Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
SKUAST-K ने Kupwara में जैविक नियंत्रण प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किया, IPM अपनाने को प्रेरित
WMWaqar Manzoor
Mar 28, 2026 11:00:46
Ganderbal,
Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology of Kashmir (SKUAST-K) organized an outreach programme on eco-friendly pest management at Krishi Vigyan Kendra (KVK) Kupwara, aiming to promote sustainable agricultural practices among tribal farmers. The programme was conducted under the All India Coordinated Research Project on Biological Control of Crop Pests (AICRP-BC), Division of Entomology, Faculty of Horticulture, SKUAST-K Shalimar, with support from ICAR–National Bureau of Agricultural Insect Resources (ICAR-NBAIR), Bengaluru. Prof. Rahiaina Habib Kanth, Director Extension, SKUAST-K, who attended the event as Chief Guest, emphasized the importance of environmentally safe and sustainable pest management practices in enhancing crop productivity and ensuring long-term soil health. Dr. Akhtar Ali Khan, Professor & Head, Division of Entomology, and Dr. G. M. Bhat, Professor & Head, KVK Kupwara, also addressed the gathering. They encouraged farmers to adopt integrated pest management (IPM) techniques, highlighting their effectiveness in reducing dependency on chemical pesticides while improving crop quality. During the technical sessions, Dr. Sajad Mohi-ud-Din, Principal Investigator, and Dr. Mudasir Gani, Co-Principal Investigator, provided detailed insights into pest management strategies for key crops including pulses, maize, and apple. The experts laid special focus on biological control methods as a sustainable alternative to conventional practices. As part of the Tribal Sub-Plan initiative of ICAR-NBAIR, essential agricultural inputs such as rajmash seeds, vermicompost, pheromone traps, and neem oil were distributed among participating tribal farmers to support eco-friendly farming. The programme concluded with an interactive session, where farmers shared their experiences and appreciated SKUAST-K’s efforts in promoting sustainable and environmentally responsible agriculture in the area.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 28, 2026 12:12:51
Milak, Uttar Pradesh:मिलक: अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल का जन्मदिन उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देकर खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को पल्लवी पटेल नगर निवासी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद राकेश गंगवार के आवास पर पहुंची। वहां पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने जन्मदिन पर केक काटा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक खिलाकर बधाइयां दी। इस दौरान जिला महासचिव बरेली अतेश गंगवार, जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली सुभाष पटेल, मंडल अध्यक्ष बरेली आनंद मोहन पटेल, हिमांशु पटेल, भानु प्रताप सिंह समाजवादी, सुरेश गंगवार, मोहन पटेल, गोपेश्वर पटेल, हंसराज गुप्ता, हरिओम गंगवार, विवेक गंगवार, दीपक गंगवार, अशोक गंगवार, सूरज पटेल और सुशील गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकार - विनोद कुमार गंगवार
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 12:07:22
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। दरअसल, शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर ने कोतवाली क्षेत्र के जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम प्रभारी ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया। इस दौरान अधिकारियों ने गोदाम के अंदर रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड और सीलिंग की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि ईवीएम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और चुनावी सामग्री की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने को कहा। जिला प्रशासन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की शंका को दूर करने के लिए समय-समय पर ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया जाता है। फिलहाल इस निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 12:05:02
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने जिला जेल में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।दरअसल शनिवार को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर के मेस और बैरकों की सघन तलाशी कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान पूरे जेल परिसर को बारीकी से चेक किया गया और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कैदियों से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। बताया जा रहा है कि यह औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को परखने के उद्देश्य से किया गया। फिलहाल निरीक्षण के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद होने की सूचना नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 28, 2026 12:02:42
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने के उद्देश्य से कई अहम परियोजनाओं पर तेज़ी से काम करने का आग्रह किया। इस मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को कुंभ 2027 की व्यापक तैयारियों और इसे "डिजिटल कुंभ" के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने इस पहल के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से 143.96 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी। राज्य में पर्यटन में हो रही तेज़ी से बढ़ोतरी और बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने RRTS का विस्तार हरिद्वार और ऋषिकेश तक करने का आग्रह किया, और अनुरोध किया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को 2026 तक पूरा करके उसका उद्घाटन किया जाए।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 28, 2026 12:02:30
0
comment0
Report
SSSHAILESH SHARMA
Mar 28, 2026 12:02:19
Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर बांगड़ ग्राम स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 2 से 5 अप्रैल तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने विस्तृत जानकारी दी। वार्षिकोत्सव के दौरान प्रसिद्ध संत स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक “कृष्ण नीति दर्शन” विषय पर प्रवचन देंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्ञान के माध्यम से जीवन को सही दिशा प्रदान करना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। प्रेस वार्ता में इकाई प्रमुख विकास सिंघल, कमर्शियल हेड रविन्द्र जैन, मानव संसाधन विभाग के हेड देवेंद्र माथुर सहित आशीष वर्मा, विशाल जयसवाल और कुंदन बैराठे उपस्थित रहे। मंच संचालन भरत शर्मा द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य बनाने के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 28, 2026 12:01:30
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और जोधपुर प्रभारी भूपेंद्र सैनी शनिवार को जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सैनी ने पार्टी के चल रहे अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो विभिन्न मंडलों में आयोजित हो रहा है। इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सैनी ने कहा कि 6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती पर भी पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें दीपदान, पुष्पांजलि और जागरूकता गतिविधियां शामिल होंगी। राजस्थान सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। साथ ही उन्होंने जोधपुर में उद्योग, कौशल विकास और रोजगार को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार और संगठन लगातार जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 28, 2026 12:01:00
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 28, 2026 12:00:47
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 28, 2026 12:00:30
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो, अक्षरा सिंह ने कहा झारखंड मेरा ननिहाल और यहां पला बढ़ा हूँ इसलिए झारखंड में फिल्म इंडस्ट्रीज की असीम संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म इंडस्ट्रीज होने से लोगो को काफी ज्यादा रोजगार मिलेगा साथ ही पर्यटन और होटल उद्योग को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार फिल्म इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडीज की बात कर रही है और ऐसा हुआ और हमे मौका मिला तो झारखंड में भी काम करने में काफी खुशी मिलेगी क्योंकि यहां मेरा ननिहाल है। उन्होंने कहा कि यहां कई खूबसूरत जगह है जहां फिल्मों की शूटिंग हो सकती है और बड़े पैमाने पर लोगो को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। झारखंड में कई आकर्षक पर्यटक स्थल है और झारखंड जल, जंगल जमीन से घिरा हुआ है और यहां नेचुरल खूबसूरती काफी है ऐसे में हमें अगर काम करने का मौका मिले तो जरूर यहां काम करेंगे। फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बोकारो के चास के तलगडिया मोड स्थित होटल क्लर्क इन के उद्घाटन के मौके पर पहुंची थी जहां उन्होंने उक्त बाते मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने होटल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान चन्दनक्यारी के जेएमएम विधायक उमाकांत रजक और होटल मालिक के साथ साथ अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे। इस दौरान अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोगो की भीड़ भी जुट गई।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 11:58:56
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए। ज्ञापन में कहा गया कि अति पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर निर्भर हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही आवश्यक संसाधन। ऐसे में जो सक्षम हैं वे लखनऊ या दिल्ली जाकर इलाज करा लेते हैं, जबकि गरीब मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा गया कि यहां कुल 175 चिकित्सकों के पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में मात्र 62 नियमित चिकित्सक कार्यरत हैं। वहीं 62 चिकित्सक संविदा पर कार्य कर रहे थे, जिनमें से अधिकांश का नवीनीकरण नहीं किया गया है। इससे चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा संविदा चिकित्सकों का नवीनीकरण रोका गया है, जबकि पहले से ही 51 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में आधे से भी कम चिकित्सकों के सहारे प्रतिदिन लगभग 3 हजार मरीजों की ओपीडी, ऑपरेशन और वार्ड की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। इसके अलावा क्लास-2, 3 और 4 के पदों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भी आधे से अधिक पद रिक्त हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है। चिकित्सीय उपकरणों की कमी पर भी चिंता जताई गई। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में मात्र एक एमआरआई, एक सीटी स्कैन और दो अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, जबकि 20 करोड़ रुपये से अधिक के उपकरणों की आवश्यकता है। इसके विपरीत सरकार द्वारा मात्र 3-4 करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही चिकित्सकों के रिक्त पदों को नहीं भरा गया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में अशोक सक्सेना, रजनीश श्रीवास्तव, प्रदीप झा, गोलू ठाकुर, हरवंश लाल, नरेश वर्मा, अरुण रायकवार, अभिषेक तिवारी, विजय रायकवार, शंकर रायकवार और प्रभुदयाल कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
946
comment0
Report
Advertisement
Back to top