Back
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
HBHemang Barua
Sept 14, 2025 07:33:58
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज, क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन आरोपियों, दीपक पांडे, यश सिंह और वसीम अकराम, को गिरफ्तार किया है।
आरोपी खुद को वीजा कंसल्टेंट और वीएफएस ग्लोबल के कर्मचारी बताकर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से जालसाजी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक अकाउंट रिकॉर्ड और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
यह मामला तब सामने आया जब वीएफएस ग्लोबल के कंसल्टेंट आनंद सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ लोग वीएफएस ग्लोबल का नाम और लोगो इस्तेमाल कर नौकरी व वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं।
पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 2021 में पैरामाउंटओवरसीज नाम से एक डोमेन खरीदा था। इसे नेहरू प्लेस और जनकपुरी पते से जोड़कर विश्वसनीयता दिखाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और विज्ञापन बनाए, जिनमें वीएफएस ग्लोबल का लोगो इस्तेमाल किया गया।
गैंग पीड़ितों से व्हाट्सएप (यूएसए नंबर के जरिए) और फर्जी ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क करता था।
आरोपियों के ठगी करने का तरीका बेहद सुनियोजित और चरणबद्ध था। पहले चरण में यह गैंग पीड़ितों से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करता और उन्हें डॉक्यूमेंट चेकलिस्ट भेजता था। विश्वास जीतने के लिए मेडिकल टेस्ट फीस के नाम पर पैसे वसूले जाते और वैध लैब में अपॉइंटमेंट भी दिलाए जाते। दूसरे चरण में पीड़ितों से वीजा विवरण लेकर फर्जी वर्क वीजा एप्लिकेशन, ऑफर लेटर और जॉब कन्फर्मेशन लेटर भेजे जाते, जिसके एवज में और अधिक रकम वसूली जाती।
वहीं, तीसरे चरण में धोखाधड़ी को और गहराने के लिए गैंग फर्जी आईसीए (इमिग्रेशन एंड चेकप्वाइंट अथॉरिटी) लेटर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और फॉर्म-16 जैसे दस्तावेज भेजकर पीड़ितों से अतिरिक्त पैसे ऐंठता था। इस तरह, यह गैंग विश्वास का फायदा उठाकर और जाली दस्तावेजों का सहारा लेकर ठगी को अंजाम देता था।
इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर संख्या 201/2025 धारा 318(4)/319(2)/61 बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। वहीं, इंस्पेक्टर सुनील कलखंडे के नेतृत्व और एसीपी राजबीर मलिक व डीसीपी विक्रम सिंह के निर्देशन में टीम ने साइबर फॉरेंसिक विश्लेषण किया। ईमेल आईडी, नकली सिम कार्ड, आईपी एड्रेस और बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस ने जामरुदपुर स्थित आरोपियों का दफ्तर चिन्हित किया।
9 सितंबर को छापेमारी में मास्टरमाइंड दीपक पांडे और उसके साथी यश सिंह व वसीम अकराम को गिरफ्तार किया गया। मौके से कई लैपटॉप, मोबाइल, बैंक रिकॉर्ड और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सॉफ्टवेयर बरामद हुए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने केवल एक पीड़ित से ही 3.16 लाख रुपए वसूले थे।
इस मामले में आरोपियों की भूमिका भी स्पष्ट और सुनियोजित थी। दीपक पांडे (33) मुख्य रूप से पीड़ितों से सीधे संपर्क स्थापित करता था। वह व्हाट्सएप के जरिए बातचीत करता, मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था करता और शुल्क संग्रहण का काम देखता था। यश सिंह (23) फर्जी दस्तावेज तैयार करने में माहिर था, जिसमें वर्क वीजा, ऑफर लेटर और आईसीए लेटर शामिल थे। इसके अलावा, वह गैंग की वेबसाइट को भी संभालता था। वहीं, वसीम अकराम (25) फर्जी पीसीसी फॉर्म और फॉर्म-16 जैसे दस्तावेज तैयार करता था, साथ ही फर्जी ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ऑपरेट करने में सक्रिय था।
क्राइम ब्रांच ने कहा कि तीनों आरोपियों का गिरोह संगठित तरीके से वीएफएस ग्लोबल का नाम और ब्रांडिंग का दुरुपयोग कर रहा था। आरोपियों से बरामद डिजिटल साक्ष्य, बैंक रिकॉर्ड और पीड़ितों के बयान से मामला पुख्ता हुआ है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह से और लोग जुड़े हैं तथा ठगी गई रकम का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया।
-- आईएएनएस
पीएसके
TAKE
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 14, 2025 09:36:150
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 09:35:590
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 14, 2025 09:35:460
Report
ADArvind Dubey
FollowSept 14, 2025 09:35:340
Report
SJSubhash Jha
FollowSept 14, 2025 09:35:250
Report
PVPankaj Verma
FollowSept 14, 2025 09:35:000
Report
BBBindu Bhushan
FollowSept 14, 2025 09:34:510
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 14, 2025 09:34:400
Report
SKShankar Kumar
FollowSept 14, 2025 09:34:320
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 14, 2025 09:34:190
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowSept 14, 2025 09:33:460
Report
KMKuldeep Malwar
FollowSept 14, 2025 09:33:320
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 14, 2025 09:32:49Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव का बयान
कांग्रेस पाकिस्तान चीन की भाषा बोलती है भारत का मान गिराने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी कांग्रेस खेल के नाम पर राजनीति कर रही है
बाइट भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowSept 14, 2025 09:32:390
Report