक खाली हाथ है। करीब डेढ़ महीने पहले 28 जनवरी को अयोध्या जिला जेल से सुल्तानपुर निवासी गोलू अग्रहरी और अमेठी निवासी शेख अली फिल्मी अंदाज में फरार हो गए थे। दोनों ने कंबल को आपस में बांधकर रस्सी बनाई और उसी के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के बाद कोतवाली नगर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि अब तक पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों फरार अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस ने अदालत से दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी हासिल कर लिया है। वहीं इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन पर भी गाज गिरी थी और जेल अधीक्षक समेत 12 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद ले रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 13, 2026 10:17:19
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा कांग्रेस ने कलेक्ट्री चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महंगाई के खिलाफ धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार से गैस के दाम कम करने की मांग की। धरने में बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष और विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, जिला प्रमुख रेशम मालवीया और कुशलगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने चूल्हा जलाकर रोटी बनाई तो कांग्रेस विधायक अर्जुन बामनिया ने तपते तवे पर रोटी सेखी, विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और अपना आक्रोश जताया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 13, 2026 10:16:54
Jaipur, Rajasthan:PHED का निजीकरण नहीं होगा, चीफ इंजीनियर ने ओएंडएम पॉलिसी को सिरे से खारिज किया. जयपुर में PHED के निजीकरण के विरोध में आज कर्मचारियों ने जलदाय मुख्यालय का घेराव किया. निजीकरण और ओएन्डएम पॉलिसी को लेकर कर्मचारियों ने जल भवन में विरोध प्रदर्शन किया. पिछले दिनों जयपुर में हुई ओएंडएम पॉलिसी की कांफ्रेंस के बाद निजीकरण की चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन चीफ इंजीनियर के लिखित आश्वासन के बाद निजीकरण की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लग गया है. निजीकरण को सिरे से खारिज. जलदाय विभाग में निजीकरण के चर्चाओं को खारिज करते हुए पूर्ण विराम लगा दिया गया. पेयजल सप्लाई के ऑपरेशन और मेन्टेनेंस का निजीकरण नहीं होगा. चीफ इंजीनियर मुख्यालय और शहरी देवराज सोलंकी द्वारा निकाले गए आदेश से स्पष्ट हो गया है कि PHED में योजनाओं के संचालक संधारण के लिए प्राइवेट कंपनियों के हाथों में नहीं दिया जाएगा. कर्मचारियों संगठन को लिखी गई चिट्ठी में सोलंकी ने कहा है कि वर्तमान में विभाग में O&M निजीकरण की ना तो कोई नीति बनाई जा रही है और ना ही इस प्रकार की कोई नीति प्रस्तावित है. विभाग के शहरी क्षेत्र में सभी काम विभागीय ढांचे के अनुरूप ही संचालित किए जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही O&M कार्य के लिए नीति बनाने का काम किया जा रहा है. देवराज सौलंकी ने कल ही ये आदेश जारी किए थे. सौलंकी ने विरोध प्रदर्शन के बीच privatization चर्चाओं को पूर्ण विराम लगाया. विरोध- इंटक संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने जल भवन का घेराव किया. विरोध प्रदर्शन में निजीकरण के साथ-साथ तकनीकी कर्मचारियों की नियमित, स्थाई भर्ती की मांग उठी. इंटक अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि O&M पॉलिसी को लेकर चर्चाएं तेज थीं, कांफ्रेंस भी रखी गई थी. लेकिन Chief Engineer ने लिखित आश्वासन दिया है कि किसी तरह का निजीकरण नहीं किया जा रहा है. कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा कि भविष्य में अगर ऐसी नीति लाई जाती है तो फिर से घेराव होगा. पिछले दिनों RIc में O&M policy conference हुई थी, जिसमें गांव और शहरों में O&M policy को निजीकरण के हाथों में दिए जाने पर चर्चा हुई थी, जिसे ठेकेदारों ने विरोध किया था. अब सरकार ने निजीकरण की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया.
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 13, 2026 10:16:34
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-PHED के निजीकरण के विरोध में आज कर्मचारियों ने जलदाय मुख्यालय का घेराव किया. निजीकरण, ओएंडएम पॉलिसी को लेकर कर्मचारियों ने जलभवन में विरोध प्रदर्शन किया. पिछले दिनों जयपुर में हुई ओएंडएम पॉलिसी को लेकर हुई कांफ्रेंस के बाद निजीकरण की चर्चाएं तेज हो गई थी, लेकिन चीफ इंजीनियर के लिखित आश्वासन के बाद निजीकरण की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लग गया है. निजीकरण को सिरे से खारिज- जलदाय विभाग में निजीकरण के चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह से पूर्णविराम लगा दिया. पेयजल सप्लाई के ऑपरेशन और मैंनटेनेंस का निजीकरण नहीं होगा. चीफ इंजीनियर मुख्यालय और शहरी देवराज सोलंकी द्वारा निकाले गए आदेश से स्पष्ट हो गया है कि पीएचईडी में योजनाओं के संचालक संधारण के लिए प्राइवेट कंपनियों के हाथों में नहीं दिया जाएगा. कर्मचारी संगठन को लिखी गई चिट्ठी में सौलंकी ने कहा है कि वर्तमान में विभाग में ओएंडएम निजीकरण की ना तो कोई नीति बनाई जा रही है और ना ही इस प्रकार की कोई नीति प्रस्तावित है. विभाग के शहरी क्षेत्र में सभी काम विभागीय ढांचे के अनूरूप ही संचालित किए जा रहे है. ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही ओएंडएम कार्य के लिए नीति बनाने का काम किया जा रहा है. देवराज सौलंकी ने कल ही ये आदेश जारी किए थे. सौलंकी ने विरोध प्रदर्शन के बीच आकर निजीकरण के चर्चाओं को पूर्ण विराम लगाया. बाइट-देवराज सोलंकी, चीफ इंजीनियर शहरी (मंच से) पॉलिसी का विरोध- इससे पहले इंटक संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने जल भवन का घेराव किया. विरोध प्रदर्शन में निजीकरण के साथ साथ तकनीकी कर्मचारियों की नियमित,स्थाई भर्ती की मांग भी उठाई. इंटक अध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि ओएंडएम पॉलिसी को लेकर चर्चाएं तेज थी, कांफ्रेंस भी रखी गई थी. लेकिन चीफ इंजीनियर मुख्यालय ने लिखित में आश्वाासन दिया है कि किसी तरह का निजीकरण नहीं किया जा रहा है. कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई नीति लाई जाती है तो फिर से घेराव होगा. बाइट-1 संजय सिंह शेखावत, अध्यक्ष,इंटक बाइट-2 बाबूलाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष,इंटक पिछले दिनों हुई थी कांफ्रेंस - पिछले दिनों आरआईसी में ओएंडएम पॉलिसी को लेकर कांफ्रेंस हुई थी, जिसमें गांव और शहरों में ओएंडएम पॉलिसी को निजीकरण के हाथों में दिए जाने पर चर्चाएं हुए थी, जिसका ठेकेदारों ने विरोध जताया था. अब सरकार ने निजीकरण की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_PHED_R स्लग से भेजी गई है। बाइट क्रमश भेजी गई है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 13, 2026 10:15:55
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अब बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने भोजन बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट—होटल शाने अवध, होटल तिरुपति और अवंतिका रेस्टोरेंट—ने परंपरागत और आधुनिक दोनों तरह के विकल्प अपनाए हैं।दरअसल अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ होटल और रेस्टोरेंट की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में गैस की कमी ने इन प्रतिष्ठानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। आने वाले श्रद्धालुओं और अपने स्टाफ को भोजन उपलब्ध कराने के लिए होटल प्रबंधन अब लकड़ी के चूल्हे, मिट्टी के पारंपरिक चूल्हे, कोयले की भट्टी और बिजली के इंडक्शन चूल्हों का सहारा ले रहा है।होटल संचालकों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति न होने से कामकाज पर काफी असर पड़ा है। रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिन्हें नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके अलावा होटल में काम करने वाले स्टाफ की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिनके लिए भी भोजन बनाना पड़ता है।हालांकि वैकल्पिक साधनों से किसी तरह काम चलाया जा रहा है, लेकिन इससे काम की गति और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं। होटल प्रबंधकों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द कमर्शियल गैस की आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Mar 13, 2026 10:15:38
Dehradun, Uttarakhand:मो मुजम्मिल (विकासनगर) ने LPG दिक्कतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन किया; सरकार का पुतला फूंका. LPG सिलेंडर को लेकर बढ़ रही परेशानियों के विरोध में आज कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. विकासनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर मुख्य बाजार में रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हाथ में एल.पी.जी सिलेंडर के पोस्टर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूक डाला. नव प्रभात ने कहा भाजपा की नीतियों से जनता को लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है; एलपीजी सिलेंडर का संकट भाजपा सरकार की नाकामी है. पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा की बिना तैयारी के घोषणाओं का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. LPG बुकिंग का नंबर कलेप्स हो चुका है; संजय किशोर ने LPG की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 13, 2026 10:15:19
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में रमज़ान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर खुतबे के दौरान अंतरराष्ट्रीय यौम-ए-कुद्स दिवस के तहत एहतेजाज किया गया। नमाज़ियों ने इजराइल की बर्बरता की निंदा करते हुए फिलिस्तीन के मजलूमों के समर्थन और बैतुल मुकद्दस की आज़ादी के लिए आवाज उठाई। साथ ही मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं भी मांगी गईं। रमज़ान के आखिरी जुमे को पूरी दुनिया में यौम-ए-कुद्स के रूप में भी मनाया जाता है। इसी सिलसिले में मंझनपुर की शिया जामा मस्जिद में अलविदा जुमा के खुतबे के दौरान उलेमा ने फिलिस्तीन के हालात और वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया। खुतबे में कहा गया कि फिलिस्तीन के बेगुनाह लोगों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ दुनिया भर के इंसाफ पसंद लोगों को आवाज उठानी चाहिए। नमाज़ियों ने इजराइल की कार्रवाई की निंदा करते हुए फिलिस्तीन के मजलूमों के साथ एकजुटता जताई और बैतुल मुकद्दस की आज़ादी के लिए एहतेजाज किया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने दुआ करते हुए कहा कि दुनिया में अमन, इंसाफ और इंसानियत कायम रहे। साथ ही देश में भाईचारा, शांति और तरक्की के लिए भी दुआएं की गईं। अलविदा जुमा के मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाज़ और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 10:14:37
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव (शुक्लागंज) में रमजान के मुकद्दस महीने में जुमे के दिन शुक्लागंज की जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज दोपहर के 01 बजे अकीदत और खशू-ओ-खुजूह के साथ अदा की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की और देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान मस्जिद परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन सभी लोगों ने अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में इबादत की। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार निगरानी करते रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर रमजान की मुबारकबाद देते नजर आए।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 13, 2026 10:10:03
Patna, Bihar:पटना में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर गैस सिलेंडर से जुड़ी शिकायतों के निवारण और जमाखोरी रोकने के लिए 28 धावा दलों का गठन किया गया है। इनमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जो उपभोक्ताओं और नियंत्रण कक्ष से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही गैस एजेंसी क्षेत्रों को सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में बाँटते हुए दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 भी जारी किया गया है, जहां आम लोग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी शिकायत या सूचना दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ब्लैकमार्केटिंग, जमाखोरी या अधिक कीमत पर गैस बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसियों और दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सजग और तत्पर है।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 13, 2026 10:09:25
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। यहाँ एक तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से तीन साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा कर रहे हैं। मामला मण्डला जिले की ग्राम पंचायत सागर के पोषक ग्राम बमोरी का है, जहाँ शुक्रवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी तीन वर्षीय मासूम आकृति यादव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास ही आंगनबाड़ी केंद्र है, जहाँ बच्चों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन से यहाँ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो शायद मासूम की जान बच सकती थी। वहीं घटना के बाद भाग रहे हाईवा को ग्रामीणों ने तिदनी टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
41
comment0
Report
Advertisement
Back to top