Back
दिल्ली पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ फरार तस्कर को किया गिरफ्तार!
Chatra, Jharkhand
तीन किलो अफीम के साथ दिल्ली पुलिस का इनामी फरार तस्कर चतरा से गिरफ्तार
मां की मौत के बाद दिल्ली जेल से मिला था पेरोल
चतरा : तीन किलो अफीम और एक मोबाईल के साथ दिल्ली पुलिस का इनामी अफीम तस्कर संतोष लाल चतरा में गुरफ्तार। पुलिस अधीक्षक चतरा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के करैलीबार गांव से किया गया गिरफ्तार। वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि संतोष अपने घर में अफीम रखा है, जो बेचने के फिराक में हैं। सूचना के आलोक में एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने बीते रात करीब ढाई बजे घर में छापामारी किया। तलाशी के दौरान तीन किलो अफीम के साथ संतोष लाल को धर दबोचा गया। बताते चलें कि संतोष लाल बहुत बड़ा अफीम तस्कर है। दिल्ली के एनसीआर में 8 करोड़ के अफीम के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मां की मौत पर पैरोल बेल पर छूट कर आया था। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद पुनः जेल में नहीं जाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अफीम की खेती करा रहा था। साथ ही अफीम का कारोबार कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसपर इनाम घोषित किया है। छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस सिंह, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी के अलावा कई जिला बल के जवान शामिल थे। हालांकि चतरा पुलिस पेरोल के मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।
बाइट : चंदन सिंह, एएसआई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement