Back
Saharanpur दंगल: छह राज्यों से 150 पहलवानों ने दिखाया दमखम
NJNEENA JAIN
Sept 20, 2025 16:34:23
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date....20.9.2025
Name.... Neena jain
location... saharanpur
anchor....छह राज्यों से पहुँचे 150 पहलवान, दंगल में दिखाया दमखम"
सहारनपुर में श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा एचएवी इंटर कॉलेज में दंगल का आयोजन किया गया।उद्घाटन संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अमित गगनेजा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, राजकुमार राजू, हेमंत अरोड़ा, उपसभापति एवं कार्यक्रम संयोजक मयंक गर्ग ने रिबन काटकर किया।दंगल देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने कला जंग, टंगी, सांडीतोड़, बगल डूब, धोबी पछाड़, कांखी, जांघिया और निकाल जैसे दांव-पेचों का शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर पुरस्कार हासिल किए।कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 6 राज्यों से करीब डेढ़ सौ पहलवानों ने प्रतिभाग किया। दंगल में अखाड़ा फुलवारी आश्रम, हिंदू कुमार सभा और अखाड़ा गुरु जगमोहन भारद्वाज के पहलवानों के अलावा खलीफा संदीप पहलवान, खलीफा सनी पहलवान, खलीफा शानू पहलवान, खलीफा रजत पहलवान और खलीफा विक्की पहलवान का अतिथियों एवं सह-संयोजक अंगद शर्मा, राहुल शर्मा और मयंक गर्ग आदि ने स्वागत किया।अखाड़ा फुलवारी आश्रम के बोबी उस्ताद ने कुश्ती पंच (रेफरी) के रूप में दंगल का संचालन किया।मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब से आए पहलवानों ने भी दमखम दिखाया।रुड़की (उत्तराखंड) के गंगू पहलवान को छपरौली (हरियाणा) अखाड़े के मोनू पहलवान ने चित किया।
फुलवारी आश्रम के बंटी पहलवान ने उत्तराखंड के पहलवान को पटकनी देकर चित किया।शादाब पहलवान और शारिक पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।वहीं सलमान पहलवान ने फुर्ती दिखाते हुए सत्यम पहलवान को चित कर दिया।
बाइट....विक्की पालीवाल
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowSept 20, 2025 18:32:510
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 20, 2025 18:32:130
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 20, 2025 18:31:550
Report
PSPrince Suraj
FollowSept 20, 2025 18:31:000
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowSept 20, 2025 18:30:420
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 20, 2025 18:30:240
Report
PSPrince Suraj
FollowSept 20, 2025 18:30:130
Report
3
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 20, 2025 18:15:372
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 18:15:264
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 18:01:351
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 20, 2025 18:01:251
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 20, 2025 18:01:103
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 20, 2025 18:01:020
Report