Back
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: महिलाएं नारायणी बनकर देश का नेतृत्व करेंगी
NJNaynee Jain
Mar 07, 2026 12:31:28
Noida, Uttar Pradesh
भारत की महिलाएं परंपरा की वाहिकाएं ही नहीं,परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विज्ञान भवन में महिला विचारकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भारती- नारी से नारायणी के उद्घाटन समारोह में ये बात कही। निर्णय क्षमता,साहस और मेहनत का कोई जेंडर नहीं होता।आज हर क्षेत्र में भारतीय महिलाएं पुरुषों से बेहतर काम कर रही हैं। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने खुद ही अपने लक्ष्य तय करना शुरू कर दिया है। परिवार,समाज और देश की अपेक्षाएं महिलाएं अवश्य पूरी करें, लेकिन अपने मन की खुशी के लिए भी उन्हें कुछ समय निकालना चाहिए। पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने माताओं से अपील की कि जो माहौल उन्हें नहीं मिला, वह उन्हें अपनी बेटियों को जरूर देकर उड़ने के लिए खुला आकाश देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम करें, यह क्षमता उनमें है। अगर वे अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें, तो नारी से नारायणी बन जाएंगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सभागार में उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर मैं मुसकान देख रही हूं। बड़े और जिम्मेदार पदों पर आसीन महिलाओं को अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। समारोह की अध्यक्ष राष्ट्र सेविका समिति की मुख्य संचालिका सुश्री वी. शांता कुमारी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत महत्व दिया जाता है। नारी समाज को धारण करने वाली सुदृढ़ शक्ति है, इसलिए नारायणी बन सकती है। उन्होंने कहा कि मंगलाचरण या वेदों के अध्ययन की बात हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर, भारत की महिलाओं ने अप्रतिम शौर्य का परिचय हर क्षेत्र में दिया है।शांता कुमारी ने कहा कि महिला विचारकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भारती- नारी से नारायणी में हो रहे मंथन से निकलने वाली अमृत धारा को देश भर में पहुंचा कर सही विमर्श स्थापित करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है।उद्घाटन समारोह में भारतीय विद्वत परिषद की सचिव शिवानी वी. ने कहा कि नारी से नारायणी पवित्र यात्रा है। लोग अक्सर नारी के सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन नारी तो अपने आप में ही ऊर्जा और शक्ति का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारती- नारी से नारायणी राष्ट्रीय सम्मेलन में हर नारी सशक्तीकरण की बात करने नहीं, बल्कि अपनी शक्ति को जगा कर आत्म-बोध के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन के इस सम्मेलन में मिलने वाले सुझाव भारत सरकार के संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे।आठ मार्च तक चलने वाले सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। सम्मेलन का आयोजन भारतीय विद्वत परिषद, राष्ट्र सेविका समिति और स्वयंसेवी संस्था शरण्या ने किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowMar 07, 2026 13:34:290
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 07, 2026 13:34:090
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 07, 2026 13:33:550
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:33:45Lakhimpur, Uttar Pradesh:वहीं पीड़ित ने दबंगों के डर के चलते घर पर ताला जड़ दिया है और पलायन का बोर्ड लगा दिया है
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 07, 2026 13:33:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:33:13Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आईपीएस अंशिका वर्मा ने 'लंदन ठुमका दा' पर किया डांस
0
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 07, 2026 13:33:060
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 07, 2026 13:31:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 13:31:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:220
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:30:50Noida, Uttar Pradesh:हंगामे की सूचना मिलने पर भोजपुर थाने की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया...वहीं दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है
0
Report