Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222002

शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन: राज ठाकरे का पुतला फूंका गया!

ASAJEET SINGH
Jul 13, 2025 13:33:59
Jaunpur, Uttar Pradesh
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर विवाद पर जौनपुर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन राज ठाकरे के खिलाफ फूंका गया पुतला, लगाए गए नारे जौनपुर। महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर उपजे विवाद के खिलाफ जौनपुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने लाइन बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका और नारेबाजी की। शिवसेना जौनपुर के जिलाध्यक्ष नागेश दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषा बोलने वालों पर जिस प्रकार अत्याचार हो रहे हैं, वह उत्तर भारतीयों के लिए अपमानजनक है। उन्होंने कहा, "अगर किसी उत्तर भारतीय को मराठी नहीं आती, तो क्या उसे महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है? क्या यह लोकतांत्रिक भारत में स्वीकार्य है?" वहीं, शिवसेना सदर प्रभारी संदीप चौहान ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, और इसे बोलने से किसी को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि "यदि ऐसे अराजक तत्वों की हरकतें बंद नहीं हुईं, तो हम देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। मुंबई किसी एक भाषा या समुदाय की जागीर नहीं है, यह पूरे देश का हिस्सा है। हर व्यक्ति को अपनी भाषा में बात करने का अधिकार है।" बाईट। नागेश दुबे
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top