Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
अबिद अंसारी ने ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अमेरिका-इजराइल को जिम्मेदार ठहराया
SBShowket Beigh
Mar 02, 2026 07:18:28
Srinagar,
Shia leader Abid Ansari slams Killing of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Syed Ali Khamenei. Abid Ansari expressed deep sorrow and outrage over the death of Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Syed Ali Khamenei, holding the United States and Israel responsible for what he termed a brutal killing that has sent shockwaves through the Muslim world. Salam TV reporter Shaukat Baig had a special conversation with Kashmir's Shia leader Abid Ansari. Let us hear what Shia leader Abid Ansari said?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 02, 2026 08:48:56
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों में डंपर से जुड़े दो अलग-अलग हादसे हो चुके हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बंटी, सोनू और उनका साथी राजनाथ मोटरसाइकिल से सिकंदराराऊ से अपने गांव नगरिया पट्टी देवरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के निकट पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंटी के हाथ-पैर की हड्डियां मौके पर ही टूट गईं, जबकि उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय गांव के प्रधान नरोत्तम सिंह अपनी स्कॉर्पियो से उधर से गुजर रहे थे। सड़क किनारे भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रोका और घायलों को पहचानते ही तुरंत मदद शुरू की। 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और प्रधान ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे डंपर हादसों के बावजूद प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे लोगों में डर और आक्रोश बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रयास कर रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
SANTOSH KUMARSANTOSH KUMAR
Mar 02, 2026 08:47:05
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जमीनी विवाद को लेकर कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मारकर सनसनी फैला दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भयापुरवा गाँव के पास का है। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे दो लोगों पर कार सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगने की सूचना है। घायल दोनो शख्स दुर्गापुर गाँव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 08:38:31
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव/बांगरमऊ। पुलिस की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट का शिकार हुए एक ट्रक को टोचिंग कर बांगरमऊ चौकी के पास एक्सप्रेस-वे किनारे खड़ा कर दिया गया था। रात करीब 2:00 बजे लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज बस सड़क पर खड़े उसी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्रियों का इलाज जारी है। मृतकों में सीतापुर निवासी मुकेश शामिल हैं, जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे का शिकार बस आगरा फोर्ट डिपो की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यदि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित स्थान पर हटाया जाता, तो शायद यह बड़ा हादसा टल सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पुलिस अपना पल्ला झाड़ते हुए बस चालक को झपकी आने की बात कह रही है
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 02, 2026 08:36:33
Chowk, Uttar Pradesh:हेडलाइन- महराजगंज भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने जमकर खेली होली महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं बटालियन के जवानों ने आज होली के रंगों से खुद को भिगो लिया। भारत नेपाल सीमा से सटे नौतनवा के दुमहानघाट स्थित बटालियन हेडक्वार्टर पर आयोजित कार्यक्रम में जवानों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। होली के गीतों और फिल्मी धुनों पर नाचते नचाते जवानों ने सबको प्रेम से मिलजुलकर होली मनाने का संदेश दिया। इस दौरान एसएसबी जवानों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे जिनके बीच गुजिया कंपटीशन का आयोजन किया गया वहीं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया होली के गीतों पर नाचते झूमते एसएसबी के जवानों ने होली मिलन समारोह में रंगों का भरपूर आनंद उठाया और एक दूसरे को रंग गुलाल से सराबोर कर दिया। रंग गुलाल के फव्वारे के साथ नाचते झूमते एसएसबी के अधिकारी व जवानों के बीच आज सभी तरह का भेद खत्म हो गया था। कौन अधिकारी है और जवान आज कुछ पता नहीं चला। बस सब ओर रंग गुलाल की ही बहार नजर आ रही थी। सरहद की सुरक्षा में तैनात जवान होली के रंग में सर से पावं तक रंगे नजर आये। वही होली का पर्व मना रहे एसएसबी अधिकारियों व जवानों के परिवार का कहना था कि घरों से दूर रहकर तो परिवार का याद तो आती है लेकिन सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा भी जरूरी है इसलिए यहां पर तैनात जवानों के साथ होली का पर्व मनाया जा रहा है क्योंकि यह भी हमारा एक परिवार है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 02, 2026 08:35:42
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के अधीन संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चयनित कार्मिकों को आठ माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिल पाने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चयन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले करीब दो हजार अभ्यर्थी अब तक पदस्थापन आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इनमें पीटीआई, कम्प्यूटर अनुदेशक, प्रयोगशाला सहायक, लाइब्रेरियन तथा तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-2 (हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान) शामिल हैं। गौरतलब है कि 25 अगस्त 2024 को आयोजित चयन परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से 29 जून तक ऑनलाइन विकल्प मांगे गए थे। प्रथम चरण में जिला आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद इन गैर-शैक्षणिक और शारीरिक शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए। विभाग द्वारा 1 जुलाई 2025 को तृतीय श्रेणी शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता एवं प्रधानाचार्य सहित 11,576 पदों पर नियुक्तियां दे दी गईं, लेकिन शारीरिक शिक्षक एवं अन्य गैर-शैक्षणिक पदों पर चयनित अभ्यर्थी अब भी प्रतीक्षा में हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से इन पदों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनकी सेवा नियुक्ति अटकी हुई है। इधर स्कूलों में शिक्षकों और सहायक स्टाफ की कमी से पठन-पाठन एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विशेष रूप से पीटीआई और कम्प्यूटर अनुदेशकों की अनुपस्थिति से विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। राज्य में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ होना है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने मांग की है कि नए सत्र से पूर्व ही पदस्थापन आदेश जारी किए जाएं, ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 02, 2026 08:35:28
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 02, 2026 08:35:13
Madhubani, Bihar:रहिका में तिर्पनवां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह धूमधाम से मनाया गया। रहिका प्रखण्ड मुख्यालय में मिथिला विभूति महाकवि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह विगत 53 वर्षों से मनाया जा रहा है। समारोह का शुभारम्भ दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा सहित गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। गणमान्य लोगों ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। कमिटी ने मुख्य अतिथि सहित गणमान्य लोगों को मिथिला की परंपरागत सम्मान पाग दोपटा से सम्मानित किया। समारोह में देश के कोने कोने से पहुंचे कलाकारों ने गीत नृत्य का अनोखा प्रदर्शन किया। देर शाम से शुरू हुआ संगीत नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम सुबह तक समा बांधे रखा और दर्शक जमे रहे। सांसद ने रहिका में आयोजित विद्यापति पर्व समारोह की सराहना की और सरकार द्वारा मैथिली और मिथिला के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया。
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 02, 2026 08:35:04
Nagaur, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा विभाग का शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान नावा में निरीक्षण के दौरान 133 लीटर मूंगफली का तेल सीज किया गया। मेसर्स बालकिशन बेरीवाल पर निरंतर कार्यवाही। एंकर: डिडवाना जिले के नावां में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला के निर्देशों की पालना में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु 'शुद्ध आहार—मिलावट पर वार' अभियान के तहत होली के त्योहार पर विशेष अभियान चलाया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि इसी क्रम में नावां में मां दुर्गा रेस्टोरेंट, बालकिशन बेरीवाल एवं मां लक्ष्मी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मां दुर्गा रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन, पेड़ा मिठाई का नमूना लेकर मौके पर 15 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री जैसे चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, मेसर्स बालकिशन बेरीवाल से मूंगफली का तेल नमूना लेकर 133 लीटर अमानक/गुणवत्ता के अंदाजा से सीज किया गया है और मां लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से पेड़ा मिठाई, कलाकंद मिठाई, चमचम मिठाई का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग लगातार नमूनें लेकर प्रयोगशाला में जांच करवायी जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन आमजन से अपील कर रहा है कि उपभोक्ता केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओं से खाद्य सामग्री क्रय करें तथा पैकेजिंग, दिनांक देखकर ही खरीदे। कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी राजूराम उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 02, 2026 08:34:19
Jaipur, Rajasthan:मार्च की शुरुआत होते ही राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी हवाओं के असर से इस बार मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। लगभग सभी शहरों में पारा 30 डिग्री पार कर चुका है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में 32.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण सर्दी समय से पहले विदा हो रही है और गर्मी जल्दी दस्तक दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार यदि यही स्थिति रही तो मार्च में ही हीटवेव जैसे हालत बन सकते हैं। होली के बाद प्रदेश में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं। ऐसे में लोगों को दोपहर की धूप से बचाव की सलाह दी गई है।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 02, 2026 08:33:54
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित तिलाठी गांव के एक बगीचे में 18 वर्षीय युवक का फंदे से झूलता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बलों के साथ पहुँचे और फिर युवक के शव को पेड़ से उतारा गया. मृतक युवक की पहचान ओमप्रकाश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार के रूप में की गई है. घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों का कहना है मृतक घनश्याम दो तीन दिनों से अपने घर पर रुकता नही था घर आता भी था तो खाना खाने के बाद बाहर निकल जाता था. बीते कल भी मृतक अपने घर नही आया था. सुबह घर वालों को पता चला कि उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बगीचे में उसका शव लटक पड़ा हुआ है जिसे देख मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं घटना स्थल पर पहुँचे सदर एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुँची है मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं मृतक के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नही पाए गए हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा.
0
comment0
Report
SBSantosh Bhagat
Mar 02, 2026 08:33:38
Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के महागामा में आज बैंक ऑफ इंडिया में बैंक लूटने का असफल प्रयास हुआ है। बदमाशों की गोली बारी में गार्ड घायल हो गया है। उसका इलाज महगामा के रेफरल अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गार्ड की तत्परता से आज एक बड़ी घटना टल गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक युवक हेलमेट पहनकर बैंक के अंदर आया, गार्ड के पूछने के बाद अन्य दो लड़कों के द्वारा गार्ड का बंदूक छीनने की कोशिश की गई। वह एक लड़का कमर से पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दिया जिससे गार्ड को गोली कंधे में लगी। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी खंगाल रही है। महगामा के रेफरल अस्पताल में घायल गार्ड का इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top