332001
सीकर बनेगा शिक्षा हब! जानिए कैसे खुलेगा छात्रों के लिए नए रास्ते
Sikar, Rajasthan:स्वर्णिम राजस्थान सीकर के लिए स्टोरी सीकर अशोक सिंह शेखावत योद्धाओं और सेठ साहूकारों के साथ देख स्थली है सीकर एजुकेशन हब के रूप में उभरा सीकर एंकर शेखावाटी अंचल के हरदय सीकर वीरों और सैनिकों और सेठ साहूकारों की भूमि है। सीकर अब एजुकेशन के हब के रूप में सीकर ने राजस्थान में अपनी पहचान कायम कर ली। राजनीतिक रूप से भी यह जिला काफी जागरूक और राजस्थान की राजनीति में अच्छी खासी धाक रखता है । खाटूश्यामजी, जीण माता और शाकंभरी सहित अनेक धार्मिक स्थल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र भी है सीकर। सीकर विकास के रूप में उड़ान भर रहा है। सीकर में विकास की अपार संभावनाएं है। वीओ बीर भान का बास के नाम से पहचाने जाने वाले आज के सीकर को नया रूप राजा दौलत सिंह ने दिया। इसके बाद सीकर में विकास के पंख राव राजा कल्याण सिंह ने लगाए। राजा कल्याण सिंह ने धर्मशाला , स्कूल, कुएं बावड़ियों गढ़ सार्वजनिक कार्य के भवन सहित सीकर में जन कल्याण के कार्य करवा कर सीकर का विकास किया। आज सीकर लगातार विकास के सोपान तय कर रहा है। आज सीकर राजस्थान का कोचिंग हब बन गया है। वैसे सीकर जिले को फौजियों की खान भी कहा जाता है । ऐसा कोई गांव ढाणी नहीं है। जिसमें सेवारत और पूर्व सैनिक ना हो। फौज में भर्ती होना यहां के युवाओं का पैशन है। सीकर जिले के औद्योगिक घराने गोयनका, रुहीया, बजाज, मोदी औद्योगिक घरानों ने देश के विकास में योगदान दिया है। तो सीकर राजनीतिक रूप से देश और राजस्थान की राजनीति में अपना विशेष पहचान रखता है। सीकर से स्वर्गीय भैरो सिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री और उप राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया।चौधरी देवी लाल उप प्रधानमंत्री बलराम जाखड़ लोक सभा अध्यक्ष बने। लोसल की बहू प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की राष्ट्रपति बनी। तो यहां के सैकड़ों वीर योद्धाओं ने देश के लिए शहादत दी है। भारत पाक युद्ध हो या फिर चीन से या फिर कारगिल युद्ध कोई भी युद्ध हुआ हो यहां के लाडले बहादुर जवानों ने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की है। किसान और खेती की बात करे तो सीकर देश में नासिक के बाद मीठे प्याज के उत्पादन में दूसरे पायदान पर है। वही यहां के किसानों ने नवाचार किए और खेती उत्पादन में भी अपना दमखम बनाया हुआ है। सरसों, बाजरा गेहूं जौ सहित सब्जियों के उत्पादन में भी यहां के किसान अग्रणी है। औद्योगिक क्षेत्र में सीकर ने कदम रखा हुआ है लेकिन अभी अधोगिक विकास की अभी भी अपार संभावनाएं है। खनन में सीकर के नीम का थाना पाटन खंडेला श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, दातारामगढ़ इलाके में माइनिंग की जाती है खंडेला और श्री माधोपुर में ईंट उद्योग भी खासा पनप रहा है जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र भी सीकर है। सीकर के खाटूश्याम बाबा, जीण माता जी, हर्ष पर्वत का भैरो बाबा का मंदिर, शाकंभरी माता का मंदिर , गोपी नाथ जी का मंदिर , श्रद्धा नाथ आश्रम , बुदगिरी मढ़ी, नृसिंह भगवान का मंदिर रिंगस का भैरो जी का मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। इन धार्मिक स्थलों को धार्मिक सर्किट के रूप में विकास कर धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा कि अपार संभावनाएं है। शेखावाटी की हवेलियों कुएं बावड़ियों गढ़ों को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते है। फतेहपुर लक्ष्मणगढ़ इलाके की हवेलियों और फ्रैंको पेंटिंग देखने लाखों पर्यटक साल भर इस इलाके में आते है। खंडेला का गोटा उद्योग राजस्थान में अपनी पहचान रखता था लेकिन वर्तमान में यह भी दम तोड़ चुका है। गोटा उद्योग के विकास किया जाकर यहां के कारीगरों को रोजगार के अवसर डवलप किए जा सकते है। गोटा उद्योग से हजारों महिलाएं घर पर बैठकर गोटे से फूल पत्तियों का निर्माण कर कमाई करती थीं अगर इस उद्योग का विकास किया जाए तो महिलाओं को भी घर बैठे रोजगार मुहैया करवाया जा सकता है। सीकर वर्तमान में राजस्थान में कोचिंग हब के रूप में उभरा है। सीकर में मेडिकल इंजीनियरिंग परीक्षाओं की सैकड़ों की संख्या में कोचिंग संस्थान है जिनमें लाखो बच्चे अपना भविष्य संवारने के लिए तैयारी कर रहे है। तो सेना में भर्ती के लिए भी सीकर में दर्जनों कोचिंग इंस्टिट्यूट है जहां हजारों युवा फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहे है। सीकर में इंग्लिश हिंदी मीडियम के शानदार स्कूल है। तो लक्ष्मणगढ़ में बालिकाओं के लिए मोदी स्कूल है। सीकर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्व विद्यालय है। जहां से विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है। सीकर में मेडिकल कॉलेज से भी होनहार चिकित्सक तैयार किए जा रहे है। वर्तमान में शिक्षा में अग्रणी सीकर में विकास के आपार संभावनाएं है। सीकर जिला सीकर जिले का क्षेत्रफल - 7742 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या करीब 28 लाख से अधिक ग्राम पंचायत की संख्या 354 विधानसभा की संख्या 8 नगर पालिका 11 नगर परिषद 2 धार्मिक स्थल_ खाटूश्यामजी, जीणमाता, शाकंभरी माता का मंदिर, हर्ष और रींगस के भैरो मंदिर, बुदगिरी मढ़ी, गोपी नाथ जी का मंदिर , श्रद्धा नाथ आश्रम , नृसिंह भगवान का मंदिर खेती मीठे प्याज का उत्पादन देश में दूसरे स्थान पर। गेहूं, बाजरा जौ सरसों के खेती। उद्योग_ सैकड़ो उद्योग इकाइयां स्थापित, माइनिंग, ईंट उद्योग , खंडेला का गोटा उद्योग। लेकिन वर्तमान में यह उधोग लगभग बंद सा हो गया है शिक्षा सीकर में मेडिकल कालेज पंडित दीन दयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्व विद्यालय सरकारी निजी कॉलेज, स्कूलों का संचालन, पॉलीटेक्निक आईं टी आई कॉलेज का संचालन रलावता में डिफेंस एकेडमी संभावनाए ओधोगिक इकाइयों को बढ़ावा के लिए प्लान तैयार हो सुविधाओं मुहैया कराई जाए ताकि बड़े उद्योग स्थापित हो जिससे रोजगार का सृजन हो सके। माइनिंग और ईंट उद्योग के बढ़ावे के लिए सरकार की और से सहयोग मिले जिससे उद्योग को बढ़ावा मिले खंडेला के गोटा उद्योग की जीवित करने के लिए सरकार की तरफ से पहल की जाए जिससे पहचान को चुका खंडेला का गोटा उद्योग पुनर्जीवित हो और लोगों और महिलाओं को रोजगार मिल सके धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में विस्तार हो और धार्मिक सर्किट बना कर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप किया जाए। कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए सरकार सुविधाएं दे। कोचिंग संचालकों की जमीन आवंटन सहित बेहतरीन संचलन के लिए सरकार की पॉलिसी बनाई जाए जिससे बच्चो को और अधिक सुविधा मिले। और सीकर देश में भी अपना स्थान बनाए । सीकर में सड़को का निर्माण हो शहरों गांवों में स्वच्छता के लिए और बेहतरीन व्यवस्था के साथ प्लान तैयार हो अस्पतालों में नई तकनीकी का समावेश का उपकरण मुहैया कराए जाए और रिक्त स्टाफ के पदों को भरा जाए ताकि चिकित्सा व्यवस्था और सुदृढ़ हो सीकर शहर में बढ़ती आबादी और बढ़ते वाहनों के चलते यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए पर्यावरण संरक्षण के लिए और प्रयास किए जाए सीकर के नानी बीड इलाके के गंदे पानी की निकासी के काम को गति देकर समय का समाधान हो सीकर के चारों तरफ रिंग रोड़ का निर्माण हो ताकि यातायात का दबाव कम हो सकते और ट्रैफिक जाम और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके बढ़ते अपराधों पर जिस तरह से कार्रवाई की जा रही हैंउसमे और गति लाकर नशा और अपराधों पर अंकुश लगाया जाए किसानों को नवीनतम तकनीकी से जोड़कर खेती के लिए प्रेरित किया जाए और प्याज भंडारण की व्यवस्था की जाए शेखावाटी की हवेलियों को संरक्षित करने के लिए प्लान तैयार किया जाए। जर्जर हो रही हवेलियों बावड़ियों कुएं गढ़ों के संरक्षण के लिए सरकार की तरफ से प्रयास कर इस धरोहर को बचाने के प्रयास किए जाए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलौदाबाजार-भाटापारा स्कूल गेट गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच शुरू
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ | बलौदाबाजारस्लग: स्कूल का मुख्य द्वार गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत एंकर: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के हथबंद गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोहे का मुख्य द्वार अचानक भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक lae लहर है। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं。 वीओ: मामला सिमगा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम हथबंद का है। मृतक बालक की पहचान शिवम यादव, पिता नन्ही यादव, निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम तीज पर्व के अवसर पर हथबंद में अपनी बड़ी मां के घर आया था। इसी दौरान स्कूल के मुख्य द्वार का लोहे का गेट अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया。 घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सिमगा अतुल शेटे तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं。 ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के मुख्य द्वार का कॉलम करीब तीन महीने से खराब था। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण गेट कमजोर होकर गिर गया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं。 हादसे के बाद शाला प्रबंधन की ओर से मृतक परिवार को प्रारंभिक सहायता के तौर पर 20 हजार रुपये दिए गए। वहीं कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा 50 हजार रुपये की अंतरिम सहायता स्वीकृत की गई, जिसे एसडीएम अतुल शेटे ने स्वास्थ्य केंद्र सिमगा पहुंचकर मृतक के परिजनों को प्रदान किया。 वहीं जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल ने मामले में जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। h Hathband थाना प्रभारी गोकुल पटेल के अनुसार, पंचनामा कार्रवाई के बाद मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा भेजा गया है।0
0
Report
बेंगलुरु दंपत्ति ने Tirupati मंदिर को 3.78 लाख मूल्य के हीरे-जड़ित झुमड़े दान किये
Hyderabad, Telangana:Tirupati: Bengaluru-based couple Smt. C. Padmaja and K. Raghavendrar Rao donated a pair of diamond studded earrings worth Rs.3.78 lakh to Sri Padmavathi Ammavari Temple, Tiruchanoor. The earrings are adorned with uncut diamonds, rubies and emeralds. The donors offered the jewellery with devotion, seeking the blessings of Goddess Padmavathi Ammavaru. TTD Archaka Sri Babu Swamy, Temple and others were present.0
0
Report
राजसमंद पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चारभुजनाथ मंदिर में दर्शन किये
Rajsamand, Rajasthan:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज राजसमंद प्रवास के दौरान प्रसिद्ध चारभुजनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परंपरा के अनुसार पुजारियों ने उन्हें भगवान की छवि भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद वे धनायका गाँव के लिए रवाना हो गए, जहां वे संघ कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। संघ प्रमुख आज रात्रि राजसमंद के आरएसएस भवन में ठहरेंगे। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल मौके पर मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
आगरा के गर्जना सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने मुकुट समाज को लौटाकर संदेश दिया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में खटीक गर्जना सम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सम्मान के तौर पर चांदी का मुकुट पहनाया गया। लेकिन उन्होंने इसे अपने पास रखने के बजाय समाज को लौटा दिया। उन्होंने कहा—इस मुकुट से किसी जरूरतमंद बेटी के पैरों में पायल सजनी चाहिए। मंच सजा था… समाज के लोग मौजूद थे… और सम्मान के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया गया। लेकिन मुकुट सिर पर सजा तो राजनाथ सिंह ने उसे अपने पास रखने की जगह समाज को वापस कर दिया। इसके साथ उन्होंने जो बात कही… वो सिर्फ एक अपील नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश थी। राजनाथ सिंह ने कहा अगर किसी गरीब मां-बाप की बेटी को शादी में इस मुकुट को तुड़वाकर उस बेटी के पैरों में पायल बनवा देना। सोचिए… जिस चांदी के मुकुट को सम्मान की निशानी बनाकर मंच पर पहनाया गया था… वही चांदी किसी बेटी के पैरों की पायल बनकर चमकेगी तो कैसा लगेगा। यही सोच इस पूरे आयोजन का सबसे भावुक संदेश बन गई। खटीक समाज के इस गर्जना सम्मेलन में सम्मान सिर्फ मंच तक सीमित नहीं रहा… बल्कि सम्मान को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की बात हुई। एक मुकुट… एक पायल… और उसके पीछे समाज के लिए एक बड़ा संदेश। कि असली सम्मान सिर पर सजने में नहीं… किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने में है।0
0
Report
दिल्ली-काठमांडू NH-28 पर दर्दनाक हादसा: 5 साल के बच्चा और दादी की मौत, भारी विरोध
Motihari, Bihar:दिल्ली-काठमांडू एशियन हाइवे पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बालक और उसकी 45 वर्षीया दादी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसवनिया निवासी 5 वर्षीय अमित कुमार (पिता सोनू कुमार राम) और 45 वर्षीया रामझरी देवी (पति किसनाथ राम, सोनू राम की माता) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे परिवार और इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा अपनी दादी रामझरी देवी के साथ अपने पिता (जो कि ड्राइवर हैं) को कुछ सामान पहुँचाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सेमर चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों और आक्रोशित ग्रामीणों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली और काठमांडू को जोड़ने वाले एनएच-28 राजमार्ग पर टायर जलाकर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे तथा फरार अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। इस अप्रत्याशित हादसे ने एक ही परिवार की दो पीढ़ियों को लील लिया है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने एक झटके में अपनी मां और अपने कलेजे के टुकड़े बेटे को खो दिया है, वहीं दादा ने अपनी जीवनसंगिनी और पोते को हमेशा के लिए खो दिया है। इस दोहरी त्रासदी से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं बीडीओ राकेश कुमार स्थिति को नियंत्रित करने और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। लोग मुआवजे के माँग पर पड़े है। गाड़ियों की लम्बा जाम लगा है।0
0
Report
रायबरेली के दिनेश सिंह राठौर अवध प्रान्त भाजपा के उपाध्यक्ष, कमल खिलाने का भरोसा
Raebareli, Uttar Pradesh:चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने अपनी किलेबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी मे रायबरेली के रहने वाले संघ से जुड़े दिनेश सिंह राठौर को भाजपा ने अवध क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया है। भाजपा संगठन की मुख्य धारा मे बड़ी ज़िम्मेदारी पाये दिनेश सिंह राठौर पदाधिकारी बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश सिंह राठौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बड़ी ज़िम्मेदारी को वह दायित्व समझकर निभाएंगे और रायबरेली की सभी सीटों पर कमल खिलेगा।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में नवरात्र मेले के लिए संयुक्त मॉकड्रिल से सुरक्षा व बचाव तैयारियाँ मजबूत
Saharanpur, Uttar Pradesh:नदी का तेज बहाव, श्रद्धालु फंसे तो क्या होगा? सहारनपुर पुलिस ने पहले ही कर लिया पूरा इंतजाम आगामी नवरात्र मेला को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF, सिविल डिफेन्स एवं प्रशासन ने माता शाकुम्भरी देवी और भूरा देव मंदिर परिसर में संयुक्त मॉकड्रिल की। मॉकड्रिल का उद्देश्य मेले के दौरान किसी भी आकस्मिक आपदा की स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल राहत-बचाव और सुरक्षित निकासी उपलब्ध कराने की तैयारियों को परखना रहा। मॉकड्रिल में आपात स्थिति की परिकल्पना करते हुए पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से बाहर निकालने तथा भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया। वहीं आपदा में प्रभावित दो व्यक्तियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया गया और CPR देने का अभ्यास किया गया। इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। संभावित बारिश और नदी के तेज बहाव जैसी परिस्थितियों को देखते हुए SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी में फंसे व्यक्ति के रेस्क्यू का अभ्यास किया। रस्से के सहारे श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी और राहत-बचाव की प्रक्रिया भी परखी गई। पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र में 13 से 26 सितंबर तक चलने वाले झण्डा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयार किया जा रहा है। मौके पर सीओ बेहट प्रिया यादव, एसडीएम बेहट विकास कुमार पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह और थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
सहारनपुर में बेटे को बचाते महिला की लाठी-डंडों से हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के नयागांव में देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान बेटे को बचाने पहुंची 48 वर्षीय महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में महिला के जेठ रमेश और जेठ का बेटा अमरीश भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतका के जेठ की तहरीर पर एक महिला समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी संदीप और आशा कार्यकर्ता रूमा पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और वे विनोद उर्फ कल्लू के घर में घुस गए। यहां विनोद के बेटे अंकुर ने विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने अंकुर पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां अनिता, ताऊ रमेश और तहेरे भाई अमरीश पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिता को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट बताई गई है। घटना की सूचना पर सीओ देवबंद अमित सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब ढाई घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे अंतिम संस्कार किया गया। रमेश की तहरीर पर राजवीर, उसकी पत्नी मुन्नी, संदीप, सचिन, अंकित, आशु, विकास और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका पक्ष के लोग शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में डटे रहे। परिजनों ने आशंका जताई कि सचिन, अंकित, आशु और विकास के पासपोर्ट बने हैं और वे विदेश भाग सकते हैं। उन्होंने पासपोर्ट जब्त कर आरोपियों को विदेश जाने से रोकने की मांग की।0
0
Report
रतलाम के मानपुरा में घायल तेंदुए की मौत, ग्रामीणों के बीच गहराते सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के मानपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घायल तेंदुआ ग्रामीणों को नजर आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इलाज और रेस्क्यू से पहले ही तेंदुए की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल तेंदुआ लोगों की तरफ दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। अब तेंदुए की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तेंदुआ किसी जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ था या फिर ग्रामीणों के हमले से उसकी जान गई, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वन विभाग के रेंजर और अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन कॉल अटेंड नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार को वन विभाग की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़: 12 हाथियों का दल अमृतधारा में डेरा, ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर
मनेंद्रगढ़ ब्रेक। अमृतधारा पहुंचा 12 हाथियों का दल । 12 हाथियों के दल ने अमृतधारा क्षेत्र में डाला डेरा । हाथियों की मौजूदगी के बाद वन अमले ने बस्ती कराई खाली । सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया । अमृतधारा जलप्रपात के रेस्ट हाउस में सैकड़ो ग्रामीणों को ठहराया गया । वन विभाग की टीम लगातार कर रही हाथियों की निगरानी । ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन अमला अलर्ट । एमसीबी जिले के बिहारपुर रेंज अंतर्गत अमृतधारा का मामला ।0
0
Report
इटावा में देवर-भाभी प्रेम के कारण जहरकांड: देवर की मौत, पति अस्पताल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सौथना गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पति महावीर की पत्नी ममता, उसके चचेरे भाई देवर से पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग में थी. आरोप है कि इस प्रेम के चलते पति नाराज हो गया था. महिला के अनुसार उसने और देवर ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे देवर गुलाब की दर्दनाक मौत हो गई. भाभी अस्पताल में भर्ती हैं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
बाराबंकी थाने में सिपाहियों के बीच मारपीट, लाइन हाजिर
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- थाने के अंदर सिपाहियों में मारपीट, लाइन हाजिर अनुशासित माने जाने वाले पुलिस विभाग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो हैरान करने वाला है। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाने के भीतर दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। खबर एसपी तक पहुंची तो दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह फुटेज करीब बीस दिन पुराना व बड्डूपुर थाना कार्यालय के भीतर का है। यह वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो के अनुसार यहां तैनात एक सिपाही कार्यालय में सीट पर बैठे एक सिपाही तक पहुंचता है और अचानक उसे जमीन पर गिराकर मारना शुरु कर देता है। दोनों के बीच देर तक हाथापाई हुई। वहां मौजूद दूसरे कर्मियों ने इन्हे छुड़ाकर अलग किया। इसकी खबर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तक पहुंची तो उन्होने दोनों सिपाहियों हरि बाबू व अमरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी बता दें कि दोनों सिपाहियों को यहां से अन्यत्र स्थानांतरित भी किया जा चुका था। थानाध्यक्ष मनोज सोनकर के अनुसार दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरु कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल
Amethi, Uttar Pradesh:संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अमेठी की ओर से बाइक संख्या UP 44 V 2472 से रामगढ़ जा रहे युवक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामगढ़ निवासी रामेश्वर मास्टर के पुत्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे0
0
Report
जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मेहंदी उत्सव भारी भीड़, विवाह की राह आसान होने का दावा
Jaipur, Rajasthan:Anchor::हाथों पर मेहंदी और मन में शादी की आस...। मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी को लेकर रविवार को जयपुर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले ही मंदिर और आसपास का इलाका लक्खी मेले जैसा नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल रील देखकर दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों से कुंवारे युवक-युवतियां और उनके परिजन जयपुर पहुंच गए। हालात ऐसे रहे कि शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर डेरा डाल दिया। रविवार को दिन चढ़ने के साथ कतारें बढ़ती गईं। तख्तेशाही रोड से जेएलएन मार्ग तक श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। भीड़ इतनी बढ़ी कि शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मेहंदी वितरण करीब ढाई घंटे पहले शाम 5 बजे ही शुरू करना पड़ा। मंदिर प्रशासन ने इस बार करीब 3500 किलो मेहंदी सोजत से मंगवाई थी। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक करीब दो शताब्दी पहले महज सवा किलो मेहंदी से शुरू हुई सिंजारे की यह परंपरा अब विशाल ‘मेहंदी उत्सव’ का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी से जुड़ी रील वायरल हो रही थीं। इनमें यह मान्यता बताई जा रही थी कि गणेशजी को अर्पित मेहंदी लगाने से विवाह में आरी रही बाधाओं दूर होती हैं। इसी मान्यता ने इस बार उत्सव का क्रेज कई गुना बढ़ा दिया। दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, आगरा, पुणे, इंदौर, भोपाल सहित देश के अलग-अलग शहरों से लोग जयपुर पहुंचे। कोई खुद के लिए मेहंदी लेने आया तो कोई बेटे-बेटी, भाई या बहन के विवाह की कामना लेकर कतार में लगा था। लोगो ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील देखने के बाद जयपुर आने का फैसला किया। कई श्रद्धालु शनिवार रात ही मंदिर पहुंच गए और मंदिर के आसपास रात गुजारी। सुबह होते-होते कतार लंबी होती चली गई। दोपहर बाद हालात ऐसे हो गए कि कई जगह धक्का-मुक्की होने लगी। गर्मी और भीड़ के बीच महाराष्ट्र से आई एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। पानी पिलाने के बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि सिंजारा पूजन के बाद शाम करीब 7:30 बजे मेहंदी का प्रसाद वितरित किया जाना था। लेकिन देर रात से जुट रही भीड़ और रविवार को लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं को देखते हुए वितरण शाम करीब 5 बजे से ही शुरू कर दिया गया। सिंजारे के लिए सोजत से करीब 3500 किलो मेहंदी मंगवाई गई। पहले गणेशजी का मेहंदी पूजन किया गया और इसके बाद इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। मेहंदी लेने पहुंचे जनसैलाब का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, तख्तेशाही रोड, एमडी रोड और त्रिमूर्ति सर्किल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ गया। शाम करीब 5 बजे गांधी सर्किल से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि गणेश चतुर्थी के मुख्य आयोजन के लिए की जाने वाली यातायात व्यवस्था एक दिन पहले ही लागू करनी पड़ी। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा, लेकिन इसके बावजूद मंदिर के आसपास जाम और भीड़ बनी रही。0
0
Report
आबकारी गोदाम से शराब चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल
Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी गोदाम से शराब चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई शराब और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश और झमला हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
