Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
कश्मीर में आतंकियों के मॉड्यूल पर शिकंजा: तीन जिलों में CIK की छापेमारी
FWFAROOQ WANI
Mar 26, 2026 06:00:32
Srinagar,
क Kashmir में आतंकी मॉड्यूल पर शिकंजा: श्रीनगर-शोपियां-गांदरबल में CIK की छापेमारी, दस्तावेज और उपकरण जब्त जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद की गई है। इस मॉड्यूल को कश्मीर निवासी शब्बीर अहमद लोन संचालित कर रहा था, जो फिलहाल बांग्लादेश में रहकर सक्रिय है। शब्बीर अहमद लोन गांदरबल के कंगन का रहने वाला है जो बांग्लादेश में रहकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का लिए काम कर रहा है और उसी के निर्देश पर नेटवर्क चला रहा है। इस मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। इनके जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़ने, फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। इसी बीच बांदीपोरा जिले में एक ड्रग पेडलर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद और नशे के नेटवर्क के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन घाटी में सक्रिय आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने और उनके अंतरराष्ट्रीय लिंक को उजागर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 26, 2026 06:59:30
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आज गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। मैराथन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौड़ में पुलिस लाइन की महिला आरक्षियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों को पोषाहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित और सशक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
978
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:51:07
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर चित्तौड़ दुर्ग स्थित मेवाड़ की कुलदेवी बाणमाता मंदिर में विशेष श्रृंगार, विशेष हवन और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अष्टमी के पावन अवसर पर भक्तों को बाणमाता के उस मूल स्वरूप के दुर्लभ दर्शन भी कराए गए, जो सामान्य दिनों में दिखाई नहीं देते। मंदिर के पुजारी राजेश पालीवाल ने बताया कि मंदिर में सफेद संगमरमर की ऊपर-नीचे दिखाई देने वाली दो मूर्तियां हैं, जो एक ही मूर्ति नहीं बल्कि दो अलग-अलग मूर्तियां हैं। इनमें पीछे स्थित मूर्ति 7वीं शताब्दी में बप्पा रावल द्वारा स्थापित बाणमाता की मूल प्रतिमा है, जबकि बाद में उसके आगे उसी स्वरूप की दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई थी। भारी श्रृंगार के कारण मूल प्रतिमा का केवल थोड़ा सा हिस्सा ही दिखाई देता है, जिससे अधिकांश भक्त अनजान रहते हैं। इतिहास के अनुसार बप्पा रावल चित्तौड़ फतह के बाद गुजरात से यह प्रतिमा लेकर आए थे और मेवाड़ में स्थापित की थी। बाद में आक्रमण में मूर्ति खंडित होने पर महाराणा सज्जन सिंह ने जीर्णोद्धार करवाकर नई प्रतिमा स्थापित करवाई थी。
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 26, 2026 06:50:34
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन में रामनवमी के उपलक्ष्य में रघुवंशी समाज द्रवारा शहर में निकाली गई भगवान राम की भव्य शोभायात्रा। शहर में शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत भगवान राम की शोभायात्रा का मुस्लिम समाज सहित सभी समाज के लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत शोभायात्रा मार्ग में भगवान राम के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति आई चरम पर नजर पहाडसिहपुरा राम मंदिर से रघुवंशी समाज की निकली भव्य शोभायात्रा में हजारो लोग हुए शामिल बडी संख्या में महिलाऐ भी हुई शामिल भगवान राम के प्रति जमकर देखी गई आस्था और श्रद्धा। खरगोन में दो दिनों तक मनेगा भगवान राम जन्मोत्सव कल सकल हिंदू समाज मनाएगा भगवान राम जन्मोत्सव।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 26, 2026 06:50:16
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 26, 2026 06:50:05
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पति की बात नहीं मानने के कारण उसने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजाब डालने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घायल पीड़िता को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है. दरअसल मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 स्थित बखरी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया. घायल महिला को उसकी पुत्री ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़िता उर्मिला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति गाली-गलौज और मारपीट करता था, पहले भी उस पर तेजाब से हमला हो चुका था. लेकिन कल फिर झगड़ा हुआ और वह घर में सो रही थी, तभी आरोपी पति ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरत से जांच कर रही है और पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है.
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 26, 2026 06:49:05
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 26, 2026 06:48:03
Jalore, Rajasthan:आहोर-जालोर आहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरजी में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने हरजी से सिरोही जिला सीमा तक सड़क चौड़ाईकरण एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान मंचासीन अतिथियों, विभागीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 26, 2026 06:47:55
Udaipur, Rajasthan:बकाया यूडी टैक्स को लेकर उदयपुर में नगर निगम सख्ती लगातार जारी है। नगर निगम की टीम ने आज यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर शहर के दो बड़े शिक्षण संस्थान को सीज कर दिया। हालांकि कार्रवाई के बाद एक संस्थान की ओर से तुरंत ही यूडी टैक्स की राशि जमा करवा दी गई। इस पर निगम की टीम ने सीज को हटा फ़िया। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि उदयपुर के भोपाल नोबल संस्थान के 25,87,572 रुपए और राजस्थान महिला विद्यालय के करीब 8 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया चल रहा था। बार-बार नोटिस देने के वाद भी दोनो संस्थाओं की ओर से टैक्स की राशि जमा नहीं करवाई गई। इस पर नगर निगम की टीम ने कर्रवाई करते हुए दोनो संस्थानों के प्रशासनिक भवन को सीज कर दिया। हालांकि इस कार्रवाई के कुछ ही समय बाद भूपाल नोबॉस संस्थान की ओर से बकाया ड्यूटी टैक्स जमा करवा दी गई। ऐसे में निगम की टीम ने उसके प्रशासनिक भवन को सीज से मुक्त कर दिया। आपको बताने की इस साल नगर निगम ने 20 करोड़ के यूडी टैक्स वसूलने का लक्ष्य ले रखा है। मार्च महीने के अंतिम दौर में नगर निगम की टीम ने अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार शक्ति बरती हुई है। यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने वाले प्रतिष्ठानों को सीज कर रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top