Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

जोशीमठ के शंकराचार्य Avimukteshwaranand मधुबनी पहुँचे, क्या बिगड़ेगा हिन्दू राजनीति?

BBBindu Bhushan
Sept 14, 2025 07:31:29
Madhubani, Bihar
1409 ZBJ MDB PEETHADHISH R LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर उत्तराखंड स्थित जोशीमठ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज जी पहुंचे मधुबनी। परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगतद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज जी *उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ* के शंकराचार्य हैं।ज्योतिष्पीठ उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थित है, जिसे आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार प्रमुख पीठों में से एक माना जाता है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती वर्तमान में ज्योतिष्पीठाधीश्वर के रूप में कार्यरत हैं इस ज्योतिष्पीठ का महत्व हिंदू धर्म और सनातन परंपरा में बहुत अधिक है।स्वामी जी लगातार गौरक्षा ,हिन्दू राष्ट्र को बेबाक तरीके से मुद्दे को उठाते रहे है ।नेपाल राष्ट्र में उथलपुथल को लेकर कहा गौवंश की हत्या हो रही थी इसलिए नेपाल का आज ये हालत है। हिन्दू राष्ट्र नहीं बनने का कारण गौ हत्या है। शंकराचार्य ने निधि चौक स्थित समाजसेवी साजन सिंह के आवास पर भक्तजनों को संबोधित किए।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। बाइट शंकराचार्य
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PVPankaj Verma
Sept 14, 2025 09:35:00
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro:- साहिबगंज जिला को रेलवे द्वारा दूसरा राजधानी एक्सप्रेस ट्रैन मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक और कार्यकर्त्ता ने ट्रैन का स्वागत किया. 13 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सायरंग मिजोरम से 02057 सायरंग- आनंदविहार नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रैन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. जो ट्रैन आज 14 सितम्बर को 12:42 बजे साहिबगंज पहुंचा. जिसके साहिबगंज पहुँचने पर पूर्व विधायक अपने समर्थको के साथ साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया. और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को साहिबगंज की जनता और झारखण्ड की जनता की ओर से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा की साहिबगंज जिला कभी राजधानी ट्रैन के लिए तरसते थे आज प्रधानमंत्री ने एक और दूसरा राजधानी ट्रैन का ठहराव साहिबगंज में दिया हैं. बाइट :- अनंत ओझा पूर्व विधायक, भाजपा. Pankaj Verma Sahibganj 7488347617
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Sept 14, 2025 09:34:51
Madhubani, Bihar:1409 ZBJ MDB TRAIN R LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर एक सप्ताह से अधिक से जारी नेपाल में हिंसक आंदोलन नए पीएम बनने से साथ ही समाप्त हो चुका है।स्थिति समान्य होने के बाद आज छठे दिन जयनगर जनकपुर नेपाल रेल खंड पर नेपाली ट्रेन का परिचालन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारम्भ किया गया है। नेपाली स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा ने बताया कि आज दो फेरा ट्रेन का परिचालन जयनगर से जनकपुर तक किया जाएगा। कल सोमवार से नियमित रुप से तीन फेरा ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। आंदोलन के बाद बंद होने के छठे दिन ट्रेन परिचालन के पहले दिन दर्जनों यात्रियों ने जयनगर से जनकपुर तक की रेल यात्रा किया। प्लेटफार्म पर आरपीएफ, कस्टम विभाग के अलावे एसएसबी द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयनगर जनकपुर नेपाली ट्रेन का परिचालन किया गया। ट्रेन परिचालन से पूर्व कोकण रेलवे के अधिकारियों और स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ट्रेन को प्रस्थान कराया। विगत सोमवार को नेपाल में जेन जी के बैनर तले सरकार के खिलाफ आंदोलन को देखते हुए मंगलवार से जयनगर जनकपुर नेपाल रेल खंड पर नेपाली ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। आंदोलन समाप्त और स्थिति समान्य होने के बाद आज से पुनः नेपाली ट्रेन का परिचालन शूरु कर दिया गया। ट्रेन के परिचालन से दोनों देशों के रेल यात्रियों श्रद्धालु भक्तों व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ भारत नेपाल के बीच वर्षो से कायम बेटी रोटी का संबंध और प्रगाढ़ होगें। बाइट यात्री
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 14, 2025 09:34:40
DMC, Chandigarh:भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर चंडीगढ़ के लोगों में काफी गुस्सा है । लोग इस मैच को लेकर निराश हैं । लोगों ने भारतीय सेना के बैनर और पुलवामा हमले की तस्वीरें लगाकर इस मैच का विरोध किया। लोगों का कहना है कि इससे पहले जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ शहर में जगह-जगह बड़ी-बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई। हजारों लोगों ने मिलकर मैच देखा। लोगों में इस मैच को लेकर बहुत रोमांच होता था । लेकिन इस बार इस मैच को लेकर निराशा है। लोगों ने कहा कि इसमें भारत सरकार और बीसीसीआई की गलती है उन्होंने जानबूझकर यह मैच रखवाया। बीसीसीआई पैसे के लालच में यह मैच करवा रहा है। शायद सरकार उन महिलाओं को भूल गई जिन्होंने पुलवामा हमले में अपना सुहाग को दिया। क्या यह मैच हमारे लोगों की जान से बढ़कर है। भारत सरकार ने पाकिस्तान पर बड़ी-बड़ी कार्रवाई की लेकिन इस मैच को नहीं रोका। जिस वजह से लोगों में भारी निराशा है लोगों के साथ 121
0
comment0
Report
SKShankar Kumar
Sept 14, 2025 09:34:32
Madhepura, Bihar:मधेपुरा के आलमनगर मे अंचल अधिकारी के आवास पर सीओ दिव्या कुमारी एवं अंचल कार्यालय के सुरक्षाकर्मी के साथ एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आया है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर सीओ दिव्या कुमारी ने थाने में आवेदन देकर कहा कि आलमनगर बाजार के नवगछिया बासा निवासी विनय पटेल सीओ आवास पर मिलने के बहाने पहुंचा। उसे रोका गया तो मुझसे बहस करने लगा। अपना बचाव करने पर उसने मेरे चेहरे और हाथ पर हमला कर दिया। इससे मैं जख्मी हो गई। बाद में सीओ के चिल्लाने पर अंचल गार्ड भी दौड़कर आए और अंचल अधिकारी को बचाया। विनय पटेल ने अंचल गार्ड छतीश राम को भी जोर-जोर से कई थप्पड़ मारा। पूरा प्रकरण सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गयी है। इसके बाद मारपीट करते हुए छतीश राम को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि आवास से बाहर निकलो। तुम्हें भी दिखला देता हूं। सीओ ने बताया कि विनय पटेल यदा-कदा कार्यालय में पहुंचकर सरकारी कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करता है। वहीं इस मामले मे आलमनगर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना मे मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विनय पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजनें की तैयारी की जा रही है। दरअसल बताया ये भी जा रहा है कि आलमनगर अंचल कार्यालय मे बढ़ते भर्ष्टाचार से तंग आकर विनय पटेल ने उठाया ये बड़ा कदम। हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Sept 14, 2025 09:33:46
Dudu, Rajasthan:रिपोर्टर दूदू - दिलीप चौधरी @jprdilip फागी (जयपुर) फागी तहसीलदार जीवन शर्मा ने बारिश से नष्ट हुई फसलों का किया निरीक्षण, गांव में हुए नुकसान का लिया जायजा। फसल खराबे का निरीक्षण कर हल्का पटवारियों को दिए सर्व्ं के निर्देश। फागी के गोपालपुरा, मंडावरा, घटियाली गाँवों में फसल खराबा का किया निरीक्षण। फागी के गाँवों में लगातार हुई बारिश से किसानों की फसलें हो चुकी चौपट। हज़ारों बीघा में करोड़ों रुपए की फसल बर्बाद होने से किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा भी ले चुके जायजा, अधिकारियों को दिए थे शीघ्र क्रोप कटिंग करने के निर्देश। तहसीलदार के साथ पटवारी और गिरदावर रहे मौजूद।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Sept 14, 2025 09:33:32
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-भिवाड़ी(खैरथल) Twitter:@kuldeepmaw75614@Bhiwadipolice भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए महज चंद रुपए की चोरी कर ली, दरसअल पुलिस को सूचना मिली कि यूआईटी में स्थित एक बैटरी की दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी दुकान से बैटरी चोरी हो गई, पुलिस ने जब इस मामले को गंभीरता से लिया तो दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो खुलासा काफी हैरान करने वाला था, पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक ड्रग्स के आदि थे और मात्र ड्रग्स की पूर्ति के लिए बैटरी को 500 रुपए से 700 रूपये के बीच बेचकर अपने नशे की पूर्ति करते थे, वही पुलिस ने आम लोगों में संदेश देने के लिए दोनों आरोपियों का थाने से घटना स्थल तक पैदल शिनाख्त परेड निकाली। बाइट. सत्यनारायण थानाधिकारी
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Sept 14, 2025 09:32:39
Malda, West Bengal:মালদার মানিকচকে ওয়ারিশ সার্টিফিকেট কারচুপি করে কয়েক কোটি টাকার সম্পত্তি হাতানোর অভিযোগ এনায়েতপুর পঞ্চায়েতের প্রধান ও বিরোধী দলনেতার বিরুদ্ধে।প্রধানের সঙ্গে যোগ সাজস করে ওয়ারিশ সার্টিফিকেটে কারসাজি করে জমি হাতানোর অভিযোগ। মানিকচক থানার দারস্থ হয়ে লিখিত অভিযোগ জমি মালিক পক্ষের। যদিও অভিযোগ ভিত্তিহীন বলে দাবি প্রধান ও কংগ্রেস সদস্যের।ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক শোরগোল এলাকাজুড়ে।অন্যদিকে অভিযোগের ভিত্তিতে ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে মানিকচক থানা। মানিকচক ব্লকের অন্তর্গত এনায়েতপুরের শেখপুরা গ্রামে প্রায় পাঁচ শতক জমি রয়েছে শেখ আবিরুদ্দিন ও শেখ খাবিরুদ্দিনের,দুজনেই বর্তমানে মৃত।দীর্ঘদিন ধরেই সেই জমিতে বসবাস করেন মানিকচকের বিভিন্ন এলাকার ভূমিহীনরা।কিন্তু বিগত কিছুদিন আগেই তারা জানতে পারেন তাদের বসবাসের জমি স্থানীয় বাসিন্দা তথা এনায়েতপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের বিরোধী দলনেতা আঞ্জুম সাগীরা ক্রয় করেছেন। কিন্তু এই জমি বিক্রির বিষয়ে জানেনই না বলে অভিযোগ জমির বর্তমান মালিক বলে দাবিদার মৃত শেখ আবিরুদ্দিনের ছেলে শেখ জায়েদ।পরবর্তীতে এবিষয়ে খোঁজ নিয়ে জানা যায় এনায়েতপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান ও বিরোধী দলনেতা যোগ সাজস করে শেখ খাবিরুদ্দিনের ছেলে শেখ ফরিদের নামে ওয়ারিস সার্টিফিকেটে কারচুপি করে ভুয়ো শংসাপত্র তৈরী করেছেন। কোন রকম তথ্য যাচাই না করেই শুধু মাত্র মোটা অংকের টাকার বিনিময়ে এই শংসাপত্রটির তৈরি করেছেন প্রধান। বিষয়টি জানা মাত্রই শনিবার এলাকাবাসীদের নিয়ে মানিকচক থানার দারস্থ হয়ে এনায়েতপুর পঞ্চায়েতের প্রধান তপতী মন্ডল মজুমদারের বিরুদ্ধে লিখিত অভিযোগ করেন শেখ জায়েদ।এবিষয়ে তিনি বলেন, জমিটি আমার বাবার, তিনি এলাকার ভূমিহীনদের কথা ভেবে তাদের বসবাস করতে দিয়েছেন। এই সুযোগে আমাদের না জানিয়েই ওয়ারিশ শংসাপত্রে কারচুপি করে তা তৈরী করা হয়েছে। আর সেই শংসাপত্র দেখে জমিটি ক্রয় করেছেন পঞ্চায়েতের বিরোধী দলনেতা। জমিটির বাজার মূল্য কয়েক কোটি টাকা, তাই জমিটি হাতাতে এই চক্রান্ত করেছে তারা। এবিষয়ে বিরোধী দলনেতা আঞ্জুম শাগিরা বলেন,ওয়ারিশ শংসাপত্র মূলে শেখ খাবিরুদ্দিনের বংশের ওয়ারিশ শেখ ফরিদের কাছে জমি ক্রয় করেছি, কোনো কারচুপি হয়নি।প্রধান সমস্ত তথ্য যাচাই করে শংসাপত্র দিয়েছেন,যদি কোন কারচুপি থাকে তাহলে তা আমার জানা নেই। যদিও প্রধান তপতী মন্ডল মজুমদার বলেন, আমার বিরুদ্ধে যা অভিযোগ করা হচ্ছে তা একেবারে ভিত্তিহীন। যারা এই অভিযোগ করছেন তারা সেই জমির ওয়ারিশ না,তাহলে কেনো তারা অভিযোগ করেছেন আমার জানা নেই। আমরা কোর্ট অবিডিভিড, আধার সমস্ত রকম তথ্য যাচাই করেই শংসাপত্র প্রদান করেছি।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Sept 14, 2025 09:18:29
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजनगर की पठान वाड़ी के एक घर में आया दो मुंह वाला सांप,,,,परिवार के सदस्यों में मचा हड़कंप,,,,,लोगों ने वन्यजीव प्रेमी पन्नालाल को किया सूचित,,,,,पन्नालाल की सतर्कता से पड़ा गया सांप,,,,,जंगल में छोड़ा गया राजसमंद। राजसमंद जिले के राजनगर स्थित पठान वाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में दो मुंह वाला सांप दिखाई दिया। स्थानीय निवासियों ने तत्काल राजसमंद वन विभाग और वन्यजीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पन्नालाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि यह सांप कोई सामान्य प्रजाति का नहीं, बल्कि दुर्लभ रेड सैंड बोआ है, जिसे आम भाषा में दो मुंह वाला सांप कहा जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सांप लक्ष्मी का स्वरूप होता है और इसकी बाज़ार में कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है। हालांकि, वन्यजीव अधिनियम के तहत ऐसे सांपों का व्यापार पूरी तरह से अवैध है। बता दें कि पन्नालाल कुमावत ने बिना समय गंवाए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे जंगल में जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और घर के परिवारजनों ने राहत की सांस ली। बाइट,,,पन्नालाल कुमावत,वन्यजीव प्रेमी जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
3
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Sept 14, 2025 09:17:51
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में टायर चोरी गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार – तीसरे की तलाश जारी जोधपुर अगर आप अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर चैन से सोते हैं तो इस खबर को देख लीजिएगा अब कार चोरों के साथ कार के टायर चोर सक्रिय भी हो चुके हैं शहर में वाहनों के टायर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। प्रताप नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्कॉर्पियो से चोरी हुए टायर बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे साथी की तलाश जारी है। कमला नेहरू नगर निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि 13 सितंबर की रात 2:30 से 3:30 बजे के बीच उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी के दो टायर घर के बाहर से चोरी कर लिए गए। सुबह वाहन की जांच करने पर टायर गायब मिले। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि दो युवक कार में आए और जैक लगाकर पत्थरों का सहारा देकर टायर निकाल ले गए। घटना की जानकारी पुलिस और परिचितों को दी गई। इसके बाद पीड़ित के पुत्र मानिक को सूचना मिली कि बाजार में कोई व्यक्ति स्कॉर्पियो के टायर बेच रहा है। मानिक ने अपने दोस्त से कहा कि वह बेचने वाले से फोटो मंगवाए। तस्वीर देखने पर पुष्टि हुई कि वही टायर उनकी गाड़ी के हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। उन्हें गोकुलजी की प्याऊ, मंडोर रोड पर टायर बेचने के लिए बुलाया गया। दोनों युवक पैसेंजर टैक्सी में टायर लेकर पहुंचे। मौके पर टायर की पहचान करने के बाद पीड़ित ने रुपए देने का बहाना बनाकर दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और पुलिस को खबर दी। सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस टीम सूरसागर थाना क्षेत्र के पास पहुंची और दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अयान खिलजी निवासी बरकाना हाउस, सोजती गेट और ईशा पुत्र आदम चौहान निवासी सिलावटों का बास, सोजती गेट के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि अयान चोरी की वारदात में सीधे शामिल था, जबकि ईशा चोरी के टायर बेचने के लिए साथ आया था। पुलिस अब वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है और यह जांच भी कर रही है कि क्या यह गिरोह अन्य टायर चोरी मामलों से जुड़ा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top