Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741101
নদীয়ায় টোটো চালকের বিরুদ্ধে মারাত্মক অভিযোগ, তিন শিশু নিখোঁজ!
ADAnup Das
Sept 06, 2025 16:46:53
Krishnanagar, West Bengal
নদীয়া অনুপ কুমার দাস এক্সক্লুসিব মারাত্মক অভিযোগ তেহট্টর ঘটনার এক মহিলার।যে পরিবার কে পিটিয়ে খুন করেছে গ্রামবাসী সেই পরিবারের উৎপল মন্ডল যে মারা গেছে, তাকে নিয়ে চাঞ্চল্যকর মন্তব্য এলাকা বাসী মহিলার, উৎপল মন্ডল টোটো চালক, সে স্কুল বাচ্ছাদের নিয়ে যায় স্কুলে, গত তিনমাস যে সব শিশুরা উৎপল মন্ডল এর টোটো তে যেতো স্কুলে,তার মধ্যে তিনটি শিশু স্কুল থেকে ফেরে না সন্ধ্যে 7 টা বেজে গেলেও, টোটো আলাকে চাপ দিলে বলে স্কুলেই আছে তিন শিশু,স্কুলে নেই পরে পলাশী এলাকা থেকে তিন শিশু উদ্ব্বার হয় উৎপল মন্ডল সহ কে,পাচার করার উদ্যেশে ছিল, সেই সময় ব্যবস্থা নিলে আজ এই দিন টা দেখতে হত না,
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Sept 07, 2025 05:10:43
New Delhi, Delhi:

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा। भारत में जहां भी ग्रहण दिखायी देगा, वहां पर चन्द्र ग्रहण से जुड़े सभी पारंपरिक अनुष्ठान लागू होंगे। दरअसल चंद्र ग्रहण के समय कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। जैसे इस दौरान भोजन नहीं किया जाता, पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्यों पर भी रोक रहती है। चलिए जानते हैं आज सूतक दोपहर 12:19 बजे से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 8 सितंबर 2025 को 01:26 AM पर होगी। बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक शाम 06:36 से शुरू होगा।… आपको बता दें …चंद्रग्रहण रात 9:58 पर शुरू होगा, समाप्त मध्यरात्रि 01:26 मिनट पर होगा, ग्रहण 3 घंटा,28 मिनट,02 सेंकेंड रहेगा

0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Sept 07, 2025 05:01:50
Bettiah, Bihar:
Reporter __dhananjay dwivedi Anchor ______ बेतिया से खबर है जहां एक युवक का सरेआम रायफल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है युवक के साथ कुछ अन्य युवक भी है जो लाठी डंडे से लैश है मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज हॉस्टल के समीप की है युवक हाथ में रायफल लेकर टहल रहा है साथ में कुछ उसके दोस्त लाठी डंडे के साथ किसी की तलास कर रहे है सोशल मीडिया में रायफल लहराते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है बेतिया पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है ऐसे दबंगो को ना ही पुलिस का खौफ है और ना ही कानून का डर है मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया है कि छात्रों की आपसी लड़ाई में मकान मालिक एक छात्र गुट से हथियारों का प्रदर्शन किया है मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
2
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 07, 2025 05:01:41
Patna, Bihar:
रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत दयानंद कन्या विद्यालय के पीछे नहर रोड स्थित किराए के मकान में रहने वाले मनोज कुमार का पुत्र अभिनव कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की सुबह अभिनव पूजा करने के लिए मंदिर गया था। लेकिन पूजा के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना जक्कनपुर थाना पुलिस को दी। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज में अभिनव मंदिर जाते हुए दिखाई दिया है, लेकिन उसके बाद का कोई फुटेज नहीं मिला। पुलिस अब सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिनव की मां ने बताया कि उनका बेटा संत करेंस स्कूल में पढ़ता है और काफी सीधा-सादा स्वभाव का है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जाए। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और हर संभावित पहलू से जांच शुरू कर दी है। बाइट--सत्या देवी छात्र की माँ
4
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Sept 07, 2025 05:01:35
Giridih, Jharkhand:
एभीबी : गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के नवाशेर गांव से एक बड़ा मामला सामने आया है. यन्हा पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद के कारण एक व्यक्ति के द्वारा बागवानी योजना के तहत लगाए गए करीब 300 से अधिक पौधों को देर रात नष्ट कर दिया गया है. इस मामले को लेकर भुक्तभोगी में ताराटांड थाना पुलिस और बीडीओ को सूचना भी दे दी है . मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गांव के दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश के कारण आपस में तू-तू मैं-मैं हुई थी. जिसके बाद उस व्यक्ति के द्वारा बागवानी योजना के तहत लगाये गए 300 पौधों को नष्ट कर दिया गया है. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
3
comment0
Report
ADAjay Dubey
Sept 07, 2025 05:01:22
Singrauli, Madhya Pradesh:
सिंगरौली ब्रेकिंग  सिंगरौली जिले के बैढ़न के मल्हार पार्क के सामने सड़क पर हंगामा... शराब के नशे में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट...  मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल... बीच सड़क पर हाथापाई देख मौके पर अफरातफरी का माहौल...  तमाशबीन खड़े देखते रहे, कोई बीच-बचाव नहीं किया... कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, विवाद बढ़ता गया... कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला... वायरल वीडियो को लेकर शहरभर में चर्चा तेज....
3
comment0
Report
KCKumar Chandan
Sept 07, 2025 05:01:13
Ranchi, Jharkhand:
रांची Slug ZBJ_RNC_Temple_R आज रात वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण रात्रि 8.58 से 2.25 बजे तक रहेगा। लगभग पांच घंटे 27 मिनट तक चन्द्र ग्रहण बना रहेगा। इसको लेकर लेकर पंडित राजेश्वर तिवारी ने बताया 9 घंटे पहले ही मंदिरों के पट बंद हो जायेगें। बाइट ... राजेश्वर तिवारी, पुजारी
4
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Sept 07, 2025 05:01:07
Sambhal, Uttar Pradesh:
लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 7/9/2025 टॉपलाइन ..संभल में 24 नवम्बर 2024 को विवादित जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हुई हिंसा के मामले के बाद प्रशासन संभल सहित पूरे जनपद में कानून और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखे जाने के लिए 45 नई पुलिस चौकी और आउट पोस्ट स्थापित कराए जाने की कवायद में जुटा है । विवादित जामा मस्जिद परिसर में सत्यव्रत पुलिस चौकी स्थापित किए जाने के बाद अब ,पुलिस प्रशासन ने बहजोई क्षेत्र में नई पुलिस चौकी 'शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी 'स्थापित की है , डीएम राजेंद्र पेंसिया और एस पी कृष्ण विश्नोई ने नई पुलिस चौकी का विधिविधान से मंत्रोच्चार के बीच नई चौकी का उदघाटन किया है । शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी स्थापित किए जाने से 13 गांव की पुलिस सुरक्षा मिलेगी ... Vo संभल जनपद के एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद अति संवेदन शील संभल सहित जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत रखे जाने के उद्देश्य से 45 नई पुलिस चौकी और आउट पोस्ट बनाए जाने का फैसला लिया गया था ..जिसकी शुरुआत विवादित जामा मस्जिद परिसर में सत्यव्रत पुलिस चौकी स्थापित कर की गई थी । सत्यव्रत पुलिस चौकी स्थापित किए जाने के बाद संभल सहित अन्य थाना क्षेत्रों में नई पुलिस चौकी और आउट पोस्ट स्थापित किए जाने का काम लगातार जारी है ...,इसी कवायद के तहत बहजोई थाना क्षेत्र के मझोला में नए पुलिस चौकी' शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी 'स्थापित कर आज जिला धिकारी राजेंद्र पेंसिया के साथ चौकी का उदघाटन किया गया है ..शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी स्थापित किए जाने से मझोला गांव सहित लगभग 13 गांवों को पुलिस सुरक्षा मिलेगी .. बाइट .कृष्ण विश्नोई एस पी संभल
2
comment0
Report
ASAmit Singh01
Sept 07, 2025 05:00:59
Rishikesh, Uttarakhand:
टॉप : ऋषिकेश रिपोर्टर : अमित कंडियाल सलग : विवादों में रहने वाले पैनेसिया अस्पताल फिर विवादों के घेरे में, महिला का पेट फाड़ अधर में छोड़ा एंकर : विवादों में रहने वाले पैनेसिया अस्पताल फिर एक बार मरीज की जान से खिलवाड़ करता हुआ नजर आया है, जिसको लेकर मरीज के तीमारदार और जनप्रतिनिधि ने मोर्चा खोल दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने गांठ का ऑपरेशन करने से पहले संपूर्ण जांच पूरी तरीके से नहीं की। ऑपरेशन थिएटर में पेट खोलने के बाद आंते बच्चेदानी से चिपकी हुई दिखाई दी तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया और गंभीर हालत में महिला मरीज को हायर सेंटर ले जाने का दबाव बनाया। वी.ओ : महिला मरीज के पति विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वह नरेंद्र नगर क्षेत्र से अपनी पत्नी को इलाज के लिए लेकर पैनेसिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में कई प्रकार की जांच की गई। जांच में बच्चे दानी में गांठ होने की जानकारी दी और ऑपरेशन करने की सलाह दी। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया और ऑपरेशन के लिए अपनी रजामंदी दी। लेकिन ऑपरेशन शुरू होने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी की आंते बच्चे दानी से चिपकी हुई हैं। इसलिए ऑपरेशन नहीं हो सकता और पत्नी को हायर सेंटर ले जाने के लिए दबाव बनाया। विश्वनाथ सिंह ने मामले में डॉक्टर पर बड़े लापरवाही करने का आरोप लगाया है। अस्पताल की डॉ अनुभूति ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में केवल गांठ होने की ही रिपोर्ट है। आंते बच्चे दानी से चिपकी हैं इसकी कोई जानकारी रिपोर्ट में नहीं है। ऑपरेशन थिएटर में पेट खोलने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक हुई। मरीज की जान को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है बेहतर इलाज के लिए मरीज को हायर सेंटर ले जाए जाने की सलाह दी गई है। बाइट : विश्वनाथ सिंह ( मरीज का पति ) बाइट : डॉ अनुभूति ( पैनेशिया अस्पताल )
1
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Sept 07, 2025 05:00:41
Noida, Uttar Pradesh:
निजी कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने 10 करोड़ का फर्जी इनवॉइस बनाकर किया 1.8 करोड़ का जीएसटी क्लेम, गिरफ्तार नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के पूर्व कर्मचारी को बड़ी जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लगभग 10 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार किए और उनके आधार पर 1.8 करोड़ रुपये का जीएसटी क्लेम किया था। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिनव त्यागी है, जो मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा के बिसरख में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह पहले उसी कंपनी के अकाउंट सेक्शन में काम करता था और जीएसटी एवं टैक्स-रिटर्न पोर्टल से जुड़ी फाइलिंग देखता था। पुलिस के मुताबिक, अभिनव ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कंपनी का 10 करोड़ रुपए का फर्जी इनवॉइस बनाया और उसके बाद 1.8 करोड़ रूपये का जीएसटी क्लेम कर लिया। इसके बाद वह फरार हो गया। जब कंपनी मालिक को शक हुआ तो जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया इसके बाद आरोपी के खिलाफ कंपनी के तरफ से साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। वही इस मामले पर जानकारी देते हुए एडीसीपी साइबर क्राइम शव्य गोयल ने बताया,शनिवार को नोएडा साइबर पुलिस ने एक अभियुक्त अभिनव त्यागी को गिरफ्तार किया है। उसने एक निजी कंपनी के लगभग 10 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार किए थे, जिनके आधार पर 1.8 करोड़ रुपये का जीएसटी क्लेम किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक कार, जीएसटी से जुड़े दस्तावेज और किरायानामा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब फिलहाल पुलिस इसके साथी के तलाश में जुट है। बाइट-- शव्या गोयल
1
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Sept 07, 2025 05:00:31
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। बिलासा ताल के पास कफ सिरप लेकर बाइक में खपाने की फिराक में घूम रहे चार अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर पुलिस एवं एसीसीयू को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीसीयू एवं थाना कोनी की संयुक्त टीम द्वारा 5 सितंबर को बिलासा ताल के पास एक ग्रे रंग की बाइक क्र. एमपी-18, जेडई-8110 के पास खड़े 4 व्यक्ति बैग व बोरी के साथ दिखे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 320 कफ सिरप जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस वालों को एसएसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
3
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Sept 07, 2025 05:00:26
Balrampur, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग बलरामपुर ग्रामीण के घर के पास खेत में मिला नर हाथी का शव दो दिन पहले तमोर पिंगला से आकर क्षेत्र में विचरण कर रहा था अकेला हाथी बीती रात महावीरगंज गांव में एक ग्रामीण के घर पास खेत मे मिला नर हाथी का शव कीटनाशक खाने की वजह से हाथी की मौत की जताई जा रही है आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा हाथी की मौत का कारण वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के महावीरगंज सर्किल का मामला
1
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Sept 07, 2025 05:00:17
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोनाघाटी इलाक़े में इटारसी–नागपुर डाउन ट्रैक पर एक शिक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आरपीएफ और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक का नाम अजीत कुमार बारंगे है,जो बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के वैष्णवी नगर में रहते थे। वह बीती रात करीब 11 बजे घर से निकले थे। देर रात मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति ट्रेन के सामने आ गया है। इस पर आरपीएफ और कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस मृतक शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और घटना की जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। बाइट - अजय कुमार अजनेरिया,जांच अधिकारी थाना कोतवाली
1
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Sept 07, 2025 05:00:08
Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर ब्रेकिंग नवा रायपुर सेक्टर 29 में बंदर का आतंक.. पिछले दो माह से बंदर के आतंक से कॉलोनीवासी परेशान.. घर के अंदर घुस जाता है बंदर.. फ्रीज खोलकर समान फ्रूट्स लेकर फरार हो जाता है बंदर.. फारेस्ट डिपार्टमेंट को सूचना देने के भी नही हो रही कोई कार्रवाई.. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट एक पिंजड़ा छोड़कर चली गई.. सीसीटीवी में कैद हुए फ्रीज से निकालकर समान लेकर जाने का फुटेज.. कॉलोनीवासी परेशान..
1
comment0
Report
Sept 07, 2025 04:54:27
Gulaothi, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर गुलावठी में श्रीजी पांचवा छठी संकीर्तन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रीजी भक्त मण्डल गुलावठी के तत्वाधान में मनाया गया महोत्सव। पुरानी अनाज मंडी सैदपुर रोड गुलावठी प्रांगण में पांचवा श्रीजी छठी संकीर्तन महोत्सव के अवसर पर भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें विख्यात भजन गायक मुकुल दिर्वेदी वृंदावन व कृपापात्र सलोनी सखी जी बरसाना के भजनों पर झूमे भक्त।
4
comment0
Report
Sept 07, 2025 04:52:09
Mumbai, Maharashtra:

मुंबई में गणपति विसर्जन की बात हो रही है। लालबाग के राजा की विसर्जन यात्रा रात भर चली है। नगर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए गणपति बप्पा समुद्र किनारे पहुंचे  और  जहां प्रतिमा का विसर्जन किया  किया गया । यहां तक पहुंचने में कई घंटे लगते हैं क्योंकि दो नगाड़ों के साथ नाचते-गाते गणपति बप्पा के रथ को अलग-अलग जगहों से ले जाया जाता है। …इस विजर्सन के मौक पर रिलायंस कंपनी के डॉरेक्टर अतंन अंबानी भी मौजूद रहे…

6
comment0
Report
Advertisement
Back to top