Back
रोहिणी आचार्य के पोस्ट से उठे सवाल: क्या आरजेडी से दूरी?
PJPrashant Jha2
Sept 20, 2025 09:01:17
Patna, Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव चुनावी तैयारी में हैं और बिहार अधिकार यात्रा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके परिवार में बहन रोहिणी के सवाल से विवाद गहराता जा रहा है। परिवार का अंदरूनी विवाद इतना गहरा गया है कि राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा होने लगी है कि क्या अब तेजप्रताप यादव के बाद रोहिणी आचार्य पार्टी से किनारा कर लेंगी। यह संकेत रोहिणी आचार्य के हाल ही के सोशल मीडिया पोस्ट से मिल रहा है। इस पोस्ट के जरिए रोहिणी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही याद दिलाई हैं कि वो बिना स्वार्थ के अपना कर्तव्य निभाती हैं।
रोहिणी ने X पर अपने पोस्ट में लिखा कि, "मैंने एक बेटी व बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूँगी , मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है ,मेरे लिए मेरा आत्म - सम्मान सर्वोपरि है"
रोहिणी का यह पोस्ट इस ओर इशारा करता है कि परिवार के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।
इसके पहले रोहिणी आचार्य ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो अस्पताल में स्ट्रेचर पर लैटी हुई जा रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि, "जो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं , बेखौफी - बेबाकी - खुद्दारी तो उनके लहू में बहती है .."।
बता दें कि रोहिणी आचार्य ने लालू यादव को अपनी एक किडनी दी है। लालू यादव के दोनों किडनी खराब होने के बाद सिंगापुर में उनकी इलाज हुई जहां रोहिणी ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान की। वहीं इन दोनों पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहिणी आचार्य भी अब राजद से किनारा कर सकती हैं।
दरअसल, विवाद की शुरुआत बिहार अधिकार यात्रा के दौरान हुई, जब तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव बस की अगली सीट पर बैठे नजर आए। आरजेडी नेताओं का मानना है कि आगे की सीट शीर्ष नेतृत्व के लिए आरक्षित होती है। इस पर सोशल मीडिया यूजर आलोक कुमार के एक पोस्ट को रोहिणी ने बिना कुछ लिखे अपने एक्स पर शेयर कर दिया।
हालांकि, संजय यादव पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद रोहिणी ने शाम तक एक और पोस्ट कर स्थिति को संभालने की कोशिश की और दो नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि
वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग को आगे लाना ही लालू यादव जी के सामाजिक-आर्थिक न्याय के अभियान का मूल मकसद है।
गौरतलब है कि संजय यादव को लेकर तेज प्रताप यादव पहले से ही विरोध जता चुके हैं। वे कई बार बिना नाम लिए ‘जयचंद’ कहकर इशारे कर चुके हैं, जिसे संजय यादव के खिलाफ माना जाता है। वहीं अब कहीं ना कहीं चुनावी माहौल में परिवार के कलह तेजस्वी यादव को परेशान कर सकते हैं। परिवारिक मतभेद के बीच तेजस्वी को चुनावी संघर्ष का भी सामना करना है। ऐसे में अब देखना होगा कि तेजस्वी क्या करते हैं।
लालू यादव के घर इस विवाद को जेडीयू ने पारिवारिक मामला बताते हुए कटाक्ष किया। जेडीयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू को परिवार सम्हालने की नसीहत दी।
बाइट नीरज कुमार जेडीयू
वही बीजेपी ने लालू को धृतराष्ट्र कह दिया।
बाइट नीरज कुमार बीजेपी
बहरहाल, मामला तूल पकड़ने के बाद अंदेशा जताया जाता है कि तेजप्रताप की तरह बहन रोहिणी भी आरजेडी से दूरी ना बना लें। आपको बता दें कि लोक सभा चुनाव में रोहिणी ने सारण से चुनाव लड़ा था पर अबकी उठे विवाद के बाद रोहिणी की आरजेडी से दूरी तय लगती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSsubhash saheb
FollowSept 20, 2025 10:38:210
Report
SNShashi Nair
FollowSept 20, 2025 10:38:020
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 10:37:540
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowSept 20, 2025 10:37:390
Report
APAnand Priyadarshi
FollowSept 20, 2025 10:37:220
Report
VRVikash Raut
FollowSept 20, 2025 10:36:560
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 20, 2025 10:36:450
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 20, 2025 10:36:39Noida, Uttar Pradesh:रोहणी एनकाउंटर मामले में आरोपी का पिक्स
REP- RAJU RAJ
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 20, 2025 10:36:230
Report
RKRakesh Kumar
FollowSept 20, 2025 10:36:100
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 20, 2025 10:36:000
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowSept 20, 2025 10:35:500
Report
विद्यालय में छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए गम्भीर आरोप, प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 20, 2025 10:35:400
Report