Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

खूँटी में रथ यात्रा: 150 साल पुरानी परंपरा की धूमधाम!

BRAJESH KUMAR
Jun 27, 2025 14:36:43
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार क्षेत्र - खूँटी स्लग - रथ यात्रा। एंकर - खूँटी में आज रथयात्रा पर्व धूमधाम के साथ परम्परागत तरीके से मनाया गया। खूँटी के जरियागढ़ में रथ यात्रा विगत डेढ़ सौ वर्षो से मनाया जाता रहा है। जहाँ उड़ीसा के तौर तरीके से धूमधाम से मनाया जाता है। उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में जैसे ही रथ खींचना शुरू होता है ठीक उसके बाद जरिया गढ़ में भगवान जगन्नाथ बलभद्र और बहन सुभद्रा का रथ ग्रामीणों और आसपास के काफी लोग खींचते हैं। आज जरियागढ़ में रथ यात्रा मेला का आयोजन किया गया जिसमें आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मेला देखने पहुँचे। जरियागढ़ में भगवान जगन्नाथ का दो रथ निकाला गया। जिसे मौसीबाड़ी तक ले जाया गया। जो नौ दिनों के बाद भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा अपने घर वापस लौटेंगे। वही आज जरियागढ़ के कंसारी मोहल्ला और नागवंशी शासन के गढ़ से मृदंग और घंटा बजाकर धूमधाम से रथ यात्रा निकाला गया। बाईट - जगन्नाथ साहू।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement