Back
शाजापुर को मिला करोड़ों का बायपास, विकास की नई राह!
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर
एंकर-
शाजापुर शहर को विधायक के प्रयास से करोड़ों रुपए की सौगात मिली है। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बायपास पहले से ही है, दूसरे बायपास की भी स्वीकृति मिल गई है। नए बायपास बनाने के लिए 185 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह बायपास बरवाल से प्रारंभ होगा और आक्या चौहानी पर जाकर हाईवे से मिलेगा। इस बायपास के बनने के बाद शहर के दोनों तरफ आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। आवागमन के साथ साथ शहर भी विकसित होगा। शाजापुर और मक्सी शहर में फोरलेन बनाने के लिए 130 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया होने वाली है। इसके अलावा आलू प्याज लहसुन के लिए लाहौरी बलड़ी पर एक ओर मंडी का निर्माण किया जाएगा। इस मंडी के लिए टेंडर की स्वीकृति हो चुकी है। आलू प्याज और लहसुन की शाजापुर कृषि उपज मंडी
संभाग की सबसे बड़ी मंडी हैं । सबसे ज्यादा माल यही आता है,इसको दृष्टिगत रखते हुए
100 बीघा जमीन पर 30 करोड़ से नई मंडी का निर्माण होगा। शहर में
नर्मदा-कालीसिंध का दूसरा फेज 2026 में पूर्ण होगा। इसके लिए भी काम चल रहे हैं। गगोरनी बैराज स्वीकृति के लिए भेजा हैं, स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में 16 कमरे,दो सेमिनार हॉल और ऑडिटोरियम के लिए भी राशि स्वीकृत हो रही है।
शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने बताया शहर को एक ओर बायपास की सौगात मिलने वाली है, इसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। जमीन का सर्वे और टेंडर प्रक्रिया 5 माह में पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा शाजापुर और मक्सी शहर में भी 130 करोड़ की लागत फोरलेन बनने जा रहा है। आलू-प्याज और लहसुन के लिए भी मंडी बनाई जा रही है।
बाईट-01 अरूण भीमावद विधायक शाजापुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement