Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sadura Ladh Brengi Nallah नहर मरम्मत के लिए विधायक ने 6 लाख जारी किए
WMWaqar Manzoor
Mar 07, 2026 05:31:47
Farmers dependent on the irrigation canal at Sadura Ladh, fed by Brengi Nallah, have been facing acute irrigation problems, prompting demands for immediate upgradation and repairs to ensure a smooth water supply to their agricultural fields. Responding to the public demand, MLA from the Anantnag West Constituency, Abdul Majid Larmi, visited the spot to assess the situation. He was accompanied by the Executive Engineer, Flood and Irrigation Department, and AEE Flood, Syeed, who examined the condition of the canal and discussed the necessary measures required to improve irrigation facilities. During the visit, farmers apprised the MLA of the difficulties they have been facing due to the poor condition of the canal. They said hundreds of cultivators, particularly those living in far-flung villages, are affected as they solely depend on this irrigation source for their crops. On the occasion, Abdul Majid Larmi announced the release of ₹6 lakh from his Constituency Development Fund for the immediate repair and restoration of the irrigation canal at Sadura. He assured the farmers that necessary steps would be taken to upgrade the Brengi Nallah canal system so that irrigation facilities are streamlined and agricultural productivity is enhanced. The Executive Engineer of the Flood and Irrigation Department informed that the allocated funds will be utilized for repair works at the earliest to ensure proper water flow to agricultural lands. Farmers expressed gratitude to the MLA for his timely intervention and for sanctioning funds to address their long-pending issue. They said the repair of the canal will significantly improve irrigation facilities and benefit dozens of farmers across the area.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAjay Kashyap
Mar 07, 2026 08:49:45
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में होली के बाद एक बार फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ापीर से लेकर धर्मकांटे तक 60 दुकानें चिह्नित की गई हैं, जिन पर ध्वस्तीकरण की गाज गिरनी तय है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ भारी लाव-लश्कर लेकर मौके पर पहुँची और कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि निगम ने दो महीने पहले ही इन दुकानों पर लाल निशान लगाकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए थे। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसी प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाली 60 दुकानों और कुछ धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। योजना के मुताबिक, न केवल सड़क को काफी चौड़ा बनाया जा रहा है, बल्कि इलाके के सभी बिजली के तारों को भी अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इसी विकास कार्य को गति देने के लिए अब बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बुलडोजर पहुँचते ही मौके पर व्यापारियों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। एक महिला व्यापारी ने आरोप लगाया कि उनके पास वैध नक्शा होने के बावजूद दुकानों को तोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि आगे का हिस्सा ढहाया गया, तो पूरी बिल्डिंग गिर सकती है। हालांकि, प्रशासन के कड़े रुख के आगे किसी की एक न चली और कई लोगों ने खुद ही अपनी दुकानों के आगे लगे टीनशेड हटाने शुरू कर दिए। आजादी के पहले की दुकानों पर संकट, रोजी-रोटी को लेकर डरे व्यापारी इस बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इनमें से कई दुकानें आजादी के पहले की हैं। रोड चौड़ीकरण के लिए कुछ दुकानों को 20-20 फीट तक पीछे किया जा रहा है, जिससे कई छोटे प्रतिष्ठानों का वजूद ही खत्म हो जाएगा। व्यापारियों ने चिंता जताई है कि इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर गहरा संकट खड़ा हो गया है और उनके सामने आजीविका का कोई विकल्प नहीं बचा है।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 07, 2026 08:49:31
Noida, Uttar Pradesh:सौरभ भारद्वाज - एक साल पहले बीजेपी को सरकार बनी तो पहली उपलब्धि ये बताई कि 1 लाख करोड़ का बजट पेश किया ये पैसा कहा से आएगा चोरी छिपे दिल्ली सरकार ने रिजर्व बैंक से कहा है कि एक हजार करोड़ रुपए उधार चाहिए दिल्ली सरकार ने कभी भी घाटे का बजट नहीं दिया 4 इंजन वाली सरकार ने एक साल में कर्जदार बना दिया एक हजार करोड़ का लोन ले रहे है पुरानी डिस्पेंसी को रंग पेंट करके आरोग्य मंदिर बना दिया कोई काम खुद नहीं किया जबकि हमारे काम को रंग पेंट करके अपना बना दिया कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया कोई स्कूल नहीं बनाया एक लाख करोड़ के बजट को कौन लूट रहा है दूसरा विषय पिछले साल चुनाव से पहले कहा था कि मोदी जी की गारंटी है 8 मार्च है एक साल गुजर गया लेकिन 2500 रुपए नहीं आए मोदी जी की गारंटी का क्या हुआ बुराड़ी में लोगों को इकट्ठा करने के लिए सिविल डिफेंस को बस लगाकर बुलाया जा रहा है सादे कपड़ों में सिविल डिफेंस के लोगों को बुला रहे है बीजेपी के नाम पर लोग इकट्ठा नहीं होते 2500 रुपए वाली गारंटी पूरी कर देते तो लोग खुद आते दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता की भारत के अंदर 25 दिनों का ईंधन उपलब्ध है दाम नहीं बढ़ेगी लेकिन अब दाम बढ़ाए जा रहे है बीजेपी पर तंज कसा उत्तम नगर में लोग अब होली नहीं खेल सकते क्रिसमिस नहीं बन सकते बस प्रदूषण में सांस ले सकते है दिल्ली में कोई सेफ नहीं बचा
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 08:48:20
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मथुरा से 'लव जिहाद' और धर्म परिवर्तन का एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। एक युवती, जिसे कथित तौर पर साल 2012 से धोखे और जबरदस्ती के जाल में फंसाकर रखा गया था, अब सुरक्षित अपने मूल धर्म में वापस लौट आई है। इस मामले ने एक बार फिर जबरन धर्मांतरण और 'लव जिहाद' जैसे गंभीर मुद्दों पर बहस छेड़ दी है। पीड़ित युवती मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि वहां से उसे किडनैप कर बिहार के किशनगंज ले जाया गया। युवती का आरोप है कि वहां उसे मुन्ना अंसारी नामक व्यक्ति और उसके परिवार ने बंधक बना लिया। युवती को बीफ (गोमांस) खिलाकर और मारपीट कर जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करने पर मजबूर किया गया। उससे जबरन नमाज पढ़वाई जाती थी और उसकी धार्मिक पहचान मिटाने की कोशिश की गई। युवती के फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर उसका नाम 'नेहा बेगम' कर दिया गया, जिसके जरिए उसके नाम पर लोन भी लिया गया। मुन्ना अंसारी के परिवार पर आरोप है कि उन्होंने युवती के गहने तक बेच दिए और उसे लंबे समय तक शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर दिल्ली पहुंची, जहां उसने महाराणा प्रताप सेना के राजवर्धन सिंह परमार से संपर्क किया। उनकी मदद से युवती को वापस मथुरा लाया गया। मथुरा पहुंचने पर युवती का शुद्धिकरण किया गया। संगम (दिव्य कुंभ/अर्द्धकुंभ) से लाए गए गंगाजल के जरिए उसकी विधिवत 'घर वापसी' कराई गई और उसे पुनः सनातन धर्म में शामिल किया गया। मथुरा की गोविंद नगर पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर ली है और उसके बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाइट... पीड़िता बाइट... एपी सिंह , अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 07, 2026 08:48:16
Jalaun, Uttar Pradesh:शादी टूटने के बाद युवक की धमकियों से परेशान युवती ने जहर खाकर मौत पाई। परिवार ने बताया कि 20 वर्षीय निशा, जो हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव की रहने वाली थी, कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पहले राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चचा हूकुम सिंह ने आरोप लगाया कि निशा की शादी 28 जून को तय थी और अमरजीत नामक युवक से रिश्ता हुआ था, लेकिन शराब पीने की आदत के कारण परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद अमरजीत उसे धमकियाँ देता रहा और परेशान कर रहा था; इसी मानसिक दबाव के कारण निशा तनाव में थी और आत्महत्या कर ली। परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है; पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 07, 2026 08:46:41
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिले में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। ईरान क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव को लेकर जिले के अल्पसंख्यक समुदाय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया है। अल्पसंख्यक समुदाय के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पप्पू खान ने इस मुद्दे पर बयान जारी करते हुए कहा कि मध्य-पूर्व में जिस तरह से लगातार हमले हो रहे हैं, उससे बेगुनाह लोगों की जान जा रही है, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षेप नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। पप्पू खान ने भारत सरकार से इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान है और प्रधानमंत्री की अंतरराष्ट्रीय छवि भी प्रभावशाली है। ऐसे में भारत को आगे बढ़कर शांति स्थापित करने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ईरान के बीच वर्षों पुरानी दोस्ती रही है और दोनों देशों के बीच आर्थिक व कूटनीतिक संबंध भी मजबूत रहे हैं। भारत की ऊर्जा जरूरतों और व्यापारिक संबंधों में भी ईरान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए मौजूदा हालात में भारत को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हिंसा को रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने दुनिया के बड़े देशों से अपील की कि वे संयम बरतें और संवाद के जरिए समाधान निकालें, ताकि मासूम लोगों की जान बचाई जा सके और क्षेत्र में शांति कायम हो सके।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 08:46:31
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पी.डी. नगर में देर रात आगजनी की घटना सामने आई है। राजधानी मार्ग पर मारुति सुजुकी शोरूम के सामने स्थित लोहे की गुमटी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि गुमटी में फॉर्च्यून के सामान रखे थे, जो आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के अनुसार आगजनी से उसे भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 07, 2026 08:46:27
Patna, Bihar:पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के फ्लैट में चोरी की वारदात सामने आई है। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलायी गयी है और टावर डंप सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने बताया कि होली के कारण परिवार के सभी सदस्य बगहा स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 6 मार्च को पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए वे पटना आए थे। बैठक के बाद रात करीब 9:30 बजे फ्लैट पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि कमरे से करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के कुछ गहने और कई जरूरी दस्तावेज गायब हैं। चोरी हुए दस्तावेजों में बेटे की मार्कशीट, जमीन से जुड़े कागजात, पेंशन बुक और पासबुक शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और केयरटेकर से भी पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 07, 2026 08:46:01
Motihari, Bihar:*आय से अधिक संपत्ति मामले में बीडीओ के पांच ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी* आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीतामढ़ी के सुरसंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा राम के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। निगरानी की टीम उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।मोतिहारी के राजाबाजार स्थित उनके किराए के मकान और उनके पैतृक गांव शंकर सरैया सहित अन्य ठिकानों पर निगरानी विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। टीम द्वारा संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खाते और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।नरेंद्र कुमार, डीएसपी निगरानी ने बताया है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ जांच के क्रम में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top