Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826001

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी: झारखंड के नायक की प्रार्थना शुरू

Nitesh Mishra
Jun 28, 2025 07:04:02
Dhanbad, Jharkhand
एंकर --झारखंड अलग राज्य में अहम भूमिका निभाने वाले जेएमएम संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बहुत अधिक खराब है।शिबू सोरेन फिलहाल दिल्ली सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट है। शिबू सोरेन के संघर्ष के समय मे धनबाद उनका कर्म कार्य क्षेत्र रहा था।टुंडी के पोखरिया में आश्रम उन दिनों बनाया था।जहां अपने साथियों के साथ जमींदारों से आदिवासियों के जमीन लिए जाने पर मुखर होकर आंदोलन करते थे।झारखंड अलग राज्य बनाने को लेकर पोखरिया आश्रम में रणनीति बनाया करते थे। पोखरिया में आज भी उनके संघर्ष के दिनों के साथी श्यामलाल मुर्मू के परिजन रहते है।वही उनके लिये खाना बनाने वाले ननकू मुर्मू अपने परिवार के साथ पोखरिया में रहते है। शिबू सोरेन की तबियत बहुत अधिक खराब होने की जानकारी मिलने पर यहां के लोग उनके साथी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है।संथाली विधि विधान से उनके लिये पूजा भी कर रहे है। वही श्यामलाल मुर्मू के परिवार और ननकू मुर्मू ने कहा कि शिबू सोरेन जब स्वस्थ थे तो पोखरिया आश्रण आते रहते थे।बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात कहते थे।शिबू सोरेन के अलावे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन भी आश्रम आई थी।संगठन को मजबूत बनाने और पिता के पुराने समय की बात करते थे। बाइट -- प्रकाश मुर्मू(शिबू सोरेन के साथी श्यामलाल का पुत्र)टीशर्ट में बाइट -- ननकू मुर्मू(शिबू सोरेन साथी व रसोइया)वाइट शर्ट में बाइट -- मुनिका देवी(ननकू मुर्मू पत्नी)रेड साड़ी में
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement