Back
हरदोई में सपा का सरकार पर हमला; किसानों की समस्याएं उजागर
ADASHISH DWIVEDI
Sept 15, 2025 12:16:19
Hardoi, Uttar Pradesh
स्लग-हरदोई में सपा ने जन समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
-सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में प्रदर्शन दिया गया ज्ञापन
-सपा नेता डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहाकि सरकार सभी मोर्चों पर विफल
-सरकार न खाद दे पा रही न बीज किसान की डॉय दोगुनी के बजाय आधी कर दी
-सपा नेता ने कहाकि अगर सरकार किसानों और जनता की समस्याओं को दूर नही करती तो फिर करेंगे प्रदर्शन
-सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा
एंकर-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर हरदोई में सपा नेताओं ने जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी दिया गया जिसमें मांग की गई है सरकार किसानों की और आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करें।सपा नेताओं ने कहा सरकार सभी मोर्चों पर विफल है और समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय आधी कर दी है।
वीओ-1
अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि जन समस्याओं और बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ किसानो की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है आज बढ़ती महंगाई बेरोजगारी बुरी तरह से सड़के खराब है कोई सुनने वाला नहीं है बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरीके से विफल है उन्होंने कहा कि ना तो सरकार खाद दे पा रही है और ना ही फसलों का बीज किसानों को मिल पा रहा है ना ही बाढ़ पीड़ितों को मदद मिल रही है।उन्होंने कहा कि सरकारी इन समस्याओं को समाप्त करे सपा के द्वारा उठाई गई इन समस्याओं और मांगों को पूरा करें उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वह कह रहा है जो सरकार कह रही है।कहा कि किसान रात में फसल की रखवाली करता है और फिर खाद के लिए लाइन में लगता है फिर भी किसान को खाद नहीं मिल पा रही है।कहा कि यह किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते थे लेकिन दोगुनी के बजाय आधी कर दी गई है।उन्होंने कहा कि यह सरकार जाएगी और सपा ईट से ईट बजा देगी अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो फिर से प्रदर्शन भी किया जाएगा।पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री उषा वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को डीएपी और खाद तक उपलब्ध नहीं करा पाई है।कहाकि अब देवीय आपदा इस समय बाढ़ से लोग परेशान हैं उनको भी सहायता नहीं मिल पा रही।कहाकि आने वाले समय में जब पानी स्थिर होगा तो महामारी भी फैलने वाली है ऐसे में सब समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की जिम्मेदारी है समाजवादी पार्टी के लोग सरकार से मांग करते हैं की जनहित पर विशेष ध्यान दिया जाये।
बाईट-ऊषा वर्मा,पूर्व सांसद,पूर्व मंत्री
बाईट-डॉक्टर राजपाल कश्यप,प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDURGESH BISEN
FollowSept 15, 2025 13:46:460
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 15, 2025 13:46:320
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 15, 2025 13:46:240
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 15, 2025 13:46:160
Report
DSDeepesh shah
FollowSept 15, 2025 13:46:000
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 15, 2025 13:45:450
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 15, 2025 13:45:360
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowSept 15, 2025 13:45:260
Report
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 15, 2025 13:45:180
Report
SSandeep
FollowSept 15, 2025 13:43:030
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 15, 2025 13:38:481
Report
SKSHIV KUMAR
FollowSept 15, 2025 13:38:34Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:OPEN PTC- मुजफ्फरनगर में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले हैं
CLOSE PTC- ये पूरा मामला नई मंडी थाना क्षेत्र के बागोवाली का बताया जा रहा है
3
Report