Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हंगामा: डॉक्टरों का आक्रोश बढ़ा!

Avinash Jagnawat
Jun 27, 2025 03:32:08
Udaipur, Rajasthan
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के दिलशाद हॉस्टल में देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरसल वाटर कूलर में फिर से करंट आने पर रेजिडेंट डॉक्टर आक्रोशित हो गए और हॉस्टल में हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेजिडेंट डॉक्टर को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन वे आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विपिन माथुर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख प्रिंसिपल डॉक्टर विपिन माथुर और एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरएल सुमन मौके पर पहुंचे। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर ने वाटर कूलर का स्विच ऑफ होने के बाद भी कूलर करंट आने की बात कही और टेस्टर से जांच कर दिखाया। दोनो के बीच जमकर बहस हुई। इस बीच पद से हटाए गए चीफ वार्डन डॉक्टर नरेंद्र बंसल भी हॉस्टल पहुंचे। जहां उन्होंने वाटर कूलर के स्विच बोर्ड को उखाड़ने का प्रयास किया। जिससे रेजीडेंट ओर आक्रोशित हो गए। बंसल के साथ उनकी हल्की धक्का मुक्की भी हो गई। आपको बता दे की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की वाटर कूलर से करंट लगने से मौत हुई थी। इसी को लेकर बीते 9 दिन से रिजेडेन्ट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विपिन माथुर और हादसे के जिम्मेदारों को पद से हटाने कक मांग कर रहे हैं। बाईट- हितेश शर्मा, जीएस, उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement