Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
10 महीनों बाद वुलर झील फिर खुली, पर्यटन से लोगों को आय की उम्मीद
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 17, 2026 09:51:50
Wular Lake Reopens After 10 Months, Locals Hope for Economic Revival Anchor:-Residents living around Wular Lake on Tuesday welcomed Lieutenant Governor Manoj Sinha’s decision to reopen the lake to tourists after nearly ten months of closure imposed in the aftermath of the Pahalgam attack, saying the move is expected to revive livelihoods dependent on tourism. Earlier on Monday, Sinha announced on X that 14 tourist destinations across Jammu and Kashmir would be reopened in a phased manner. The sites had remained shut for security and administrative reasons following last year’s incident, which led to a sharp decline in visitor arrivals and economic activity in several tourism-dependent areas. Local residents while speaking with the Salam Tv said the reopening is likely to provide immediate relief to families who rely on seasonal tourism for income. Communities around Wular Lake depend heavily on visitors for earnings generated through boat rides, food stalls, handicrafts, and guiding services. Many said the prolonged closure had pushed them into financial distress, forcing some to take loans or seek daily-wage work outside their villages. Gh.Hassan, a shikara operator, said the announcement has brought hope after months of uncertainty. “For almost a year we had no tourists and no steady income. If visitors return, we can finally support our families again,” he said. Residents hope the government will work to improve the roads and will increase the facilities in villages around the lake so that people will earn their livelihood easily as they said the lake has more potential for tourism than other tourist destinations. Byte 1:-Local Resident Fayaz Ahmad Byte 2:- Local Resident Gh.Hassan
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArvind Dubey
Feb 17, 2026 11:39:00
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद में करीब तीन साल ग्यारह महीने पुराने नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। पॉक्सो एक्ट में दोषी पाए गए विजय उर्फ टीपू साहनी को 20 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 35 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड न देने की स्थिति में दोषी को दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की रकम में से 20 हजार रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे। पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र का है, जहां 10 साल के मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया था。 यह मामला 20 मार्च 2022 की शाम का है। पीड़ित के पिता ने 21 मार्च को चोपन थाने में तहरीर देकर बताया था कि विजय उर्फ टीपू साहनी ने उनके 10 वर्षीय बेटे को चना के खेत में बुलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्चे ने पहले अपनी मां और फिर पिता को पूरी घटना बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, अप्राकृतिक दुष्कर्म और एससी–एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई के दौरान आठ गवाहों के बयान दर्ज किए गए。 अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अमित वीर सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद विजय उर्फ टीपू साह니 को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 20 वर्ष की कठोर कैद और 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित होगी। जबकि अर्थदंड की राशि में से 20 हजार रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे। सरकारी पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ताओं ने मजबूत पैरवी की।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 17, 2026 11:33:23
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में आया ऐतिहासिक उछाल राम मंदिर पर आईआईएम लखनऊ की विस्तृत केस स्टडी ने साबित किया प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पर्यटन, निवेश, रोजगार और राजस्व में हुई व्यापक वृद्धि अध्ययन में मंदिर निर्माण से पहले और बाद की आर्थिक परिस्थितियों का किया गया तुलनात्मक विश्लेषण, मंदिर निर्माण से पूर्व पवित्र तीर्थस्थान तक सीमित थी अयोध्या की पहचान, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आर्थिक गतिविधियों में आया अभूतपूर्व उछाल पर्यटन आधारित गतिविधियों से कर राजस्व ₹20,000-25,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान, आतिथ्य, निर्माण, परिवहन और सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में हुआ तीव्र विस्तार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से देशभर में हुआ ₹1 लाख करोड़ से अधिक का व्यापारिक कारोबार, महत्वपूर्ण रही अयोध्या की हिस्सेदारी, प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन से आतिथ्य और उससे जुड़े उद्योगों को मिली नई गति, 150 से अधिक नए होटल और होमस्टे हुए स्थापित प्रतिष्ठित होटल चेन्स ने अयोध्या में विस्तार योजनाओं को बढ़ाया आगे, ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर बुकिंग में चार गुना तक दर्ज की गई वृद्धि, स्थानीय हस्तशिल्प, धार्मिक स्मृति-चिह्न और मूर्तियों की मांग में तेज उछाल से कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला लगभग 6,000 एमएसएमई स्थापित हुए, अगले 4–5 वर्षों में पर्यटन, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्रों में लगभग 1.2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन का अनुमान, छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की दैनिक आय ₹2,500 तक पहुंची, रियल एस्टेट क्षेत्र में भी तीव्र वृद्धि
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 17, 2026 11:32:35
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - नगर पंचायत निर्वाचन पर जनप्रतिनिधियों को सड़कों का हाल बता रहे हैं शहरवासी। खूँटी में नगर पंचायत निर्वाचन सिर पर है जहां समस्याओं से जूझ रहे शहर वासी उम्मीदवारों को अपना हाल बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । लोग चुनाव तो लड़ने पहुंच जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद समाजसेवी विचारों का कहीं कोई अता-पता नहीं रहता है यह बात शहर वासी उम्मीदवारों को बताने लगे हैं। गच्छटांड़ और मोहनाटोली का भी कुछ इसी तरह का हाल है। जहां सड़कों का स्थिति बहुत बुरा है नाली और साफ सफाई की स्थिति का कोई सुनता नहीं है। चुनाव होता है जीतकर कोई न कोई वार्ड पार्षद और अध्यक्ष जीतकर बन जाते हैं। लेकिन हाल इस प्रकार का रह जाता है विगत 8 वर्षों से शहर वासी इसी जंजाल पर जीने को मजबूर है। मोहल्ले की सड़क संकरी हो गई है। नक्शा पास हो जाता है उसी के किनारे नाली बह रहा है और मनुष्य को उसी तरह जीवन बिताना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 17, 2026 11:32:20
Latehar, Jharkhand:एंकर :- लातेहार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।अपग्रेडेड उच्च विद्यालय मोरवाई कला के छात्र आशीष कुमार को परीक्षा केंद्र राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय बरवाडीह में उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उन्हें फारसी विषय का अतिरिक्त प्रश्न पत्र थमा दिया गया।बताया जा रहा है कि छात्र ने फारसी विषय का चयन ही नहीं किया था।अचानक अतिरिक्त प्रश्न पत्र सामने आने से परीक्षा कक्ष में ही छात्र के पसीने छूट गए और वह गहरे तनाव में आ गया। बोर्ड परीक्षा जैसे अहम मौके पर हुई इस कथित गड़बड़ी ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।आशीष कुमार, शिवनाथ भुइयां के पुत्र हैं और हिन्दू अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं। परिजनों का आरोप है कि परीक्षा आवेदन पत्र भरने या विषय चयन के दौरान भारी लापरवाही बरती गई है। उनका साफ कहना है—जब छात्र ने फारसी विषय लिया ही नहीं, तो फिर अतिरिक्त प्रश्न पत्र कैसे जारी हो गया इस घटना के बाद पूरे बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामला स्पष्ट नहीं होता, तो छात्र का एक साल दांव पर लग सकता था।बोर्ड परीक्षा जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में इस तरह की चूक को लोग गंभीर प्रशासनिक विफलता मान रहे है।मामले पर पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रशासनिक लापरवाही है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच कर छात्र को न्याय दिलाने की मांग की है।विषय चयन में गलती कहां हुई आवेदन पत्र की जांच किसने की प्रवेश पत्र जारी करते समय त्रुटि क्यों नहीं पकड़ी गई बड़ा सवाल । फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।क्षेत्रवासियों की निगाहें अब जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।यह सिर्फ एक छात्र का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा बड़ा सवाल है。
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 17, 2026 11:32:00
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर विपक्ष और पक्ष में बहस के बीच अशोक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के अंदर काफ़ी विकास हुआ है... जो डेटा है वो स्पष्ट दिख रहा है। आप अमेरिका जैसी व्यवस्था कर दें, 15 साल गड्ढे में डाल दिए... आप कुछ किए होते हैं हम आगे ले जाते हैं हमने शुरू से शुरू करना पड़ा। अशोक चौधरी आज प्रोफ़ेसर के लिए ज्वाइन किया। उन्होंने कहा कि मैं पहला व्यक्ति हूँ राजनीति में जो मंत्री बनकर प्रोफेसर बना हूँ... आज ज्वाइन किया है, बच्चों को पढ़ाएंगे भी। अवैतनिक अवकाश लिया है लेकिन मैं वहाँ जाऊँगा पढ़ाऊँगा सप्ताह में दो दिन तीन दिन या जब भी समय मिलता है...
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Feb 17, 2026 11:31:35
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाक़ात किया इस दौरान जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी साथ में मौजूद रहे इस मौके पर बिहार में ऊर्जा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, गैस पाइपलाइन परियोजनाओं के विस्तार, आधुनिक ऊर्जा अवसंरचना के विकास तथा आम जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई मंत्री दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन एवं सहयोग निश्चित रूप से बिहार के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगा बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच यह समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 17, 2026 11:31:26
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के लक्ष्मी किशोरी उच्च महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। केंद्र प्रवेश द्वार बंद होने के बाद कुछ छात्राएं बाहर ही रह गईं। परीक्षा में शामिल होने के लिए कई छात्राओं ने जान हथेली पर लेकर तकरीबन 15 फीट ऊंची प्रवेश द्वार को फांद कर केंद्र परिसर में चली गईं। हालांकि परीक्षा नियमों के मुताबिक निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होती है, लेकिन इस घटना ने अभिभावकों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। लोग जहां एक ओर छात्रा के जज्बे की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक सख्ती और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 17, 2026 11:31:11
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में बच्चा चोर के अफवाह पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बच्चा चोर की शंका होते ही लोग उग्र होकर मारपीट घटना को अंजाम दे रहे। ताजा मामला धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थान खानुडीह और हरिणा चौक में बच्चा चोर अफवाह पर लोगों ने महिलाओं को पकड़ पिटाई मारपीट कर दिया। भीड़ महिला को बच्चा चोर समझ पीटने लगा। मौके पर अफरा तफरी मच गया। सूचना मिलने पर बाघमारा और बरोरा दोनों थाना की भीड़ मौके पर पहुँची। उग्र भीड़ को किसी तरह शांत कराने के बाद दोनों महिल को ग्रामीणों से बचाकर बाघमारा थाना ले आई। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। वहीं पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि बच्चा चोर के अफवाह से बचें। बच्चा चोर की शंका होने पर पुलिस को सूचना दें। किसी के साथ मारपीट नहीं करे नहीं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 17, 2026 11:30:43
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 17, 2026 11:30:26
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिला जज कोर्ट का 12 आरोपियों को आजीवन कारावास का फैसला तथा प्रत्येक पर 65500 आर्थिक दंड की सजा, 27 साल पूर्व में शिया सुन्नी दंगे में हुई थी हत्या। जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 27 साल पूर्व शिया सुन्नी के दंगे में हुई एक हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने 12 आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक पर 65 हजार 500 रुपए की अर्थदंड सजा सुनाई है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने आज मंगलवार को सुनाया। बता दें की इस मामले में चार दिन पूर्व अदालत ने मुकदमे में सभी को दोषी करार किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा नासिर हुसैन ने जिले के मुबारकपुर थाने में 30 अप्रैल 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नासिर हुसैन ने अपनी तहरीर में कहा उसके चाचा अली अकबर निवासी पूरा ख्वाजा 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के लड़के जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी थी। अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से 30 अप्रैल को बरामद की गई। विवेचना में यह पता चला कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली अकबर को सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी, हाजी मोहम्मद सुलेमान, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर नजीबुल्लाह इरशाद निवासी पूरासोफी, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक, मोहम्मद असद हाजी अब्दुल खालिक अफजल अलाउद्दीन दिलशाद तथा वसीम निवासी हैदराबाद के इन 16 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज के बाद चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया था। हालांकि 4 लोग इस मुकदमें के दौरान हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक तथा हाजी अब्दुल खालिक की मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से डीजीसी फौजदारी तथा एडीजीसी ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी हुसैन अहमद , मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद, मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया गया। इस मामले में आज अदालत ने सभी 12 आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 65500 की अर्थदंड सजा सुनाई है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 17, 2026 11:29:48
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top