Back
रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बदमाशों ने कारोबारी को रोका!
RNRajesh Nilshad
Aug 11, 2025 09:03:37
Chittorgarh, Rajasthan
रायपुर
राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े बोरवेल कारोबारी से 15 लाख रुपए की लूट हुई है.. बोरवेल कारोबारी चिराग जैन को कांपा रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने रोका.. उसके बाद कार में बैठते ही पिस्टल टिकाकर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गए और 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए.. कारोबारी के दोस्त ने zee मीडिया से बातचीत में बताया कि 3 बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है.. बिना नंबर की बाइक पर अंग्रेजी में BOSS लिखा है.. फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है.. पंडरी थाना इलाके का मामला है..
Wt
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowAug 11, 2025 11:08:24Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग
लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 1.12 करोड़ रुपए
चांदी व्यापारी को मुनाफे का लालच देकर की ठगी
महिला ने पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर कॉल और मैसेज के जरिए झांसे में फंसाया
18 दिनों में कारोबारी से महिला ने खाते में डलवाए 1.12 करोड़ रुपए
क्रिप्टो करेंसी में मोटे मुनाफे का लालच देकर की गई ठगी
पीढ़ित चांदी व्यापारी मनीष गुप्ता ने की पुलिस से शिकायत
शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में केस दर्ज
बाइट सोनम कुमार/डीसीपी सिटी आगरा
कपिल अग्रवाल
आगरा
0
Report
AMAjay Mishra
FollowAug 11, 2025 11:08:14Rewa, Madhya Pradesh:
रीवा में एक बेरहम युवक ने एक गर्भवती गाय की पीट पीटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि गाय गर्भवती थी। गाय गर्भवती थी उसके बावजूद आरोपी गाय को तब तक पीटता रहा। जब तक गाय ने दम नहीं तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल निर्मित है।
बताया गया कि आरोपी ने पूरी घटना को सड़क के बीचों बीच अंजाम दिया। लोगों ने उसे रोकने और पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन उसने लोगों की एक नहीं सुनी। पत्थर और लाठी डंडे से गाय की पिटाई करता रहा। मरते दम तक गाय पर एक के बाद एक कई जानलेवा प्रहार किए। गाय दर्द से कराहती रही लेकिन युवक कराहती गाय को देखकर भी लगातार उसे पीटता रहा।
दरअसल पूरा मामला गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी गांव का है। जहां गर्भवती गाय के साथ हुई बर्बरता ने सभी को हैरान कर दिया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक गर्भवती गाय की हत्या करने वाली युवक का नाम विष्णु लोनिया है। जबकि गाय श्यामाचरण पटेल के घर की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना की सूचना डायल हंड्रेड को भी दी गई लेकिन डायल हंड्रेड कई बार फोन करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
श्याम चरण पटेल ने बताया कि मैं अपनी गाय को चारागाह जमीन पर चरने के लिए छोड़ा था। मैंने सोचा था कि रोज की तरह मेरी गाय चारा चर कर वापस आ जाएगी। लेकिन पता नहीं बेचारी बेजुबान ने उस युवक का क्या बिगाड़ा था। 10 लोगों के सामने मना करने पर भी गाय को तड़पा तड़पा कर मार दिया।
संतोषी पटेल ने बताया कि घटना मेरे सामने की है। जहां युवक ने गाय के साथ जमकर मारपीट की। उसे लगातार डंडों से पीटता रहा। गाय ने दम तोड़ दिया।
पूरे मामले में एसपी विवेक सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है जिसमें आरोप है एक युवक ने गौ माता को पीट पीट कर हत्या कर दी है हमने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे जिसमें आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है उसे खिलाफ मामला दर्ज है कर उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है...
byte _ विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा...
0
Report
AMAjay Mishra
FollowAug 11, 2025 11:08:04Rewa, Madhya Pradesh:
रीवा में एक बेरहम युवक ने एक गर्भवती गाय की पीट पीटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि गाय गर्भवती थी। गाय गर्भवती थी उसके बावजूद आरोपी गाय को तब तक पीटता रहा। जब तक गाय ने दम नहीं तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल निर्मित है।
बताया गया कि आरोपी ने पूरी घटना को सड़क के बीचों बीच अंजाम दिया। लोगों ने उसे रोकने और पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन उसने लोगों की एक नहीं सुनी। पत्थर और लाठी डंडे से गाय की पिटाई करता रहा। मरते दम तक गाय पर एक के बाद एक कई जानलेवा प्रहार किए। गाय दर्द से कराहती रही लेकिन युवक कराहती गाय को देखकर भी लगातार उसे पीटता रहा।
दरअसल पूरा मामला गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी गांव का है। जहां गर्भवती गाय के साथ हुई बर्बरता ने सभी को हैरान कर दिया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक गर्भवती गाय की हत्या करने वाली युवक का नाम विष्णु लोनिया है। जबकि गाय श्यामाचरण पटेल के घर की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना की सूचना डायल हंड्रेड को भी दी गई लेकिन डायल हंड्रेड कई बार फोन करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
श्याम चरण पटेल ने बताया कि मैं अपनी गाय को चारागाह जमीन पर चरने के लिए छोड़ा था। मैंने सोचा था कि रोज की तरह मेरी गाय चारा चर कर वापस आ जाएगी। लेकिन पता नहीं बेचारी बेजुबान ने उस युवक का क्या बिगाड़ा था। 10 लोगों के सामने मना करने पर भी गाय को तड़पा तड़पा कर मार दिया।
संतोषी पटेल ने बताया कि घटना मेरे सामने की है। जहां युवक ने गाय के साथ जमकर मारपीट की। उसे लगातार डंडों से पीटता रहा। गाय ने दम तोड़ दिया।
पूरे मामले में एसपी विवेक सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं।
0
Report
VPVinay Pant
FollowAug 11, 2025 11:07:55Jaipur, Rajasthan:
जयपुर
एंकर– एसओजी ने फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट के सहारे सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले विभिन्न जिलों में कार्यरत 121 शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के निर्देशों पर की गई है, जो कि पिछले पांच वर्षों में हुई शिक्षकों की भर्तियों की व्यापक जांच के बाद सामने आई है।
वीओ– DIG परिस देशमुख ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष आदेश जारी कर सभी विभागों को निर्देशित किया था कि वे वर्ष 2019 से 2024 के बीच नियुक्त हुए कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता, आवेदन पत्र, फोटो और हस्ताक्षरों का मिलान करते हुए सत्यापन करें। इस आदेश के तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने संभाग स्तर पर चार सदस्यीय जांच समितियां गठित की। इन समितियों ने बीकानेर, चूरू, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और पाली संभाग से प्राप्त जांच रिपोर्टों के आधार पर 121 कर्मचारियों की भर्ती में गंभीर अनियमितताएं पाई गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार खुलासा हुआ है कि कई उम्मीदवारों ने 2016, 2018 और 2021 की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। कुछ मामलों में तो डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाया गया। जांच में फोटो, हस्ताक्षर और रीट पात्रता प्रमाण पत्रों में विसंगतियां सामने आईं।
जांच में खुलासा हुआ है कि सबसे ज्यादा संदिग्ध शिक्षक जालोर जिले से सामने आए हैं। इनमें से कुछ 2016 और 2021 की भर्तियों में चयनित हुए थे और वर्तमान में विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं। एसओजी ने 121 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी कार्रवाई को लेकर ज़ी मीडिया संवाददाता विनय पंत ने की एसओजी के डीआईजी परिस देशमुख से खास बातचीत।
नोट– 121 एक्सक्लूसिव नोट के साथ चलाएं।
नोट– फीड OFC की गई है।
0
Report
Chhatiram, Partawal, Uttar Pradesh:
परतावल। विद्युत हादसों पर रोक लगाने के लिए हरपुर तिवारी फीडर पर लाइनमैनों व फीडर प्रभारियों को हेलमेट, ग्लैप्स, वोल्टेज डिटेक्टर, सेफ्टी बेल्ट, जूते आदि सेफ्टी किट दिए गए। अवर अभियंता कमलेश चौधरी ने सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग की अपील की।
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowAug 11, 2025 11:06:23Sri Ganganagar, Rajasthan:
जिला रिपोटर- प्रदीप सुथार
स्थानिय संवाददाता - फतेह सागर
जिला-श्रीगंगानगर
लोकशन- गजसिंहपुर
मो-9660003823
@fatehsagar26398
हैडलाइन:-
गजसिंहपुर के रेल्वे के स्टेशन अधीक्षक पर हमला,ऑन ड्यूटी के दौरान हमलाकर की मारपीट,बीच बचाव में आई महिला कर्मी के साथ भी हुई धक्का- मुक्की,आरोपियों के खिलाफ GRPF थाने में केस दर्ज,मुख्य
आरोपी बताया जा रहा है राजस्थान पुलिस कर्मी,आरोपी कंट्रोल रूम में बताया जा रहा कार्यरत, स्थानीय सिविल पुलिस पर स्टेशन अधीक्षक ने लगाए आरोप,
खबर का सार:-
रविवार की रात करीब 9 और 10 बजे के बीच ऑन ड्यूटी पर चल रहे स्टेशन अधीक्षक पर तीन जनो द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक गजसिंहपुर के रेल्वे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की बीती रात करीब 9:30 के करीब सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की मूमेंट के लिए काम के दौरान एक शख्स शराब के नशे धूत होकर बेवजह दफ्तर में घुस आया, अनावश्यक नही होने पर स्टेशन अधीक्षक ने उस शख्स को दफ्तर से बाहर कर दिया,लेकिन कुछ देर बाद फिर स्टेशन अधीक्षक के पास आकर दादागिरी करने लगा,स्टेशन अधीक्षक द्वारा बार-बार कहने पर शराब के नशे धूत शख्स नही माना तो उसके बाद उस शख्स ने दो जनो के साथ स्टेशन अधीक्षक पर हमला करते हुए स्टेशन अधीक्षक की जमकर पिटाई कर दी,उस दौरान बीच बचाव करने आई महिला रेल्वे कर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई,जिस पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को तीनो के चंगुल से छुड़वाकर और तीनो आरोपियों को एक बार के लिए गजसिंहपुर की स्थानीय सिविल पुलिस को सुपुर्द करते हुए पुलिस कस्टडी में दे दिया,जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल रेल्वे पुलिस को इसकी सूचना कर दी,स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि तीन जनों को पकड़ पर स्थानीय सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया था लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को छोड़ दिया गया,स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने गजसिंहपुर पुलिस पर दो आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाने के साथ ही इस मामले में गजसिंहपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के साथ सेटलमेंट करने का भी आरोप लगाया है, जिसके बाद देर रात स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार श्री गंगानगर के GRPF थाने पहुंचे और गांव मोटासरखुनी निवासी साहब राम सहित दो अन्य के खिलाफ GRPF थाने में केस दर्ज करवा दिया,बता दे की
मुख्य आरोपी साहब राम राजस्थान पुलिस कर्मी बताया जा रहा है और श्रीगंगानगर के कंट्रोल रूम में कार्यरत भी बताया जा रहा है,स्टेशन अधीक्षक के टांग व शरीर पर चोटें आई है,रेल्वे पुलिस श्रीगंगानगर में मामला दर्ज है और रेल्वे पुलिस जांच में जुटी है,
बाईट स्टेशन मास्टर अनिल कुमार
0
Report
JSJitendra Soni
FollowAug 11, 2025 11:05:53Jalaun, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग जालौन
दिल्ली में विपक्ष के नेताओ की गिरफ्तारी को लेकर जालौन में प्रदर्शन,
INDIA गठबंधन ने किया जमकर हल्लाबोल,
केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी,
चुनाव आयोग का पुतला फूंककर जताया विरोध,
केंद्र सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप,
जालौन के जिला मुख्यालय उरई स्थित शहीद भगत सिंह चौराहे पर किया गया प्रदर्शन।
बाइट:- दीपराज गुर्जर--सपा जिलाध्यक्ष
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowAug 11, 2025 11:05:41Sri Ganganagar, Rajasthan:
नोट - खबर टीवी व वेबसाइट के लिए भेजी गई है
जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार
नाम :- हर्षपाल मल्होत्रा
मोबाइल नंबर :- 99506-40868
जिला: श्रीगंगानगर
लोकेशन:- रायसिंहनगर
1108ZRJ_SGNR_protest_R
हैडलाइन:- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्मार्ट मीटर एवं नशे के खिलाफ प्रदर्शन,
एंकर
रायसिंहनगर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्मार्ट मीटर एवं नशे के खिलाफ विधायक सोहनलाल नायक के नेतृत्व में सोमवार को उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय पब्लिक पार्क में इक्ट्ठे हुए तथा उसके बाद रैली के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचे विरोध प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा । कांग्रेस नेताओं का आरोप है की नशे का व्यापार करने वाले तस्करों के हौंसले बुलंद है तथा आये दिन नशे का सेवन करने वाले व्यक्ति मौत की चपेट में आ रहे है । मैडिकल नशा व चिट्टे का व्यापार रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में इतना बढ़ चुका है कि इससे नौजवान युवा पीढ़ी इसमें बुरी तरह लिप्त हो चुकी है और इसी कारण विधानसभा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियां चैन स्नैचिंग, मोटरसाईकिल चोरी एवं अन्य चोरी की वारदातें बढ़ी है और राज्य सरकार गहरी नींद सोई हुई है। मैडिकल स्टोर पर बिक रहे मैडिकल नशा तथा चिट्टे के व्यापारियों के विरूध कानूनी कार्यवाही करवाई जावे तथा विधानसभा क्षेत्र रायसिंहनगर में स्मार्ट मीटर लगवाये जाने की कार्यवाही को इसी स्तर पर अंकुश लगवाने की मांग रखी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गोदारा में काफी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
बाईट:- सोहनलाल नायक विधायक रायसिंहनगर
बाईट:-2 वीरेंद्र गोदारा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि रायसिंहनगर
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowAug 11, 2025 11:04:16Jalabaria, West Bengal:
*উস্তিতে রাস্তার ধারে কাটা পা উদ্ধার, চাঞ্চল্য এলাকায়*
নকিব উদ্দিন গাজী
110825ZG_DH_ADSP
দক্ষিণ ২৪ পরগনার উস্তি থানার একতারা মোড় এলাকায় মানুষের একটি কাটা পা পড়ে থাকায় চাঞ্চল্য ছড়াল এলাকায় । রবিবার সন্ধ্যায় স্থানীয়রা প্রথমে ঘটনাটি লক্ষ্য করেন এবং পুলিশকে খবর দেন। খবর পেয়ে উস্তি থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে কাটা পা উদ্ধার করে।
ঘটনায় ডায়মন্ডহারবার পুলিশ জেলার অতিরিক্ত পুলিশ সুপার (জোনাল) মিতুন কুমার দে জানান, প্রাথমিক তদন্তে জানা গেছে মেডিকেল বর্জ্য বহনকারী সংস্থার গাড়ি থেকে কাটা পাটি দুর্ঘটনাবশত রাস্তায় পড়ে যেতে পারে। তবে ইচ্ছাকৃতভাবে ফেলা হয়েছে নাকি দুর্ঘটনা, তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে।
বাইট:
মিতুন কুমার দে, অতিরিক্ত পুলিশ সুপার (জোনাল), ডায়মন্ডহারবার পুলিশ জেলা
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 11, 2025 11:03:15Jalore, Rajasthan:
जालोर-
आहोर थाना क्षेत्र के सामुजा-वेडिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वेडिया ढाणी निवासी शांतिलाल पुत्र प्रभुराम मेघवाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को पहले आहोर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुमेरपुर महावीर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
0
Report
APAvaj PANCHAL
FollowAug 11, 2025 11:03:07Jaipur, Rajasthan:
note - विजुअल बाइट अटैच है
एवज पांचाल
जयपुर
सिंधीकैम्प पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लुटेरा गिरफ्तार।
यात्री का मोबाइल व पर्स छीनने वाला शातिर पकड़ा गया।
खासा कोठी पुलिया के पास हुई थी वारदात।
लुटेरे ने जेब से मोबाइल और 2,300 रुपये उड़ाए
सीसीटीवी व गुप्त सूचना से पुलिस को मिली सफलता।
आरोपी फिरोज खान, शास्त्री नगर निवासी गिरफ्तार।
पुलिस ने किया मोबाइल बरामद।
टीम में कॉन्स्टेबल सतवीर की रही विशेष भूमिका।
एंकर
सिंधीकैम्प पुलिस थाना जयपुर पश्चिम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर पीड़ित यात्री का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम, हनुमान प्रसाद ने बताया कि परिवादी ने मामला दर्ज करवाया कि 10 अगस्त 2025 को वे बीकानेर जाने के लिए जयपुर आए थे। दोपहर करीब 2 बजे खासा कोठी पुलिया के पास आराम कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर उनकी पैंट की जेब से मोबाइल फोन और पर्स निकाल लिया और फरार हो गया। पर्स में 2,300 रुपये नकद और मोबाइल फोन था। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम धर्मवीर सिंह के निर्देशन में, थाना प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर अथक प्रयासों से आरोपी फिरोज खान (25), निवासी महात्मा गांधी कॉलोनी, शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
टीम में थानाधिकारी उपनिरीक्षक श्यामसुंदर शर्मा, हैडकॉन्स्टेबल बद्रीनारायण, कॉन्स्टेबल सतवीर, सुबेसिंह और विनोद कुमार शामिल थे। कार्यवाही में कॉन्स्टेबल सतवीर की विशेष भूमिका रही। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
बाइट - श्यामसुंदर शर्मा,थाना प्रभारी
0
Report
RKRohit Kumar
FollowAug 11, 2025 11:02:13Sheikhpura, Bihar:
शेखपुरा जिले के हथियावा थाना क्षेत्र के टाटी पुल के पास नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूब गया।स्थानीय अन्य यूवाओ के शोर के बाद आस पास से लोग पहुंचे ।जिसके बाद स्थानीय थाना द्वारा गोताखोर ग्रामीणों ने करीब तीन घंटा खोजबीन के बाद युवक को नदी बाहर निकाला गया।जिसके बाद आनन फानन में युवक को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान हथियावा थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी 22 वर्षीय देवराज उर्फ चांदशु के रूप में की गई।बताया जाता है कि मृतक टाटी पुल के पास बना फाटक के किनारे नहाने गया था इसी बीच हादसे का शिकार हो गया।घटना के बाद लोगो की भरी भीड़ उमड़ पड़ी घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।जबकि करनडे थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में डूबने से पांच वर्षीय सागर कुमार की मौत हो गई। करनडे थाना में ही 10 वर्षीय विवेक कुमार की मौत हो गई।
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowAug 11, 2025 11:01:47Jehanabad, Bihar:
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 11-08-2025
SLUG - MINISTER
A.INTRO - जहानाबाद को नगर विकास विभाग द्वारा एक बड़ी सौगात मिली है। नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने नगर परिषद और जिले की सभी नगर पंचायतों के विकास के लिए 11 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा और आम लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर आज समाहरणालय के ग्रामप्लेक्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जीवेश मिश्रा ने विभिन्न योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया। इसके उपरांत मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में जहानाबाद को जल जमाव की समस्या से पूरी तरह मुक्ति दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि 318 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे अगले बरसात से पहले शहर में कहीं भी जलजमाव की समस्या नहीं रहेगी। मंत्री मिश्रा ने नगर परिषद क्षेत्र के राजाबाजार मोहल्ला के निवासियों से विशेष रूप से माफी मांगते हुए कहा कि अगले बरसात में आपको जल कैदी नहीं बनना पड़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस इलाके के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी उद्देश्य से राजाबाजार रेलवे अंडरपास के लिए 45 करोड़ रुपये की अलग से स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में इस समय बाढ़ की समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंत्री मिश्रा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वही इस मौके पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसपी विनीत कुमार, विधायकगण, मेयर, डिप्टी मेयर सहित कई वरिये पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर जहानाबाद की तस्वीर बदल जाएगी और लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
Byte - जीवेश मिश्रा, मंत्री
0
Report
Raisingh Nagar, Rajasthan:
रायसिंहनगर। नगर पालिका रायसिंहनगर एंव बिश्नोई मंदिर मुकलावा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव मुकलावा में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। माता अमृता देवी उद्यान में आयोजित पौधारोपणकार्यक्रम में पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल ,मुकलावा तहसीलदार मुकलावा थानाधिकारी संपत धायल शाहिद करमाने नागरिक मौजूद रहे।
4
Report
Bagrail, Chhattisgarh:
सक्ती ब्रेक,,
एक युवक पर जानलेवा हमला ,
आरोपी युवक लक्ष्मी यादव ने ओम केवट पर किया टांगी से जानलेवा हमला ,,
हमले से ओम केंवट बुरी तरह से घायल ,,
घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती ,,
प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ अस्पताल किया गया रेफर ,,
मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव का मामला ,,
3
Report