Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bijbehara के स्कूल में रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम; ट्रैफिक नियमों पर चर्चा
WMWaqar Manzoor
Feb 17, 2026 08:07:41
A one-day district-level Awareness-cum-Sensitization Programme on Road Safety organized today at the Auditorium Hall of Boys Higher Secondary School, Bijbehara in District Anantnag. The programme was conducted in collaboration with the Assistant Regional Transport Office (ARTO) Anantnag and Traffic Police Anantnag, with the objective of promoting road safety awareness, responsible driving behaviour, and strict adherence to traffic rules among students and the general public. Addressing the gathering, the ARTO Anantnag emphasized that inculcating knowledge of traffic rules and civic responsibilities at an early stage of life plays a vital role in shaping disciplined and law-abiding citizens in the future. He stated that students who learn road safety norms from the beginning are more likely to become responsible road users, and such awareness programmes prove highly beneficial in building a safer society. Resource persons from the ARTO and Traffic Police highlighted key aspects of road safety, including the importance of wearing helmets and seat belts, avoiding overspeeding, refraining from drunk driving, and following traffic signals. Interactive sessions were also held to sensitize participants about traffic laws and preventive measures aimed at reducing road accidents.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 17, 2026 09:55:18
Chahaniya, Uttar Pradesh:चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के नौदर ग्राम सभा में पूर्ण रूप से तैयार जल निगम पानी टंकी परिसर में आज मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत जिले का पहला जल अर्पण दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चन्दौली के सांसद विरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किये। सांसद ने पानी टंकी के पोल में रक्षा सूत्र बांधा और घड़े में जल भरकर ग्रामीणो को अर्पण किया। जल संरक्षण को लेकर सांसद ने उपस्थित लोगों को कसमें भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा जल हमारे लिए जीवन रूपी अमृत है इसे बचाना और संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।पानी बचायेंगे तभी हमारी पृथ्वी बचेगी। अभियंता आमित कुमार बहुत ही मेहनत के बाद आज नौदर गांव के जल जीवन मिशन को पुरा किया । गांव को पानी मिलना शुरू हो गया।यह जिले के लिए बहुत अच्छी बात है। अभियंता आमित कुमार ने कहा नौदर ग्राम सभा में पानी टंकी बनकर तैयार है। पाईन लाईन भी घरों तक पहुंच गई है आज से सभी हर घर को समुचित पानी मिलेगा।अब जल से जुड़ी समस्या समाप्त हो गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक अभियंता मोहित पाण्डेय,सीता राम यादव अवर अभियंता सौरभ, डीपीएमयू पारस जायसवाल, रिजवान अहमद, राजाराम यादव,जय प्रकाश, रामअवध सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 17, 2026 09:53:59
Kota, Rajasthan:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देर रात को JEE MAIN सीजन 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस परिणाम में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। कोटा में पढ़ने वाले दो छात्रों के एक जैसे ही अंक आए हैं; ये दोनों भाई आपस में ट्विंस ब्रदर हैं, जो एक साथ पैदा हुए, स्कूलिंग भी एक साथ की और अब करियर बनाने के लिए भी एक साथ ही कोटा आए हैं। दोनों भाइयों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में एक समान स्कोर हासिल किया है। ये दोनों भाई उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी माहरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान हैं। इनकी मां जो ओडिशा में राजकीय सेवा में गायनेकोलॉजिस्ट है, उन्होंने बच्चों के कैरियर बनाने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी और 3 साल से बच्चों के साथ कोटा में ही रह रही है। दोनों भाइयों ने बताया कि कभी भी एक दूसरे को कोई परेशानी नहीं आने दी। स्कूल की पढ़ाई से लेकर यहां तक दोनों ने एक दूसरे की पूरी मदद की है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 17, 2026 09:52:58
Panchkula, Haryana:हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार व उनकी मांगों के लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। पंचकूला में सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में आज युवा कांग्रेस द्वारा हरियाणा लोक सेवा आयोग के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, सांसद वरुण मुलाना और हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया सहित युवा कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद। पंचकुला में आज हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के युवाओं के रोजगार और HPSC के गलत निर्णयों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू। पंचकूला सेक्टर 4 स्थित HPSC घेराव के लिए युवाओं का रोष प्रदर्शन। पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग मुख्यालय का घेराव करने पहुंची हरियाणा युवा कांग्रेस की मुख्य मांगे: 1. युवा विरोधी 35% minimum marks criteria जल्द से जल्द खत्म हो ताकि भर्तियों में बड़ी संख्या में पद खाली न रहें। 2. HPSC के exams में Haryana GK के प्रश्नों की weightage को कम से कम 20% किया जाए ताकि हरियाणा से बाहर वालों का selection कम हो। 3. HPSC और HSSC हर साल अपना भर्ती Calender जारी करें। 4. चुनाव से पहले BJP ने वायदा किया था कि CET Qualified उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये दिए जाएंगे; हमारी मांग है कि जल्द से जल्द युवाओं को वो राशि दी जाए। 5. HPSC और HSSC की लगभग सभी भर्तियाँ कोर्ट में फंसी हैं जिसकी वजह से भर्तियाँ पंचवर्षीय योजना की तरह होती हैं; हमारी मांग है कि HPSC और HSSC एक Specialised legal cell बनाकर उम्मीदवारों के सुझाव लेकर काम करें। 6. जिन भर्तियों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं उनको दोबारा से readvertised कर HPSC उनको भरने का काम करें।
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 09:52:49
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक द्वारा कांवड़ यात्रा में भाग लेने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी अन्य धर्म या आस्था में श्रद्धा रखना जायज नहीं है, क्योंकि इस्लाम केवल एक अल्लाह की इबादत की इजाजत देता है। मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि यदि तमन्ना मलिक किसी अन्य धार्मिक आस्था में विश्वास रखती हैं, तो उन्हें इस पर तौबा करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम के अनुयायियों को अपने धर्म के सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है।वहीं दूसरी ओर, उन्होंने रमजान माह के मद्देनज़र मुस्लिम समुदाय से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग सीमाओं में रहकर किया जाए, ताकि किसी अन्य समुदाय को असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि इस समय बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं, इसलिए लाउडस्पीकर के माध्यम से केवल सहरी शुरू होने और समाप्त होने की घोषणा तक ही सीमित रखा जाए, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी सम्मान बना रहे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 17, 2026 09:52:37
0
comment0
Report
NPNishit Pancholi
Feb 17, 2026 09:52:15
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर जिले के शाहबाद में हुई दिन दहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा शाहबाद। सात फरवरी को दिन दहाड़े अज्ञात तीन बदमाशों ने ताला तोड़कर सीएचसी में मौजूद संविदा कर्मचारियों के घर को निशाना बनाया था। ताला तोड़कर बदमाश 20 हजार की नगद और कुछ जेवरात लेकर भाग गए थे। घटना के दौरान तीन बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में आ गए थे और उसके बाद वायरल हो गए थे। पुलिस इस घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों के चेहरे बेनकाब कर दिए है। दिनदहाड़े की हुई घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। हैरत की बात यह थी कि सीएचसी के बिल्कुल ठीक सामने बड़ी तादाद में अवैध भवन तोड़े जा रहे थे, सीएचसी में चहल पहल थी। बावजूद उसके तीन बदमाशों ने पहले संविदा कर्मी शाजिया के कमरे का ताला तोड़ा और वहां से नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया था, उसके बाद सत्येंद्र यादव की पत्नी के कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन ताले तोड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस बीच सुनीता के कमरे का ताला तोड़ने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए कड़ी से कड़ी मिलाने में जुट गई थी। पुलिस ने संभल के थाना बनिया के जनेटा गांव निवासी बदमाश फहीम खां उर्फ बाबू दूसरे बदमाश शौलत को गिरफ्तार का लिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों बदमाशों ने सीएचसी की चोरी, ढकिया, टांडा की चोरी करने की वारदात को कबूल का लिया है। सीओ देवकी नंदन ने बताया कि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही एक बदमाश पुलिस के पकड़ से दूर है उसे भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। इन पर संभल, बनियाठेर, चंदौसी, कमिश्नरेट गाजियाबाद में विभिन्न मुकदमे दर्ज है।
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 17, 2026 09:51:50
:Wular Lake Reopens After 10 Months, Locals Hope for Economic Revival Anchor:-Residents living around Wular Lake on Tuesday welcomed Lieutenant Governor Manoj Sinha’s decision to reopen the lake to tourists after nearly ten months of closure imposed in the aftermath of the Pahalgam attack, saying the move is expected to revive livelihoods dependent on tourism. Earlier on Monday, Sinha announced on X that 14 tourist destinations across Jammu and Kashmir would be reopened in a phased manner. The sites had remained shut for security and administrative reasons following last year’s incident, which led to a sharp decline in visitor arrivals and economic activity in several tourism-dependent areas. Local residents while speaking with the Salam Tv said the reopening is likely to provide immediate relief to families who rely on seasonal tourism for income. Communities around Wular Lake depend heavily on visitors for earnings generated through boat rides, food stalls, handicrafts, and guiding services. Many said the prolonged closure had pushed them into financial distress, forcing some to take loans or seek daily-wage work outside their villages. Gh.Hassan, a shikara operator, said the announcement has brought hope after months of uncertainty. “For almost a year we had no tourists and no steady income. If visitors return, we can finally support our families again,” he said. Residents hope the government will work to improve the roads and will increase the facilities in villages around the lake so that people will earn their livelihood easily as they said the lake has more potential for tourism than other tourist destinations. Byte 1:-Local Resident Fayaz Ahmad Byte 2:- Local Resident Gh.Hassan
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 17, 2026 09:51:37
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन त्रिपुंड रूपी तिलक, पिला कुर्ता और गले मे माला पहने मुस्लिम युवक हिन्दू युवती के साथ पकड़ाया, मुस्लिम युवक अपनी हिन्दू प्रेमिका के साथ महाकाल दर्शन करने आया था, बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने की जमकर धुनाई, पंजाब के मोहाली निवासी युवक युवती नानाखेड़ा स्थित होटल में ठहरे थे, पुलिस ने मुस्लिम युवक पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, उज्जैन के थाना नानाखेड़ा क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक की जमकर धुनाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक पंजाब के मोहाली का रहने वाला है जो कि अपनी हिंदू प्रेमिका के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन करने आया था। युवक नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित होटल में खुद की पहचान छुपाकर युवती की आईडी के आधार पर ठहरा था। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर मुस्लिम युवक को पकड़ा और पूछताछ कर धुनाई कर दी। मामले में पुलिस जांच कर रही है। युवक का नाम जफर बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मुस्लिम युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस मामले में खास बात यह है कि जब बजरंग दल के कार्यकर्त‍ा ने मुस्लिम युवक को पकड़ा तो वह पीले वस्त्र पहने हुआ था। सर पर त्रिपुंड रूप में तिलक लगा था, गले में माला थी और खुद का नाम दिलावर बता रहा था जबकि वास्तविक नाम जफर है। दरअसल मामले का खुलासा इस प्रकार हुआ कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ आया है और नानाखेड़ा इलाके में होटल में रूम खोज रहे हैं। एक होटल में रूम मिलने के बाद मुस्लिम युवक ने अपना आईडी कार्ड जमा नहीं कराया और हिंदू युवती के आईडी कार्ड के आधार पर रूम बुक किया। होटल संचालक को गफलत में रखा और कहा कि कुछ देर बाद युवक भी अपनी आईडी कार्ड जमा कर देगा। इसके बाद में रूम से बाहर घूमने निकल गए। बजरंग दल के कार्यकर्ता युवक युवती का इंतजार कर रहे थे जैसे ही युवक आया तो उसे हिंदू धार्मिक परिधान में देख भड़क गए और पूछताछ के बाद धुनाई कर दी। मामले में पुलिस ने युवक युवती को थाने बुलाया। वहीं युवती को छोड़ दिया और युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 17, 2026 09:50:58
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रैस वार्ता हरियाणा विधानसभा का आगामी बजट सत्र 20 फरवरी से होने जा रहा है शुरू- मुख्यमंत्री संकल्प पत्र के 217 वादों में से आज तक 60 वादे किया जा चुके हैं पूरे और 120 पर तेजी से चल रहा है कार्य मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 25 हजार 573 युवाओं को दी गई सरकारी पदों पर नियुक्तियां सभी जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाएं की गई शुरू CET-C के लिए लगभग साढे 13 लाख अभ्यार्थियों की परीक्षा का किया गया सफल आयोजन- मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100 रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है हरियाणा देश का पहला प्रदेश जहां किसान की 24 फसलें MSP पर जाती है खरीदी वर्ष 2025 -26 में कुल 248 घोषणाएं की गई जिनमें से 77 बजट घोषणाएं कर ली गई पूरी वर्ष 2025-26 में वर्ष 2024- 25 के मुकाबले राज्य की जीडीपी 12.67 प्रतिशत की दर से बढ़ी- मुख्यमंत्री हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल पिछले 10 वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में लगभग ढाई गुना की हुई वृद्धि हमारे समय में अर्थव्यवस्था پر हुआ वास्तविक खर्च विपक्ष के समय में हुए वास्तविक खर्च से लगभग तीन गुणा- मुख्यमंत्री 16 वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़कर 1.361 प्रतिशत हुआ यह 15वें वित्त आयोग की तुलना में 24.52 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि को है दर्शाता वर्ष 2023- 24 तक लगभग 27 लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर हुए प्रदान 2005 से 2014 की अवधि के बीच प्रदेश में थे लगभग 45 विश्वविद्यालय, वर्ष 2015 से 2025 की अवधि के बीच 80 नए विश्वविद्यालय प्रदेश में किए गए स्थापित राज्य के राजस्व में वर्ष 2024 -25 में लगभग 52 हजार 376 करोड रुपए की हुई वृद्धि- मुख्यमंत्री उद्योग एवं श्रम के बीच सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने के लिए उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद का किया गया गठन वर्ष 2015- 25 की अवधि में उद्यम और उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर 20 लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्ट्रेशन हुए अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच हरियाणा का कुल निर्यात 19.10 बिलियन यूएस डॉलर का रहा- मुख्यमंत्री हरियाणा केवल विकास ही नहीं कर रहा बल्कि 2047 तक विकसित हरियाणा के रोडमैप को कर रहा है तैयार- मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 17, 2026 09:50:29
Noida, Uttar Pradesh:कोटड़ी पुलिस ने लौटाई परिवार की मुस्कान। डर ,अंधेरा और हौसला—3 घंटे की मेहनत के बाद झाड़ियों से सुरक्षित मिला कन्हैया सोमवार की शाम कोदिया गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल तब बन गया, जब बालक कन्हैया लाल (पिता हरीलाल), जाति बेरवा, सामुदायिक भवन के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। शाम करीब 6 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला。 सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामवासियों ने कोटड़ी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा बिना देरी किए सहायक उप निरीक्षक कैलाश चंद्र प्रजापत सहित पुलिस जाप्ते के साथ कोदिया गांव पहुंचे। मौके पर पहले से मौजूद ग्रामीण भी बालक की तलाश में जुटे थे, पर अंधेरा बढ़ने के साथ चुनौती और कठिन हो गई। 300 घरों की बस्ती, हर दरवाजा—रात में सघन सर्च करीब 300 घरों की आबादी वाले गांव में पुलिस ने घर-घर सर्च अभियान शुरू किया। कच्चे रास्ते, पगडंडियां, खेत-खलिहान और सुनसान स्थान—हर संभावित ठिकाने की गहन तलाशी ली गई। यह समय पुलिस टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि हर बीतता मिनट बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा था। डांट का डर बना वजह जांच में सामने आया कि बालक दादी के ₹200 लेकर घर से निकल गया था। जब दादी को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने बालक को टोका, तो डांट के डर से वह घर लौटने के बजाय इधर-उधर छिपता रहा। यही डर उसकी गुमशुदगी की वजह बना। झाड़ियों में छिपा मिला कन्हैया लगातार करीब 3 घंटे की अथक मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली। बालक कोदिया बस स्टैंड के पास एक मकान के पीछे, दीवार के सहारे झाड़ियों में छिपा बैठा मिला। बच्चे को सुरक्षित देखते ही पुलिस जाप्ते और परिजनों ने राहत की सांस ली। बालक को तुरंत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। टीमवर्क की जीत इस सर्च ऑपरेशन में कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल हनुमान चौधरी और कांस्टेबल मुकेश जांगिड़ की सक्रिय भूमिका रही। पूरी टीम ने समन्वय और संवेदनशीलता के साथ अभियान को अंजाम दिया। ग्रामीणों का धन्यवाद बालक के सुरक्षित मिलने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने तत्परता, धैर्य और मानवीय दृष्टिकोण के लिए थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Feb 17, 2026 09:50:15
Ambala, Haryana:नशे की लत इंसान को किस हद तक गिरा देती है, इसका चौंकाने वाला मामला अंबाला से सामने आया है। यहां दो युवकों ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए पहले अपनी ही वरना कार राजन नाम के व्यक्ति को बेची और फिर एक साल बाद उसी कार को चोरी कर लिया। हैरानी की बात ये कि चोरी की गई कार को राहुल ने मात्र 50 हजार रुपये में गिरवी रखकर नशा खरीद लिया। पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार बरामद कर ली है और दोनों आरोपियों सचिन और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। अंबाला शहर में नशे की गिरफ्त में आए दो युवकों सचिन और राहुल ने हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, राहुल ने कुछ समय पहले अपनी वरना कार राजनीति नाम के व्यक्ति को बेच दी थी। लेकिन नशे की लत बढ़ने पर जब पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने राजनीति से उसकी लोकेशन पूछी और उसी लोकेशन पर पहुंच कर अपने पास मौजूद कार की डुप्लीकेट चाबी से कार को चुराने की साजिश रच डाली और उसे मात्र 50 हजार रुपये में कहीं गिरवी रख दिया, ताकि नशे का इंतजाम किया जा सके। जब कार मालिक राजन बत्रा को चोरी का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए लाल कुर्ती थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ना सिर्फ चोरी हुई कार को बरामद कर लिया, बल्कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नशेड़ियों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top